मथुरा

मथुरा । छाता ब्लॉक के गॉव खायरा में सायं 4 बजे ग्रामीणो की चौपाल लगा कर रामलीला मैदान में समस्याये सुनी। समस्याओ को सभी विभाग के अधिकारियो को निस्तारण के कडे निर्देष दिये। गॉव खायरा के प्रधान प्रतिनिधि पूरन लाल पाण्डेय, मुकेष पाण्डेय आदि ने अधिकारियो का माला दुपटटा पहना कर स्वागत किया और स्म्रति चिंन्ह भेट किये। म्ंागलवार को डीएम निखिल चन्द षुक्ला व एसएसपी बबलू कुमार ने गॉव खायरा में भदावल, आजनौक,करेहला खायरा व पिसावा के ग्रामीणो की समस्यायें सुनने पहुचे। गॉव पिसावा के पूर्व प्रधान जगदीष जादौंन ने खायरा पिसावा व पिसावा से लौधौली आजनौक की सडको की मरम्मत कराये जाने की मांग की। खायरा के कन्हैया लाल ने बिजली व्यवस्था ठीक कराये जाने,पूरन लाल पाण्डेय,  ने जल निगम की बोरिंग ठीक कराये जाने, अनाथो के लिये लोहिया आवास बनाये जाने व मास्टर डोरीलाल शर्मा ने बठैन ड्रेन में दोनो ओर दीवार लगाने,संगम कुण्ड व सौभरी इन्टर कॉलेज में व्रक्षारोपण कराये जाने,ग्राम समाज की भूमि से व चकरोडो से अवैध कब्जे हटवाने, राषन वितरण ठीक ढग से कराने,व्रद्धा पेंषन दिलवाये जाने आदि समस्याओ को ग्रामीणो ने अधिकारियो के सामने रखा गया। इस मौके पर एसडीएम राजेष कुमार,सीओ पीयूष कुमार,तहसीलदार अमित कुमार गुप्ता,कोतवाल सूर्यभान सिंह, सीडीओ, डीपीआरओ,सीएमओ,जलनिगम,सिंचाई,बिजली आदि सभी विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Read More

मथुरा । छाता क्षेत्र में हाल ही में निर्माण शुदा पुराना जीटीरोड छाता गोवर्धन तिराहे से बरसाना चौराहे से जोडती है। जिस पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण प्रतिदिन एक-दो दुघटनाऐं होती रहती है। जिससे तहसील गेट के आसपास वाहन बहुत तेजी से चलते है। इस वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गति अवरोधक लगवाया जाना अति आवश्यक है। सुरेशचन्द एड0, सुनील पान्डेय, राजेश गुप्ता,, रतनकुमार गुप्ता, ठा.बीरीसिंह जादौन आदि   ने बताया कि प्रशासंन ने समय रहते इस ओर ध्यान नही दिया तो जनता के लोग आन्दोलन करने को मजबूर होगें।

Read More

समाज की समस्या मेरी समस्या-नरेन्द्र कुमार इंजी. मथुरा । कोसीकलॉ नगर में बिजली की भीषण समस्या बनी हुई है। 24 धन्टों में से मात्र 8 धन्टे ही बिजली आपूर्ति चालू की जाती है। गर्मी का प्रकोप बढता जा रहा है। उपर से मच्छरों का प्रकोप बढ रहा है। जिससे कई घातक बीमरियॉ उत्पन्न हो रही है। विघुत कटौती अपने चरम पर आ गई है।जब एसडीओ को फोन करते है तो उनका फोन बंद रहता है या फिर फोन को उठाते नही है। वही समाजसेवी नरेन्द्र कुमार गुर्जर ने कहा कि आपकी कोई भी समस्या हो तो आप मुझे अवगत कराये मै हर संभव आपके साथ रहूॅगा। विघुत विभाग न तो दिन देख रहा है न ही रात। विघुत कटौती का कोई समय नही है। इस बारे में लोग आन्दोलन की स्थिति बना रहे है जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विजली विभाग के अधिकारियों की होगी। मांग करने वालो में पिन्टू, राहुल, श्याम, हरीबाबू, दीपक, मनीष, रामबाबू आदि ।

Read More

मथुरा । छाता पैगांव रोड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बगल के खेतों के पास बने हुए नाले से ओवर फिलो होकर पानी विद्यालय की वाउनड्री को पार कर अन्दर लगे विद्यालय के समर में चला गया। जिससें समर का पानी दूषित होने के बाद समर का पानी छात्राओ को पीने से 5 छात्राऐं सकमंण बीमारी से बीमार होने के उपरान्त उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। विद्यालय की अध्यापिका सीमा रावत ने बताया कि यहॉ बच्चों को पानी पीने की बहुत गंभीर समस्या है। कई बार उच्चाधिकारियों को भी लिखित एवं फोन से अवगत करा चुके है। लेकिन समस्या का आज तक कोई भी समाधान नही हुआ है। विद्यालय की वाउन्ड्रीवाल कमजोर अवस्था में होने के कारण दूषित पानी अन्दर आ गया और समय समर में जाने के कारण प्रदूषित पानी पीने से छात्राऐं बीमार हो गई। मौके पर पहुॅचे उपजिलाधिकारी छाता राजेश कुमार एवं तहसीलदार अमित गुप्ता एवं बीडीओ छाता संजय सिंह ने मौके पर निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने तत्काल विद्यालय के अन्दर अन्य स्थान पर नया बोरिंग कराने के निर्देश एवं बगल में आए गन्दे नाले के पानी को रोकने के लिए अपने अधीनस्थों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दियें। 

Read More

मथुरा । मथुरा रोड स्थित नगर पंचायत ऑफिस के सामने आज षाम ट्रक की टक्कर से मोटर साईकिल सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आज षाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ककरेटिया गांव निवासी त्रिलोकी 16 वर्ष पुत्र मोरमुकुट गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा घटना की सूचना के काफी देर वाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को इलाज के लिये मथुरा अस्पताल भिजवाया। 

Read More

अभिनेत्री मेघना नायडू टीवी सीरियल ‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ में हनान के रूप में नजर आने वाली हैं। उनका कहना है कि इसमें उनकी भूमिका दिग्गज अभिनेत्री रेखा के ‘उमराव जान’ से प्रेरित है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘इसकी कहानी और महत्वपूर्ण भूमिका के कारण मैंने इस धारावाहिक को चुना। यह टीवी पर दिखने वाले बाकी धारावाहिकों से बिल्कुल अलग है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जब हनान की भूमिका सुनाई गई, उसी क्षण मैं इसके लिए तैयार हो गई। इस धारावाहिक में हनान का लुक और व्यवहार रेखा की ‘उमराव जान’ से प्रेरित है। मैं हनान के भूमिका के लिए बेहद उत्साहित हूं।’’ मेघना ने कहा, ‘‘पहली बार मैं इस तरह की भूमिका निभा रही हूं, जो साधारण और महत्वपूर्ण किरदार है।’’ हनान एक कामुक और मिलनसार महिला है। वह किसी का बुरा नहीं चाहती, लेकिन लोग उससे नाराज हो जाते हैं। धारावाहिक में उनका किरदार अगले सप्ताह से प्रदर्शित होगा, जिसमें उन्हें परवेज (शावर अली) से प्यार हो जाता है। जो मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जीनत (उर्वशी शर्मा) के रिश्ते के लिए वह खतरा बन जाती हैं।                     साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti