मथुरा

नई दिल्ली । कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास नौगाम सेक्टर में हुई मुठभेड़ में पकड़े गए आतंकवादी की पहचान कर ली गई है। उसका नाम बहादुर अली है और वह पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है। 22 वर्षीय बहादुर अली को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ट्रेन किया है और उसी ने उसे कश्मीर में भेजा था। सुरक्षा बलों ने सोमवार को इस लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 23,000 रुपये भारतीय मुद्रा में, तीन एक-47 रायफल और दो पिस्टल बरामद किए गए हैं। पिछले दो महीनों में बहादुर अली दूसरा ऐसा पाकिस्तानी आतंकवादी है, जिसे सुरक्षा बलों ने जिंदा पकड़ा है। इस आतंकी ने सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम जानकारियां दी हैं। उसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसने आतंकियों के मास्टरप्लान का खुलासा किया है। कश्मीर घाटी में आतंकी कहां कहां छिपे हैं, इसकी भी जानकारी दी है। पाक आतंकी बहादुर ने बताया कि पाकिस्तान में मुजफ्फराबाद में काफी तादाद में आतंकियों को तैयार किया जा रहा है। उसने कहा, ‘मुझे पाकिस्तान मे एक महीने की स्पेशल ट्रेनिंग दी गई थी। मैं पाकिस्तान के लाहौर जिले का रहने वाला हूं।’ जिंदा पकड़ा गया आतंकी और मुठभेड़ में मारे गए उसके चार साथी फिदायीन हमले की तैयारी में थे। इसके अलावा उनको बुहरान जैसे पोस्टर बॉय तैयार करने का जिम्मा भी दिया गया था।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

हिस्ट्री शीटर भोलू भागने में रहा सफल मथुरा। सट्टा जुआ वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। शहर के अन्तापाडा क्षेत्र में एक हिस्टीसीटर द्वारा अपने घर में नाल पर चलाये जा रहे जुए सट्टे के अड्डे पर छापा मारकर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि हिस्टीशीटर बदमाश मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने पकडे़ गये जुआरी सटोरियों से 278070 रुपये नकदी नो मौबाइल फोन सटटा पर्ची आदि बरामद की है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस ने बीतीरात इंसपेक्टर कोतवाली संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अन्तापाडा स्थित भोलू उर्फ संजीव यादव पुत्र मोहनलाल के घर पर छापा मारकर मनीष पुत्र विष्णु निवासी बहादुर पुरा भारत पुत्र बिहारी शरण निवासी रोटी गोदाम पवन कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह मोहल्ला पठार थाना व जिला अशोक नगर मध्य प्रदेश राजू पुत्र सुलतान निवासी ग्राम तालसिमरिया थाना व जिला डबरा कान्हा पुत्र नेमीचन्द्र निवासी अन्तापाडा को गिरफ्तार कर दो लाख अठहत्तर हजार सत्तर रुपये नकदी नौ मौबाइल विभिन्न कम्पनियों के पुराने तीन नोट बुक सटटा पर्ची पचास कार्ड पप्पू प्लेइंग पिक्चर चिट लगी हुई तीन बाॅल पेन बरामद किये है। एसएसपी ने बताया कि मौके से भोलू उर्फ संजीव यादव पुत्र मोहन लाल मौके से भागने में सफल रहा यह हिस्ट्री शीटर बदमाश है और इसने अपने घर के चारों ओर सीसी टीवी केमरे लगा रखे हैं।

Read More

मथुरा। गोविन्द नगर पुलिस ने बिडलामंदिर के पास से आज अन्तर्राज्यीय कुख्यात मादक प्रदार्थ गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से मादक प्रदार्थों की बिक्री के आठ लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में मादक प्रदार्थ बरामद किये हंै।  एसएसपी बबलू कुमार ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि मादक प्रदार्थों की बढती तस्करी को रोकने के लिये थानाध्यक्षों को दिये गये निर्देशों के क्रम में आज उपनिरीक्षक हरीश वर्धन सिंह एसएसआई सलीम अहमद मय पुलिसबल के वांछित अपराधी की तलाश में थे, इसी बीच उन्हें बिडला मंदिर के निकट एक गाड़ी आती दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार दो लोग उतर कर भागने लगे जिनके पास एक एक बैग था। पुलिस ने पीछा कर इन दोनों को पकड़ लिया जिनमें से एक ने अपना नाम योगेश कुमार पुत्र वीरो सिंह निवासी बहज थाना डीग भरतपुर दूसरे ने सरदार सिंह पुत्र उम्मेद सिंह निवासी नगला मोहरा वृन्दावन हाल निवासी सकीतरा बरसाना रोड गोवर्धन बताया। पुलिस ने पकडे गये बदमाशों से मादक प्रदार्थों की बिक्री के आठ लाख रुपये बीस किलो उडीसा मार्का गांजा आठ किलो डोंडा पोस्त 1 किलो 200 ग्राम चरस और एक लग्जरी गाडी निशान बरामद की है। पूछताछ में योगेश ने पुलिस को बताया कि उसके भरतपुर में भांग के ठेके हैं उसी की आड में वह मादक प्रदार्थों की तस्करी का काम करता है। आज से दो तीन साल पहले उसकी मुलाकात मादक प्रदार्थ तस्कर राधा बल्लभ निवासी राधाकुण्ड से हुई थी जिसमें उसने कहा था कि टेक्ट्रर में क्या कमाई होगी तू मेरे साथ काम कर तकदीर बदल जायेगी योगेष ने बतायाकि वह थोडा थोडा गांजा खरीद कर बेचने लगा जिससे फायदा हुआ तो उसने दो गाडियां बना ली। उडीसा का बीटू और बिहार का रामू इनसे उसका सम्पर्क भरतपुर के रहने वाले अनिल ने कराया इसके वाद उडीसा और बिहार से मादक प्रदार्थ मंगाने लगे। डेढ से दो हजार रुपये किलों के हिसाब से खरीदा माल पांच और छै हजार रुपये किलो तक में बिक जाता है। योगेष ने जिले में अपने कई साथियों के नाम भी बताये। मादक प्रदार्थों की तस्करी में योगेश द्वारा 10 टायरा ट्रक हाई स्पीड एसयूवी कार  और मोटर साइकिल का प्रयोग किया जाता है। योगेश ने बताया कि मादक प्रदार्थों की तस्करी में गांजे मो घांस, चरस को काला, डोडा पोस्त को चूरन कहा जाता है। एसएसपी ने मादक प्रदार्थों की तस्करी में शामिल गिरोह के सदस्यों को पकडने वाली टीम को पन्द्रह हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।

Read More

मथुरा। लगभग दो माह पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई मोटर साइकिल लूट का मांट पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल नशीला प्रदार्थ व एक तमंचा बरामद किया है।  एसएसपी बबलू कुमार ने मंगलवार प्रेसवार्ता में मीडिया को बताया कि 30 मई को ज्ञान सिंह पुत्र गंगाधर निवासी नन्द नगरिया की मोटर साइकिल संख्या यूपी 85 ए यू 8110 को शाम करीब साढे पांच बजे यमुनाएक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर माइल स्टोन 103 किलो मीटर के निकट तीन अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया था बदमाश तमंचे के बल पर ज्ञान सिंह से उनका मोबाइल फोन भी लूट ले गये थे। मांट पुलिस के प्रभारी दुर्गेश कुमार उपनिरीक्षक गिरीश कुमार ने आज मंगलवार यमुना एक्सपे्रस वे सर्विस रोड स्थित राधा रानी मंदिर वाले अन्डर पास के पास से जीतू चैधरी पुत्र भंबर पाल सिंह निवासी गुप्ता काॅलोनी सादाबाद रोड राया हरीश चैधरी उर्फ हनी पुत्र शिशु पाल सिंह निवासी परशुराम काॅलोनी राया और राहुल पुत्र बनवारी को गिरफ्तार कर लूटी गयी मोटर साइकिल मोबाइल फोन के अलावा एक पेसनप्रो मोटर साइकिल यूपी 81 एयू 8979,  250-250 ग्राम चरस और 315 वोर का एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं।

Read More

मथुरा। सावन के सोमवार को हुई वर्षा के बाद आज मंगलवार फिर तेज बारिश ने शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा कर दी। शहर के हदय स्थल होली गेट पर जबरदस्त जलभराव से जहां दुपहिया चैपहिया वाहनों को रूकना पड़ा वहीं आम नागरिक का निकलना मुश्किल था। स्वामी घाट क्षेत्र में तेज वर्षा के चलते फिर जलभराव और तेज गति से सड़कों पर बहते पानी ने आवागमन रोक दिया। पुलों के नीचे पानी भरने से रास्ते रूक गये। जगह-जगह बनी ताल तलईया लोगों की मुश्किल का कारण बनी। मथुरा में जल निकासी के प्रयाप्त साधन अवरूद्ध होने के कारण वर्षा में यही स्थिति बनती है। शहर प्रवेश के सभी क्षेत्रों में लोगों को इससे रूबरू होनो पड़ता है। कल सावन के सोमवार पर हुई बरसात के बाद आज काफी देर पानी पड़ने से जहां गर्मी में लोगों को सुकुन मिला वहीं पानी जगह-जगह भर जाने से मुश्किलें भी बढ़गई। पानी निकासी को बने नाले और नालियां अतिक्रमण की भेठ चढ़ने के कारण इस समस्या से निजात मिलना फिलाल मुश्किल है। 

Read More

मथुरा। छाता क्षेत्र में कोसी नगरपालिका द्वारा नगर में होर्डिग्स आदि विज्ञापन सामग्री के लिए उठाये गये विज्ञापन ठेकेदार हरिओम पान्डेय निवासी कोसीकलाॅ ने उपजिलाधिकारी छाता राजेश कुमार को एक प्रार्थनापत्र देकर नगर के कथित दंबग लोगों द्वारा चैथ वसूली एवं उत्पीडन करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्हौने कहा कि कोसी नगरपालिका द्वारा उठाया गया विज्ञापन ठेका नगरपालिका द्वारा विधि वैधानिक है। तथा वह नियमानुसार अपना कार्य कर रहे है लेकिन नगर के कुछ कथित लोग मनोज ढल, राहुल सक्सैना, सौरभ वाष्र्णेय, एवं अन्य आठ सात लोगों द्वारा वेवजह उनपर दबाब बनाकर उनके कार्य में बाधा डालकर उन्हे परेशान किया जा रहा है एवं उसके बदले में वह धन की मांग करते भी चले आ रहे है। परेशान ठेकेदार हरिओम पान्डेय द्वारा उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यबाही करने की मांग उनके द्वारा लिखित शिकायत पत्र देकर की गई है।

Read More



Mediabharti