मथुरा

मथुरा। थाना हाइवे के भगवानपुर कट पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात बदमाशों को तीन चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गये प्रमोद वघेल निवासी गोपालपुरा, संजू चैधरी निवासी खरबा राया, यूसूफ पुत्र संसू निवासी नगला हिक्की, संजय चैधरी निवासी किलोनी बल्देव सुनील ठाकुर निवासी मनोहरपुर महावन प्रताप पुत्र रमजान निवासी नगला सिरजी हाइवे, आशीष पुत्र परशुराम निवासी शंकरपुरी हाइवे को तीन चोरी की बाइक सहित पकड़ा है। बताया गया कि ये बदमाश हाईवे पर किसी बस को लूटकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।पकड़े गये बदमाश पहले बस में सवारी के रूप में बैठने की फिराक में थे और बाद में बस को हाईजैक कर किसी अन्य स्थान पर ले जाकर उसमें बैठी सवारियों से लूटपाट करते। पुलिस ने सातों लोगों के घटना से पहले गिरफ्तार कर  लिया। एक बड़ी घटना होने से बचा ली। एसओ हाईवे सुबोध यादव और चैकी प्रभारी औद्योगिक नगर विनोद कुमार ने इन सातों बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और नशीला पाउडर बरामद किया है। इन बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद हुयी हैं। 

Read More

मथुरा। मथुरा के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में आज सुबह के दर्शनों के उपरान्त राजभोग दर्शनों में नंदोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर के पुजारी और सेवक सुबह से ही व्यवस्थाऐं बनाने में जुटे रहे। मंदिर के मुखिया और पुजारी नंदबाबा के वेश में संसार के पालनहार कृष्ण-कन्हैया को झूला झूलाते और आज मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण के जन्म पर बधाई देने आये श्रद्धालुओं को अपना खजाना लुटाते नजर आये। काफी संख्या नंदमहोत्सव के दर्शन के लिये आज श्रद्धालुओं की भीड़ देखने लायक थी। खेल-खिलौने आभूषण, पैसा और तरह-तरह के उपहार भगवान के जन्म के अवसर पर खुशी में नंदबाबा के स्वरूप बने मुखिया जी द्वारा बांटे गये मंदिर प्रबंधतंत्र पुजारी सेवक और कर्मचारी सभी इस महोत्सव का इंतजाम करते देखे गये। आज रोजाना की अपेक्षा मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच था स्थिति यह थी कि मंदिर के बाहर सड़कों पर तिल धरने को जगह नहीं थी। ‘नंद के आनन्द भयै जय कन्हैया लाल की’ के उदघोष पूरे मंदिर प्रांगण में गूंज रहे थे। आने वाले श्रद्धालुओं का हल्दी, चंदन के साथ स्वागत किया जा रहा था। श्रद्धालु उपहार लूटने में लगे थे जिसको भी जो उपहार मिल रहा था वह उसे पाकर धन्य था। बड़े-बड़े लोग महिला और पुरूष नंदबाबा की इस सौगात को पाने को लालायित थे।   

Read More

मथुरा। थाना कोसी राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र अन्तर्गत फैक्ट्री से काम कर लौट रहे मजदूर में बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सययाद 36 वर्ष पुत्र अलीहसन निवासी मुजफ्फरनगर कल रात्रि 8 बजे फैक्ट्री से काम कर लौट रहा था तभी तेज गति से आते बाइक सवार ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Read More

मथुरा। कान्हा के जन्म के उल्लास में बृजवासी खुशियों से झूम रहे है तो भारतवर्ष के कोने-कोने से आये कृष्णभक्त बृज के मंदिरों सड़कों गलियों और बाजारों में भगवान के जन्म के इंतजार में आज सांवली हुई बृज छटा देखकर अभिभूत है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चारों ओर बड़ी संख्या में महिला, पुरूष, बच्चे सभी रंग बिरंगे परिधानों में कान्हा के जन्म का इंतजार कर रहे है। आज के दिन बृजवासियों ने भी आने वाले भक्तों के लिये जगह-जगह भण्डारे लगाये है। समूचे मथुरा के हर कोने पर श्रद्धालुओं की आवाभगत में बृजवासी तन्मयता से लगे है। जिस पर जो बना वह आगन्तुकों के लिए समर्पित किया जा रहा है। मेहनत करके पूरी श्रद्धा से स्वागत हो रहा है। घर-घर खुशियां मनाई जा रही है। पूरे बृज में इस महोत्सव के लिये हर कोई लम्बे समय से इंतजार करता है। आज उस क्षण को देखने के लिये सभी के मन में भारी लालसा है चाहे बृज के लोग हो अथवा सुदूर प्रान्तों से आये कृष्णभक्त सभी रात्रि के 12 बजे के उन घण्टा घड़ियालों की आवाज सुनने को बेताब है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह से ही कार्यक्रम चल रहे है। पूरा जन्मस्थान अदभुत छटा से जगमगा रहा है। अधिकारी कर्मचारी सभी उस समय की तैयारी में है जब योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्म का समय होगा। लोग प्रतीक्षा में है। मंदिर के पुजारी पूरी श्रद्धा से तैयारियां कर रहे है। पंडित पुजारी इस क्षण को साक्षात करने वाले सभी श्रीकृष्ण जन्मस्थान में मौजूद है। कन्हैया के जन्म को लेकर पूरे जन्मस्थल पर भव्य तैयारियां चल रही है। लोग दूर-दूर से भगवान के जन्म को देखने के लिये उनके उस स्थान के आसपास जमे है जहां रात्रि को बालस्वरूप श्रीकृष्ण जन्म लेंगे। ऐसा जन्मोत्सव तीनों लोकों में कहां देखने को मिलता है। कन्हैया के भक्त सुबह से ही आज पूरी भक्ति में लीन है। बृज के मंदिरों में अदभुत छटा दिखाई पड़ रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की विहंगम छवि निहारते ही बन रही है। प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर सहित वृन्दावन, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, और गोकुल में भी भगवान के जन्म का सभी को इंतजार है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मथुरा सहित पूरे बृज मंडल में मनाई जा रही है। रात्रि 12 बजे के प्राकट्योत्सव पर सबका ध्यान है। सबको उसकी प्रतिक्षा है। सम्पूर्ण बृज आज अपने लाड़ले कन्हैया के जन्म के लिये पलक पावडे़ बिछाये इंतजार कर रहा है। घरों में सुंदर बालस्वरूप की झांकियां सजाई जा रही है। मथुरावासी अपने श्रद्धेय और प्रिय के जन्म को लेकर उपवास पर है। जन्म के समय पाग पंजीरी और पंचामृत से अभिषेक रात्रि में होगा। पूरे दिन भूखे रहकर मथुरा के लोग अपने ईष्ट के आने का स्वागत कर रहे है। बाजारों में जगह-जगह तोरणद्वार बनाये गये है। मंदिरों यमुना के आसपास की छटा देखते ही बन रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और केशवेदव मंदिर के आसपास भारी भीड़ सुबह से ही जमी है। भगवान के जन्मोत्सव के साक्षी होने की होड़ लोगों में है। ऐसे उल्लासपूर्ण वातावरण में बृज में खासकर मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया के जन्म की अष्टमी मन रही है। 

Read More

मथुरा : कान्हा के जन्म के उल्लास में बृजवासी देर रात तक खुशियों से झूमते रहे। न केवल बृजवासी बल्कि देश के कोने-कोने से आए कृष्णभक्त बृज के मंदिरों, सड़कों, गलियों और बाजारों में भगवान के जन्म के इंतजार में सांवली हुई बृज छटा को देखकर अभिभूत दिखे। 

Read More

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार आगामी फिल्म ‘अकीरा’ को लेकर काफी उत्साहित है। खिलाडी कुमार के साथ इस फिल्म में दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका में है। अक्षय इस फिल्म में सोनाक्षी का एक्शन अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘खिलाड़ी’ स्टार ने बुधवार को एक वीडियो ट्वीट की, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘नमस्कार, इस समय मैं लखनऊ में हूं और मेरे पीछे गोमती नदी है। मैं बहुत खुश हूं कि किस तरह देश की महिलाएं अपनी उपलब्धियों से इतिहास रच रही हैं।’’ अक्षय ने 48 सेकंड की वीडियो में लिखा, ‘‘सुना है कि वह आर्ट ऑफ किकिंग की मास्टर हैं। ‘अकीरा’ में सोनाक्षी सिन्हा को देखने के लिए उत्साहित हूं।’’ अक्षय, सोनाक्षी के साथ ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ और ‘राउडी राठौर’ में अभिनय कर चुके हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘अकीरा’ ए.आर. मुरुगदास द्वारा निर्देशित है। उन्होंने इससे पहले सोनाक्षी के साथ ‘हॉलीडे’ में काम किया था। ‘अकीरा’ दो सितंबर को रिलीज होगी।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti