मथुरा

नई दिल्ली । रिलायंस जियो ने अपना डाटा पैक लॉच कर टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। रिलायंस के बाद से सभी कंपनियां अपने-अपने पैक्स में कटौती कर उपभोक्ताओं को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। इसी श्रृंखला में आईडिया ने अपने डाटा पैक की कीमतें कम कर दी हैं। ये कटौती 4जी, 3जी और 2जी डाटा पैक में की गई है। आईडिया ने सभी सर्किलों में इंटरनेट रेट में कटौती करने का एलान किया है। नई दरें लागू हो चुकी हैं।   नयी दरों के तहत अब आइडिया यूजर को 1 जीबी से कम के डाटा पैक में 45 फीसदी तक ज्यादा डाटा मिलेगा। आइडिया 8 से लेकर 225 रुपये के रेंज में 4जी, 3जी और 2जी डेटा पैक बेचती है। कंपनी ने बताया है कि पहले 19 रुपये के कूपन में 3 दिनों के लिए 75 एमबी 2जी डाटा मिलता था। अब 110 एमबी डाटा मिलेगा। ऐसा ही 4जी/ 3जी डाटा पैक के साथ भी है। 22 रुपये का डाटा पैक खरीदने पर पहले 3 दिन के लिए 65 एमबी डाटा मिलता था, अब 90 एमबी डाटा मिलेगा, यानी 38 फीसदी ज्यादा।   कंपनी ने मुख्य मार्केटिंग अधिकारी शशि शंकर के कथानुसार, हम चाहते हैं कि हमारे किफायती उत्पाद के जरिए इंटरनेट का लाभ हर शख्स को मिले। उम्मीद है कि इससे एक नेट क्रांति देखने को मिलेगी और इसका असर देश के हर क्षेत्र में देखने को मिलेगा।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

इन दिनों हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में जुटी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा पिछले दिनों हॉलीवुड मूवी बेवॉच को पूरा करने के बाद एक महीने के लिए भारत आई थी। यहाँ उन्होंने अपने कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के साथ-साथ कुछ निर्देशकों से अगली फिल्मों पर विचार विमर्श किया। कहा जा रहा है कि उन्हें निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म की कहानी और अपना किरदार पसन्द आया है और सम्भवत: प्रियंका की अगली हिन्दी फिल्म संजय लीला भंसाली की ही होगी। बाजीराव मस्तानी के बाद प्रियंका चोपडा की एक ही हिन्दी फिल्म ‘जय गंगाजल’ प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म के बाद उन्होंने कोई दूसरी हिन्दी फिल्म साइन नहीं की है। इन दिनों वे पुन: अमेरिका में हैं जहां वे अपने हॉलीवुड धारावाहिक ‘क्वांटिको सीजन 2’ को पूरा करने में जुटी हुई हैं।  आगामी दो माह में वे अपने इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगी। कहा जा रहा है कि इसके बाद ही वे अपने हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों की घोषणा करेंगी। उनकी हॉलीवुड फिल्मों को लेकर भी सक्रियता जारी है। उनके पास कई प्रस्ताव हैं अब देखना यह है कि वे ‘बेवॉच’ के बाद कौनसी अगली फिल्म साइन करती हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

इन दिनों हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में जुटी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा पिछले दिनों हॉलीवुड मूवी बेवॉच को पूरा करने के बाद एक महीने के लिए भारत आई थी। यहाँ उन्होंने अपने कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के साथ-साथ कुछ निर्देशकों से अगली फिल्मों पर विचार विमर्श किया। कहा जा रहा है कि उन्हें निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म की कहानी और अपना किरदार पसन्द आया है और सम्भवत: प्रियंका की अगली हिन्दी फिल्म संजय लीला भंसाली की ही होगी। बाजीराव मस्तानी के बाद प्रियंका चोपडा की एक ही हिन्दी फिल्म ‘जय गंगाजल’ प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म के बाद उन्होंने कोई दूसरी हिन्दी फिल्म साइन नहीं की है। इन दिनों वे पुन: अमेरिका में हैं जहां वे अपने हॉलीवुड धारावाहिक ‘क्वांटिको सीजन 2’ को पूरा करने में जुटी हुई हैं।  आगामी दो माह में वे अपने इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगी। कहा जा रहा है कि इसके बाद ही वे अपने हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों की घोषणा करेंगी। उनकी हॉलीवुड फिल्मों को लेकर भी सक्रियता जारी है। उनके पास कई प्रस्ताव हैं अब देखना यह है कि वे ‘बेवॉच’ के बाद कौनसी अगली फिल्म साइन करती हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ 2016-17 के घरेलू सत्र में रणजी ट्रॉफी में पहली बार हिस्सा लेने जा रही छत्तीसगढ़ टीम की कप्तानी करेंगे। रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने यह घोषणा की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त कोच सुलक्ष्ण कुलकर्णी भी मौजूद थे। कैफ इससे पहले आंध्र प्रदेश के साथ थे। वर्ष 2015-16 के सत्र में आंध्र के तालिका में सबसे नीचे रहने के बाद कैफ से अनुबंध को नहीं बढ़ाया गया। आंध्र इस सत्र में ग्रुप सी में खिसक गई है। कैफ का पिछले सत्र में बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था। कैफ ने 13 पारियों में 27.50 के औसत से 330 रन जुटाए।आंध्र की टीम से जुड़ने से पहले कैफ उत्तर प्रदेश की टीम का करीब 15 सालों तक अहम हिस्सा रहे। कैफ ने वर्ष 1997-98 में उत्तर प्रदेश के साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी। कैफ के दम पर यूपी ने लखनऊ में खेले गए वर्ष 2005-06 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में बंगाल को पहली पारी के आधार पर हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया था। कैफ धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के साथ गजब के फील्डर के रूप में जाने जाते हैं। उनके 177 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 39.89 के औसत से 9974 रन हैं। इस साल फरवरी में आयोजित स्पेशल जनरल मीटिंग (एसजीएम) में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को बीसीसीआई के पूर्ण कालिक सदस्य का दर्जा दिया गया था। इससे पहले वह एसोसिएट मेंबर था।  छत्तीसगढ़ रणजी ट्रॉफी के 83वें संस्करण में खेलने वाली 28वीं टीम रहेगी। वह ग्रुप सी की 10वीं टीम है। गौरतलब है कि 35 वर्षीय कैफ को भारत के लिए वर्ष 2000 से 2006 तक खेलने का मौका मिला। कैफ ने 13 टेस्ट में 32.84 के औसत से 624 और 125 वनडे में 32.01 के औसत से 2753 रन हैं। कैफ की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 का वनडे विश्व कप जीता था।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

गोवर्धन । मुड़िया पूर्णिमा को लेकर आज सुबह कस्बे में मुड़िया भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। श्री राधा श्याम सुंदर मंदिर से महंत रामकृष्ण दास के नेतृत्व में सुबह निकले सनानत श्रीपाद गोस्वामी के अनुयाई ढोलक, मृदंग की धुनों पर नृतय करते मुड़िया शोभायात्रा में चल रहे थे।  सुबह मुड़िया भक्तों की संकीर्तन यात्रा नाचते-गाते और अपने गुरू के चरणों मंे ध्यान रख गिरिराज महाराज को नमन कर की गयी। कस्बे में निकाली संकीर्तन यात्रा में सिर मुड़ाकर मुड़िया भक्तों की टोली प्रभु संकीर्तन करते निकली। जगह-जगह श्र(ालुओं ने उनका स्वागत किया। मुड़िया पूनौ मेला इन्हीं मुड़िया भक्तों की संकीर्तन यात्रा के चलते निकाला जाता है। इसी कारण इसका नाम मुड़िया पूनौ मेला रखा गया है। नाचते-गाते मुड़िया भक्त कस्बे की परिक्रमा करते हैं। चकलेश्वर मंदिर से यह संकीर्तन शोभायात्रा मानसी गंगा होकर निकलती है। जगह-जगह आज इस यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  मुड़िया पूनौ पर उमड़ा भक्ति और आस्था का सैलाब मुड़िया पूर्णिमा मेला पर भारी संख्या में श्रद्धालु गिरि गोवर्धन धाम की परिक्रमा कर रहे हैं।  गिरिराज महाराज की जय के उद्घोष पूरे 21 किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग में सुनाई दे रहे हैं। अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ दूर-दूर से आये परिक्रमार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इन्द्र देवता की महरबानी के चलते रेल, बस, प्राईवेट वाहनों और आसपास से लोग पैदल गिरि गोवर्धन धाम पहंुचकर पुण्य लाभ अर्जित करने में लगे हैं। सातों कोस में मानव श्रृंखला स्पष्ट नजर आ रही थी। गिरिराज महाराज के मंगल गीत गाती महिलायें और पुरूष पूरी भक्ति भावना के साथ जगह-जगह गिरिराज महाराज को मत्था टेकते आगे बढ़ते जा रहे थे। दानघाटी मंदिर, जतीपुरा मुखारबिन्द, भगवान लक्ष्मीनारायन मंदिर, पूछरी के लौठा, गोविन्द कुण्ड, कुसुम सरोवर सभी जगह श्र(ालुओं की अपार भीड़ देखने को मिल रही है। गुरू पूर्णिमा पर्व की पूर्व रात्रि से श्र(ालुओं की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। चारों ओर नर मुन्ड नजर आ रहे है। हर स्थान पर श्र(ालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।  प्रसिद्ध मानसी गंगा पर स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बच्चे, युवक, युवतियां, वृद्ध सभी पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए सुदूर प्रान्तों से अपार भक्ति लेकर गिरिराज धाम में पूजा अर्चना परिक्रमा दान पुण्य करते देखे जा रहे है। भक्ति के एहसास का अनूठा संगम प्रतिवर्ष मुड़िया पूनौ मेला पर नजर आता है। जिला प्रशासन और पुलिस नगर पंचायत के अलावा सरकारी विभिन्न विभागों के लोग पूरी मेहनत के साथ व्यवस्थाऐं बनाने में जुटे हुए है। कई दिनों से महाराज इन्द्र के प्रकोप के बाद भी श्र(ालुओं की आस्था डिग नहीं पायी। पुलिस प्रशासन और व्यवस्था करने वाले सरकारी महकमे के लोग वर्षा के समय में जलभराव और गन्दगी के चलते जमा हो रहे भारी संख्या श्र(ालुओं को वापिस लौटने की कहते रहे लेकिन वे उन भक्तों की आस्था को कम नहीं कर पाये। गोवर्धन प्रवेश के सभी द्वारों पर लोग प्रशासन की सख्ती के बाद भी उन्हें नहीं रोक पाये। भक्ति भावना इन्द्र के प्रकोप पर पूरी तरह हावी नजर आयी। श्र(ालुओं की आस्था वर्षा, गन्दगी, जलभराव, अन्धकार के बाद भी कायम रही। पूरे गोवर्धन में स्थानीय लोग भी इस भक्ति को देखकर अभिभूत थे।    Written by Rahis Qureshi  

Read More

०१-वेद मंदिर आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर नवीन ब्रम्हचारियों यज्ञोपवीत धारण करते हुए। ०२- गुरू पूर्णिमा महोत्सव को सम्बोधित करते वेदमंदिर अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज। -वेद मंदिर में गुरूपूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न -नवीन ब्रम्हचारियों का कराया उपनयन संस्कार मथुरा। शहर के मसानी स्थित श्री गुरू विरजानंद आर्ष गुरूकुल वेदमंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष गुरू पूर्णिमा महोत्सव आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के गुरूवर श्री विरजानंदजी की जयंती के रूप में मनाया गया। जाता है। इस अवसर पर नवीन ब्रम्हचारियों की प्रवेश दीक्षा तथा उपनयन संस्कार कराकर यज्ञोपवीत धारण कराया गया। वेद मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश जी महाराज ने महोत्सव में आये श्रद्धालुओं का आशीर्वाद रूपी संत्सग ज्ञान से मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जब हमारा चरित्र अच्छा होगा तो हम सत्याचरण करेगें। सत्याचरण रुपी धर्म को अपनाकर अपने जीवन को देश धर्म को समर्पित करें तभी देश बचेगा। मानव जीवन की कुंजी ही चरित्र है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे विचार भी दें ताकि भविष्य में बच्चे चरित्रवान होकर अपने कुल व देश का नाम रोशन कर सकें। श्री आचार्य ने कहा कि आज धर्म के नाम पर समाज में चारों तरफ पाखण्ड फैल रहा है। संसार में ईश्वर सबका रखवाला है और उसकी व्यवस्था को जो तोडता है समझो देश में पाखण्ड फैला रहे हैं। इससे पहले वेद मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में में वैदिक विधि विधान से यज्ञ सम्पन्न हुया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने आहूतियां दी। तथा वहां उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अनूप चैधरी, सत्यप्रिय आर्य प्रधान, आचार्य हरीप्रकाश, आचार्य शत्रुजित शास्त्री, कृष्णवीर शर्मा, डा.कपिल प्रताप सिंह, विवेक प्रिय आर्य, विपिन बिहारी, रमेशचन्द्र आर्य, सत्यप्रकाश अग्रवाल, लाल सिंह आर्य, आचार्य नरेन्द्र, हरी सिंह आर्य, सोनू मलिक, नबाव सिंह नब्बी, प्रेम सिंह जादौन, डा.अर्चना प्रिय आर्य, वंदना प्रिय आर्य, सरोज रानी आर्य आदि सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।  

Read More



Mediabharti