मथुरा

पेइचिंग । एनएसजी में भारत का रास्ता रोकेने वाले चीन को अब भारत की मदद की आवश्यकता महसूस हो रही है। दरअसल चीन को दक्षिण चीन सागर विवाद में भारत के सहयोग की दरकार है। गौरतलब है कि चीन के विदेश मंत्री वैंग यी 12 अगस्त को तीन दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन के विदेश मंत्री भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी से इस मसले पर बात करेंगे। साथ ही सितंबर में होने वाली जी-20 बैठक में दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे पर भारत का समर्थन मांगेगे। ज्ञातव्य है कि हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ट्रिब्यूनल द्वारा दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को नकार दिया था। इसके बाद अमेरिका ने लगभग चीन के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया था, जिसने चीन की परेशानी को काफी बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि फीलिपींस ने चीन के दावे को संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्राष्ट्रीय समझौते के आधार पर चुनौती दी थी। उस वक्त भारत ने फिलीपींस का समर्थन किया था। भारत ने कहा था कि दक्षिण चीन सागर पर संयुक्त राष्ट्र समझौते के अंतर्गत फैसला किया जाना चाहिए। इसके बाद चीन और भारत के रिश्तों में खटास आ गई थी। चीन तो सहां तक चाहता था कि भारत भारत जी-20 की बैठक में इस मुद्दे पर बैठक में शामिल ही ना हो। साथ ही चीन आसियान देशों को भी इस मुद्दे से जुडी किसी भी बैठक में शामिल ना होने के लिए मानने की कोशिश भी कर चुका है। भारत के साथ ही चीन केन्या और उगांडा को भी इस मसले पर अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगा। इसके लिए चीन के विदेश मंत्री केन्या और उगांडा की यात्रा भी करेंगे।                साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । हरियाली तीज पर आज शुक्रवार को ठाकुर जी को लाड़ लड़ाने के लिए सेवायतों ने विशेष तैयारी की हैं। घर-घर से लेकर मंदिरों तक हिंडोले सजाये जा रहे हैं। तलहटी में विराजमान गिरिराज प्रभु आज हरियाली के बीच नजर आएंगे। वैसे तो गिरिराज प्रभु हरी-भरी लता-पताकाओं के बीच में पूरे सात कोस में फैले हैं, लेकिन प्रमुख दानघाटी मंदिर में विराजमान गिरिराज प्रभु श्रीकृष्ण की बाल छवि में हरियाली तीज को दर्शन देंगे। गिरिराज प्रभु के सिर पर चांदी का छत्र तो चांदी-सोंने जंड़ित पोशाक और हाथ में सोंने की बांसुरी के अद्भुत दर्शन अपनी आभा बिखेरेंगे। ठाकुर जी के भव्य श्रंगार दर्शन के साथ मंदिर के बाहरी और भीतरी भाग को प्राकृतिक शैली को ध्यान में रखते हुए विशेष फूल बंगला और आधुनिक रोशनी के लिए लाइट लगाई गई हैं। मंदिर के सेवायत परीक्षित कौशिक ने बताया कि ब्रज में ठाकुर जी की पूजा बाल स्वरूप में ही की जाती है। यहां बाल पन में ही भगवान ने लीलाएं की हैं। इन लीलाओं के साक्षी हजारों वर्षों से गिरिराज प्रभु हैं। श्रावण महीने में झूलनोत्सव राधा और कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है, पर यहां तो सात वर्ष की आयु में सात कोस में फैले गिरिराज पर्वत को उठाकर भगवान ने अपना स्वरूप प्रदान किया। इसी गिरिराज देव को श्रीकृष्ण के रूप में पूजा जाता है। कहावत है कि सब देवन कौ देव गिरिराज देव है। आज शुक्रवार को होने वाले दर्शनों के लिए सुबह की बेला में 5 बजे मंगलाभिषेक होगा। इसके बाद हजारों श्रद्धालु अपनी मनौती के साथ दुग्धाभिषेक करेंगे। दोपहर के बाद प्रभु का अनूठे श्रंगार के बीच फूल बंगला व छप्पन भोग के दर्शन प्रमुख सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक, लाला पंडित, पवन कौशिक, कन्हैया शर्मा, राज कुमार, धीरज कौशिक आदि के निर्देशन में होंगे। 

Read More

मथुरा । गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप षिक्षा भारती में कक्षा नौ से बारह के छात्रों द्वारा एकांकी नाटक का मंचन किया गया। अषोक, रमन, टैगोर तथा तिलक सदन के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित स्वनिर्देषित नाटकों का मंचन किया गया जिनमें बढ़ते आतंकवाद, भेदभाव, साइबर अपराध तथा आज के धर्म आधारित पथ भ्रष्ट युवाओं को केन्द्रित करते हुए, छात्रों द्वारा मन्त्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां की गई। सभी प्रस्तुतियां इतनी आकर्षक थीं कि प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करने में निर्णायक मण्डल को अत्यन्त कठिनाई का सामना पड़ा। अषोक सदन प्रथम, टैगोर सदन द्वितीय एवं रमन सदन तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता की विषेषता इम्प्रोवाइज्दु प्रबन्धन था। सभी सदनों में काम चलाऊ व्यवस्थाओं को इतने करीने से सजाया, सँवारा गया था कि उनमें किसी बनावटीपन का एहसास ही नहीं हो रहा था। विद्यालय के संस्थापक सचिव मोहन स्वरूप भाटिया, षैक्षिक निदेषक के ़जी ़माहेष्वरी एवं प्राचार्या श्रीमती निधि भाटिया ने छात्र-छात्राओं के अभिनय की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए देष की युवा पीढ़ी के हाथों देष को पूर्ण सुरक्षित रहने हेतु विष्वास प्रकट किया गया।

Read More

मथुरा । राया के मांट फाटक स्थित जनता मेडिकल स्टोर की छत काटकर चोर हजारो की नगदी लेगये कुछ माह पहले भी इस दुकान सहित तीन दुकानों में इसी तरह हुई थी चोरी इससे पूर्व भी यहाँ स्थित दुकानों में चोरी की कई वारदात हो चुकी है पर पुलिस दुआरा एक भी घटना का खुलासा ना होना इन अपराधियो के हौसले बुलन्द करता है सुरछा के दृस्टिगत यहाँ पुलिस मौजूद रहती हाई मास्क लाइट भी इस इस मांट तिराहे पर लगी हुई फिर भी चोरों का इस तरह से घटना को अंजाम देना और वो भी एक ही दुकान में दो बार इस घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारो में रोष व्याप्त है वहीँ स्थानीय दुकानदारो ने बताया की पुलिस यहाँ सुरछा के दृस्टिगत खड़ी न होकर यहाँ केवल  अवेध उगाही करने के लिये खड़ी होती है  की मथुरा जनपद में तैनात ईमानदार और स्वच्छ छवि के तेजतर्रार कप्तान की अगुआई में कार्य कर रही जनपद पुलिस जिसकी तारीफ आज हर आम आदमी कर रहा है अब देखना होगा कुछ दिन पहले आये नवागत राया कोतवाली इंचार्ज इन अपराधियो पर कब तक लगाम  लगा पाएंगे। राया इंचार्ज बच सिंह क्या कर रहे थे राया के मेंन तिराया फाटक के पास से रात को जनता मेडीकल स्टोर से चोरी हो गयी जब कि राया में सादाबाद रोड माट रोड दाऊजी रोड मेंन रोड हे जब यहाँ से चोरी हो गयी तो राया इंचार्ज से जनता क्या उम्मीद करेगी।

Read More

मथुरा । छाता कस्बे के उ0प्र0 निगरानी समिति आयोग के सदस्य षैलेन्द्र बाल्मीक ने कहा कि षासन की योजनाओं के तहत प्रत्येक बाल्मीक समाज की व्यक्ति व महिलाऐं जो कि अभी भी कच्चे मैले को साफ व धोने का कार्य कर रही है। उन्हे षासन द्वारा प्रति आवेदक को 40 हजार रूपये की सहायता राषि परिवार में से एक व्यक्ति को नौकरी देने की रीति निर्देष देने के बारे में नगर की बाल्मीक समाज को अवगत कराया। आयोग के सदस्य षैलेन्द्र बाल्मीक व उनके साथ मथुरा से वीनेष सनवाल व काग्रेस नेता खगुल भारद्वाज आदि के नेतृत्व में नगर की हरिजन बस्ती का दौरा कर निरीक्षण किया व उसके उपरान्त छाता क्षेत्र के दौताना एवं गौहारी गांव में भी जाकर उनकी टीम ने हरिजन वस्ती का दौरा निरीक्षण कर बाल्मीक समाज के महिला पुरू षो से जानकारी कर प्रदेष सरकार की लाभकारी नीति रीति के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर उनके साथ काग्रेस नेता खगुल भारद्वाज ने बताया कि छाता नगर बाल्मीक समाज के महिला एवं पुरूषो की सूची बद्व कर प्रत्येक आवेदक व्यक्ति को  40 हजार रूपये की सहायता राषि प्रदान कराई जायेगी। इसके बाद आयोग के सदस्य ने जनपद के जिलाधिकारी से भी बात कर बाल्मीक समाज की लाभकारी योजना के बारे में विचार विमर्ष किया। इस मौके पर सफाई मजदूर नेता महेष काजू, वीनेष, गौरव कृष्ण षास्त्री, प्रताप चौधरी, टीकमसिंह, सुरेष चौहान, एसपीसिंह, ओमी कन्ना, सुरेष खरे आदि सहित बहुत लोग बडी संख्या में मौजूद थे।

Read More

मथुरा । अलवर पुलिस द्वारा जमुनापार क्षेत्र में चल रहे भ्रूण जांच के खेल का खुलासा किये जाने के वाद मथुरा का स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर वी.के. मिश्रा ने हास्पीटल को सीज करने की कार्यवाही का नोटिस चस्पा करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से जिले में बदसे बदतर होती जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिले के स्वास्थ्य अधिकारी लम्बे समय से अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। विदित रहे कि अलवर के अपर पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को मथुरा प्रषासन के सहयोग से जमुनापार क्षेत्र स्थित अमर हास्पीटल में लम्बे समय से चल रहे भ्रूण जांच केन्द्र का खुलासा हुआ था जिसमें दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था और डाक्टर मौके से भागने में सफल रहा था। अलवर पुलिस की इस कार्यवाही ने मथुरा के स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता पर प्रष्न चिन्ह लगा दिया है। भ्रूण जांच केन्द्र के खुलासे के वाद मुख्यचिकित्सा अधिकारी को इस अस्पताल को सीज करने की आवष्यकता महसूस हुई है जबकि उनके अधीनस्थों ने अपने कर्तव्य को सही अंजाम दिया होता तो अमर हास्पीटल जैसे हास्पीटल उच्चतम न्यायालय के आदेष की धज्जियां उडाने और स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह व्यावसायिक स्वरूप देने में सफल नहीं होते अलवर पुलिस की कार्यवाही के वाद गुरूवार को मुख्यचिकित्सा अधिकारी डाक्टर वी. के. मिश्रा ने बताया कि अमर हास्पीटल को सीज किये जाने की कार्यवाही का नोटिस उसके मुख्य द्वार पर चस्पा करा दिया गया है। सीएमओ ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमित्ता वरतने वाले नर्सिंग होमों और क्लीनिकों के संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी वहीं अमर हास्पीटल से जुडे सूत्रों की माने तो इस हास्पीटल में होने वाली अनियमित्ताओं की जानकारी सीएमओ कार्यालय के एक बाबू और डिफ्टी सीएमओ को थी जिसके एबज में यह दोनों प्रतिमाह अस्पताल संचालक डा0 ठेनुआ से महिनादारी बसूलने आते थे। सीएमओ कार्यालय के बाबू और डिफ्टी सीएमओ पर लगाये गये आरोप का यह पहला मामला नहीं है। झोलाछाप डाक्टरों और तमाम नियमों की अबहेलना करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को व्यवसाय का रूप देने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी सीएमओ कार्यालय को है लेकिन उसके वाद भी इसे नजरअंदाज किया जाता है जिससे इस तरह के कार्यों में लिप्त लोगों के हौंसले बुलन्द होते हैं।

Read More



Mediabharti