मथुरा

 मथुरा। कोसीकलां कस्बे में दिव्यांगों को वैसाखी, कान मशीन, व्हील चेयर, छडी आदि वितरण के लिये फार्म नगर पालिका परिषद में 30 जुलाई को भरे जायेगें। दिव्यांग फार्म भरने के लिये अपने साथ अपना आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, बोटर कार्ड, और पूरे शरीर का फोटो साथ लेकर आयें । 15 अगस्त को सामान का वितरण किया जायेगा। यह जानकारी देव प्रकाश चैधरी ने दी।

Read More

जगह-जगह लटके पडे हैं विद्युत तार व वाॅक्स  मथुरा। सोमवार को कोसीकलां कस्बे के निकासा क्षेत्र में हुए भयाभय दुर्घटना में एक किशोर की विद्युत पोल के नीचे दवकर हुई मौत से जहां सारे नगर में शोक व्याप्त था तो वहीं विद्युत विभाग को सभी कोसते ही नजर आये। लेकिन यह अभी भी नहीं कहा जा सकता कि लापरवाह विद्युत विभाग कब और कैसे सुधरेगा? मंगलवार को द सी एक्सप्रैस सवांददाता ने जब नगर में नजर घुमायी तो ऐसा ही लगा कि शायद विद्युत विभाग को अभी और भी अनहोनी का इन्तजार है।  सोमवार का दिन एक छात्र के लिए अशुभ रहा जिसमें हसते खेलते एक किशोर की अचानक विद्युत पोल के नीचे दबकर मौत हो गयी तो वही मंगलवार भी इससे कुछ कम नहीं रहा गनीमत नही कि ईश्वर की नजर सीधी थी तो काॅलौनी में कोई अनहोनी नही हुई। हुआ यू कि मंगलवार की प्रातः करीब साढे 8 बजे बल्देव गंज स्थित एक काॅलौनी में एक जर्जर पोल अचानक जमीजोद हो गया। हांलाकि जब यह वाक्या घटा तो घटना के वक्त सभी अपने अपने घरों में थे नही ंतो फिर किसी अनहोनी का सामना करना पड सकता था। लेकिन हाल फिलहाल ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आखिर क्या किया जाए? यह सोचने और उस पर अमल करने का प्रश्न है। सोमवार को निकासा क्षेत्र में विद्युत पोल गिरने से एक छात्र की मौत ने विद्युत विभाग पर सवालिया निशान खडे कर दिये है। इस हादसे से पुलिस और पब्लिक दोनो को सकते में डाल दिया। सूरते हाल नगर कोसीकलां की कुछ काॅलौनियों से हम आपको रूबरू करा रहे है। चित्रों को देखकर आप स्वयं यह अंदाजा लगा सकते हैं कि विद्युत विभाग अभी भी किसी बडी अनहोनी का इन्तजार वेसव्री से कर रहा है। नगर की रामनगर कालीमन्दिर के पास, लालाराम पेच, खेडे ऊपर, आदि दर्जनो स्थानों पर ऐसे विद्युत पोल जर्जर पडे है व तार नीचे तक लटक रहे है और वाॅक्स हवा में झोटा ले रहे है। लेकिन विद्युत विभाग के लापरवाह अफसरों की नींद अभी भी नहीं टूट रही है। बताया जाता है कि लाइनमैनों से लेकर विद्युत अधिकारियों तक सभी वसूली में इतने मसगूल हैं कि उन्हें किसी से कोई लेना देना नहीं है। विद्युत विभाग के आलाधिकारियों ने किसी भी घटना से कोई सवक नहीं लिया है। विभागीय सूत्र बताते है कि गत वर्षों में करोडो की योजना जर्जर तार, पोल व नये छोटे छोटे ट्रान्सफार्मरों को लगाने के लिए आयी थी लेकिन नतीजा आज भी सिफर ही है। जब कभी भी विभागीय अफसरों चाहे वह एस.डी.ओ हो या फिर एक्स ई एन एक ही जबाब मिलता है कि कर्मचारी नहीं आये है। अगर आगे भी यही चलता रहा तो सारे शहर में होने वाले ऐसे हादसों का आखिर जिम्मेदार कौन होगा?

Read More

मथुरा। गोवर्धन कस्बे में तीन साल पूर्व एक पुराने मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और परिवारीजनों को गलत तरीके से फंसाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। साफ एवं स्वच्छ छवि के जनपद के वरिष्ठ नेता ठा0 कारिन्दा सिंह अयोध्या प्रकरण से लेकर आज तक पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं। इसी छवि को लेकर पार्टी ने उनको जनपद की महत्वपूर्ण विधानसभा गोवर्धन से चुनाव की कमान सोंपी थी। अब ठा0 कारिन्दा सिंह को उनके तीन पहले हुए एक झगड़े को लेकर विरोधी राजनैतिक दलों द्वारा षड़यन्त्र रचा गया उससे कार्यकर्ताओं में उबाल बढ़ता ही जा रहा है। फरह क्षेत्र के बाद अब गोवर्धन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता उनके पक्ष में लामबंद हो गये हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जल्द से जल्द उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। भाजयुमो के विधानसभा प्रभारी सुशील अग्रवाल का कहना है कि वे करीब पंद्रह वर्ष से व्यक्तिगत तौर पर ठा0 कारिन्दा सिंह को जानते हैं। उन्होंने समय-समय पर पार्टी के हाईकमान के निर्देशानुसार पार्टी का प्रतिनिधित्व मथुरा जनपद के लिए किया है। उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी पार्टी की ओर से लड़ा है। विरोधी पार्टी के जुड़े लोग उनकी छवि को लेकर माहौल खराब करना चाहते हैं। जिस मामले को लेकर कार्यवाही करने की बात हुई है उस मामले में पहले ही राजीनामा हो गया और पुलिस की ओर से उनको निर्दोष मानते हुए अंतिम रिपोर्ट भी लगा दी गई। लेकिन सत्ता के रंग में अपने को कथित समाजवादी नेता कहे जाने वाले लोगों ने उनको निर्दोष फंसाकर षड़यंत्र रचा है। उनके मंसूबे कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे। भाजपा के नगर प्रभारी सियाराम शर्मा का कहना है कि वर्तमान में सपा शासन के कार्यकाल में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। यहां थाने से लेकर चैकियों में तथााकथित अपने को समाजवादी कहने वाले नेता आये दिन उल्टी-सीधी रिपोर्ट लगवा रहे हैं। निर्दोष लोगों को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। पूरा जनपद जानता है कि ठा0 कारिन्दा सिंह स्वच्छ छवि के नेता हैं। उनका सामाजिक कार्यों में हमेशा से अहम योगदान रहा है। गोवर्धन के पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया का कहना है कि उनके साथ जिन लोगों ने जो कृत्य किया है वह पूर्णतः गलत है। सच्चे कार्यकर्ता के साथ पार्टी पूरी तरह से समर्पित है। इस अवसर पर भाजपा की ओर से फरह से ज्ञानेन्द्र शर्मा, गोवर्धन मंडल के महामंत्री श्याम सुंदर शर्मा, ठा0 भरत सिंह, राजेन्द्र सिंह, बालकृष्ण अग्रवाल, सोंनू सेन, प्रेम, भगवत पचैरी, अमित खंडेलवाल, रजनीकांत भारद्वाज, सत्तो चैधरी, दाऊ जी गौड़, नरेश जोशी, सोंनू पंडित, एल0एन0 कौशिक, गांठौली नरेन्द्र सिंह मुखिया, युवा समाजसेवी जुगल पटेल,  कोन्हई से प्रेमपाल जादोंन, अड़ीग से संजू अग्रवाल, खूटेंल पट्टी से गिरीश चैधरी, रविकांत पांडेय, जेनेन्द्र ठाकुर, सुभाष ठाकुर, विष्णु शर्मा आदि ने ठा0 कारिन्दा सिंह के पक्ष में आकर न्याय की मांग की है।  

Read More

अनुष्का शर्मा सुल्तान की अपार सफलता से सातवें आसमान पर हैं।  लेकिन ये क्या फिल्म उधर फिल्म हिट हुई इधर अनुष्का को लग गयी है बुरी लत जिससे यह भूल गयी अपनी खाना पीना। अरे उन्हें कोई शराब या ड्रग्स की लत नहीं बल्कि पोकेमॉन पकड़ने की लत है।  आप वीडियो में देख सकतें हैं कि अनुष्का कितनी तल्लनीता से गेम खेलने में व्यस्त हैं।  सिर्फ अनुष्का ही नहीं बॉलीवुड के और भी सेलेब्स को यह गेम खूब भा रहा है।  फ़िलहाल अनुष्का जल्द ही करन जौहर निर्देशित फिल्म ए दिले मुश्किल में रणबीर-ऐश्वर्या राय के साथ नजर आने वाली है।  उसके आलावा अगले साल उनकी फिल्म होम प्रोडक्शन फिल्म फिल्म फिल्लौरी पर रिलीज होने को तैयार है।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । डोप टेस्ट में फेल होने के बाद अब रियो ओलंपिक में नरसिंह यादव की जगह प्रवीण राणा ले सकते हैं। मीडिया में आ रही रिपोटर््स के अनुसार मंगलवार रात रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रियो ओलिंपिंक में 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटिगरी कुश्ती में नरसिंह यादव की    जगह प्रवीण राणा के नाम की घोषणा की। गौरतलब है कि रियो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पहले नरसिंह यादव को चुना गया था लेकिन दो दिन पहले वे डोप टेस्ट में फेल हो गए। नरसिंह के ब्लड में दवाएं मिली हैं। अब जब तक उनके शरीर में ये दवाएं रहेंगी नरसिंह खेल नहीं सकते। इन सब के बीच नरसिंह यादव विदेश चले गए हैं। नरसिंह की सेहत के लिए एक डॉक्टर नियुक्त किया गया है।    वह नरसिंह की मानसिक हालत पर भी नजर रखेगा। गौरतलब है कि नरसिंह यादव ने डोप टेस्ट में फेल होने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस मामले में सुशील कुमार ने बयान दिया है कि यकीन नहीं होता कि नरसिंह जैसा पहलवान डोप टेस्ट में फेल हो सकता है। गौरतलब है कि नरसिंह यादव ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद रियो के लिए सुशील कुमार को पछाडकर अपना स्थान दर्ज कराया था। कुछ लोगों का मानना है कि नरसिंह यादव के खिलाफ साजिश में पहलवान सुशील कुमार का हाथ है। हालांकि सुशील कुमार के कोच सतपाल सिंह ने इन सभी अटकलों को बकवास बताते हुए खारिज किया है।  नरसिंह यादव के माता पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर नरसिंह के खिलाफ साजिश करने वाले दोषियों के लिए सजा की मांग की है।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसिस लिमिटेड (ईईएसएल) ने उपभोक्ताओं को वैसे नकली वेबसाइटों, जो उजाला कार्यक्रम के तहत नौ वाट के एलईडी बल्ब की बिक्री कर रहे हैं, से सतर्क रहने को कहा है। ये वेबसाइटें ऊर्जा मंत्रालय के तहत आने वाले ईईएसएल कंपनी के उजाला कार्यक्रम के साथ संबद्ध नहीं हैं।   एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दो वेबसाइटें -डब्लूडब्लूडब्लू डॉट फिलिप्स-एल ई डी-ऐट-10आर एस डॉट आई एन और पीबीएस डॉट टीडब्लूआईएमजी डॉट कॉम/मीडिया/सी वो जी आई9टीएक्सडब्लूएलएएवाईबीयूके- एक रुपये में एलईडी बल्ब उपलब्ध कराने की बात कर उपभोक्ताओं को दिग्भ्रमित कर रही हैं। ये कंपनियां न सिर्फ उजाला का लोगो इस्तेमाल कर रही हैं, बल्कि उपभोक्ताओं को धोखा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर का भी इस्तेमाल कर रही हैं।   बयान में कहा गया है कि ईईएसएल का ऐसी वेबसाइटों से कोई संबंध नहीं है और इनपर उपलब्ध लिंक-यूआरएल से भी किसी तरह के संबंध से भी पूरी तरह इंकार करती है। ईईएसएल या प्रधानमंत्री कार्यालय इस तरह के विज्ञापनों की सामग्री का समर्थन नहीं करता है और ऐसे वेबसाइट ईईएसएल और प्रधानमंत्री कार्यालय को बदनाम करने का एक प्रयास कर रहे हैं।   ईईएसएल के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार के अनुसार, ‘‘हमारी टीम संगठन द्वारा बनाए गए कड़े प्रक्रियाओं के आधार पर उस दिशा में काम कर रही है। हम ऐसे सभी कदाचारों पर नजर रखे हुए हैं, जो हमारे उपभोक्ताओं और उत्पादों की गुणवत्ता प्रदान करने के ईईएसएल के अच्छे प्रयासों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।’’    उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की धोखाधड़ी से निपटने के लिए हम सभी कानूनी प्रक्रियाएं अपना रहे हंै और साथ ही मीडिया के माध्यम से विज्ञापनों और सूचनाओं के जरिए उपभोक्ताओं को भी अवगत करा रहे हैं। हम उपभोक्ताओं से भी अपील करते हैं कि वो उजाला के तहत मिलने वाले एलईडी बल्ब सिर्फ अधिकृत वितरण केंद्रों से ही खरीदें।’’             साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti