मथुरा

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन में नकली सोने के जेवरों के जरिये ठगी करने वाले एक ग्रामीण आज शनिवार ज्वैलर्स के हत्थे चढ़ गया। ठगी करने वाले व्यक्ति को पकड़ा तो वह उल्टे-सीधे नाम पते बताने लगा। अब ज्वैलर्स और आस-पास के लोगों ने मिलकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया हैं। तीन साल पहले तो यह व्यक्ति ज्वैलर्स को ठग ले गया लेकिन दूसरी बार में उसकी पोल खुल गई। ज्वैलर्स ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन की पुरानी अनाज मंडी बरसाना रोड़ पर नीशू ज्वैलर्स की दुकान है उसका स्वामी गोपेश सोनी है। आज से तीन वर्ष पूर्व उसकी दुकान पर अपने आप को रामसिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी कौंथरा बताने वाला यह व्यक्ति आया और चार सोने की चूड़ी ज्वैलर्स को देकर चालीस हजार रूपये अपने पुत्र की नौकरी के लिए मांग कर ले गया। जब दुकानदार ने इन चूड़ियों की जांच करायी तो वे नकली निकली। तीन वर्ष तक यह व्यक्ति ज्वैलर्स के पास नहीं आया तब ज्वैलर्स ने गांव कौंथरा पहंुचकर इस नाम वाले व्यक्ति को लेकर पंचायत करायी लेकिन गांव में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। हार थककर ज्वैलर्स स्वामी चुप बैठ गया। आज फिर यहीं व्यक्ति उस ज्वैलर्स के पास तीन वर्ष बाद पहुुंचा और तीन सोने की अंगूठी देकर रूपये मांगने लगा तभी ज्वैलर्स को पुरानी बात याद आ गई। उसने इसे पहचान लिया और जब तीनों अंगूठियों की जांच की तो वे नकली निकली। दुकान पर आस-पास के लोग इकठ्ठे हो गये। और उसे गोवर्धन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Read More

20 जुलाई तक चलेगा सफाई अभियान मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने आज शनिवार गोवर्धन कस्बे के गांव जतीपुरा स्थित गिरिराज मुखारबिन्द पर पुजा अर्चना कर सफाई अभियान की शुरूआत की। मुड़िया पूर्णिमा मेला से पूर्व भाजपाईयों द्वारा परिक्रमा मार्ग से कूड़ा हटाया गया। करीब एक घंटे तक भाजपा नेता के नेतृत्व में स्थानीय भाजपाईयों ने सफाई अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर स्वंय श्रमदान करते भाजपा के राष्ट्रीय नेता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि आज से शुरू हुयी यह पहल आगामी 20 जुलाई तक जारी रहेगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष चै. तेजवीर सिंह, श्याम सुन्दर उपाध्याय, गोवर्धन के चेयरमैन प्रतिनिधि रामधन शर्मा, सुशील अग्रवाल, गौरव कौशिक, ज्ञानेन्द्र सिंह राणा, ठा. मेघश्याम, एलएन कौशिक आदि का सहयोग रहा।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के निकटवर्ती गांव दौसेरस में बीतीरात पुरानी रंजिश में विवााद हो गया और गोलियां चल गयीं। इस दौरान एक युवक के पैर में गोली लग गये जिसे पुलिस ने इलाज के लिये अस्पताल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार गांव दौसेरस में आपसी रंजिश केा लेकर हुये विवाद में गांव के उल्मी पुत्र रहमत को गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गयां बताते हैं कि घायल युवक अपराधिक मामलों मं वांछित चल रहा था। 

Read More

मथुरा। कोसीकलां नगर के गोपालबाग चैकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने मुखबिर की सूचना पर सुपाना मोड से एक क्लालिस कार में 28 पेटी अंगे्रजी शराब की पेटियां पकड़ी है। पुलिस ने नाकाबंदी कर एक क्लालिस को रोका चैकिंग के दौरान उसमें से 28 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने गाडी के चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक ने अपना नाम रूमाली उर्फ सुरेश उर्फ देवेन्द्र पुत्र योगेश निवासी बहादुरगढ, इगलास अलीगढ बताया। 

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र अन्र्तगत मांट और सुरीर के मध्य दो बाइकों में आमने सामने से हुई भिडं़त में एक बालिका सहित तीन लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया हैं।  जानकारी के अनुसार मनोज पुत्र भूदर सिंह निवासी हनुमान नगर अपनी बाइक से लोई के लिए जा रहा था मांट और सुरीर के बीच सामने से आती बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें दीपक पुत्र राजेन्द्र सिंह पायल पुत्री सत्यवीर सिंह, किरन देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह कानेका नौहझील गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे में घायल लोगों को राह चलते लोगों ने उठया और निजी अस्पतालों में उपचार के लिये ले गये जहां से डाॅक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिये रैफर कर दिया। घायलों का इलाज चल रहा है।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी अन्र्तगत गांव धाना समसाबाद में नामजद सहित चार लोगों व दो अन्य काम के बहाने से एक व्यक्ति को घर ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव छुपा दिया। इस सम्बन्ध में मृतक की पत्नी ने न्यायालय के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते घटना हुई हैं। बताया गया कि धाना समसाबाद निवासी धनीराम को गांव के ही रहने वाले मगनदास पुत्र रामजीलाल आदि चार लोग और दो अन्य व्यक्ति काम कराने के बहाने बुलाकर घर ले गये और उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी चन्द्रवती उर्फ नेहनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी हैं। 

Read More

मथुरा। उप्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी’ अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में 6 करोड़ वृक्षारोपण कराने की योजना के अन्र्तगत मथुरा जनपद में विभाग द्वारा 11 जुलाई को 2 लाख 60 हजार 450 पौधों का रोपण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सभी विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। जनपद को मथुरा, माॅट, गोवर्धन, कोसी तथा बल्देव के 05 रेन्जों में बांटा गया है। जनपद के 09 विकास खण्डों में वन विभाग की भूमि पर उपरोक्त कार्यक्रम सुबह 7.00 बजे से आरम्भ किया जायेगा।  यह जानकारी प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, एसके शुक्ला ने पत्रकारों को देते बताया कि 5 रेन्जों में 26 स्थानों पर 260450 पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है जो मथुरा, कोसी, गोवर्धन, बल्देव, और मांट में कराये जायेंगे इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां-जहां वृक्षों का रोपण किया जाना है वहां गड्डों की खुदाई हो चुकी है। 11 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वृक्षारोपण के कार्य में मनरेगा सहित 3500 मजदूरों को लगाया गया है। जो सुबह 9 बजे से 6 बजे तक वृक्षों को रोपित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, विकास खण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं जिले के अन्य अधिकारियों को सैक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया हैं। जो विभिन्न जगह होने वाले वृक्षारोपण के कार्य को देखेंगे। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक की टीम भी विभिन्न साइडोें पर पहंुचकर रोपित वृक्षों का आंकलन करेगी और यदि कहीं कोई कमी दिखाई देती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करेगी। उन्होंने बताया कि धौरेरा के वन विभाग में 5500, राल ड्रेन 5500, झण्डीपुर ग्राम समाज की भूमि पर 7700, बरौठ खादन वन ब्लाक भाग प्रथम 11000, बरौठ खादर वन ब्लाक भाग द्वितीय 11000, मांटराजा खादर भाग-1 11000, मांटराजा खादर भाग-2 11000, मांटराजा खादर भाग-3 11000, मांटराजा खादर भाग-3 11000, मांटराजा खादर भाग-4 11000, मांटराजा खादर भाग-5 11000, मांटराजा खादर भाग-6 11000, आन्यौर वन ब्लाक 5500, आन्यौर वन ब्लाक गोविन्द कुण्ड़ 5500, आझई वन ब्लाक प्रथम 20000, आझई वन ब्लाक द्वितीय 12000, शेरनगर वन ब्लाक 11000, कामर ग्राम पंचायत 11000, खिटाविटा ग्राम समा भाग प्रथम 11000, खिटाविटा ग्राम समाज भाग द्वितीय 11000, खिटाविटा ग्राम समाज भाग तृतीय 11000, खैराल पौने चार वन ब्लाक 14000, अजनौठी वन ब्लाक 14000, ततरौता खादर भाग प्रथम 11000, ततरौता खादर भाग द्वितीय 5500, ततरौता खादर भाग तृतीय 11000 और नगर अकोस में 5500 वृक्षों का रोपण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन वृक्षों के रख-रखाव पर वन विभाग के 150 कर्मचारी निगाह रखेंगे।  ग्राम प्रधान और विकास खण्ड अधिकारियों को भी इनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने ये भी बताया कि वन विभाग के 1400 हैक्टेयर भूमि है इसी कारण यहां वृक्षारोपण का लक्ष्य कम रखा गया है। शहर में भी सड़क के किनारे व कालौनियांे में भी वृक्षारोपण का कार्य कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक लाख नौ हजार दो सौ बीयासी वृक्षों का रोपण विभिन्न विभागों द्वारा कराया जायेगा। 

Read More

मथुरा 09 जुलाई। छह रोज पूर्व चैमुहा में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है मामला सम्पत्ति हडपने का बताया गया है।  एसपी सिटी आलोक प्रियदर्षी ने आज घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चैमुहा कस्बे में गोवर डालते समय सौनू पत्नी स्व0 अमरी उर्फ अमर सिंह की हत्या उसी के बेटे मुकेष व रामू ने सम्पत्ति हडपने की नीयत से गोली मार कर की थी पकडे गये रामू पुत्र ष्षूरू निवासी चैमुहा को वीती रात साढे दस बजे आम्रपाली मोड से गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है रामू के कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस अभिरक्षा में रामू ने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि मुकेष उसका चचेरा भाई है । मृतका सोनू मुकेष की सौतेली मां है। मुकेष की मां वीना की करीब 15 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है इसके वाद अमरी उर्फ अमर सिंह से ष्षादी की थी । चार वर्ष पर्व अमरी उर्फ अमर सिंह की सड़क दुघर्टना में मृत्यु हो गयी। अमरी उर्फ अमर सिंह की मौत की क्षतिपूर्ति के रूप में सोनू को लाखों की धनराषि मिली थी जिसमें से मुकेष पैसे मांगता था। मृतका सोनू के घर कुछ बाहरी लोगों का आना जाना था। मुकेष को डर था कि उसकी सौतेली मां सोनू किसी और से ष्षादी कर लेगी तो वह सम्पत्ति उसकी हो जायेगी इसी के चलते रामू ने अपने चचेरे भाई मुकेष साथ मिलकर सोनू की हत्या कर दी।

Read More

 पुलिस बदमाश के बीच हुई कई राउण्ड फायर  कोसीकलां। नगर के प्रसिद्ध शनिधाम कोकिलावन के मंदिर परिसर से बदमाश भरतपुर के श्रद्धालू की फोरच्यूनर गाडी को लूटकर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबन्दी कर बदमाशों को बरसाने के करीब घेर लिया और कई राउण्ड फायर होने के बाद बदमाश गाडी छोडकर भाग गये।  शनिवार को भरतपुर निवासी पवन पुत्र धर्मसिंह अपने परिवार के साथ शनिदेव के दर्शन के लिये आया था। वह अपनी फोरच्यूनर गाडी आर जे 05 यूसी 3500 के अन्दर बैठा हुआ था। कि तभी तीन बदमाश उसकी गाडी में घुस आये और उसके उपर तमंचा रखकर उसे बंधक बना लिया। उसके बाद उससे चाबी लेकर गाडी को बाहर की तरफ भगा ले गये। करीब आधा किमी जाकर बदमाशों ने पवन को बाहर फेंक दिया और गाडी लेकर फरार हो गये। चालक पवन ने इसकी सूचना तुरंत कोकिलावन चैकी प्रभारी अशोक कुमार को दी। जिन्होने थाना कोसी में सूचना देते हुये आसपास के क्षेत्र के थानों को भी खबर कर दी। वही क्षेत्राधिकारी छाता पीयूष कुमार, थानाध्यक्ष कोसी नरेन्द्र कुमार यादव, कोटवन चैकी प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान पुलिस बदमाशों के बीच कई राउण्ड फायरिंग भी हुई। इसके बाद बदमाश फोरच्यूनर छोडकर खेतों के रास्ते भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने बहुत देर तक काबिन्ग भी की लेकिन कोई सफलता हासिल नही हुई। चालक पवन ने बताया कि उक्त गाडी योगेश चाहर पुत्र केहरी सिंह चाहर की है जो कि भरतपुर में एसओजी की टीम में कार्यरत है। पवन ने घटना की रिपोर्ट थाना कोसी में दर्ज कराई है। 

Read More

स्वास्थ्य की जांच हेतु नयति हाॅस्पीटल ने मरीजों के लिए पेश किया समग्र पैकेज  ये पैकेज 900 रुपये (हृदय संबंधी जांच यानी कार्डियक स्क्रीनिंग) से लेकर  1350 रुपये (एग्जिक्यूटिव स्वास्थ्य जांच) तक के हैं-  9 से लेकर 31 जुलाई तक के लिए सीमित पेशकश-  मथुरा। नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल, मथुरा ने आज अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और उसे बढ़ावा देने और रोगों का समय रहते पता लगाने में मदद के लिए हेल्थ पैकेज पेश किया। चार महीनों की अवधि में ऐसी गंभीर और अनदेखी स्थितियों के 22,000 से ज्यादा मामले संस्थान में सामने आए। एक हद तक इसका कारण यह तथ्य हो सकता है कि इस इलाके में कोई विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध नहीं थी और स्वास्थ्य के पहलू के बारे में जागरूकता सीमित थी। दिल्ली एनसीआर में रोगों की रोकथाम के लिए समय रहते जांच, विभिन्न समुदायों में अच्छी सेहत सुनिश्चित करने का मंत्र बन गया है। नयति हाॅस्पीटल कमेटी ने  आज रोगों की समय रहते पहचान के लिए जो दो समग्र स्वास्थ्य जांच पैकेज पेश किए है। जिसमें हृदय संबंधी जांच और एग्जिक्यूटिव हेल्थ चेकअप शामिल हैं। मेट्रो षहरों में ये पैकेज 3,500 से 15,000 रुपये में उपलब्ध होते हैं। यहां नयति में हमने इस बात का ध्यान रखा है कि इस इलाके के लोगों की जेब पर बोझ न पडे़। इन पैकेज को 900 रुपये (कार्डियक जांच) और 1350 रुपये (एग्जिक्यिूटिव स्वास्थ्य जांच) की बेहद मामूली लागत पर पेश किया है, ये पैकेज सीमित अवधि के लिए हैं। ये आॅफर शनिवार कल 9 जुलाई से 31 जुलाई तक उपलब्ध होंगे। नयति हेल्थकेयर की चेयरपर्सन श्रीमती नीरा राडिया ने कहा, ‘‘समय पर कदम उठाकर इनमें से अधिकतर रोगों से बचा जा सकता है। जागरूकता का स्तर कम होने और क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच कम होने के कारण रोगों की पहचान काफी देर से हो पाती है, जिससे सेहत के लिए मुश्किल स्थिति बन जाती है। नयति में हमने किफायती लागत पर सेहत की अच्छी देखभाल की दिशा में हमेशा कदम बढ़ाए हैं और इन समग्र हेल्थ पैकेजों को पेश करना इसी दिशा में एक और कदम है।    कार्डियक जांच (हृदय संबंधी जांच) कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के बोझ को कम करने और दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तथा हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक के जोखिम की पहचान करने में मदद करेगा। विशेष शुरूआती पैकेज के तहत इस जांच का शुल्क 900 रुपये है, जिसमें कार्डियोलाॅजिस्ट के साथ परामर्श, ईसीजी, 2डी ईको और टीएमटी स्ट्रेस टेस्ट (अगर जरूरी हुआ तो) शामिल है। इस पैकेज का लाभ सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक उठाया जा सकता है।      एक्जिक्यूटिव स्वास्थ्य जांच शरीर के प्रत्येक अंगों के समुचित तरीके से काम करने की जांच . एचबी1एसी, टीएमटी, ईको, ब्लड, यूरिया, एस. क्रिएटिनिन, एस. यूरिक एसिड, बीडी शुगर फास्टिंग, लिपिड प्रोफाइल, टोटल बिलरूबिन, एएसटी, एएलटी, सीबीसी, ईसीजी, सीने का एक्स-रे (डिजिटल), कंप्लीट यूरिन एनालिसिस - पीएच, ग्लूकोज, प्रोटीन, आरबीसी, पुस सेल्स आदि की जांच। इसमें पुरुशों के लिए पीएसए और महिलाओं के लिए पैप स्मीयर भी षामिल है। इसके अलावा, हृदय रोग विशेषज्ञ, दंत विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, मूत्र रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, आहार विशेषज्ञों द्वारा भी परामर्श दिया जाएगा।  विशेष आॅफर के तहत् मात्र 1350 रुपये की पैकेज कीमत में सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक इसका लाभ उठा सकते हैं और शाम 6 से 8 बजे तक केवल अप्वाॅइंटमेंट के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध होगी।   

Read More