मथुरा

सेंट कीट्स। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए अनुभवी स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने कहा कि कोहली ने टीम के भीतर बिल्कुल नया और सकारात्मक वातावरण तैयार किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को मिश्रा के हवाले से कहा गया है, कोहली सकारात्मक व्यक्तित्व वाले हैं और उन्होंने टीम के भीतर भी उसी तरह का सकारात्मक वातावरण तैयार किया है। वह हमेशा मेरा समर्थन करते आए हैं। टीम के भीतर किसी तरह का बंधन नहीं है। जब भी हम उनसे कुछ कहना चाहता हूं तो उनसे मैं अपना विचार व्यक्त करने के लिए मैं स्वतंत्र हूं। भारतीय टीम इस समय टेस्ट श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। मिश्रा ने कहा, उन्होंने मुझसे कहा तुम विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हो और तुम्हे ऐसा जरूर करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा सकारात्म बने रहना चाहिए और अपनी क्षमताओं पर बने रहना चाहिए और किसी दूसरी चीज के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मिश्रा का मानना है कि वेस्टइंडीज में पहले खेले गए मैचों का अनुभव और नवनियुक्त कोच एवं दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का मार्गदर्शन उन्हें कैरेबियाई टीम के खिलाफ मदद प्रदान करेगा। साभार-khaskhabar.com        

Read More

संजय लीला भंसाली ‘पद्मावती’ के फिल्मांकन से पूर्व उसके गीत संगीत की तैयारियां कर रहे हैं। बाजीराव मस्तानी के बाद वे एक बार फिर से बतौर संगीतकार श्रोताओं को अपनी धुनों से सराबोर करने आ रहे हैं। बाजीराव मस्तानी के संगीत ने कमोबेश हर पुरस्कार में अपना परचम लहराया था।संजय लीला भंसाली की पसन्दीदा श्रेया घोषाल ने बाजीराव मस्तानी के गीत ‘मैं दीवानी मस्तानी हो गई’ के लिए इस वर्ष कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं।श्रेया घोषाल ने ट्विटर पर जानकारी दी कि आज उन्होंने अपनी जिन्दगी का लैण्डमार्क गीत फिल्म पद्मावती के लिए रिकॉर्ड किया, जिसे संजय लीला भंसाली सर से संगीतबद्ध किया है। इस गीत को रिकॉर्ड करते हुए मुझे भावनात्मक रूप से आत्मिक सन्तुष्टि के क्षणों में जीने का अवसर मिला। उन्होंने दूसरा ट्विट करते हुए लिखा, संजय लीला भंसाली ने पद्मावती के लिए दिल से गाने के लिए मजबूर करने वाला संगीत बनाया है। साभार-khaskhabar.com

Read More

वडोदरा। भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाने की परंपरा सालों पुरानी है। लेकिन वडोदरा में कृष्ण भक्तों ने आम की 21,000 टोकरियां अर्पित अपने आराध्य देव को अनूठा भोग लगाया। वडोदरा के कल्याणराज मंदिर में होने वाले आम महोत्सव के दौरान करीब 50 हजार भक्त शामिल हुए। हर साल होने वाले इस महोत्सव में भक्तों ने ठाकुर जी को आम से बनीं मिठाइयां और आम रस से भरे 101 मटके भी अर्पित किए। कल्याणराय जी मंदिर के पुजारी द्वारकेश लाल जी का कहना है कि हर साल होने वाले मनोरथ की श्रृंखला में ये विशेषकर ग्रीष्मकालीन मनोरथ है। यहां ऋतुकालीन फल-फूल को प्रभु को अर्पण किया जाता है। उसी श्रृंखला में ये कैरी उत्सव यानि आम्र उत्सव बड़ी भव्यता से होता है। साभार-khaskhabar.com

Read More

वडोदरा। भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाने की परंपरा सालों पुरानी है। लेकिन वडोदरा में कृष्ण भक्तों ने आम की 21,000 टोकरियां अर्पित अपने आराध्य देव को अनूठा भोग लगाया। वडोदरा के कल्याणराज मंदिर में होने वाले आम महोत्सव के दौरान करीब 50 हजार भक्त शामिल हुए। हर साल होने वाले इस महोत्सव में भक्तों ने ठाकुर जी को आम से बनीं मिठाइयां और आम रस से भरे 101 मटके भी अर्पित किए। कल्याणराय जी मंदिर के पुजारी द्वारकेश लाल जी का कहना है कि हर साल होने वाले मनोरथ की श्रृंखला में ये विशेषकर ग्रीष्मकालीन मनोरथ है। यहां ऋतुकालीन फल-फूल को प्रभु को अर्पण किया जाता है। उसी श्रृंखला में ये कैरी उत्सव यानि आम्र उत्सव बड़ी भव्यता से होता है। साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। प्रदेश भर की पंचायतों मेें होने वाले कामों की अब बडे पैमाने पर नियमित सोशल ऑडिट होगी। इसके लिए प्रदेश में जल्द ही सोशल ऑडिट निदेशालय का गठन किया जाएगा। पिछले माह मुख्य सचिव के साथ सिविल सोसाइटी और एनजीओ के सदस्यों की बैठक में जल्द सोशल ऑडिट निदेशालय के गठन का फैसला हुआ था। सोशल ऑडिट निदेशालय के जिम्मे नियमित रूप से पंचायतों केे कामों की सोशल ऑडिट करवाना रहेगा। पंचायतों में होने वाले कामों मेें कितना खर्च कैसे हुआ इस पर निगरानी के लिए सोशल ऑडिट शुरू की गई थी। सोशल ऑडिट मुख्य रूप से नरेगा के कामों की ही होती है, अन्य योजनाओं के कामों की सोशल ऑडिट कम ही होती है।  सोशल ऑडिट से बडे पैमाने पर घपले पकडे गए थे, इसका नतीजा यह हुआ कि सरपंचों और पंचायतीराज प्रतिनिधियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद सोशल ऑडिट का काम रस्म अदायगी के तौर पर ही हो रहा है। अब सरकार सोशल ऑडिट निदेशालय बना रही है। सिविल सोसाइटी से जुडे लोगों का कहना है कि पंचायत के हर बडे काम की नियमित रूप से सोशल ऑडिट होनी ही चाहिए, सोशल ऑडिट में जो भी गडबडी पकड मेें आए उस पर तत्काल कार्रवाई भी होनी चाहिए। सिविल सोसाइटी की मांग पर सरकार अब सोशल ऑडिट निदेशालय के गठन पर राजी हुई है लेकिन राजनीतिक दबाव की आशंका अब भी बनी हुई है।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

ट्विटर पर 40 लाख प्रशंसकों की संख्या होने से उत्साहित अभिनेत्री श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर इतना प्यार देने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ट्विटर पर 40 लाख प्रशंसकों के मेरे अद्भुत परिवार को धन्यवाद। आप सभी ने मुझे इतना प्यार दिया।’’ अभिनेत्री माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी के बारे में विचार साझा करती हैं। श्रुति दक्षिण फिल्म उद्योग का हिस्सा होने के साथ-साथ गायक भी हैं। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ काम किया है। साभार-khaskhabar.com    

Read More

हुंडई क्रेटा को भारतीय बाजार में लाॅन्च हुए एक साल पूरा होने को है। इसी खुशी में कंपनी ने आज बैंगलुरू में इस SUV का एनिवर्सरी एडिशन अनव्हील किया है। कार्यक्रम में भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को पहला एनिवर्सरी एडिशन गिफ्ट में दिया गया। साइना ने हालही में आॅस्ट्रेलियन ओपन-2016 जीता है। आॅफिशियल लाॅन्च इसी महीने में किया जाएगा। क्रेटा की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुूए हुंडई मोटर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्ट व CEO Y.K. Koo  ने कहा कि ‘साइना देश की बैडमिंटन आईकाॅन हैं। अपने विश्वस्तरीय प्रदर्शन से उन्होंने बैडमिंटन प्रेमियो के बीच इस खेल के उत्साह को और ऊपर उठाया है। इसी तरह एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा भी एक आईकाॅन है। अपनी बेहतरीन परफाॅर्मेंस और स्टाइल से यह ग्लोबल ग्राहकों के लिए भी एक परफेक्ट एसयूवी है।’ हुंडई क्रेटा पिछले साल 21 जुलाई को लाॅन्च हुई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि लाॅन्च 20 या 21 जुलाई को किया जाएगा। लुक की बात करें तो रूफ व पिलर को ग्लोसी ब्लैक पेंट से कवर किया गया है। साइड व बैक साइड में मैटल ग्रे व रेड कलर के डेकल्स व ग्राफिक्स से सजाया गया है। सी पिलर पर 1 एनिवर्सरी एडिशन ग्राफिक स्पोर्टी लुक देता है। इंजन स्पेक्स में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बासेटेरे (सेंट किट्स)। भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के बीच खेला गया दो दिवसीय अभ्यास मैच ड्रा रहा। भारत ने 93 ओवर में छह विकेट पर 258 रन बनाने के बाद अपनी पारी घोषित कर दी थी। मैच के दूसरे दिन मेजबान इंडीज ही खेली और उसने 87 ओवर के खेल में सात विकेट पर 281 रन बनाए।    भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा प्रभावी लेग स्पिनर अमित मिश्रा रहे। मिश्रा ने 27 ओवर में पांच मेडन डाल 67 रन की कीमत पर चार विकेट चटकाए। मिश्रा के अलावा तेज गेंदबाजों की तिकड़ी भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी व उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिया। ईशांत शर्मा को एक भी सफलता नहीं मिली।   इससे पहले रविवार को भारत ने अपनी पारी को आगे बढ़ाने के बजाय गेंदबाजों को अभ्यास कराने के लिए इंडीज को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। कप्तान लियोन जॉनसन (2) सस्ते में ही पैवेलियन लौट गए। इसके बाद शाई होप और राजेंद्र चंद्रिका ने दूसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की।   होप ने 229 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से नाबाद 118 रन जुटाए। चंद्रिका 142 गेंदों पर 10 चौकों की बदौलत 69 रन बनाकर मिश्रा की गेंद पर पैवेलियन लौटे। इंडीज का मध्यमक्रम बिल्कुल लड़खड़ा गया। टीम ने एक समय 117 रन पर सात विकेट खो दिए थे। इसके बाद होप व जोमेल वारिकेन ने नाबाद 104  रन जोड़े। वारिकेन ने 75 गेंदों पर सात चौकों की सहायता से नाबाद 50 रन ठोके।    उल्लेखनीय है कि भारत की ओर से पहली पारी में रोहित शर्मा, लोकेश राहुल व शिखर धवन ने अर्धशतक जमाए थे, जबकि कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे व रिद्धिमान साहा कुछ खास नहीं कर पाए। अगला अभ्यास मैच 14 से 16 जुलाई के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा। चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 21 जुलाई से होगा।    साभार-khaskhabar.com

Read More

मथुरा से 53 मिनट में पलवल पहुंची टैल्गो ट्रेन मथुरा। स्पेन से लाई गई सेमी हाई स्पीड टैल्गो ट्रेन का दूसरा ट्रायल आज शनिवार मथुरा से पलवल के बीच किया गया। 84 किमी की दूरी का सफर इस ट्रेन ने 53 मिनट में तय किया। यह ट्रायल 26 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान अलग-अलग पैरामीटर्स पर ट्रेन का टेस्ट होगा इसके बाद मुंबई और दिल्ली के बीच भी इसे चलाया जाएगा। रेलवे के मुताबिक इसे 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलाने की तैयारी है। टैल्गो ट्रेन के 3 ट्रायल होने हैं। पहला ट्रायल बरेली में 29 मई को हुआ। दूसरा ट्रायल मथुरा-पलवल के बीच आज हो गया। तीसरा और आखिरी ट्रायल दिल्ली और मुंबई के बीच अगस्त में होना है। तीसरे ट्रायल तक ट्रेन की स्पीड 250 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाई जाएगी।

Read More

देर रात परिक्रमार्थियों को मारी टक्कर मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग में ई रिक्शा चालक द्वारा परिक्रमा दे रहे एक श्रद्धालु में टक्कर मार देने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया इसे अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 12 बजे राधाकुण्ड परिक्रमा में राधारानी कुण्ड के पास अजमेर के गोरा काॅलौनी केकड़ी का रहने वाला सत्य नारायण शर्मा 55 वर्ष पुत्र कृष्ण चन्द दुबे अपने साथी गोपाल, ब्रजेश आदि के साथ परिक्रमा दे रहा था तभी राधाकुण्ड श्याम कुण्ड के पास तेज गति से आते रिक्शा चालक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। परिक्रमा मार्ग में ऐसे रिक्शों को चलाने पर प्रतिबन्ध लगना चाहिए क्योंकि मुड़िया पूनों के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। परिक्रमा मार्ग में वाहन चालक काफी तेज गाड़िया चलाते है जिससे दुर्घटनाऐं हो रही हैं। 

Read More