मथुरा

नई दिल्ली । चार साल से पाकिस्तान की जेल में बंद मुंबई के इंजीनियर हामिद नेहाल अंसारी पर लगातार हो रहे अत्याचार को बाद मोदी सरकार ने चिंता जताई जताई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारतीय उच्चायुक्त को अंसारी की मदद करने का आदेश दिया है। खबर है कि सजा पूरी होने के बाद भी अंसारी को जेल से रिहा नहीं किया जा रहा है। उस पर पेशावर की जेल में तीन बार हमले हो चुके है और उसे जान का खतरा सता रहा है। हामिद पर हमले की खबर के बाद परिजनों ने मोदी सरकार से गुहार लगाई थी और बेटे की जान को पाकिस्तानी जेल में खतरा बताया था। इसके बाद सुषमा ने ट्वीट कर कहा कि मैं हामिद अंसारी पर एक के बाद एक हमलों से परेशान हूं, वो 2012 से पाकिस्तान की जेल में है। ये अमानवीय है। सुषमा ने भारतीय उच्चायुक्त को हामिद से मिलने के निर्देश दिए है, ताकि हामिद की मदद की जा सके। गौरतलब है कि अंसारी की दोस्ती सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी लडकी से हो गई थी। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और 2012 में अंसारी अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान जा पहुंचा था। क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी जबरन की जा रही थी, लेकिन सेना ने उसे पकड लिया। अंसारी को पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने जासूसी के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई थी। अब उसकी सजा भी पूरी हो चुकी है, लेकिन रिहाई का इंतजार है। भारत ने पाक से मांग की है कि डिप्लोमैट्स को नेहल से मिलने दिया जाए। साथ ही, उसकी सुरक्षा की मांग की है।                            साभार-khaskhabar.com  

Read More

गांधीनगर । विजय रुपानी गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार दोपहर को गांधीनगर में शपथ ली। नितिन पटेल ने राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रुपानी कैबिनेट में सबसे ज्यादा तरजीह पटेलों को दी जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली और लालकृष्ण आडवाणी समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।    मंत्रियों के नामों पर फैसला लेने के लिए रविवार को तडक़े 3 बजे तक बैठकों का दौरा चला। बताया जा रहा है कि सबसे सीनियर मंत्री रहे रमण लाल वोरा को कैबिनेट में जगह नहीं मिलेगी। रमण वोरा दलित समुदाय से आते हैं। उनकी जगह इस बार विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे आत्माराम परमार को दी जाएगी। वोरा को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा।   रुपानी कैबिनेट में कुल 25 मंत्री होंगे, जिनमें से 8 पटेल होंगे। इनमें उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल हैं। मंत्रमिंडल में 8 पटेल नेताओं के अलावा, 14 जनरल कैटेगरी के विधायक होंगे, जबकि 7 ओबीसी, 3 एसटी और 1 अनुसूचित जाति के नेता होंगे। गुजरात में बतौर मुख्यमंत्री चुने गए बीजेपी के विजय रुपानी के नाम की घोषणा के साथ ही सूरत में पाटीदार सडक़ों पर उतर आए हैं। पाटीदारों ने हाथों में विजय रुपानी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के पोस्टर लेकर विरोध किया।   विजय रुपानी के लिए आसान नहीं राह विजय रुपानी के लिए भी मुख्यमंत्री पद का ये ताज कांटो भरा रहेगा, क्योंकि एक ओर जहां पाटीदारों का विरोध है तो वहीं दलित भी बीजेपी के खिलाफ इन दिनों मोर्चा खोले हुए हैं। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने पहले ही गुजरात में अपने उम्मीदवार को खड़ा करने की घोषणा की है।हार्दिक ने दी आंदोलन जारी रखने की धमकी ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि पाटीदार जहां विजय रुपानी का खुल कर विरोध कर रहे हैं, वहीं हार्दिक पटेल ने उदयपुर से मीडिया बयान जारी कर कहा कि जो लोकशाही की बात करते हैं, उन्ही के घर में लोकशाही नहीं हो ये ठीक नहीं। हार्दिक ने कहा कि जब तक पाटीदारों को न्याय नहीं मिलता तब तक आरक्षण आंदोलन चालू रहेगा।                             साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुम्बई । बॉलीवुड में कभी प्रेमी युगल रहे और खलनायक, साजन जैसी हिट फिल्म देने वाली जोड़ी फिर से इश्क लड़ाती हुई नजर आ सकती है। जी हां, आपने ठीक समझा हम बात कर रहे हैं संजू बाबा और माधुरी दीक्षित की। जेल से बाहर आने के बाद संजय दत्त विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म मारको भाऊ से कमबैक करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में नब्बे के दशक में संजय और माधुरी की जोड़ी सबसे ज्यादा हॉट और सुर्खियों में रहती थी। फिल्मों में इनके बीच जबरदस्त ट्यूनिंग देखने को मिलती थी। माधुरी और संजय ने खलनायक, साजन, थानेदार, महानता और साहिबां जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। सूत्रों का कहना है कि माधुरी फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा के काफी करीब हैं। विधु ने माधुरी को फिल्म परिंदा में निर्देशित किया था। मारको भाऊ को विधु की बहन शैली चोपड़ा निर्देशित करेंगी। संजय इस फिल्म में एक लडक़ी के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। संजय की बेटी के किरदार में कृति सेनन या अथिया शेट्टी नजर आ सकती हैं।                             साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 363.98 अंकों की तेजी के साथ 28,078.35 पर और निफ्टी 132.05 अंकों की मजबूती के साथ 8,683.15 पर बंद हुआ।    बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 96.18 अंकों की तेजी के साथ 27,810.55 पर खुला और 363.98 अंकों या 1.31 फीसदी तेजी के साथ 28,078.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,110.37 के ऊपरी और 27,795.74 के निचले स्तर को छुआ।    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 49.1 अंकों की तेजी के साथ 8,600.20 पर खुला और 132.05 अंकों या 1.54 फीसदी तेजी के साथ 8,683.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,689.40 के ऊपरी और 8,590.15 के निचले स्तर को छुआ।    बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 210.86 अंकों की तेजी के साथ 12,698.44 पर और स्मॉलकैप 178.81 अंकों की मजबूती के साथ 12,306.59 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (3.14 फीसदी), तेल और गैस (2.74 फीसदी), आधारभूत धातु (2.69 फीसदी), धातु (2.56 फीसदी) और ऊर्जा (2.49 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के तीन सेक्टरों दूरसंचार (0.18 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.15 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.07 फीसदी) में गिरावट देखी गई।                             साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जमैका टेस्ट ड्रॉ रहने पर विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। दादा ने यहां कहा कि कोहली ने स्पिन गेंदबाजों खासकर आर. अश्विन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया। गांगुली ने कहा कि अश्विन अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, इसके बावजूद मैच के पांचवे दिन कोहली ने अश्विन को एक घंटे देरी से गेंदबाजी मोर्चे पर लगाया। पांचवे दिन अमित मिश्रा को अश्विन से पहले गेंदबाजी मोर्चे पर लगाना गांगुली को रास नहीं आया।   उमेश यादव का भी सही इस्तेमाल नहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दूसरी पारी में मात्र 12 ओवर गेंदबाजी की। पूर्व भारतीय कप्तान ने कोहली द्वारा उमेश यादव का सही इस्तेमाल नहीं करने पर भी सवाल उठाए। गांगुली ने कहा कि उमेश का इस्तेमाल रन रोकने के लिए नहीं बल्कि विकेट लेने के लिए होना चाहिए।   बढ़ा होगा वेस्ट इंडीज का हौसला प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि जमैका टेस्ट ड्रॉ होने से वेस्ट इंडीज का हौसला बहुत बढ़ गया होगा। उन्होंने चेताया कि अब आगे आने वाले मैच भारतीय टीम के लिए इतने आसान नहीं होने वाले।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

इस्लामाबाद । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब कश्मीर के बहाने पाक ने भारत को घेरने की कोशिश की है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहाकार सरताज अजीज ने इंटरनेशनल एनजीओ डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर से अनुरोध किया है कि वह कश्मीर में तत्काल मेडिकल सहायता मुहैया कराए। अजीज ने कहा कि भारतीय सेना की आक्रामकता के कारण कश्मीर में हजारों लोग जख्मी हुए हैं और उन्हें मेडिकल मदद नहीं मिल रही है।   लिखी एनजीओ के प्रेजिडेंट को चिट्ठी अजीज ने इस मामले को लेकर एनजीओ के अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर औपचारिक अनुरोध किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले में एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि भारत के हिस्से वाले कश्मीर में मेडिकल इमरजेंसी का माहौल है। पाकिस्तान ने कहा, भारत के कब्जे वाले कश्मीर में डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर को तत्काल कदम उठाना चाहिए। यहां भारतीय सुरक्षाकर्मियों के अत्याचार के कारण भारी संख्या में निहत्थे लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि पेलट गन के इस्तेमाल के कारण सैकड़ों कश्मीरी जख्मी हुए हैं।   बुरहान की मौत के बाद भडक़ी हिंसा घाटी में भारतीय सुरक्षाकर्मियों के हाथों हिजबुल मुजाहिदीन के स्वयंभू कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हिंसा भडक़ गई थी। हिसंक प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की झड़प में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान ने आतंकी बुरहान वानी को शहीद घोषित किया है। उसने बुरहान के समर्थन में ब्लैक डे भी मनाया था।             साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti