मथुरा

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र के गांव महोली मधुवन में आज मंगलवार एक तनावग्रस्त युवक ने घरेलू परेशानी से तंग आकर खुद पर ही फायर झौंक लिया। युवक की हालत चिंताजनक बताई गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय भीषम ठाकुर पिछली बार ग्राम प्रधान का चुनाव भी लड़ा था जिसमें उसे सफलता नही मिली। उसने चुनाव में खूब खर्च भी किया था। आज किसी बात को लेकर वह अपने पिता से ही बात कर रहा था। वहीं तनाव में आकर उसने खुद ही फायर झोंक लिया। सीने में गोली लगने से वह मौके पर ही खून से लथपथ हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणें ने उसे अस्पताल में भेज दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

Read More

जेडीसी ने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर गति लाने के दिये निर्देश मथुरा। मण्डलायुक्त चन्द्रकांत के निर्देशानुसार मथुरा जनपद के जिन 25 कार्यक्रमों में गत मार्च के आधार पर राज्य औसत से कम प्रगति रही है उनके विभागीय अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी किये जा रहे हैं।  संयुक्त विकास आयुक्त निशा गोयल ने यहां कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान यह जानकारी दी और विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि इनमें अधिकांशतः विभाग ऐसे हैं जिनका राज्य औसत से बहुत मामूली कम अन्तर है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य औसत देखते हुए विभागीय अधिकारी फीडिंग करायेंगे तो मामूली अन्तर की प्रगति थोडे प्रयासों पर ही करके वे ए श्रेणी प्राप्त कर सकेंगे।  उन्होंने विभागीय अधिकारियांें से अपील की कि वे अभी से कार्य योजना बनाकर कार्यों को तेजी से पूरा करें और निर्माण कार्यों की टास्कफोर्स समिति बनाकर जांच कराते रहें। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यों की प्रगति इस भांति सुनिश्चित की जाय जो अधिकाधिक संतृप्तिकरण दें। साथ ही राजीव आवास, आसरा आदि योजनाओं में निर्मित भवनों में ध्यान रखा जाय कि वहां सडक, पानी एवं बिजली आदि अन्य सुविधायें भी समय से पूर्ण हों ताकि आवास आंवटन पर नागरिक वहां रह सकें। संयुक्त विकास आयुक्त ने भ्रमण के दौरान ब्लाॅक फरह के लोहिया ग्राम सनौरा में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जन समस्याओं की सुनवाई की और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उनके तत्परता से निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने इसके पूर्व ब्लाॅक फरह का भी निरीक्षण किया। जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डा. एके बाजपेयी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण आदि इस दौरान उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रति दिन 30 के हिसाब से सप्ताहभर में जनपद के सभी 210 एएनएम सब सेन्टर्स पर ‘‘जीवन‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित स्वास्थ्य मेलों में आज दूसरे दिन 11870 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण सहित निशुल्क उपचार दिये गये। इनमंे टीकाकरण, अन्धता निवारण, कुष्ठ, जननी सुरक्षा के मौके पर ही पंजीयन आदि सभी सेवाओं के अलावा आंगनबाडी के पोषाहार वितरण, नेपकिन वितरण, स्वच्छता जागृति हेतु हैण्डवाॅश व अन्य कार्यक्रमों के अलग-अलग मंडप लगाकर स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध कराते हुए नागरिकों को स्वस्थ्य रहने के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा विवेक मिश्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारीगण, डीडीओ उमेश कुमार त्यागी सहित नोडल अधिकारीगण ने भ्रमण कर उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा विवेक मिश्र ने बताया कि आज मेले में स्वास्थ्य परीक्षणध्निशुल्क उपचार के अलावा जागरूकता और पोषाहार वितरण में आंगनबाडी कार्यकर्तियो ने विशेष रूचि दिखाई। साथ ही 0-5 वर्ष एवं उससे ऊपर की आयु वाले समस्त छूटे लोगों के आधार कार्ड बनवाने की भी मेलांे में सुविधा उपलब्ध रही। 

Read More

मथुरा। औरंगाबाद राष्ट्रीय किसान संघ के बैनर तले गोकुल बैराज परियोजना केन्द्रीय भंडार औरंगाबाद में किसानों के मुआवजे की मांगों को लेकर 37 दिन से चल रहे धरने को आमरण अनशन में परिवर्तित कर रमेश सैनी, भीम सैनी आज मंगलवार को अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।  भूख हड़ताल पर बैठे रमेश सैनी ने कहा कि किसानों का धरना विगत 37 दिन से निरंतर चल रहा है लेकिन हमारी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं, जब जिला प्रशासन का अब तक कोई भी अधिकारी हमारी सुध नहीं ली है। जब तक औरंगाबाद के किसानों की अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा दिया नहीं जाएगा, जब तक हम सभी किसान भूख हड़ताल जारी रखेंगे। अनशनकारियों में भीम सैनी, कैलाश चंद सैनी, नथुआ निषाद, प्रेमचंद निषाद, रोहताश निषाद, पूरन चंद सैनी, पप्पू बाल्मीकि, अमर सिंह निषाद, होतीलाल सैनी आदि उपस्थित रहे।  

Read More

बसपा की बैठक में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब  विप्र समाज के दर्जनों युवाओं ने बसपा की ग्रहण की सदस्यता  मथुरा।  बहुजन समाज पार्टी की ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य सहित अन्य समस्त समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को डैम्पीयर नगर में आयोजित की गई। जिसमें बसपा प्रत्याशी पं. योगेश कुमार द्विवेदी के समर्थन में विप्र समाज के दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इससे पूर्व संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एवं काशीरामजी के चित्रपट पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के अलीगढ़ आगरा मंडल के कॉर्डीनेटर विक्रम सिंह, आगरा मंडल कॉर्डीनेटर संघरतन सेठी, गिर्राज प्रसाद गोला, वृंदावन की पूर्व नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा शर्मा ने माल्यार्पण कर नमन किया। बैठक में मुख्य अतिथि विक्रम सिंह ने कहा कि बसपा सभी वर्गों और समाजों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, बसपा सुप्रीमों बहिन मायावती ने हमेशा गरीबों एवं विकास के मुद्दों को लेकर राजनीति की है, वहीं उन्होंने मथुरा-वृंदावन विधान सभा के प्रत्याशी पं. योगेश कुमार द्विवेदी के संबोधन मेें कहा कि अगर मथुरा की जनता श्रीद्विवेदीजी को एक मौका देंगे तो संभवतरू बसपा सुप्रीमों उन्हें मंत्री पद से भी नवाज सकती है, इससे क्षेत्र का अभूतपूर्ण विकास होगा। वहीं बसपा प्रत्याशी योगेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि वह जनता की हर समस्या का निदान करने के लिए उनके साथ खड़े हैं, जनता की समस्या का निदान कराना उनका परम कर्तव्य है। बैठक में आगरा मंडल प्रभारी संघ रतन सेठी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में जात-पात से उठकर पं. योगेश कुमार द्विवेदी राजनीति करते है, और उनकी यही खसियत उन्हें सभी से अलग और जिम्मेदार बनाती है। वृंदावन की पूर्व चेयरमैन पुष्पा शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से बसपा सरकार में बसपा सुप्रीमों ने वृंदावन के विकास के लिए साढ़े तीन सौ करोड़ रूपए दिए थे, उसी तरह अगर मथुरा-वृंदावन के लोगों ने योगेश द्विवेदी का साथ दिया तो मथुरा वृंदावन के समग्र विकास को कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला महामंत्री योगेश कुमार, कोषाध्यक्ष अत्ताउल्ला रहमान, पूर्व लोकसभा प्रभारी सौरभ द्विवेदी और वरिष्ठ बसपा नेता एम पाठक मौजूद रहे।     

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ल के निर्देशन में श्रावस्ती मॅाडल पर जनपद में भूमि विवादों के निस्तारण हेतु गठित टीमों द्वारा अभियान के पांचवें दिन आज मंगलवार 25 ग्रामो में चिन्हित 145 में से 142 मामलों का आपसी सुलह समझोते के आधार पर मौके पर ही निस्तारण किया। राजस्व, पुलिस, विकास आदि विभागों की सभी 25 संयुक्त टीमों के लिये राजस्व विभाग से टीम प्रभारियों के अलावा सभी अपर जिलाधिकारियों ने अपर पुलिस अधीक्षकों एवं उप जिलाधिकारियो ने क्षेत्राधिकारियों के साथ भ्रमण कर कार्यवाही का जायजा  लेते हुए टीमों का सहयोग एवं मार्गदर्शन किया। डीएम ने बताया कि पहले चरण के पांच दिवसीय अभियान के दौरान 125 ग्रामों के चिन्हित 806 में रिकाॅर्ड 731 मामलों का निस्तारण किया गया और न्यायालयों में विचाराधीन 75 मामले निर्णय हेतु छोडे गये। उन्होंने बताया कि इसके उपरान्त शेष ग्रामों में जुलाई, अगस्त के दौरान 8-8 दिवसों पर और सितम्बर में शेष सभी गांव के भूमि विवाद निस्तारित किये जायेंगे। ज्ञातव्य रहे जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ल के निर्देशन में श्रावस्ती मॅाडल पर जनपद में भूमि विवादों के निस्तारण हेतु गठित टीम जीडी में अंकन के साथ ग्रामों में जाकर सुलह समझौते के साथ भूमि विवाद निस्तारण के उपरांत वापस थाने पहुॅच आमद कराते हुए सूचना तथा विवाद निस्तारण का संक्षिप्त विवरण जीडी में दर्ज करके उसकी नकल प्राप्त कर रही है। इस कार्यवाही के उपरान्त किसी के द्वारा पुनः अतिक्रमण किए जाने पर डी.एम.के निर्देशानुसार अभिलेखीय साक्ष्यों के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही तय है।

Read More



Mediabharti