मथुरा

पूर्व सुपर मॉडल और फेमिना मिस इंडिया सोभिता का कहना है कि फिल्मकार अनुराग कश्यप का उनमें दिखाया गया विश्वास उनके लिए बहुत मायने रखता है। सोभिता ने कश्यप की थ्रिलर ‘रमन राघव 2.0’ से बॉलीवुड में अभिनय क्षेत्र में कदम रखा है, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल हैं। सोभिता ने एक बयान में कहा, ‘‘अनुराग सर, उन लोगों में शामिल हैं, जिनके साथ मैं हमेशा से काम करना चाहती थी। पहली ही फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं। उन्होंने मुझमें जो भरोसा दिखाया, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’’ वह अपनी अगली फिल्म में सैफ अली खान के साथ नजर आने वाली हैं।            साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । विदेशी बाजारों में जारी गिरावट के बीच कम दाम पर हुई खरीददारी के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना चार कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरने में कामयाब रहा। यह 20 रूपए मजबूत होकर 30,970 रूपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।    मजबूत औद्योगिक मांग के दम पर लगातार दूसरे कारोबारी दिवस चढी। यह 200 रूपए चमककर डेढ सप्ताह के उच्चतम स्तर पर 45,100 रूपए प्रति किलो बोली गई। लंदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.2 डॉलर कमजोर होकर 1,310.7 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना का दिसंबर वायदा भी 3.2 डॉलर टूटकर 1,313.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।    विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका में सितंबर में ब्याज दर बढोतरी की आशंका से कीमती धातुओं में गिरावट जारी है। प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से भरी इन पर दबाव रहा है। विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों की नजर अमेरिका में जारी होने वाले गैर-कृषि क्षेत्र के रोजगार के आंकडों की ओर लगी है। इस बीच, लंदन में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर गिरकर 18.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।              साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे इस समय कप्तान विराट कोहली के बाद टीम इंडिया में दूसरे नंबर के बल्लेबाज की हैसियत रख्रते हैं। वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे, टेस्ट) में लगातार अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं। रहाणे ने वेस्टइंडीज दौरे पर हाल में संपन्न चार मैच की टेस्ट सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 243 रन बनाए थे। रहाणे ने कहा कि मैं हमेशा सुधार के लिए कोशिश करता हूं और कैरेबियाई धरती पर प्रदर्शन से संतुष्ट हूं।  मैंने खास तौर पर ड्यूक की लाल गेंद से खेलने की तैयारी की है। यह कूकाबूरा से खेलने से अलग होता है क्योंकि यह गेंद अधिक सीम और स्विंग करती है। इसके लिए आपको शरीर के करीब और जितना देर से संभव हो उतना देर से खेलना होता है। मैं अपने खेल से खुश हूं। अगर हम इंडीज में 2-0 के बजाय 3-0 से जीत दर्ज करते तो शानदार होता लेकिन हम मौसम पर नियंत्रण नहीं रख सकते। रहाणे आईसीसी की टॉप 10 की रैंकिंग में अकेले भारतीय हैं। रहाणे की नजर अब इस महीने भारत आने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे और तीन टेस्ट मैच की सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन करने पर रहेगी। सात टेस्ट शतकों में से पांच विदेशी जमीन पर लगाने वाले रहाणे ने कहा कि मैं हमेशा बल्लेबाजी को लेकर बचपन के कोच पूर्व बल्लेबाज प्रवीण आम्रे से चर्चा करता हूं। इस बार भी स्थिति अलग नहीं होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ रणनीति के बारे में रहाणे ने कहा कि बेशक हर सीरीज की तैयारी कुछ अलग होती है। आप सीरीज की शुरुआत से पहले कभी रणनीति का खुलासा नहीं करते। अहम यह है कि आप हमेशा विरोधी से तीन कदम आगे रहो। रहाणे ने न्यूजीलैंड के आक्रमण को अच्छा बताया। रहाणे ने कहा कि उनके पास ट्रेंट बोल्ट हैै। मिशेल सेंटनर अैर ईश सोढ़ी जैसे अच्छे स्पिनर भी हैं। हम कोताही नहीं बरत सकते।न्यूजीलैंड के खिलाफ रणनीति के बारे में रहाणे ने कहा कि बेशक हर सीरीज की तैयारी कुछ अलग होती है। आप सीरीज की शुरुआत से पहले कभी रणनीति का खुलासा नहीं करते। अहम यह है कि आप हमेशा विरोधी से तीन कदम आगे रहो। रहाणे ने न्यूजीलैंड के आक्रमण को अच्छा बताया। रहाणे ने कहा कि उनके पास ट्रेंट बोल्ट हैै। मिशेल सेंटनर अैर ईश सोढ़ी जैसे अच्छे स्पिनर भी हैं। हम कोताही नहीं बरत सकते।             साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । कश्मीर मुद्दे पर आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। गौरतलब है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 4 सितंबर को श्रीनगर जाने वाला है। शुक्रवार को जदयू नेता शरद यादव ने कहा है कि कश्मीर मसले पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को हुर्रियत सहित तमाम स्टेक होल्डर्स से बात करनी चाहिए।    जदयू नेता शरद यादव ने कहा, सरकार ने प्रतिनिधिमंडल में जाने वाले तमाम पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसमें उन्हें कश्मीर को लेकर ब्रीफिंग देगी। ऑल पार्टी प्रतिनिधिमंडल को बताया जाएगा कि श्रीनगर जाकर उन्हें किन-किन लोगों से मिलना है? सरकार का एजेंडा क्या होगा? लेकिन, मैं यह चाहता हूं कि कश्मीर को लेकर हुर्रियत नेताओं से भी बात हो। शनिवार को होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में यह बात रखी जाएगी।   तारिक अनवर ने भी कहा, सभी पक्षों से हो बात एनसीपी नेता तारिक अनवर का भी कहना है कि सर्वदलीय डेलीगेशन को जम्म कश्मीर के हुर्रियत समेत तमाम स्टेक होल्डर से बात करनी चाहिए। मगर कल जो सरकार ने बैठक बुलाई है, उसमें सभी पार्टियों से बात करने के बाद ही तय होगा कि आगे क्या करना है। क्योंकि डेलीगेशन अलग अलग ढंग से बात करें, यह ठीक नहीं है। पूरा डेलीगेशन एक ही दिखना चाहिए इसलिए कल जो सरकार ने बैठक बुलाई है, उसमें बातचीत क्या होती है, क्या फैसला होता है? तमाम चीजें उसके ऊपर निर्भर करती हैं। लेकिन हमारा मत है कि हुर्रियत से भी बात होनी चाहिए। तारिक अनवर का कहना हैै कि सर्वदलीय डेलीगेशन का एजेंडा वहां जाकर यह देखना है कि जो हालात है,    जम्मू-कश्मीर की स्थिति खराब हुई है, वह कैसे ठीक हो, कैसे नॉर्मलसी आए, यह जरूरी है। सरकार ने अलग-अलग दलों के नेताओं के डेलीगेशन की लिस्ट भी तैयार कर ली है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘मन की बात’ में कश्मीर का जिक्र किया। कश्मीर के जख्मों पर मरहम लगाते हुए पीएम ने एक बार फिर कहा कि कश्मीर में चाहे नौजवानों का खून बहे या सुरक्षा बल के जवानों का, खून हिंदुस्तान का ही बहता है। पीएम ने अलगाववादियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि घाटी में अशांति फैलाने वाले लोग, जो बच्चो का इस्तेमाल कर रहे हैं. उनको इसका जवाब देना होगा। मोदी ने एकता और ममता को कश्मीर समस्या के समाधान का मूलमंत्र बताया था। इससे पहले महबूबा मुफ्ती भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर कश्मीर घाटी में फैली हिंसा की विस्तृत जानकारी प्रधानमंत्री को दे चुकी हैं।              साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । बीजेपी के पूर्व सांसद और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सभी अटकलों को समाप्त करते हुए कल स्पष्ट कर दिया है कि वे ना आप में जा रहा है और ना कांग्रेस में। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू का आवाज ए पंजाब पार्टी से जुडने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन इस मामले पर आखिरी फैसला 8 सितंबर को सिद्धू ही करने वाले हैं। ज्ञातव्य है कि अकाली दल से निलंबित विधायक परगट सिंह ने सिद्धू के अवाज ए पंजाब से जुडने का दावा किया है और एक पोस्टर भी जारी किया। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर का कहना है कि 8 सितंबर को नवजोत सिंह सिद्धू परगट के दावों और मोर्चे को लेकर अपना फैसला मीडिया के सामने रखेंगे। गौरतलब है कि बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू के आप पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। साथ ही इस बीच कभी-कभी कांग्रेस के साथ बातचीत के भी उनके आसार बने। अब सिद्धू के आवाज ए पंजाब से जुडने के दावे पर विशेषज्ञों का मानना है कि पंजाब की राजनीति के समीकरण लगातार बदल रहे है। माना जा रहा है कि यह ऐलान परगट सिंह, बैंस बंधुओं और सिद्धू के लिए बडी सफलता की गारंटी बनकर उभर सकता है। ज्ञातव्य है कि आवाज ए पंजाब में अकाली दल से निकले पूर्व हॉकी खिलाडी परगट सिंह, अकाली दल से लगतार लडाई लडने वाले बैंस बंधू शामिल हो चुके हैं।               साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई । अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम ने फोर्स 2 की अपनी सह अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की प्रशंसा के पुल बांधते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्शन हीरो कहा है। ढिशूम, फोर्स और धूम जैसी फिल्मों में अपने एक्शन से दर्शकों को प्रभावित कर चुके जॉन ने सोनाक्षी की आगामी फिल्म अकीरा का प्रचार करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। सोनाक्षी थ्रिलर फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। जॉन ने गुरुवार को अपने ट्विटर खाते पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, अकीरा दो सितंबर को रिलीज हो रही है। तुम सर्वश्रेष्ठ एक्शन हीरो हो। मैंने अकीरा देखी है। यह शानदार है। जॉन ने सोनाक्षी को फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी और साथ ही कहा, मैं जानता हूं, तुम धूम मचा दोगी। सोनाक्षी ने जॉन को धन्यवाद देते हुए कहा, धन्यवाद जॉन! फोर्स मेरे साथ था.. इसमें भी? बूम। फिल्म में सोनाक्षी अकीरा शर्मा के किरदार में नजर आएंगी, जो मुंबई से जयपुर आती है और अपने कॉलेज में गुंडों के साथ झगडे में फंस जाती है।                         साभार-khaskhabar.com  

Read More

हेडिंग्ले (लीड्स) । इंग्लैंड ने गजब की फॉर्म का सिलसिला जारी रखते हुए पाकिस्तान को चौथे वनडे में 12 गेंद पहले चार विकेट से हराकर सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली। इंग्लैंड की नजर अब क्लीनस्वीप पर रहेगी। सीरीज का पांचवां व अंतिम वनडे कार्डिफ में चार सितंबर को खेला जाएगा। इससे पहले दोनों देशों के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। इससे पहले गुरुवार (1 सितंबर) को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने कप्तान अजहर अली और इमाद वसीम के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 247 रन बनाए। अजहर ने 104 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों व दो छक्कों की मदद से 80 रन जुटाए। अंतिम ओवरों में बाएं हाथ के बल्लेबाज वसीम ने जोरदार पारी खेली। वसीम ने 41 गेंदों में सात चौकों व एक छक्के की बदौलत नाबाद 57 रन ठोके। ओपनर समी असलम ने 24, शार्जील खान ने 16, मोहम्मद नवाज ने 13 और बाबर आजम व विकेटकीपर सरफराज अहमद ने 12-12 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने तीन, क्रिस जॉर्डन व मोईन अली ने 2-2 और लियोम प्लंकेट ने एक विकेट लिया। जवाब में इंग्लैंड ने 48 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ और बेन स्टोक्स ने अर्धशतक जमाए। दोनों ने चार विकेट 72 रन पर ही गिर जाने के बाद पांचवें विकेट के लिए 103 रन की अहम साझेदारी की। स्टोक्स ने 70 गेंदों पर छह चौकों व दो छक्कों की मदद से 69 और बेयरस्टॉ ने 83 गेंदों पर चार चौकों व एक छक्के की बदौलत 61 रन बटोरे। बेयरस्टॉ ने मोईन के साथ भी छठे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। मोईन ने 48 गेंदों पर एक चौके व दो छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन का योगदान दिया। जो रूट ने 30, जेसन रॉय ने 14 और कप्तान ईयोन मोर्गन ने 11 रन की पारी खेली। मोहम्मद इरफान ने दो और उमर गुल, हसन अली व इमाद वसीम ने 1-1 विकेट चटकाया। नवाज व अजहर को एक भी सफलता नहीं मिली।                           साभार-khaskhabar.com  

Read More

गिलगित । पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने कहा है कि देश के दुश्मनों को हम अच्छी तरह से पहचानते हैं और उसकी चालों से निपटने के लिए तैयार हैं। गिलगित में गुरुवार को चीन-पाकिस्तान कॉरिडोर देखने आए शरीफ से मीडिया ने नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त पर दिए गए उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी थी, जिसमें उन्होंने (मोदी ने) गिलगित और बलूचिस्तान का जिक्र किया था। पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक राहिल शरीफ से मीडिया ने नरेंद्र मोदी के बयान और रॉ के बारे में सवाल किए थे। इस पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने भारत का नाम लिए बिना कहा- हम अपने दुश्मन और उसकी चालों को अच्छी तरह समझते हैं और इनसे निपटने के लिए तैयार हैं। शरीफ गिलगित-बाल्टिस्तान में ही बन रहे चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को देखने आए थे। उन्होंने यहां एक सेमिनार में भाषण भी दिया। शरीफ ने कहा, पाकिस्तान की सरहदें पूरी तरह महफूज हैं। मुझे उम्मीद है कि देश सही दिशा में बढ़ रहा है। इस कॉरिडोर को भी हम पूरी सुरक्षा देंगे। राहिल ने गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश करते हुए कहा कि चीन इस इलाके के विकास के लिए ही काम कर रहा है। यहां के लोगों को पाकिस्तानी आर्मी को अपनी ही आर्मी समझना चाहिए। आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन जर्ब-ए-अज्ब का जिक्र करते हुए शरीफ ने कहा, दुनिया भले ही कुछ भी कहती रहे लेकिन हम अस्तित्व की जंग लड़ रहे हैं। हमारी आर्मी जो कर रही है, वह किसी दूसरे देश की आर्मी ने नहीं किया। मोदी का निशाना सटीक  बलूचिस्तान के एक नेता समद बलूच ने राहिल के बयान पर समा टीवी से कहा- इतने दिनों बाद पाकिस्तान सेना प्रमुख का गिलगित-बाल्टिस्तान जाना और वहां से इस अंदाज में बात करना बहुत कुछ कहता है। समद ने कहा, ‘मोदी के 15 अगस्त के भाषण के बाद हमें हैरानी हो रही थी कि पाकिस्तान सेनाचुप क्यों है। अब लगता है, मोदी का तीर सही निशाने पर बैठा है।   वह पाकिस्तान सेना को ही तो संदेश देना चाहते थे।’ पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिए भाषण में कहा था, ‘पिछले कुछ दिनों में बलूचिस्तान, गिलगित, पाक के कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से के लोगों ने मुझे बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है। मेरा आभार व्यक्त किया है। मेरे प्रति सद्भावना जताई है। दूर-दूर बैठे लोग हैं। जिस धरती को मैंने देखा नहीं, जहां के लोगों से कभी मुलाकात नहीं हुई, वे प्रधानमंत्री का आदर करते हैं तो यह मेरे सवा सौ करोड़ देशवासियों का सम्मान है। मैं गिलगित, बलूचिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’                             साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । विवादित इस्लामिक धर्मगुरू जाकिर नाइक के एनजीओ को एफसीआरए लाइसेंस का नवीनीकरण करने में कथित धांधली के लिए गृह मंत्रालय के एक संयुक्त सचिव सहित चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। नाईक अपने कथित कट्टरपंथी विचारों के लिए सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दायरे में है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि निलंबित किए गए अधिकारियों में संयुक्त सचिव जी.के. द्विवेदी, दो अवर सचिव और एक अनुभागीय अधिकारी शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने पाया कि नाइक के खिलाफ चल रही विभिन्न जांच के बावजूद उसके एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के एफसीआरए लाइसेंस का हाल में नवीनीकरण किया गया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट किया, ऐसे में जब मामला लंबित है, नवीनीकरण को मंजूरी देने में लापरवाही के लिए दो अवर सचिव और एक अनुभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक अन्य ट्वीट में रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्रालय का बहुत स्पष्ट मत है कि एफसीआरए लाइसेंस के पंजीकरण या नवीकरण की प्रक्रिया सहज होनी चाहिए, लेकिन तब नहीं जबकि एक मामला लंबित हो। हमने एफसीआरए के नवीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। मुंबई पुलिस भी नाइक के खिलाफ आरोपों की जांच कर रही है। नाइक पर युवाओं को आतंकवादी बनने के लिए उकसाने और विदेशी फंड प्राप्त कर उसका इस्तेमाल कट्टरपंथी विचारों की ओर युवाओं को आकर्षित करने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार में यह खबर आने के बाद नाइक सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दायरे में आया कि ढाका में एक जुलाई को किए गए आतंकी हमले के हमलावरों में से एक रोहन इम्तियाज ने पिछले साल फेसबुक पर नाइक का हवाला देते हुए प्रचार अभियान चलाया था।                               साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी नितिन बंसल की अध्यक्षता में 8-9 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से जवाहर बाग परिसर में औद्यानिक मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय किसान मेला-गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें जनपदीय अधिकारी, योजना से जुडे विभाग, विभिन्न घटक एवं कृषक भाग लेंगे। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए कृषि, कृषि रक्षा, भूमि संरक्षण, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, एग्रो, डीआरडीए, वन, जल निगम, नेडा, पंचायत राज, उद्यान, फल संरक्षण, डास्प, दुग्ध विकास, नहर, लघु सिंचाई, विद्युत आदि विभागों के अधिकारियों को अपनी देखरेख में 7 सितम्बर को सांय तक अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों की स्टाॅल लगवाने के साथ ही सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारियों को क्षेत्रीय कर्मियों के माध्यम से क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए अधिकाधिक कृृषकों एवं क्षेत्रीय कर्मियों के साथ मेले में प्रतिभाग करने के निर्देश दिये हैं।  

Read More