मथुरा

मथुरा । आज किसान भवन पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा और जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने किसान भवन पर जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनी और उन्हें उनकी शिकायतों के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। आज सुबह दस बजे से ही किसान भवन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अपनी विभिन्न समस्याओं से पीड़ित लोगों ने पार्टी के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बिजली, विद्युत, पानी, सड़क और जमीनों पर कस्बे जैसी शिकायतें लेकर लोग वहां पहंुचे। जिलाध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकरियों द्वारा उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये। उनके जल्द निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। समाजवादी पार्टी के सिचाई एवं लोकनिर्माण मंत्री व उत्तर प्रदेश के सरकार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर हर शनिवार व रविवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करायेंगे। सपा के इस अभियान से लोगों में पार्टी के प्रति लगाव पैदा हुआ है। 

Read More

मथुरा । शहर के कंकाली स्थित एक पैट्रोल पम्प पर आज घटतोली का मामला आने से वहां पम्प के लोगों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ लग गई। बताया गया कि यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने एक होटल के किनारे बने पैट्रोल पम्प पर 100 रूपये का पैट्रोल अपनी बाइक में डलवाया। लेकिन जब दरोगा जी ने टंकी खोलकर देखी तो उसमें पैट्रोल नहीं था इस बात को लेकर खूब कहासुनी हुई। मौके पर अधिकारियों को बुलाने की कहने पर पैट्रोल पम्प का मालिक 100 रूपये वापिस करने को राजी हो गया और बोला यह बात किसी को मत बताना। अक्सर इस पम्प पर घटतोली की शिकायतें मिलती रहती है। बताया गया कि पुलिस की गाड़ियों में यही से डीजल, पैट्रोल भरवाया जाता है। जिसके चलते कर्मचारी हेकड़ी में रहते है।

Read More

मथुरा । उत्तर प्रदेश सरकार के धमार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्रा का आगमन शुक्रवार को धार्मिक नगरी वृन्दावन में हुआ। परिक्रमा मार्ग स्थित चेतन्य कुटी आश्रम में एक निजी कार्यक्रम में आये धमार्थ कार्यक्रम मंत्री विजय मिश्रा ने कहा कि वृन्दावन नगरी श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली है, इस नगरी में सोभाग्यवानों को ही आने का अवसर मिलता है। यहां श्रीकृष्ण ने यमुना तट पर बाल लीलायें की हैं ऐसी भूमि पर आकर खुदा को गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ।  साथ ही उन्होंने कुम्भ मेला क्षेत्र की जमीन को सुनिश्चित व सुरक्षित करने की बात कही, इसके उपरान्त श्री मिश्रा ने अपनी पत्नि के साथ आश्रम में प्रसाद ग्रहण कर साधु संतों का आर्शीवाद प्राप्त किया। 

Read More

मथुरा । राया कस्बे में माँ भगवती सेवा समिति के तत्वाधान में राया के बस स्टैंड में विशाल माँ भगवती जागरण एवं अलौकिक छप्पनभोग के दर्शनों का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ कृष्णकुमार मुन्ना भैया, सीओ महावन सुरेन्द्र कुमार यादव, थाना प्रभारी विजय कुमार ने माँ की पूजा अर्चना एवं ज्योति जलाकर किया। जागरण में जाने माने कलाकार राजू बाबरा, मनोज शर्मा, ममता भारती, संजय काला अदि कलाकारों ने समां बाँध दिया। देर रात्रि तक मां भगवती के भजन गाये गये। देवी जागरण में कलाकारों के भजनों पर झूमने को श्रोता मजबूर हो गये। इस अवसर पर ललित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, हेमेन्द्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रहलाद वर्मा, शिव प्रसाद सारस्वत, सोनू चैबे आदि समिति के लोग उपस्थित थे।  सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी महावन राजेन्द्र यादव के साथ थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, कस्बा प्रभारी क्षेत्रपाल सिंह, सुरेश शर्मा, सुभाष यादव आदि पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Read More

मथुरा । अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार जनगणना, अपर जिलाधिकारी राजस्व रवीन्द्र कुमार की सूचनानुसार राष्ट्रीय जनंसख्या रजिस्टर के अद्यतन करने संबंधी पूर्व समस्त कार्यवाही पूर्ण कराने के संबंध में 30 अगस्त को सांय 6 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित होगी। उन्होंने सभी तहसीलदार एवं निकायों के अधिशासी अधिकारियों को परिपत्र जारी कर अपनी समस्त तैयारियों के साथ बैठक में समय से उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।

Read More

मथुरा । चैमुंहा कस्बे गांव जैंत हाईवे स्थित श्रीराधा-गोविंद देव मंदिर प्रांगण में मंदिर संस्थापकों द्वारा निःशुल्क धर्मार्थ चिकित्सालय खोला गया है। यहां प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को मरीजों की निःशुल्क चिकित्सा की जाएगी। इससे जैंत, चैमुंहा, भरतिया, आझई, मघेरा, छटीकरा आदि गांवों के मरीजों को लाभ मिलेगा। मंदिर संस्थापक पुनीत भाटिया ने स्वामी गिरीशानंद महाराज के सानिध्य में धर्मार्थ चिकित्सालय का फीता काट कर उद्घाटन किया। पुनीत भाटिया ने बताया कि चिकित्सालय में केडी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. मुकेश पाल प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को मरीजों का इलाज करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी जाएंगी। इससे आसपास के गरीबों लोगों को काफी लाभ मिलेगा। क्षेत्र में कोई धर्मार्थ चिकित्सालय न होने पर उनके मन में गरीबों की सेवा का भाव जागृत हुआ। औषधालय के उदघाटन के मौके पर धर्मवीर सिंह सांगवान, हुकम सिंह, कपूर चंद, एके दुबे, सौरभ सिसौदिया, एनआर राजपूत, जैंत प्रधान चंदा देवी, रामबाबू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुनीत भाटिया ने की। संचालन धर्मवीर सिंह सांगवान ने किया। 

Read More

मथुरा । सिंधी समाज का गोवर्धन में परिक्रमा-छप्पन भोग एवं अभिषेक कार्यक्रम की तैयारियां श्ुारू हो गयी हैं। 5 सितम्बर सोमवार सांय 6 बजे राधिका विहार से गोवर्धन के लिए बसें रवाना होंगी , जहा आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिवर निकुंज पर संध्या भोज के उपरांत रात्रि 10 बजे से श्री गिरिराज परिक्रमा शुरू होगी। 6 सितम्बर मंगलवार प्रातः 9 बजे राधिका विहार और डेम्पीयर नगर से गोवर्धन के लिए बसें रवाना होंगी, जहां आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिवर निकुंज पर सर्वप्रथम श्री गिरिराज जी महाराज का अभिषेक एवं छप्पन भोग दर्शन होंगे तदोपरांत प्रातः 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रासलीला, एक बजे साधु संत सेवा तथा 2 बजे से सजातिय लोगो के लिए प्रसाद-भण्डारा होगा।

Read More

मथुरा । झींगा पालन बेनामी स्पशीज के पालने हेतु जनपद में 50 हजार यूनिट कास्ट लागत वाले एक हैक्टेयर की दो यूनिट स्थापित होंगी। इसके अलावा जलप्लावित क्षेत्र में विविधीकरण योजना के अंतर्गत दो लाख प्रति हैक्टेयर तालाब निर्माण लागत वाले दो हैक्टेयर के तालाब निर्मित कराए जायेंगे। इनमें 50 प्रतिशत लाभार्थी अंशदान के अलावा 50 प्रतिशत राशि मत्स्य विभाग वहन करेगा।  जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि जलप्लावित क्षेत्र में मत्स्य पालन विविधीकरण योजना के अंतर्गत जनपद के एक वर्ष या छः माह तक जल भराव वाले ऐसे क्षेत्र जो कृषि प्रयोग में नहीं आते तथा पूर्व से तालाबध्पोखरों की श्रेणी में नहीं हैं, लिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि योजना के अतंर्गत जलप्लावित भूमि के स्वामित वाले सभी श्रेणी के व्यक्ति योजना में पात्र होंगे परंतु अनुसूचित जातिध्अनुसूचित जनजाति-सीमांतध्लघु कृषकों को वरीयता दी जायेगी। सहायक निदेशक मत्स्य डा महेश चैहान ने बताया कि झींगा पालन हेतु निजीध्पट्टे के तालाब स्वामी एवं जलप्लावित योजना में निजी भूमि के स्वामी जिनको पूर्व में विभाग द्वारा कोई अन्य सुविधा नहीं दी गयी है, आगामी 31 अगस्त तक उनके 22 जी, राजीव भवन स्थित कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के उपरांत कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

Read More

मथुरा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 10 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से यहाॅं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत की मुख्य विषय वस्तु आपराधिक शमनीय वाद है। इसके अतिरिक्त सक्सैशन, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, धारा-138 एन.आई.एक्ट, भरण पोषण, वैवाहिक, व्यवहारिक, स्टाम्प, बैंक वसूली, उपभोक्ता फोरम, राजस्व, चकबंदी, भूमि अधिगृहण, आदि वादों का भी न्यायालयों व्दारा आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लोक अदालत में निस्तारण किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अतिरिक्त 3 एवं 17 सितम्बर को लघु लोक अदालतों का भी आयोजन होगा।

Read More

मथुरा । जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में 30 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे से फरह ब्लाॅक की न्याय पंचायत रैपुराजाट पर इसकी सभी ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं के निवारण हेतु जन चैपाल का आयोजन होगा जिसमें डी.एम.जनता से सीधे रूबरू हो सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं के त्वरित निराकरण की कार्यवाही करेंगे।  जिलाधिकारी श्री शुक्ला ने सभी जनपदीय अधिकारियों को आदेश दिए है कि वे इस अवसर पर क्षेत्र से संबंधित अपने विभाग की समस्त अद्य्तन सूचनाओं के साथ समय से प्रतिभाग करें।

Read More