मथुरा

मथुरा। शहर के गोवर्धन चैराहा के निकट 11 केवीए के तारों पर बैठे राष्ट्रीय पक्षी की करंट लगने से मौत हो गई। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। बताया जाता है कि बुधवार प्रातः गोवर्धन चैराहा के निकट 11 केवीए की एचटी लाइन पर मोर बैठा हुआ था, अचानक शॉर्ट सर्किट होने से राष्ट्रीय पक्षी की झुलस कर मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दे दी है। 

Read More

मथुरा 06 जुलाई। बिजली विभाग की लापरवाही दो जानवरों की मौत का कारण बन गई। लापरवाही के कारण शहर के आजाद मार्केट के समीप विद्युत पोल में आ रहे करंट से चिपक कर दो गधों की मौत हो गई है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।  बरसाती मौसम शुरू होते ही विद्युत पोलों में करंट आने लगा है, इस ओर विद्युत कर्मी जरा भी ध्यान नहीं दे रहे। इसका उदाहरण बुधवार को एक बार फिर देखने को मिला। जब विभागीय अधिकारियों ने बरसात के मौसम में विद्युत प्रभाव को रोकथाम को इंतजाम न करना दो गधोें की मौत का कारण बन गया। घटना डीगगेट क्षेत्र स्थित आजाद मार्केट की है। बताते हैं कि प्रजापति समाज का एक व्यक्ति अपने पशुओं को लेकर जा रहा था, इसी बीच दो गधे विद्युत खंभे से टुल गए और करंट की चपेट में आ गए। मृत गधों को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से हटाया। 

Read More

हाईवे किनारे बसी कॉलोनियों के लोग जूझ रहे हैं मूलभूत सुविधाओं से  मथुरा 06 जुलाई। नेशनल हाईवे-2 मंडी समिति के समीप बसी महेंद्र नगर कॉलोनी के वाशिंदों को वर्तमान में नारकीय हालातों से गुजरने को विवश होना पड रहा है। गलियों में भरा बरसाती पानी तालाब का रूप ले चुका है। यह हालात गलियों के कच्ची रहने व नालियों के अभाव के कारण हैं।  एनएच-2 स्थित महेंद्र नगर कॉलोनी में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कॉलोनी के अंदर लोगों को राह चलने के दौरान दल-दल से होकर गुजरने का अहसास हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां कच्ची सडक होने के चलते बरसात के मौसम में सडकें पानी से भर जाती है, जिससे सडकें तालाबों का रूप ले लेती हैं। यह हालात अभी नहीं, लगभग दशक भर पुराने हैं। इसी क्षेत्र में बसी अन्य कॉलोनियों जिनमें इंद्रपुरी, आशापुरम, अमर कॉलोनी सहित आधा दर्जन कॉलोनियों की भी कमोबेश यही स्थिति है। ऐसा नहीं है कि यहां के नागरिकों द्वारा अपनी समस्याओं से स्थानीय प्राासन को अवगत नहीं कराया है, दर्जनों मर्तबा लोगों ने नारकीय हालातों की शिकायत की जा चुकी है। अलग-अलग ग्राम पंचायतों में पडने वाली इन कॉलोनियों के वाशिंदों को हर चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन दिया जाता है लेकिन वास्तव में इन कॉलोनियों के वाशिंदों की दशा कब सुधरेगी, यह भविष्य के गर्त में है। 

Read More

बरसाना 06 जुलाई। कस्बा बरसाना के ग्राम संकेत से लापता हुए किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। अनहोनी की आंशका के चलते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने इस मामले में गुमशुद्गी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि थाना बरसाना अंतर्गत ग्राम संकेत निवासी राजेंद्र पुत्र शंकर लाल का 15 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र बीती 4 जुलाई को घर के बाहर खेल रहा था, अचानक वह लापता हो गया। काफी देर तक जब वह वापिस नहीं आया तो परिजनों को चिंता सताने लगी, उन्होंने हर संभावित स्थान पर तलाश कराई, मगर कोई पता नहीं चल सका। किशोर को लापता हुए 48 घंटे बीत चुके हैं मगर उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। 

Read More

मथुरा 06 जुलाई। अघोषित कटौती ने शहर वासी बेहाल हो गए। सुबह 7 बजे से गुल हुई बत्ती दोपहर 2 बजे तक वापिस नहीं आ सकी। कटौती ने आम जन के साथ-साथ उद्योग धंधे व प्रतिष्ठानों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। बरसाती मौसम शुरू होते ही बिजली की लुका-छिपी का खेल तेज हो गया है। बुधवार को जहां बिजली की लुका-छिपी से लोग त्रस्त रहे, वहीं मंगलवार को भी यही हाल देखने को मिला। प्रातः 7 बजे के बाद ही पूरे शहर भर की बिजली काट दी गई। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कत पेश आई। कामकाजी लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। 7 बजे से गायब हुई बिजली के दर्शन दोपहर 2 बजे बाद तक नहीं हो सके। हालांकि इस बीच चंद मिनटों के लिए दो-तीन बार बिजली अवश्य आई थी। मगर 7-8 घंटे की लगातार कटौती ने व्यवस्था चरमरा उठी। उद्योग धंधों पर कटौती का सर्वाधिक असर रहा। व्यापारी जनरेटर आदि के सहारे काम करने को विवश थे, वहीं अधिकतर कामगार हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी बुरे हैं, कोसीकलां, छाता, बरसाना, गोवर्धन, फरह, महावन व मांट आदि क्षेत्रों में बिजली कब आती है और कब चली जाती है? इसका कोई समय नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार सायं ढलते ही बत्ती गुल कर दी जाती है, जिससे गांव अंधेरे की चादर ओढ़ लेते हैं। बिजली विभाग ने शासन व प्रशासन के आदेशों को भी ताक पर रख दिया है। मथुरा जिला प्रशासन द्वारा ईद पर्व के मद्देनजर 4 जुलाई से 8 जुलाई तक पूरे शहर को कटौती मुक्त रखने के आदेश दिए थे। मगर शायद इन आदेशों को बिजली विभाग ने अनदेखा कर दिया है। आदेशों के बावजूद घंटों तक अबाध कटौती की जा रही है, जिससे सभी हलकान है।   

Read More

राया 06 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित हुयी जिसमें क्षेत्र में बढ़ती वारदातों को लेकर थाना राया और जमुनापार का घेराव करने का निर्ण लिया। आयोजित बैठक में पूर्व विधायक पोईया ने कहा कि थानों पीडित की नहीं सुनी जा रही है शिकायर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है बसूली बडे़ पैमाने पर चल रही है जिस को लेकर जनता परेशान है। मण्डल अध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने बताया कि 8 जुलाई को जमुनापार और 9 जुलाई को थाना राया घेराव किया जायेगा। बैठक में मुकेश पाठक, हरिकिशन, रमन गुप्ता, कंचन सिंह, राजू सारस्वत, हरिओम उपाध्याय, वरूण रावत, वीरी सिंह, ठा़ विजय सिंह, मंजूलता शर्मा, बंटी देवी, आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा 06 जुलाई। वाहन चोर एक बार फिर 4 स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी कर ले गए। हाईवे थाना अंतर्गत खेम सिंह पुत्र राम प्रसाद निवासी गणेशरा हाईवे की मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर विगत 1 जुलाई को चोरी कर ले गए। शहर कोतवाली अंतर्गत ब्रज नगर से श्याम सुंदर पुत्र चंद्रभान निवासी टीला पाडा गोकुल की मोटरसाइकिल 27 जून को चोरी हो गई। वहीं शहर कोतवाली अंतर्गत ही डीडी प्लाजा से संजीव बंसल पुत्र जगदीश प्रसाद बंसल निवासी राधा ऑर्चिड सरस्वती कुंड का स्कूटर चोरी हो गया। इसके अलावा रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत नरसीपुरम से भी गोपीचंद पुत्र घमंडी सिंह निवासी नरसीपुरम की मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर 21 जून को चोरी कर ले गए। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

Read More

लखनऊ/नई दिल्ली। मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल के मोदी सरकार में मंत्री बनते ही उनकी पार्टी अपना दल में तूफान उठना शुरू हो गया है। अपना दल ने अनुप्रिया को मंत्री बनाए जाने पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही अपना दल में मां कृष्णा पटेल और बेटी अनुप्रिया के बीच जंग और तेज हो गया है। अनुप्रिया ने आज मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में राज्यमंत्री की शपथ ली है। अपना दल के दूसरे सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि अनुप्रिया को मंत्री बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष कृष्णा पटेल से बात तक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एनडीए का हिस्सा है। अनुप्रिया पार्टी से निलंबित थी, इसके बावजूद उन्हें मंत्री बना दिया गया। हम सिर्फ भाजपा से बात करेंगे, भाजपा के साथ विलय का कोई सवाल ही नहीं है। बता दें कि पार्टी पर वर्चस्व को लेकर मां-बेटी में पटती नहीं है। अब मां ने अपना दल की बैठक बुलाई है जिसमें विरोध में एनडीए छोडऩे की भी बात हो सकती है।  कृष्णा पटेल ने एक टीवी चैनल से फोन पर बातचीत में कहा, ‘जो मां की नहीं हुई वो मोदी की क्या होगी? वह मेरी पार्टी में नहीं है, उनके बारे में क्या बात करना। मैंने उन्हें पिछले साल ही निकाल दिया था। जो अनुप्रिया अपने मां की सगी नहीं हुई वह मोदी की क्या होगी? भाजपा ने जिस लालच से जोड़ा है, वह जल्द ही साफ हो जाएगा।’ बातचीत में कृष्णा पटेल ने कहा है कि उन्होंने और परिवार के दूसरे लोगों ने अनुप्रिया की वजह से आज टीवी सेट ऑन ही नहीं किया। मां होने के नाते शुभकामना देने के सवाल पर कृष्णा पटेल ने कहा, अगर आप ऐसा चाहते हैं तो मेरी शुभकामना उनके साथ है, बशर्ते उन्हें दिक्कत न हो।  हालांकि, जब अनुप्रिया पटेल अपनी बहनों के साथ राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुई थीं, तो बहनों ने कहा था कि मां यहां नहीं है लेकिन मन से उनके साथ हैं। खुद अनुप्रिया पटेल ने भी कहा कि माता जी के आशीर्वाद से ही मैं आज यहां तक पहुंची हूं। मां कभी अपनी बेटी से नााराज नहीं होती। पार्टी के भाजपा में विलय के सवाल पर अनुप्रिया ने कहा कि भविष्य के बारे में बता नहीं सकती, लेकिन 2 जुलाई को अमित शाह ने कहा था कि 2017 में भाजपा-अपना दल गठबंधन होगा। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में अनुप्रिया को मां ने महासचिव पद से हटा दिया था। मां ने अपनी बड़ी बेटी पल्लवी पटेल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था, जिसके बाद वर्चस्व की लड़ाई और तेज हो गई थी। मंगलवार को अनुप्रिया के शपथ ग्रहण में उनकी दो अन्य बहनें शामिल हुईं। अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन कुर्मी समाज के बड़े नेता और पूर्वांचल में अपने समुदाय में अच्छी पकड़ रखने वाले इस परिवार के बीच कलह चरम पर है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। मोदी सरकार के नए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने स्मृति ईरानी के कार्यकाल में विश्वविद्यालयों में हुए विवाद, छात्र आंदोलनों पर जावडेकर ने कहा कि मैं विश्वविद्यालयों की राजनीति करते करते ही राजनीतिक जीवन में पहुंचा हूं। जेपी आंदोलन में जेल भी गया हूं और स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य भी रहा हूं इसलिए छात्र और विश्वविद्यालयों को समझता हूं। उन्होंने कहा है कि शिक्षा मंत्रालय में सबसे मिलजुलकर काम करेंगे। जावडेकर ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्र स्मृति ईरानी और मुरली मनोहर जोशी से मिलजुलकर देश की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। स्मृति ईरानी को लेकर जावेडकर ने कहा कि उन्होंने ‘अच्छा’ काम किया है, उसे ही आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बदलाव के हथियार की तरह है, सभी को शिक्षा पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। जावेडकर ने कहा कि शिक्षा में वह पिछले चालीस सालों से शिक्षा व्यवस्था से जुड़े हुए हैं। उनके अनुसार प्रधानमंत्री की दृष्टि है कि शिक्षा सभी को मिले। उन्होंने कहा कि विकास के लिए जो जरूरी होगा, वह उनका मंत्रालय करेगा। शिक्षा में संघ का एजेंडा लागू करने के आरोपों पर जावडेकर ने कहा कि शिक्षा हमारी प्राथमिकता है। मोदी सरकार चाहती है कि हर मां जो अपने बच्चों को शिक्षित होने का सपना देखती है, वह पूरा हो। संघ का किसी तरह का कोई एजेंडा नहीं है। देश का एजेंडा है और हम उसी को आगे बढ़ाएंगे। एक सवाल यह था कि देश का पर्यापरण मंत्री रहते उन्होंने प्रक्रिया को आसान बनाया, नियमों में छूट दी इसलिए उन्हें प्रमोशन मिला। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं इसे प्रमोशन के रूप में नहीं देखता। यह एक जिम्मेदारी है। पीएम मोदी की पूरी टीम ऐसी है जो कुछ कर गुजरने का माद्दा रखती है। और पर्यावरण मंत्रालय में हमने छूट नहीं दी, हमने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया। हमने विकेंद्रीकरण किया। मानकीकरण किया। हमने एक ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की। इससे लेटलतीफी कम हुई। अब इस नए मंत्रालय में भी हम ब्रीफिंग करेंगे। सलाह मशवरा करेंगे। एचआरडी मिनिस्ट्री में नई जिम्मेदारी के सवाल पर जावडेकर ने कहा कि हर गरीब मां-बाप जो अपने बच्चों के लिए मेहनत कर रहे हैं, उन्हें शिक्षा देना चाहते हैं। उन्हीं की सोच की तरह हमारा मिशन होना चाहिए। शिक्षा की क्वालिटी कैसे बेहतर हो, इस पर काम होना चाहिए।  गौरतलब है कि अपने तीखे तेवर और विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में रही स्मृति ईरानी से मानव संसाधन विकास मंत्रालय छीनकर उनका कैबिनेट में कद घटा दिया गया है और उन्हें कपड़ा मंत्रालय जैसा हल्का-फुल्का विभाग सौंपा गया है। प्रकाश जावेडकर ही मोदी मंत्रिमंडल में इकलौते चेहरे हैं जिन्हें प्रमोशन मिला है।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सुल्तान कल 6 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सलमान की यह आगामी फिल्म काफी चर्चा में रही है। फिल्म से बहुत अपेक्षाएं हैं। फिल्म विश्लेषक भी मान रहे हैं कि फिल्म सुल्मान बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। पिछले कुछ समय में वैसे भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसी कोई फिल्म नहीं आई जिससे ऐसी आशा की जाती जैसी सलमान की फिल्म से हैं।  सलमान की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेताब है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दर्शक सलमान की सुल्तान का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान में तो रिलीज से लेकर पांच दिन तक के सभी शो पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं।  उम्मीद की जा रही है सुल्तान ओपनिंग डे में कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड सकती है। आइए जानते हैं सुल्तान कौन सी बडी फिल्मों का रिकॉर्ड पहले ही दिन तोडेगी।   डे ओपनिंग फैन अभी तक इस लिस्ट में शाहरूख खान की फिल्म ‘फैन’ सबसे ऊपर है। फैन ने 19.20 करोड़ की ओपनिंग की थी। वैसे कोई शक नहीं कि सुल्तान यह आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी।  बिगेस्ट वीकेंड ओपनर हाउसफुल-3 वहीं, 2016 के बिगेस्ट वीकेंड ओपनर का खिताब फिलहाल ‘हाउसफुल 3’ ने जीता है। फिल्म ने 53.31 करोड़ की ओपनिंग दी है।  बिगेस्ट ओपनिंग डे कलेक्शन हैप्पी न्यू ईयर   बॉलीवुड फिल्मों की ओपनिंग डे कलेक्शन पर नजर डालें तो शाहरूख खान विनर हैं। फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने ओपनिंग डे पर 44.97 करोड़ का व्यापार किया था। जिसे अब तक कोई तोड़ न पाया।    प्रेम रतन. . . सलमान की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म   फिलहाल, सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है सूरज बडज़ात्या की प्रेम रतन धन पायो। फिल्म ने 40.35 करोड़ की ओपनिंग दी थी।     साभार-khaskhabar.com

Read More