मथुरा

लिली (फ्रांस) । एश्ले विलियम्स, रॉबसन कानू व सैम वोक्स के गोल की मदद से वेल्स ने बेल्जियम को दूसरे क्वार्टर फाइनल में 3-1 से हराकर 15वें यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वेल्स पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा है। वेल्स इससे पहले साल 1958 के यूरो कप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था जो किसी बड़े टूर्नामेंट में उसका श्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 12.30 बजे खेले गए इस मैच का पहला गोल बेल्जियम के खाते में गया। बेल्जियम के राडिया नेगोलान ने 13वें मिनट में काफी दूर से तगड़ा किक लगाकर वेल्स के गोलकीपर को छका स्कोर 1-0 कर दिया। 30वें मिनट में वेल्स के एश्ले विलियम्स ने हैडर से बराबरी का गोल दागा। दूसरे हाफ के पहले मिनट में हाल रॉबसन कानू ने अकेले दम पर लाजवाब गोल कर वेल्स को 2-1 से बढ़त दिला दी। ड्रेगन्स के नाम से मशहूर वेल्स टीम की ओर से तीसरा व अंतिम गोल सैम वोक्स के नाम रहा। वोक्स ने 85वें मिनट में गोल किया। अंतिम चार में वेल्स का सामना पुर्तगाल से होगा। इसमें रियल मैड्रिड के साथी खिलाड़ियों क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) और गेरेथ बेल (वेल्स) के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

हैदराबाद । चार दिन पहले हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए पांच संदिग्ध आतंकियों को मजलिए-ए- इत्तहादुल मुस्लमीन पार्टी कानूनी मदद देगी। एमएआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि उनकी पार्टी पांचों को कानूनी मदद देगी, इसके लिए एक सीनियर वकील से राय ली जा रही है। मक्का मस्जिद में ओवैसी ने शुक्रवार को कहा- जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उनके फैमिली मेंबर्स मेरे पास आए थे। मैंने उनसे वादा किया है कि मेरी पार्टी उन लोगों को कानूनी तौैर पर मदद जरूर करेगी। हैदराबाद के इस सांसद के मुताबिक, उन्होंने इस बारे में नामपल्ली के सीनियर क्रिमिनल लॉयर अब्दुल अजीम से सलाह ली है। स्पीच के दौरान ओवैसी ने साफ किया कि वो आतंकवाद का समर्थन नहीं करते लेकिन केंद्र इस मामले में दोहरा रवैया अपनाता है। उन्होंने कहा कि मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस और अजमेर ब्लास्ट केस को लेकर केंद्र सरकार का स्टैंड सॉफ्ट है। उन्होंने कहा कि आईएस कातिलों और रेपिस्टों का संगठन है और उसका इस्लाम से कोई लेनादेना नहीं है। ओवैसी ने कहा- मैं, अल्लाह से दुआ मांगता हूं कि ये आतंकी संगठन खत्म हो जाए। उन्होंने ये भी कहा कि मुस्लिम हमेशा से इस देश के लिए वफादार रहे हैं। ओवैसी ने नरेंद्र मोदी को चैलेंज दिया कि वो हरियाणा के उन मुस्लिमों के बारे में भी बोलें जिन्हें गाय चोरी के आरोप में गोबर खिलाया गया। उन्होंने ऐसा करने वालों को कायर और जोकर करार दिया। सांसद ने कहा कि वहां तो बीजेपी की सरकार है, क्या मोदी इसकी निंदा नहीं करेंगे। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? आपको बता दें कि खुफिया इनपुट के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बीते पिछले बुधवार को तडक़े हैदराबाद के अगल-अलग इलाकों से आईएस के 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद 6 लोगों को छोड़ दिया गया, लेकिन दो कम्प्यूटर इंजीनियर भाइयों समेत 5 को अरेस्ट कर लिया गया। एनआईए की जांच में ये सामने आया कि सस्पेक्ट्स ने घर के किचन और बेसमेंट में एक्सप्लोसिव छिपाया था।  ये सभी सीरिया में बैठे आईएस के एक हैंडलर के टच में थे। भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए संदिग्धों को 15 से 20 लाख रुपए और लैपटॉप दिए गए थे। आईएसआईएस के 5 सस्पेक्ट पेरिस-ब्रसेल्स हमलों जैसे धमाके भारत में करना चाहते थे।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

ढाका । बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रमजान के पाक माह में ढाका में के राजनयिक इलाके के रेस्टरां में किए गए आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हसीना ने कहा कि हमला करने वाले धर्म के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों का धर्म सिर्फ हिंसा है। शेख हसीना ने पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने 13 बंधकों को जान बचाने में कामयाबी मिली है और छह बंदूकधारी मार गिराए हैं। उन्होंने सुरक्षाबलों की तारीफ करते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियों का ऑपरेशन और उनकी तत्परता काबिले तारीफ है। इनका धर्म सिर्फ हिंसा हसीना ने कहा, ‘यह कैसे मुसलमान हैं जो पवित्र रमजान के महीने में बेगुनाहों की जान ले रहे हैं। हमला करने वाले धर्म के दुश्मन हैं, ऐसे लोगों का धर्म सिर्फ हिंसा है।’ उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोग आतंकवाद नहीं चाहते हैं। हसीना ने अपील की कि लोग कट्टर सोच का विरोध करें। उन्होंने कहा कि हम ऐसी और घटनाएं नहीं होने देंगे। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टिंग से नुकसान हुआ। दूसरी ओर बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन ने इस हमले को लेकर शेख हसीना पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमले की जिम्मेदारी आईएस ले रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री अब भी अड़ी हुई है कि बांग्लादेश में इस्लामिक स्टेट की कोई मौजूदगी नहीं है। साइट इंटेलिजेंस ग्रुप के मुताबिक, ढाका के गुलशन इलाके के होली आर्टिजन बेकरी में इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। रेस्तरां में कम से कम 35 लोग फंसे हुए थे। इनमें से 20 विदेशी नागरिक थे। रेस्तरां के किचन स्टाफर सुमोन रेजा ने कहा कि उनके साथ दस लोग छह के जरिए वहां से भागने में कामयाब रहे। बता दें कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार रात उच्च सुरक्षा वाले गुलशन राजनयिक क्षेत्र स्थित लोकप्रिय रेस्तरां में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी घुस गए थे। पुलिस ने सुबह 7:40 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में सेना के जवानों को स्वचलित हथियारों के साथ लगाया गया था। 12 घंटे से ज्यादा समय चले ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया। बंदूकधारियों और बांग्लादेशी सुरक्षाबलों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और करीब 30 घायल हो गए।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहें पत्रकार : उपमन्यु अरूण यादव बने अध्यक्ष, विष्णु शर्मा महामंत्री वृन्दावन। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं ब्रज प्रेस क्लब की वृन्दावन ईकाई की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को मथुरा मार्ग स्थित वृन्दावन गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें नगर के राजनैतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनो के द्वारा कार्यकारिणी के सदस्यो का स्वागत किया गया।  उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन एवं ब्रज प्रेस क्लब की नवगठित वृन्दावन नगर इकाई के शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ महामण्डलेश्वर नवल योगी, महंत फूलडोल बिहारी दास, उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता विधायक प्रदीप माथुर, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम एवं बसपा नेता योगेश द्विवेदी ने ठाकुर बांके बिहारी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान श्री उपमन्यु ने नवागत नगर प्रभारी अनुपम आचार्य, अध्यक्ष  अरूण यादव, महामंत्री विष्णु शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी को पद दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री उपमन्यु ने कहा कि पत्रकारों के हितो की रक्षा एवं संगठन की मजबूती के लिए वृन्दावन के पत्रकारो को एकजुट होकर कार्य करना होगा। विधायक प्रदीप माथुर एवं पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज को सही दिशा दिखाने में पत्रकार समाज का विशेष योगदान रहता है। बसपा नेता योगेश द्विवेदी, सपा शहर अध्यक्ष डा.अशोक अग्रवाल, बांके बिहारी प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष नंदकिशोर उपमन्यु एडवोकेट, उच्च न्यायालय के सेवा निवृत न्यायाधीश अनिल शर्मा ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियो को बधाई दी।  इस अवसर पर सीओ सदर आरके गौतम, कोतवाली प्रभारी मुनीष चन्द्र,, सपा नगरध्यक्ष नारायण दास यादव, सपा नेता यदुराज ंिसह यादव, कपिल शर्मा, समाजसेवी रामकिशन अग्रवाल, ग्राम प्रधान मुकेश सारस्वत, कांग्रेज जिलाध्यक्ष सौहन सिंह सिसोदिया, कांग्रेज नगरध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, भाजपा नगरध्यक्ष राजेश पंडित, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुनील चतुर्वेदी एडवोकेटा, बरिष्ठ पत्रकार अनुपम आचार्य, विपिन पाराशर, राजीव अग्रवाल, मनमोहन पारीक,पवन गौतम, महामंत्री  विष्णु शर्मा, विपेन्द्र सिंह, मुकुल गौतम, महेश गोस्वामी, सुभाष गोस्वामी, अनुप शर्मा, भगवान सिंह ठाकुर, अभिषेक शर्मा, अंशु गौड, अजय यादव, कन्हैया वर्मा (कल्लू), सौरभ गौतम, मिलन भाटिया, गोपाल शर्मा, लव वर्मा, प्रशांत शर्मा मिंटू, जय प्रकाश गौड, मुरारी लाल शर्मा, बलराम शर्मा, सौरभ गौतम, जहीर आलम आदि के अलावा राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनो के सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   

Read More

नई दिल्ली । भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी वित्तमंत्री अरुण जेटली, आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन समेत वित्त विभाग से जुड़े कुछ अफसरों पर हमलों के बाद अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के ‘अच्छे दिनों’ पर प्रहार किया है। उन्होंने इस बार मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए उसके ‘अच्छे दिन’ पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीटर के जरिए देश की जीडीपी के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं। स्वामी ने सुबह-सुबह ट्विटर पर लिखा- ‘अगर मैं इंडेक्स नंबर के सैमुअल्सन-स्वामी थ्योरी को भारतीय जीडीपी की गणना या आरबीआई ब्याज दर पर लागू करूं तो मीडिया चिल्लाने लगेगी कि स्वामी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल है।’ सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट के जरिए जिस तरह देश की जीडीपी के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं, इससे मोदी सरकार को विपक्ष निशाना बना सकती है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साक्षात्कार में अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें (सुब्रह्मण्यम स्वामी को) नसीहत देते हुए कहा था कि अगर कुछ लोग प्रचार पाने के लिए बयान देते हैं, तो यह गलत है। इस पर उन्होंने कहा था कि मैं प्रचार के पीछे नहीं, प्रचार मेरे पीछे भागता है। पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के आंकड़े जारी करते हुए दावा किया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी है। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 7.9 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की गई है। मोदी सरकार ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बताया था। गौरतलब है कि दो साल के कार्यकाल के बाद केंद्र सरकार अगर अपनी कामयाबियों को गिनाने बैठती है तो पहला नंबर बेहतर जीडीपी को देती है। पॉल सैमुअलसन एक प्रतिष्ठति अमेरिकी अर्थशास्त्री थे। स्वामी कई मौकों पर उन्हें अपना गुरु तक बता चुके हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने गुरुवार को देशभर के छात्रों को आगाह करते हुए देश के 22 गैर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। यह सूची आयोग की वेबसाइट पर दी गई है। इनमें मैथिली विश्वविद्यालय, दरभंगा, वाराणस्या संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी, कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दरयागंज, यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी दिल्ली, वोकेशनल यूनिवर्सिटी दिल्ली आदि शामिल हैं।   नोटिस में कहा गया है कि यूजीसी अधिनियम की धारा 23 में दर्ज मानकों के तहत स्थापित विश्वविद्यालयों के अलावा किसी भी संस्था के साथ विश्वविद्यालय शब्द का इस्तेमाल निषेध है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई छात्र या छात्रा इसके बाद भी सूची में दी गई संस्थाओं में दाखिला लेता है तो उसकी जिम्मेदारी आयोग नहीं लेगा। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक लिखित जवाब में बताया कि यूजीसी द्वारा सूचीबद्धा फर्जी विश्वविद्यालयों में पांच दिल्ली की हैं।   दिल्ली की पांच यूनिवर्सिटी यूनाइटे नेशन्स यूनिवर्सिटी, कमर्शियल यूनिवर्सिटी लि. दरियागंज, वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, एडीआर- सेंटरिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, एडीआर हाउस, राजेंद्र प्लेस इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग   उत्तर प्रदेश की नौ यूनिवर्सिटी   वराण्या संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी, जगतपुरी, दिल्ली महिला ग्राम विद्यापीठ (प्रयाग), इलाहाबाद गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्मलेक्स होम्योपैथी, कानपुर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस यूनिवर्सिटी, अचलतल, अलीगढ उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, कोसी कलां, मथुरा महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़ इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इंस्टीट्यूशनल एरिया, खोडा, माकनपुर, नोएडा, फेज ढ्ढढ्ढ गुरुकुल विश्वविद्यालय, वृंदावन नवभारत शिक्षा परिषद, अन्नापूर्णा भवन, शक्तिनगर, राउरकेला, उड़ीसा   अन्य फर्जी विश्वविद्यालय   मैथिली यूनिवर्सिटी/विश्वविद्यालय, दरभंगा, बिहार बडागान्वी सरकार वल्र्ड ऑपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, गोकक, बेलगाम, कर्नाटक पेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनाट्टम, केरल, राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर, महाराष्ट्र डीडीबी संस्कृत यूनिवर्सिटी, पुतुर, त्रिचि, तमिलनाडु इंडियन इंस्टीट्यूट अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता इंडियन इंस्टीट्यूट अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, डायमंड हार्बर रोड, ब्युल्डटेक इन, ठाकुरपुकुर, कोलकाता।   साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti