मथुरा

रिटायर दरोगा पुत्र सहित चार से पूछताछ मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के सौंख रोड से पिछले दिवस 4 वर्षीय छात्र अंश यादव के अपहरण मामले में एसओजी टीम ने 4 लोगों को पकड़कर कृष्णानगर पुलिस को सौंपा है। पकड़े गे लोगों में एक रिटायर दरोगा का पुत्र भी है, इन सभी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी पुलिस की इस मामले में कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। फिर भी प्रयास किये जा रहे है और जल्दी ही अपहरणकर्ताओं के चेहरे बेनकाब होने की उम्मीद है। पुलिस सूत्रों की माने तो दरोगा के पुत्र से गत 29 तारीख में किसी व्यक्ति ने फोन किया है जो पुलिस के लिये संदिध माना जा रहा र्है। उसी फोन के आधार पर दरोगा पुत्र के साथ आये एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि दरोगा पुत्र के साथ आया व्यक्ति अपने आप को बेकसूर बता रहा है। साथ ही कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम भी अपने स्तर से इस घटना के अनावरण के प्रयास में लगी हुयी है। ज्ञात रहे कि कल स्कूल से लौटते समय स्कूटी सवार दो लोगों ने चार वर्षीय अंश का अपहरण कर लिया था।

Read More

मथुरा। प्रदेश की सरकार भोर जनता से जुड़े विभिन्न जन प्रतिनिधि ग्रामीण विकास की लेकर चाहे जितने दावे करे, पर आज भी शहर से जुड़ी कमी ग्राम सभाओं की तस्वीर विकास के दावों के खोखला होने का दावा करती अनेक ग्राम सभाओं टूटे-फूटे खंरजों और सड़कों के सहारे पड़े मलवे के ढेर तथा रूके हुए पानी से अटे पड़े मार्ग गंदगी से रूबरू करते नजर आते है। इन्हीं मार्गों से निकलने के बाद वहां के नागरिक जनप्रतिनिधियों के विकास के दावों की खोखला साबित करते है। शहर से जुड़ी ईशापुर ग्राम सभा निवासी अमर सिंह, मंगीलाल ने बताया कि ग्राम सभा ईशापुर में पानी की टंकी के निकट एक नवनिर्मित काॅलौनी मेें हजारों लोग निवास करते है। हालात ये है कि उक्त काॅलौनी में आने और जाने के लिए नागरिकों को मुख्य मार्ग में पड़े कचड़े और कीचड़ के बीच से गुजना पड़ता है। अनेक नन्हे-मुन्हे बच्चे और युवक एवं बालिकाएं शिक्षा अध्ययन के लिए बड़ी मुश्किल से शिक्षा केन्द्र पहुंच पाते हैं। यहां के मार्ग की सड़क तो कहीं भी नजर नहीं आती है। क्योंकि यहां सड़क तो दूर खरंजा और नाली तक का निर्माण तक नहीं। बरसात के दिनों में तो यहां के निवासी गंदे पानी और बरसाती पानी के बीच से गुजरते है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा में पानी की टंकी होने के बावजूद भी नागरिकों को जलापूर्ति नहीं मिल पा रही है। ग्राम सभावासियों ने बताया कि समस्याओं को लेकर अनेक बार प्रशासनिक अधिकारियों व ग्राम प्रधान को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्या जस की तश बनी हुई हे। वहां के वाशिन्दों ने जिला प्रशासन एवं नगरपालिका को चेतावनी दी है कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में नागरिक सड़कों पर आ जाएंगे। 

Read More

डाॅग स्कवायड सहित खुफिया एजेंसियों के अधिकारी कर रखे हुए नजर  मथुरा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को लेकर जिला प्रशासन एवं खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले के हाई अलर्ट को लेकर आज पूरे शहर में चैकिंग अभियान चलाया। इसके अंतर्गत उन्होंने रेलवे जंक्शन, बस स्टैण्ड तथा जन्मभूमि परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया। भारी हथियार बन्द वाहनों की उपस्थिति व सभी प्रवेश मार्गो पर डाॅग स्कवायड लगा दिए गए है, जो हर तरीके से चैकिंग की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस व खुफिया एजेंसियों द्वारा आतंकी हमले के हाई अर्लट के चलते सुरक्षा व्यवस्था बढाने के साथ पूरे क्षेत्र में सघन गश्त की जा रही है।   

Read More

मथुरा। फरह क्षेत्र में गत दो दिनों में लगातार एक ही टेªन्ड के साथ हत्या व सूटकेसनुमा बैगों में रखे महिलाओं के शवों के विषय में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं है न ही किसी ने अभी इन शवों की शिनाख्त ही की है। एक दिन के अन्तराल पर मिले दोनों शवों में यह भी साफ जाहिर हो रहा है कि कहीं न कहीं इन दोनों शवों में कोई तालमेल भी हो सकता है। जिस तरह ये हत्याऐं की गयी है उनमें किसी एक ही किलर का हाथ हो सकता है। फरह पुलिस भी इन हत्याओं को किसी एक ही किलर से जोडकर चल रही है। दोनों घटनाओं का अंजाम देने वाला एक ही अपराधी हो सकता है या ये दोनों बाॅडी एक-दूसरे से ताल्लुक रखती हों। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। शवों की शिनाख्त के बारे में आसपास के क्षेत्रों से गायब महिलाओं के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Read More

मथुरा। देश भक्ति का जुनून अलग ही होता है, किसी भी हालात में कोई भी अड़चन देश भक्ति से दूर नहीं होने देती। इसी का परिणाम है कि तंगदस्ती के चलते भी वह चाहे स्वतंत्रता दिवस हो या फिर गणतंत्र दिवस लेकिन तिरंगे की शान बरकरार रखने और उसे अधिक से अधिक लोगोें के सीने पर लगाकर तिरंगे को सलामी देने और उसे सीने से लगाए रखने को मजबूूर कर देता है। इस जुनून को देख राह चलते एवं तिरंगा पाने वाले लोग इस शख्सियत की भी चर्चा करने को मजबूर होते हैं। 15 अगस्त का पावन पर्व हो या फिर 26 जनवरी को गणतंत्र का त्यौहार होलीगेट के निकट चाय की ढकेल लगाने वाले रमेश लोगों को धातु का एक छोटा सा तिरंगा भेंट करते हुए वह अपने हाथ से लोगों की शर्ट, टी-शर्ट या जाॅकिट पर पिन से तिरंगा लगाकर उसे सैल्यूट मारते हैं। उनकी यह अनुपम भेंट किसी व्यक्ति विशेष या धनाढ्य लोगों के लिए ही नहीं आम राह चलते लोगों को भी तिरंगा भेंट कर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस देश भक्ति के जब्बे के साथ ही रमेश मजबूर और मजलूमों को मुफ्त में चाय पिलाने में भी कोताही नहीं बरतता। जबकि रमेश की माली हालत भी अच्छी नहीं है। इसके बावजूद इतनी दया भावना को देख और सुनकर लोग रमेश के मुरीद बन जाते हैं।   

Read More

विभिन्न सामाजिक सरोकारों का समर्थन करने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उम्मीद जताई है कि भारत दुष्कर्म की बुराई से मुक्त हो। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का संकल्प..भारत दुष्कर्म से आजाद हो।’ बिग बी ने ट्वीट के साथ ही अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ का पोस्टर भी जारी किया। फिल्म में तीन महिलाएं हैं और उसके ट्रेलर से पता चलता है कि वे यौन शोषण के एक मामले से जुड़ी हैं। अभिनेता ने लेखिका-हास्य कलाकार राधिका वाज का एक संदेश भी रीट्वीट किया। उन्होंने अपने प्रशंसकों को उस संदेश को याद रखने का आग्रह करते हुए संदेश के साथ कैप्शन में ‘फिर से कहें’ लिखा। संदेश में कहा गया है, ‘एक महिला का शरीर लोकतंत्र नहीं होता, यह तानाशाही होती है और समय आ गया है कि तानाशाह प्रभार संभाले।’         साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti