मथुरा

मथुरा। गोवर्धन-मथुरा रोड स्थित जमुनावता के निकट कार सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, परिणाम स्वरूप कार में सवार 2 महिला सहित 4 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी एक परिवार आज प्रातः गोवर्धन जा रहे थे। कार सवार यह परिवार जैसे ही गोवर्धन-मथुरा रोड स्थित जमुनावता ग्राम के समीप पहुंचे तभी कार में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में कार में सवार राधा 28 पत्नी जितेन्द्र, राधा यादव 33 पत्नी हरी सिंह, मोन्टा यादव 32 पुत्र राजेन्द्र व सौरभ यादव 28 पुत्र नौनी यादव निवासीगण इरावली ग्वालियर घायल हुए। हादसा देखकर जमा हुए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म सं. 2 पर टेªन से उतरते वक्त पैर फिसलने से एक वृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गया। चिंताजनक हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी संतोष दीक्षित 66 वर्ष पुत्र पुरूषोत्तम दीक्षित आज रविवार प्रातः गोंडवाना एक्सप्रेस से मथुरा आ रहा था। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म सं. 2 पर जैसे ही टेªन की स्पीड कम हुई उन्होंने उतरने का प्रयास किया, मगर संतुलन बिगडने से वह प्लेटफार्म से नीचे आ गिरे। हादसे में उन्हें गहरी चोटें आई हैं, मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। श्री दीक्षित यहां दर्शनार्थ आये थे।

Read More

मथुरा। थाना मगोर्रा पुलिस ने गत माह पूर्व हुई एक हत्या के मामले में एक अभियुक्त को मय तमंचा और कारतूस के गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्राप्त विवरण के अनुसार मगोर्रा थानाध्यक्ष प्रेम चन्द्र यादव ने बताया कि दो माह पूर्व कुम्हेर रोड स्थित सौंख में सोनू नामक की प्रेम प्रसंग को लेकर जीजा धर्मेन्द्र पुत्र रामवीर निवासी ग्राम पिथौली थाना कागारौल जिला आगरा ने नाटकीय ढंग से अबेध हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस  ने ताबड़तोड़ अपराधियों की गिरफ्तारी को दबिष दी। और अभियुक्त धर्मेन्द्र की निशानदेही पर तमंचा व 2 कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है। घटना की रिपोट मृतक के चाचा यादराम ने रिपोर्ट लिखाई थी।

Read More

मथुरा। बृज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) का लगातार तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, रमेश चंद जैन महामंत्री एवं अनिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गये हैं।  चन्दौली के मुगलसराय में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के विभिन्न पदों के लिए रविवार को मतदान हुआ। प्रदेश भर से आए कुल 233 डेलीगेट ने वोट डाले। देर शाम हुई मतगतणना में परिणाम घोषित किये गये। जिसमें तीसरी बार मथुरा के कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर श्री उपमन्यु ने कहा कि पत्रकारों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न सहन नहीं किया जायेगा। पत्रकारों के हितार्थ हर स्तर पर आवाज बुलंद की जायेगी। श्री उपमन्यु वर्तमान में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा बार एसोसिएशन मथुरा के कार्यकारिणी सदस्य हैं। उन्होंने प्रदेश के मंत्री व आगरा-अलीगढ़ मंडल के प्रभारी रह कर संगठन को मजबूती दी है। वे छावनी परिषद के पहले सभासद फिर वाइस चेयरमैन और छावनी एरिया सिविल एवं वित्त समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बी.एस.एन.एल. सलाहकार समिति के 10 वर्ष सदस्य रह चुके हैं इसके अलावा मथुरा संसदीय सीट पर बसपा की टिकिट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने बधाई दी है।  

Read More

अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने ‘शिवाय’ की शूटिंग शुरू करने के साथ ही वर्ष 2012 में आई सुपर हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का दूसरा भाग बनाने की घोषणा की थी और उन्होंने बाकायदा इसकी प्रदर्शन तिथि 2017 दिवाली घोषित कर दी थी। वे इस फिल्म की शूटिंग ‘शिवाय’ के बाद शुरू करने वाले थे। अजय देवगन को अपनी इस फिल्म की योजना को अपने मित्र रोहित शेट्टी के कारण फिलहाल पोस्टपोंड करना पड गया है। कारण यह रहा है कि रोहित शेट्टी पहले करण जौहर के साथ मिलकर सुभाष घई की क्लासिक ‘रामलखन’ का रीमेक बनाने जा रहे थे। लेकिन पिछले महीने उन्होंने इस फिल्म को बनाने का विचार त्याग दिया और फिर अजय देवगन के साथ उन्होंने अपने रिश्तों को सुधारने का काम किया।  नतीजा इन दोनों सितारों ने ‘गोलमाल’ की अगली कडी बनाने का निर्णय लिया। रोहित शेट्टी अपनी पिछली असफलता ‘दिलवाले’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर पुन: अपना जादू कायम करना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें ऐसी फिल्म की जरूरत थी जो उनके जाने-पहचाने जोनर की हो और ‘गोलमाल’ से बढकर उन्हें कुछ नहीं लगा। रोहित चाहते तो ‘सिंघम’ का  तीसरा भाग बनाने की घोषणा भी कर सकते थे लेकिन उन्होंने सिर्फ सुरक्षित और सफल फिल्म ‘गोलमाल’ को चुना। अजय देवगन ने अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार की प्रदर्शन तिथि रोहित की ‘गोलमाल अगेन’ को दे दी है। अब यह फिल्म दिवाली 2017 पर प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में अजय देवगन अभिनय के साथ-साथ निर्माण में भी रोहित शेट्टी का सहयोग करेंगे।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । दीपिका पल्लीकल कार्तिक ने रविवार को गत चैंपियन जोशन चिनप्पा को हरा 73वीं सीनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त गत विजेता सौरव घोषाल ने 11वीं बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। सौरव ने यहां ओटेरस क्लब में खेले गए फाइनल में चौथी वरीय हरिंदर पाल को पांच सेट में चले कड़े संघर्ष के बाद हराया। दुनिया में 19वें नंबर की खिलाड़ी दीपिका पांच साल के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थीं। दीपिका ने वर्ष 2011 में खिताब जीता था। दीपिका ने फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी जोशना को 43 मिनट में 4-11, 11-6, 11-2, 11-8 से पराजित किया। मुकाबले में 2-1 से बढ़त बनाने के बाद चौथे सेट में दीपिका ने एक समय 7-2 से बढ़त बना ली थी। इसके बाद जोशना ने वापसी करते हुए स्कोर अपने पक्ष में 8-7 कर लिया, लेकिन यहां पर उन्होंने नियंत्रण खो मैच गंवा दिया। इससे जोशना 15वां राष्ट्रीय खिताब जीतने से चूक गईं। दीपिका ने मैच के बाद कहा कि हम दोनों आक्रामक खिलाड़ी हैं। अब हमारी नजर कॉमनवैल्थ गेम्स में अपना खिताब बचाने पर है। इसके लिए हमने अभ्यास शुरू कर दिया है। पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में सौरव ने संधू को 11-7, 7-11, 3-11, 11-8, 14-12 से शिकस्त दी। सौरव को जीत के लिए 88 मिनट तक पसीने बहाने पड़े। सौरव ने इस खिताब के साथ ही आरके नरपत सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नरपत ने 1946 से 1955 तक लगातार 10 बार नेशनल चैंपियनशिप जीती थी।सौरव ने कहा कि मैं और संधू पांच बार फाइनल में आमने-सामने हो चुके हैं। हम दोनों ही अच्छा खेले। हमारे खेल में बहुत कम अंतर रहा। संधू के खिलाफ खेलना कभी भी आसान नहीं होता है। मैंने आज तक जितने भी मैच खेले हैं, उनमें से यह सबसे ज्यादा मजेदार और गुणवत्तापूर्ण मैच था। सौरव ने तीसरी वरीयता प्राप्त विक्रम मल्होत्रा के खिलाफ सेमीफाइनल भी पांच सेट में ही जीता था।   साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti