मथुरा

24 घन्टे में मात्र 6 घन्टे ही आती है लाईट विद्युत अधिकारी मौन, नही उठाते है फोन, न ही देते है कोई सन्तोष जनक जबाब मथुरा। छाता नगर में विघुत व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। छाता कस्बे में मात्र 24 घन्टो में 5-6 घन्टे ही विद्युत सप्लाई आ रही है। जबकि उत्तरप्रदेश शासंन कस्वा एवं तहसील हैड क्वाटर पर 18-20 घन्टे तक विधुत आपूर्ति का आदेश होने के बाबजूद भी विद्युत विभाग के तहसील स्थरीय अधिकारियों ने नगर की ओर बिल्कुल ध्यान नही है। और बताया जाता है कि छाता क्षेत्र के औधौगिक एरिया में मनमानी शुल्क लेकर नगर कस्बा छाता की आपूर्ति को काटकर उन्हे सप्लाई कर देते है। पिछले एक सप्ताह से मात्र 24 घंटे में मात्र 6 घन्टे ही लाईट का रही है। उपर से भयंकर गर्मी और गन्दगी से पैदा होने वाले मच्छरों प्रकोप से जनता को बीमारी की मार झेलनी पड रही है। लोगों ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार से मांग की है शीघ्र ही विघुत खण्ड अधिकारी को निदेर्शित कर नगर की विघुत व्यवस्था को सुचारू रूप से चलवाने की मांग नगर के सभीजनों द्वारा की गई है। मांग करने वालो में राहुल सिंह, हरिओम सिंह, देवाषं भारद्वाज,वंशु गुप्ता, राजु गुप्ता, प्रेमसिंह एडवोकेट, कन्ती शर्मा, आशीष शर्मा, आदि ।

Read More

मथुरा। कोतवाली पुलिस ने स्कूल से भागे एक दस वर्षीय बच्चे को गोवर्धन चैराहे से पकड़कर परिवारीजनों करे सौंप दिया है। पुलिस की कत्वरित कार्यवाही से परिवारीजन खुश है। जानकारी के अनुसार यश कर्दम पुत्र दिनेश कर्दम नया नगला डैम्पीयर जो पीडी मार्डन स्कूल का कक्षा 5 का छात्र है। यह बच्चा स्कूल से आज सुबह बिना बताये चला गया जिससे परिवार में हडकप मच गया कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इंस्पैक्टर कोतवाली ने तत्काल पुलिस टीम भेजकर उसकी तलाश करवायी। बच्चे को गोवर्धन चैराहे से बरामद कर लिया है। 

Read More

मथुरा। कोतवाली वृन्दावन क्षेत्र अन्र्तगत अल्लैपुर के पास एक 35 वर्षीय युवक का गत 24 तारीख को शव मिला था। जिसे पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। आज पोस्टमार्टम ग्रह पर मृतक के परिवारिजनों ने बताया कि श्यामान्त पुत्र रमेश चन्द्र पाठक निवासी अल्लैपुर गत 24 तारीख की सुबह 9 बजे वैष्णों देवी मंदिर में नौकरी के लिए गया था और शाम 6 बजे तक अपनी ड्यूटी करने के बाद वह घर नहीं पहुंचा उसका शव अल्लैपुर के समीप मिला। परिवारिजनों का आरोप था कि उसकी हत्या कर उसके शव को फैंका गया है। मृतक के भाई राजकमल ने बताया कि उसके मकान में हेमन्त नाम का व्यक्ति काफी समय से रह रहा था। उसके सम्बन्ध श्यामान्त की पत्नी से बताये जाते है प्रेम सम्बन्घों के चलते ही उसकी हत्या की गई है। मृतक के चाचा सूबेदार बीएल पाठक ने बताया कि जब मृतक की जेब में उसकी आईडी मौजूद थी तो पुलिस ने उसे अज्ञात में कैसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे जाहिर होता है कि पुलिस के नकारापन की वजह से यह हुआ है। श्यामान्त के मरने के बाद हेमन्त को भी फरार बताया जा रहा है इस सम्बन्ध में मृतक के परिजनेां ने थाना वृन्दावन में तहरीर दी है। 

Read More

मथुरा। कस्बा व थाना राया में दहेज की माॅग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को कमरें में बंद कर मारपीट कर दी जिस से विवाहिता घायल हो गयी जिस को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है घटना के संबंध में थाना राया में पति सास ससुर आदि के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।  प्रीतम स्वरूप निवासी गंगौत्री बिहारी नई दिल्ली ने अपनी पुत्री राखी का विवाह का चार वर्ष पूर्व कसबा राया गली बटटूमल निवासी प्रदीप शर्मा पुत्र मुनेन्द्र शर्मा के साथ हिन्दू रीति रिवाज के से किया था। विवाह के बाद से ससुरालीजनों ने दहेज की माॅग को लेकर राखी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और मंगलवार के दिन राखी को कमरा में बंद कर मारपीट करना शुरू कर दिया घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी विवाहिता को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घटना की रिपोर्ट विवाहिता राखी ने पति प्रदीप शर्मा, देवर मनीष, अन्नू उर्फ आशीष, सास श्रीमती शारदा  देवी ससुर मुनेन्द शर्मा के खिलाफ थाना राया मंे रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

Read More

जिलाधिकारी के श्रावस्ती माॅडल पर भूमि विवाद निस्तारण अभियान के तीसरे दिन  मथुरा। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ल के निर्देशन में श्रावस्ती मॅाडल पर जनपद में भूमि विवादों के निस्तारण हेतु गठित टीमों द्वारा दूसरे चरण में अभियान के तीसरे दिन आज 25 ग्रामो में चिन्हित 148 सभी मामलों का आपसी सुलह समझोते के आधार पर मौके पर ही निस्तारण किया। राजस्व, पुलिस, विकास आदि विभागों की सभी 25 संयुक्त टीमों के लिये राजस्व विभाग से टीम प्रभारियों के अलावा सभी अपर जिलाधिकारियों, उप जिलाधिकारियो एवं पुलिस अधिकारियों आदि ने भ्रमण कर भूमि विवादों के निस्तारण में टीमों का सहयोग एवं मार्गदर्शन किया। जिलाधिकारी श्रीशुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने तहसील छाता क्षेत्रांतर्गत ग्राम नरी के मजरा नगला सपेरा में भूमि विवादों के निस्तारण की कार्यवाही का जायजा लिया। यहां 50 वर्ष से भी अधिक अवधि से सपेरों की बगीची, शमशान, चकरोड़ों पर अतिक्रमण आदि के चिन्हित 17 मामलों में पैमाइश के साथ निस्तारण की कार्यवाही को सराहते हुए उन्होंने और भी नाली आदि के छोटे मामलों को ग्रामीणजन से वार्ता कर चिन्हित करते निस्तारित करने के निर्देश दिये। टीम प्रभारी तहसीलदार अमित गुप्ता सहित राजस्व, पुलिस, विकास आदि विभागों के सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने जन शिकायतों की सुनवाई भी की और विद्युत समस्या के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा कि सभी यदि कनेक्शन लेने पर सहमत होंगे तो अगले चरण में इस गांव को भी शामिल कर नियमित 20 घण्टे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जायेगी। उन्होंने बिरासत सम्बन्धी मामलों की पूछताछ भी की और लेखपाल को ऐसे मामले  तत्काल दर्ज करके निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी कार्य की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि वे पहले जिलाधिकारी हैं जो इस गांव में आये हैं और अन्य समस्याओं के अलावा उनके पूर्वजों के समय से बगीची पर अतिक्रमण की चली आ रही समस्या को सुलझाया है। आज सदर तहसील में पडने वाले थाना- फरह के ग्राम शहदाजपुर गुजर व जलाल, रिफाईनरी के बबूरी शकी व कोयला अलीपुर खादर, हाईवे के उसपार, नवीपुर और थाना वृन्दावन के ग्राम सुनरख बांगर व मौरा, मांट तहसील क्षंेत्रांतर्गत थाना-मांट के ग्राम नगला देह, नौहझील के ग्राम-पारसौली व बार्घरा, सुरीर के ग्राम-बदनपुर, राया के ग्राम-थना शेरनी व नूनेरा में, महावन तहसील क्षेत्रान्तर्गत थाना महावन के ग्राम मुवारकपुर, जमुनापार के ग्राम लोहवन, बल्देव के ग्राम आंगई में छाता तहसील क्षेत्रांतर्गत थाना-छाता के ग्राम-नरी, शेरगढ के ग्राम-हुसैनी व गांगरौली, कोसी के ग्राम सकुरगंजं और गोवर्धन तहसील क्षेत्रान्तर्गत थाना मगोर्रा के ग्राम सौंसा व सोनोठ जनूबी, गोवर्धन के ग्राम जमुनावता तथा थाना बरसाना के ग्राम रांकोली में सुलह-समझौते के आधार पर विवाद निस्तारित किये गये। उल्लेखनीय है कि डीएम के निर्देशन में श्रावस्ती मॅाडल पर जनपद में भूमि विवादों के निस्तारण हेतु गठित टीम जीडी में अंकन के साथ ग्रामों में जाकर सुलह समझौते के साथ भूमि विवाद निस्तारण के उपरांत वापस थाने पहुॅच आमद कराते हुए सूचना तथा विवाद निस्तारण का संक्षिप्त विवरण जीडी में दर्ज करके उसकी नकल प्राप्त कर रही है। निस्तारण आख्या के साथ कार्यवाही का विवरण तैयार कर वे सूचना एसडीएम कार्यालय और कलेक्ट्रेट पर डीएलआरसी पटल पर दे रही हैं। एसडीएम  तहसीलदार भी सूचना संकलित कर कलेक्टेªट में पे्रषित कर रहे हैं। डीएलआरसी व्दारा इन्हें कम्प्यूटर में फीड कर सुरक्षित किया जा रहा है। इस कार्यवाही के उपरान्त किसी के व्दारा पुनः अतिक्रमण किए जाने पर अभिलेखीय साक्ष्यों के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही तय है।   

Read More

मथुरा। छाता नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर, सरस्वती शिशु मन्दिर में धूमधाम से भारत द्वारा पाकिस्तान पर कारगिल सेैक्टर पर 16 वर्ष पूर्व विजय प्राप्त कर 17वाॅ विजय दिवस धूमधाम से मनाया। प्राचार्य अशोक जैन कारगिल दिवस के बारे में विस्तार से छात्र छात्राआंे को अवगत कराया। वही दूसरी ओ छाता क्षेत्र के श्रीजी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से कारगिल दिवस का 17वी जयंन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कारगिल में हुए शहीदों का अभिनय के माध्यम से सचित्र वर्णनकर उपस्थित सभी दर्शको का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबन्धक नितिन कुमार एवं प्रबन्धक निर्देशक मोहनश्याम सिंह ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को कारगिल सैक्टर में हुए शहीदों के बारे में विस्तार में अवगत कराकर छात्र छात्राओं को राष्ट्र के प्रति अपना अटूट लेने का संकल्प लिया। इस मौके पर राहुल, पूजा, कृष्णकान्त, नेहा, गणेश ने शहीदों की भूमिका निभाई।

Read More



Mediabharti