मथुरा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को फाइट हंगर फाउंडेशन की सद्भावना राजदूत के रूप में चुना गया है। यह एनजीओ कुपोषण के खिलाफ लड़ाई के लिए समर्पित है। यह संगठन तीन राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सक्रिय है, जहां विशेषज्ञों की टीम कुपोषित बच्चों का इलाज और इसकी रोकथाम पर काम करेगी। इसके तहत अच्छे स्वास्थ्य और देखभाल प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना शामिल है। सोनम ने कहा, ‘‘भारत में प्रत्येक साल एक लाख से अधिक बच्चे कुपोषण के कारण मर जाते हैं। यह मेरी समझ से बाहर है कि इन बच्चों तक उचित पोषण और साफ पानी की पहुंच राष्ट्र निर्माण नहीं कर सकते।’’ सोनम ने फाइट हंगर फाउंडेशन के परियोजना स्थलों का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने कई माताओं और कुपोषण के शिकार बच्चों से मुलाकात की और उन्होंने अधिक जानकारी के लिए अस्पताल के कर्मचारियों से बातचीत का समय निकाला। ‘नीरजा’ अभिनेत्री को उम्मीद है कि भारत भूख-मुफ्त बनेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि आगे आएं और कुपोषण के खिलाफ लड़ाई कर रहे लोगों की मदद करें।’’                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

फ्लोरिडा (अमेरिका) । फ्लोरिडा में शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें यहां पहुंच गई हैं। भारतीय टीम यहां अमेरिका में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारतीय कोच अनिल कुंबले ने यहां के ग्राउंड और पिच को देखा और तारीफ की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टी20 क्रिकेट के लिहाज से यहां का विकेट काफी अच्छा है। आउटफील्ड भी शानदार है। मैं काफी इम्प्रेस हूं। बता दें पहला टी-20 मैच 27 को और दूसरा मैच 28 अगस्त को होगा।   अमेरिका में अच्छा होगा क्रिकेट का भविष्य अनिल कुंबले ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस सीरीज के बाद अमेरिका में भी क्रिकेट का फ्यूचर अच्छा होगा। कुंबले ने कहा कि मैंने फ्लोरिडा की पिच के बारे में काफी सुना था। पहली बार मैं इस ग्राउंड पर आया हूं। यहां इस सीरीज के लिए बहुत बढिय़ा अरेंजमेंट किए गए हैं। कुम्बले ने कहा कि सच कहूं तो मैंने ऐसी फैसिलिटीज की उम्मीद नहीं की थी।    बॉलर, बैट्समैन को करना होगा एडजस्ट कुम्बले ने कहा कि ये माइंटसेट बदलने का खेल है। टेस्ट से टी- 20 फॉर्मेट मोड में ढलना आसान नहीं है। बॉलर्स और बैट्समैन दोनों को एडजेस्टमेंट करने पड़ेंगे। हालांकि, हम सभी प्रोफेशनल्स हैं और हमने काफी टी-20 क्रिकेट खेला है। कुम्बले ने कहा कि टी20 चैम्पियंस के खिलाफ ये सीरीज बिल्कुल भी आसान नहीं होगी। टीम इंडिया ने पिछले 6 महीने में टी-20 में कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी हैं। यहां भी हम वही फॉर्म जारी रखेंगे।   टी-20 में दूसरे स्थान पर है टीम इंडिया  गौरतलब है कि टीम इंडिया टी-20 में नंबर 2 टीम है और वो टॉप टीम न्यूजीलैंड से 4 प्वाइंट्स पीछे हैं। वहीं, वेस्ट इंडीज के खिलाफ टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतकर आई है। बता दें कि मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवर्थ रीजनल पार्क ग्राउंड पर होंगे। ये यहां का अकेला आईसीसी सर्टिफाइड स्टेडियम है। पिछले महीने ही यहां कैरेबियाई प्रीमियर लीग के 6 मैच हुए थे।   न्यूट्रल वेन्यू पर कब-कब खेले मैच  2007 में आयरलैंड में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज हुई थी। इससे पहले भी भारत ने पाक के खिलाफ चार सीरीज कनाडा में और एक यूएई में खेली है। भारतीय टीम अमेरिका में पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेलेगी। हालांकि अमेरिका में अब तक 4 टी-20 मैच हो चुके हैं। दो मैच न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच और दो न्यूजीलैंड-इंडीज के बीच हुए हैं।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

ढाका । बांग्लादेश में ढाका के कैफे पर हुए हमले का मास्टरमाइंड तमीम अहअहमद चौधरी सहित 3 आतंकवादियों को पुलिस ने मार गिराया है। आतंकी हमले की मास्टरमाइंड की स्थानीय पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी और उस पर 17 लाख का इनाम भी था। चौधरी कई आपराधिक मामलों में शामिल था। बांग्लादेश सरकार ने चौधरी के भारत भागने की भी आशंका जाहिर की थी। चौधरी जमातुल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश का प्रमुख था। यह संगठन आईएसआईएस के प्रति अपनी निष्ठा जता चुका है। मेजर हक अंसारउल्लाह बांग्ला का नेता है। पहले इस संगठन का नाम अंसार उल बांग्लादेश था और इसके अल-कायदा से संबंध बताये जाते हैं।   कब हुआ था आतंकी हमला गौरतलब है कि राजधानी ढाका के एक कैफे में एक जुलाई को आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी, मरने वालों में ज्यादातर लोग विदेशी नागरिक थे। आतंकी हमले में भारतीय लडक़ी तारिषि जैन भी शामिल थी। आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंकवादियों ने ली थी। वहीं, इस हमले के जवाब में सुरक्षाबलों ने लगभग 10 घंटे चली कार्रवाई में 6 आतंकियों को मार गिराया था और एक को जिंदा पकडा था। पूछताछ में आतंकी ने हमले के मास्टरमाइंड का खुलासा किया था, इसके बाद से ही पुलिस चौधरी की तलाश में जुटी हुई थी।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

हैदराबद । रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शनिवार को सिंधुवाहिनी महाकाली मंदिर में दर्शन किए। सिंधु पारंपरिक वेशभूषा में हैदराबाद के सिंधुवाहिनी महाकाली मंदिर पहुंचीं। इस दौरान सिंधु ने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से महाकाली की पूजा-अर्चना की। सिंधु को देखने के लिए मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ पडी। वहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूजा-अर्चना के बाद सिंधु को मंदिर प्रशासन की ओर से प्रतिमा भेंट की गई। आपको बता दें कि रियो ओलपिंक में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास रचने के साथ-साथ भारत का भी मान बढाया है। सिल्वर मेडल जीतने के बाद से ही सिंधु पर इनामों की बारिश हो रही है। सिंधु को तेलंगाना सरकार उन्हें 5 करोड़ रुपये इनाम दिया है। वहीं, सलमान ने एक लाख 10 हजार रूपए देने की घोषणा की थी।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। स्ट्राईक वन कोर हमेशा आॅपरेशन की तैयारी के साथ-साथ नियमित खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन द्वारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर देता है। रेगिस्तान में युद्ध अभ्यास ’’युद्ध अभ्यास शत्रुजीत’’ की सफलता के बाद सभी अफसर, सरदार व अन्य पदों ने स्ट्राईक वन कप इण्टर फाॅरमेशन गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। यह प्रतियोगिता चार विभिन्न स्टेशनों में बलपूर्वक सम्पन्न हुई और इसका फाइनल मथुरा में 26 अगस्त 2016 को जन्माष्टमी के साथ-साथ खेला गया।स्ट्राईक वन की सभी युनिटों के अधिकाशं अधिकारी, सरदार व अन्य पदों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। स्ट्राईक वन टीम विजयी रही और नायक पी कल्याण नायडु ने उच्च खिलाडी का पुरस्कार प्राप्त किया।लेप्टीनेंट जनरल शौकिन चैहान, जनरल अफसर कमाडिंग स्ट्राईक वन ने खिलाडियों को प्रोत्साहीत किया और उत्कृष्ट खिलाडियों कोे पुरस्कार प्रदान किया। 

Read More

रात्रि में आलौकिक छवि के दर्शन करते श्रद्धालु  रत्नजतिड़त पोशाक में दिखी कन्हैया की अलौकिक छवि मथुरा। जन्मभूमि में आधी रात से ही माहौल कृष्णमय हो गया। रात 11 बजकर 55 मिनट पर मंदिर के पट खुल गए। 12 बजे जैसे ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ मंदिर के पुजारियों ने उनका अभिषेक किया। इसके बाद उन्हें दुध और दही से नहलाया गया। बाल गोपाल के जन्म के बाद उन्हें पंचामृत से स्नान करवाया गया। इसमें सभी तीर्थों के जल थे। इनमें गंगा, यमुना सहित देश की सभी नदियों और समुद्र का जल शामिल था। वस्त्र धारण करने के बाद भगवान कृष्ण के शरीर पर चंदन और तुलसी का लेप लगाया गया, ताकि उन्हें ठंडक प्राप्त हो। इसके बाद उनके बालस्वरूप का श्रृंगार हुआ। उन्हें खास तरह का मयुरांबर पोशाक पहनाया गया और आरती हुई। इस दौरान ढोल-नगाड़े, झांझ-मजीरा, घंटे, तालियां और मृदंग की गड़गड़ाहट गूंजती रही। बालगोपाल को पाग, पंजीरी का भोग लगाया गया। कीर्तन से पूरी जन्मभूमि गुंजायमान रही। श्रृंगार के साथ ही उनकी आरती हुई। इसी के साथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव शुरू हो गया। शंख, ढोल-नगाड़े, झांझ-मजीरा और मृदंग तेजी से बजने लगे। लाखों भक्त झूमते हुए कृष्ण की भक्ति में लीन हो गए। वे प्रसाद और चरणामृत के लिए बहुत उतावले हो रहे थे। रत्न जड़ित रेशम की पोशाक में बालकृष्ण की अलौकिक छवि देखते ही बन रही थी। हर तरफ इत्र और फूलों की बरसात हो रही थी। चारों तरफ ‘नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’  गूंजता रहा। साथ ही, लगातार कृष्ण लीलाओं का मंचन होता रहा, जिसे देख लोग भाव विभोर हो उठे। जन्मभूमि में भक्तों का उत्साह उफान पर था। मथुरा के भागवत भवन स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थली जाने के लिए हर कोई आतुर था। कार्यक्रम के प्रारम्भ में गुरूशरणनन्द तथा महंत नृत्य गोपाल दास का स्वागत महोत्सव समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण दास अग्रवाल, संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, डा. चन्द्रभान गुप्त, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, गिरीश चन्द अग्रवाल, आदि ने माल्यार्पण कर दिया।  

Read More

नंद के आनंद भये, जय कन्हैया लाल की मथुरा। मथुरा-गोकुल सहित सम्पूर्ण बृज मंडल में आज नंदोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इसका प्रमुख कार्यक्रम गोकुल स्थित नंदभवन में प्रातकाल से देखने को मिला। गोकुल में नंदबाबा के घर खूब बधाईयां गायी गई। बृजवासी और गोकुल के नर नारी बच्चे सभी नंदभवन में बधाई महोत्सव के लिये इकट्ठे हुये। दही, चंदन, केसर, हल्दी युक्त मिश्रण आने वाले श्रद्धालुओं पर उछाला गया। ‘नंद के आनन्द भयै जय कन्हैया लाल की’ के उदघोष पूरे मंदिर प्रांगण में गूंज रहे थे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म परम्पराओं के मुताबिक भगवान के गोकुल में पहंुचने पर नंदबाबा के घर गोकुलवासियों ने पहंुचकर जो बधाईयां दी थी उसी परम्परा का निर्वाहन हजारों वर्ष से हो रहा है। आज भी इसकी अनूठी छटा गोकुल में साक्षात हुई। रंग-बिरंगे परिधानों में गोकुल की महिलाओं ने खुशी क मौके पर बधाई गायन के अलावा नृत्य भी किया। लाला की छींछी खूब फैंकी गई। नंदोत्सव पर तमाम प्रकार के उपहार, धन, दौलत, आभूषण, खिलौने बांटे गये। अपने आप में यह दृश्य भी देखने लायक था। गोकुल में इस मौके पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के अलावा मंदिर के पुजारी मुखिया कर्ता-धर्ता सभी नंदोत्सव का आनन्द लेते देखे गये। भारत के कोने-कोने से आये तीर्थयात्रियों ने भगवान के गोकुल पहंुचने पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव का दर्शन कर अपने को धन्य समझा। गोकुल के अलावा नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, महावन, दाऊजी, मथुरा, वन्दावन सहित बृज के प्रमुख स्थलों मंदिरों में भी जहां नंदोत्सव मनाने की धूम रही वहीं सम्पूर्ण बृजमंडल में कृष्ण-कन्हैया के इस महोत्सव को घर-घर मनाया गया। सुबह मंदिरों में नंदबाबा के स्वरूप बनकर खेल-खिलौने उपहार बांटे गये। घरों में और मंदिरों में भी नंदोत्सव पर कढ़ी-चावल और अन्नकूट का प्रसाद बनाया गया। बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आज दूसरे दिन नंदोत्सव पर भी श्रद्धालुओं की मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ रही है। 

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली अन्तर्गत सौंख अड्डा स्थित एक्सीस बैंक के ऊपर फर्जी तरीके से कम्पनी खोलकर रूपये दुगना करने का लालच देकर लोगों से पैसा एठने के मामले में बालाजी पादुका मार्केटिंग इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड चितफण्ड कम्पनी मथुरा 2 कंुज रियल स्टैट इण्डिया 3 ज्ञानप्रसाद गुप्ता निवासी सासनी, शितल पाठक पुत्र जगदीश निवासी इग्लाश अड्डा सासनी के खिलाफ बिहारी लाल चतुर्वेदी निवासी राधापुरम थाना गोविन्द नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा। थाना हाइवे के भगवानपुर कट पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात बदमाशों को तीन चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गये प्रमोद वघेल निवासी गोपालपुरा, संजू चैधरी निवासी खरबा राया, यूसूफ पुत्र संसू निवासी नगला हिक्की, संजय चैधरी निवासी किलोनी बल्देव सुनील ठाकुर निवासी मनोहरपुर महावन प्रताप पुत्र रमजान निवासी नगला सिरजी हाइवे, आशीष पुत्र परशुराम निवासी शंकरपुरी हाइवे को तीन चोरी की बाइक सहित पकड़ा है। बताया गया कि ये बदमाश हाईवे पर किसी बस को लूटकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।पकड़े गये बदमाश पहले बस में सवारी के रूप में बैठने की फिराक में थे और बाद में बस को हाईजैक कर किसी अन्य स्थान पर ले जाकर उसमें बैठी सवारियों से लूटपाट करते। पुलिस ने सातों लोगों के घटना से पहले गिरफ्तार कर  लिया। एक बड़ी घटना होने से बचा ली। एसओ हाईवे सुबोध यादव और चैकी प्रभारी औद्योगिक नगर विनोद कुमार ने इन सातों बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और नशीला पाउडर बरामद किया है। इन बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद हुयी हैं। 

Read More

मथुरा। मथुरा के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में आज सुबह के दर्शनों के उपरान्त राजभोग दर्शनों में नंदोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर के पुजारी और सेवक सुबह से ही व्यवस्थाऐं बनाने में जुटे रहे। मंदिर के मुखिया और पुजारी नंदबाबा के वेश में संसार के पालनहार कृष्ण-कन्हैया को झूला झूलाते और आज मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण के जन्म पर बधाई देने आये श्रद्धालुओं को अपना खजाना लुटाते नजर आये। काफी संख्या नंदमहोत्सव के दर्शन के लिये आज श्रद्धालुओं की भीड़ देखने लायक थी। खेल-खिलौने आभूषण, पैसा और तरह-तरह के उपहार भगवान के जन्म के अवसर पर खुशी में नंदबाबा के स्वरूप बने मुखिया जी द्वारा बांटे गये मंदिर प्रबंधतंत्र पुजारी सेवक और कर्मचारी सभी इस महोत्सव का इंतजाम करते देखे गये। आज रोजाना की अपेक्षा मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच था स्थिति यह थी कि मंदिर के बाहर सड़कों पर तिल धरने को जगह नहीं थी। ‘नंद के आनन्द भयै जय कन्हैया लाल की’ के उदघोष पूरे मंदिर प्रांगण में गूंज रहे थे। आने वाले श्रद्धालुओं का हल्दी, चंदन के साथ स्वागत किया जा रहा था। श्रद्धालु उपहार लूटने में लगे थे जिसको भी जो उपहार मिल रहा था वह उसे पाकर धन्य था। बड़े-बड़े लोग महिला और पुरूष नंदबाबा की इस सौगात को पाने को लालायित थे।   

Read More