मथुरा

नई दिल्ली । चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। वांग ने मोदी को चीन में जी-20 शिखर सम्मेलन में आने का न्योता दिया। वांग ने भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से 3 घंटे तक बातचीत की। दोनों देशों ने आपसी बातचीत के लिए 2 नई व्यवस्था बनाने पर सहमति जताई। तय हुआ कि भारत के संयुक्त सचिव (निरस्त्रीकरण) अमनदीप गिल और चीन के मुख्य परमाणु मध्यस्थ वांग कुन की एनपीटी को लेकर आपस में बातचीत करेंगे। साथ ही भारतीय विदेश सचिव एस. जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष के बीच द्विपक्षीय रिश्तों पर भी वार्ता होगी। चीनी विदेशमंत्री के इस मौजूदा भारत दौरे के कार्यक्रम में ना तो एनएसजी पर चर्चा करना शामिल था और ना ही मसूद अजहर पर ही दोनों देशों में कोई बात होनी थी। इसके बावजूद सुषमा ने एनएसजी में चीन द्वारा एंट्री सहित जैश-ए-मुहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र में प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ वोट किए जाने का मसला उठाया। वहीं, वांग ने भी जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में दक्षिण चीन सागर मामले में चीन का विरोध करने की अपील की। इस दौरे के लिए वांग का मुख्य अजेंडा विकसित देशों द्वारा अपनी अर्थव्यवस्था को लेकर अपनाई जा रही रक्षात्मक नीति पर बात करने के साथ-साथ भारत और चीन के बीच निवेश बढ़ाने, बुनियादी ढांचा विकसित करने में सहयोग, वीजा की सरलता, सांस्कृति व पर्यटन संबंधी सहयोग और शैक्षिक व नागरिक जीवन के क्षेत्र में दोनों राष्ट्रों के बीच बातचीत का दायरा बढ़ाने जाने जैसे मुद्दों पर था। इससे उलट सुषमा स्वराज ने इस मुलाकात में उन मुद्दों को उठाया जो कि भारत के लिए काफी अहम हैं। सुषमा ने एनएसी सदस्यता पर चीन की आपत्ति के अलावा आतंकी मसूद अजहर पर यूएन प्रतिबंध को लेकर चीन के विरोध को खासतौर पर चर्चा में शामिल किया। सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इन मसलों पर विस्तृत चर्चा को लेकर जोर दिया। मसूद अजहर के मसले पर चीन ने भारत को सलाह दी कि वह पाकिस्तान के साथ इसे सुलझाए। कूटनीतिक भाषा में कहें तो भारत ने चीन को साफ संकेत दिया कि वह अपने महत्वपूर्ण मुद्दों से नहीं हटेगा।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढता ही जा रहा है। हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर को लेकर पाकिस्तान नये-नये पैंतरे अख्तयार कर रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर उकसाने वाला बयान दिया है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने शनिवार को कहा, इस साल की जश्न-ए-आजादी हम कश्मीर की आजादी के नाम करते हैं।    बासित ने कहा, पाकिस्तान ने हमेशा ही भारत के साथ अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश की है। गौरतलब है कि आज पाकिस्तान अपनी आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।    पीओके में फहराएंगे तिरंगा: जितेंद्र सिंह इससे पहले राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके), गिलगित और बलूचिस्तान को आजाद करवाने की बात कही।। उन्होंने कहा था कि हम सीमावर्ती जिले कठुआ से तिरंगा यात्रा शुरू कर रहे हैं इसकी सफलता तभी होगी जब हम कोटली और मुजफ्फराबाद (पीओके) में तिरंगा फहराएंगे। प्रधानमंत्री के बयान के बाद हमें पीओके की आजादी के लिए जुट जाना चाहिए।   रक्षा मंत्री ने साधा पाक पर निशाना  रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी पाक पर निशाना साधा है। पर्रिकर ने कहा, पाकिस्तान आतंकवाद की समस्या से इस हद तक जूझ रहा है कि जब वह हमारी तरफ 10 आतंकी भेजता है, तब वहां ब्लास्ट में 70-80 लोग मारे जाते हैं। उन्होंने ये भी कहा, पाकिस्तान एक मात्र ऐसा देश है जो अपने ही नागरिकों पर बम बरसाता है। बता दें हाल ही में पाकिस्तान के क्वेटा के एक हॉस्पिटल में हुए हमले में 70 से ज्यादा लोग मारे गए थे।   पाक ने कहा- कश्मीर पर भारत के साथ बातचीत को तैयार  पाकिस्तान ने भारत के साथ कश्मीर पर बातचीत करने की बात कही है। इस पर भारत ने पाक से कहा, हम बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन चर्चा मौजूदा मुद्दों जैसे क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म पर होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, भारत, बातचीत का स्वागत करता है लेकिन ये हाल में चल रहे मुद्दों पर होगी। बातचीत में आतंकी बहादुर अली, मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन का मुद्दा भी शामिल रहेगा।   पीओके कश्मीर का हिस्सा : पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक में कहा था कि पीओके कश्मीर का हिस्सा है। कश्मीर के लोगों पर भरोसा है। देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। मोदी ने कहा था कि जहां तक कश्मीर पर पाकिस्तान से बात करने का सवाल है, तो पीओके के बारे में दोनों देशों के बीच जरूर वार्ता होनी चाहिए। उन्होंने बलूचिस्तान के लोगों के खिलाफ अत्याचार के मामलों को लेकर भी पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

राजपुर के सैकड़ों महिला, पुरूषों ने घेरी वृन्दावन कोतवाली बेहोश होकर गिर पड़ी मृतक की पत्नी  मथुरा। कोतवाली वृन्दावन क्षेत्र अंतर्गत हत्या के मामले में अभी तक गिरफ्तारी न होने से नाराज मृतक के परिवारीजनों ने शुक्रवार वृन्दावन कोतवाली को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मृतक की पत्नी कोतवाली में ही बेहोश होकर गिर पड़ी जिसे बाद में पानी पिलाकर होश में लाया गया। आज राजपुर निवासी सैकड़ों महिला पुरूषों ने कोतवाली घेरकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का अरोप था कि पुलिस दीपक काण्ड में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक के बाद थाना परिषद में मृतक की पत्नी रेखा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाॅक्टर द्वारा आत्महत्या दर्शायी गई है। वहीं अभी तक पीड़ित परिवार द्वारा किसी भी गवाह के बारे में लिखित में नहीं दिया गया है।  ज्ञात रहे कि गत 11 जून को सुबह सात बजे गांव वालों को दीपक फांसी पर लटका हुआ गुरूकुल के एक खंडहर में मिला था। मृतक दीपक के चाचा नन्दकिशोर ने रिपोर्ट में विशाल और भोजराज पर दस जून को सुबह 11 बजे अपने साथ घर से ले जाने का अरोप लगया है। वहीं उनका यह भी आरोप है कि दीपक को षड़यंत्र के तहत फांसी के फंदे पर लटकाया गया था। मामले की जांच कर रहे कोतवाली प्रभारी मुनीशचन्द्र मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रहे हैं। 

Read More

मथुरा। मांट विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने आज उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। विधानसभा क्षेत्र से रालोद के पूर्व प्रत्याशी योगेश नौहवार के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन में भाग लेते बताया कि प्राकृतिक आपदा अधिक वर्षा से किसानों की हजारों हैक्टेयर फसल बारिश के पानी से बर्वाद हो गई है। जिसका जल्द सर्वे कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से मुआवजा दिलाया जाये। किसानों ने बताया कि बरसात का पानी भर जाने से धान, बाजरा, वन, अरहर आदि फसलें पानी से पूरी तरह खत्म हो चुकी है। जिससे किसानों को काफी परेशानी है। अधिकारियो को समस्या से अवगत कराने के बाद भी इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री सहित निचले स्तर तक के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई लेकिन अभी तक जिला प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। रालोद नेताओं ने कहा कि आठ दिन के अन्दर मुआवजा नहीं दिया गया तो रालोद कार्यकर्ता किसानों के साथ मांट तहसील पर अनिश्चितकालीन धरने को बाध्य होंगे। जिन गांव में नुकसान हुआ है उनमें देरा, जरारा, सिंकदरपुर, नाबली, सामन्ता की घढी, मकरन्द घढ़ी, भूरेका, हसनपुर, जरेलिया, ईखू, जटपुरा, आयरा, आसफाबाद, आमानुल्लाहपुर, लोहई, भालई, गढ़, डडीसरा, डडीसरी, कराहरी, भदननवारा नयाबांस आदि शामिल है। इस अवसर पर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदानंद गुप्ता को दिया। युवा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी, नीरज सौलंकी, चतुर्भुज निषाद, चैधरी ओमप्रकाश सहित रालोद नेता मौजूद थे। 

Read More

हालांकि इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर अपने बैनर तले सिर्फ निर्मित करेंगे। फिल्म का निर्देशन किसी अन्य द्वारा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ‘क्वीन’ फिल्म के लेखक ने आशुतोष गोवारिकर के प्रोडक्शन हाउस के लिए एक मजेदार स्क्रिप्ट लिखी है। आशुतोष इस प्रोजेक्ट में परदे के पीछे सिर्फ निर्माता के रूप में सक्रिय रहेंगे। क्वीन की तरह ही यह एक नायिका प्रधान फिल्म है जो पूरी तरह से हास्य से सराबोर है। फिल्म का केन्द्र बिन्दु एक लडकी है जिसके इर्दगिर्द पूरी फिल्म की कहानी घूमती है। क्वीन की तरह ही यह एक नायिका प्रधान फिल्म है जो पूरी तरह से हास्य से सराबोर है। फिल्म का केन्द्र बिन्दु एक लडकी है जिसके इर्दगिर्द पूरी फिल्म की कहानी घूमती है। बताया जा रहा है कि आशुतोष गोवारिकर ने इस फिल्म के लिए सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से सम्पर्क किया है, जो अपनी पहली फिल्म ‘हीरो’ के बाद खाली बैठी हैं। हालांकि अभी तक अथिया ने फिल्म की पटकथा नहीं पढी है। जल्द ही वे आशुतोष से इस फिल्म की नैरेशन सुनेगी। उसके बाद ही वे निर्णय लेंगी कि वे इस फिल्म को करेंगी या नहीं।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

न्यूयार्क । विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी और एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नाडार भारत के मात्र दो अरबपति हैं जो फोब्र्स के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में स्थान ले पाए हैं। उन्होंने गूगल प्रमुख एरिख श्मिट और उबर के मुख्य कार्यकारी ट्रैविस कैलानिक से पहले शीर्ष 20 उद्योगपतियों में जगह बनाई है। प्रौद्योगिकी के इन 100 सबसे अमीर उद्योगपयितों की सूची में शीर्ष स्थान पर माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हैं, जिनके पास अनुमानित संपत्ति 78 अरब डॉलर है।   सूची में शामिल हैं ये भारतीय इस सूची में प्रेमजी का स्थान 13वां है, जिनका निवल मूल्य 16 अरब डॉलर है और नाडार 11.6 अरब डॉलर के निवल मूल्य के साथ 17वें स्थान पर रहे। दो भारतीय अमेरिकी प्रौद्योगिकी सम्राट- सिंफनी टेक्नोलाजी समूह के मुख्य कार्यकारी रोमेश वाधवानी और सूचना प्रौद्योगिकी परामर्शक तथा आउटसोर्सिंग कंपनी सिंटेल के संस्थापक भरत देसाई एवं उनकी पत्नी नीरजा सेठी भी इस सूची में हैं। फोब्र्स ने कहा कि भारत की तीसरी सबसे बड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी विप्रो के प्रमुख प्रेमजी पिछले साल अधिग्रहण की प्रक्रिया में रहे ताकि वृद्धि को प्रोत्साहित किया जा सके। प्रेमजी के पुत्र रिशद जो निदेशक मंडल में हैं और रणनीति प्रमुख हैं, वह विप्रो के 10 करोड़ डॉलर के उद्यम पूंजी कोष की भी निगरानी करते हैं।   फोब्र्स ने कहा कि नाडार एचसीएल के सह-संस्थापक हैं। कंपनी अमेरिका में सूचीबद्ध होने पर विचार कर रही है। नाडार की एक इकाई एचसीएल टेलेंट केयर है जो कौशल विकास कंपनी और नए स्नातकों को प्रशिक्षण प्रदान करती है। उनका ताजा उद्यम है 50 करोड़ का कोष, जो स्टार्टअप एवं अमेरिकी स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी कंपनियों में निवेश करता है। वाधवानी तीन अरब डॉलर के निवल मूल्य के साथ 67वें स्थान पर हैं।   10 अरबपतियों में से आठ अमेरिका के फोब्र्स ने कहा कि शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा वर्ष होने के बावजूद प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अरबपतियों के लिए यह अच्छा समय रहा। फोब्र्स की दूसरी सालाना सूची में प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सबसे अमीर लोगों का निवल मूल्य 892 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल के मुकाबले छह प्रतिशत अधिक है। उक्त 100 सबसे अमीर प्रौद्योगिकी अरबपतियों में से 50 प्रतिशत से अधिक अमेरिका के हैं। इस सूची में शामिल 10 अरबपतियों में से आठ अमेरिका के हैं।   चीन दूसरे नंबर पर प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अमीरों के लिहाज से चीन दूसरे नंबर पर रहा, जहां के 19 अरबपति इसमें शामिल हैं और इनका संयुक्तनिवल मूल्य 132.7 अरब डॉलर है। चीन के सबसे अमीर उद्योगपतियों में अलीबाबा के संस्थापक जैक मा हैं जो 25.8 अरब डॉलर के निवल मूल्य के साथ आठवें नंबर पर है। इस सूची में कनाडा के पांच प्रौद्योगिकी अरबपति और जर्मनी के चार अरबपति शामिल हैं।   बिल गेट्स के बाद आमेजन के संस्थापक दूसरे सबसे अमीर फोब्र्स ने कहा कि दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति आमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी जेफ बेजोस रहे जो इस साल की सूची में सबसे अधिक लाभ दर्ज करने वाले उद्योगपति रहे। इनके पास 66.2 अरब डॉलर की संपत्ति है जो पिछले साल के मुकाबले 18.4 अरब डॉलर अधिक है। इस तरह वह ओरैकल के चेयरमैन लैरी एलिसन से आगे रहे, जो चौथे स्थान पर रहे। फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग कंपनी के शेयरों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ तीसरे स्थान पर रहे।   सूची में सिर्फ पांच महिलाएं विश्व की 100 सबसे अमीर प्रौद्योगिकी उद्योगतियों की इस सूची में सिर्फ पांच महिलाएं हैं, जिनमें जू कुनफेइ 33वें स्थान पर रहीं। वह लेंस प्रौद्योगिकी के आईपीओ के बाद 2015 में अरबपति बनीं और उनका निवल मूल्य 6.4 अरब डॉलर रहा।            साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti