मथुरा। मथुरा मार्ग पर हुए टैªक्टर टैम्पो में भिड़त की घटना के बाद घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया घटना की रिपोर्ट थाना राया में दर्ज करा दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुल्तान खान पुत्र जुम्माखान निवासी प्रताप नगर लक्ष्मी नगर मथुरा अपने परिवार के साथ टैम्पो से मथुरा जा रहा था तभी रास्तें में रेलवे स्टेशन के सामने मिटट्ी लदे टैªक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चला कर टैम्पो में टक्कर मार दी जिस सुल्तान घायल हो गया जिस को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसने रात्रि में दम तोड़ दिया घटना की रिपोर्ट थाना राया में टैैªक्टर चालक के खिलाफ दर्ज करा दी है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More




