मथुरा

नई दिल्ली ।  भारत सरकार का विदेशी बैंकों में रखे भारतीय के काले धन का पता लगाने के मामले में बडी कामयाबी मिली है। इसी सिलसिले में इनकम टैक्स अथॉरिटीज ने अब तक 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के काले धन का पता लगा लिया, वह भी महज दो चरणों (साल 2011 और 2013) में मिली सूचनाओं के आधर पर। जिनिवा के एचएसबीसी बैंक में कम-से-कम 400 भारतीयों के डिपॉजिट्स के मामलों में इनकम टैक्स अथॉरिटीज ने 8,186 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा किया जो विदेशी खातों के बारे में अबतक का सबसे बड़ा खुलासा है। एक इनकम टैक्स असेसमेंट रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2016 तक ऐसे खाताधारकों से 5,377 करोड़ रुपये टैक्स की मांग की जा चुकी है। गौरतलब है कि एचएसबीसी जिनिवा बैंक में भारतीयों के खातों की जानकारी साल 2011 में फ्रांस की सरकार ने दी थी। वहीं, साल 2013 में इंटरनैशनल कंसॉर्शियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) की वेबसाइट से मिली जानकारी के आधार पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने 700 भारतीयों के विदेशी खातों में 5,000 करोड़ रुपये की आघोषित आय का पता लगा लिया। आईसीआईजे की वेबसाइट से पकड़ में आए काला धन को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने क्रिमिनल कोर्ट्स में अब तक 55 प्रॉसिक्युशन कंप्लेंट्स दायर कर चुका है। इन सब मामलों में जान-बूझकर टैक्स नहीं भरने का आरोप लगाया गया है। वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान ऐसे लोगों द्वारा झूठा बयान दिए जाने को मुकदमे का आधार बनाया गया है। एचएसबीसी जिनिवा के 75 केस में टैक्स अथॉरिटीज ने प्रॉसिक्युशन प्रोसिडिंग्स शुरू कर दी है। क्रिमिनल कोर्ट्स ने ज्यादातर प्रॉसिक्युशन कंप्लेंट केसेज में संज्ञान लिया है जिससे एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) के लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत कठोर कार्रवाई शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। अभी-अभी संशोधित ब्लैक मनी अनडिस्क्लोज्ड फॉरन इनकम ऐंड ऐसेट्स ऐक्ट जान-बूझकर की गई टैक्स से बचने की कोशिशों को पीएमएलए के तहत अपराध घोषित करने की अनुमति देता है। इससे ईडी को यह अधिकार मिल जाता है कि वह आरोपी के विदेश में अघोषित संपत्ति के मूल्य के बराबर की देसी संपत्ति जब्त कर सके।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सोमवार को उत्तर प्रदेश की अखिलेश कैबिनेट का विस्तार हो गया। कुछ दिन पहले कैबिनेट से बर्खास्त किए गए वरिष्ठ मंत्री बलराम यादव की मंत्रिमंडल में एंट्री हो गई। इस मंत्रिमंडल विस्तार में 4 नए चेहरों को भी जगह मिली है।  जिन नए चेहरों को जगह दी गई उनमें लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक शारदा शुक्ला के अलावा सपा के कद्दावर नेता अंबिका चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय और रविदास मेहरोत्रा शामिल हैं। इसके अलावा कुछ दिन पहले बर्खास्त किए गए बलराम यादव को दोबारा कैबिनेट में शामिल किया गया। इससे पहले अखिलेश सरकार ने सोमवार सुबह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पांडे को बर्खास्त कर दिया। इनकी जगह नारद राय कैबिनेट में लिए गए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चार साल के अंदर सातवीं बार अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने आज सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ दिलाई।   शिवपाल हुए नाराज, रहे नदारद  खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम में अखिलेश के चाचा और कद्दावर सपा नेता शिवपाल यादव शामिल नहीं हुए। शिक्षा मंत्री शिवपाल इटावा में हैं। वह कैबिनेट विस्तार से पहले ही अपने गृहनगर इटावा वापस लौट गए थे। शिवपाल कौमी एकता दल के सपा में विलय को रद्द किए जाने के फैसले से नाराज हैं, क्योंकि मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का सपा में विलय शिवपाल यादव ने ही कराया था। इसी के चलते उन्होंने कार्यक्रम से दूरी बना ली।   चाचा पर भारी पड़े सीएम अखिलेश यादव यूपी में 2017 में चुनाव होने हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि यह अखिलेश सरकार का आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार होगा। चुनाव के मद्देनजर इस विस्तार को वोटों के विस्तार के तौर पर भी देखा जा रहा है इसलिए इसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का खास ख्याल रखा गया  है। साथ ही पिछले दिनों कौमी एकता दल के विलय को लेकर खड़े हुए घमासान में कुर्सी गंवाने वाले बलराम यादव को फिर से मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा  मुस्लिम चेहरे जियाउद्दीन रिजवी को भी जगह मिली है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

ब्रिजटाउन (बारबडोस) । पांच बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने यहां खेले गए फाइनल में मेजबान वेस्टइंडीज को 58 रन से हराया। सीरीज में तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका की थी। वेस्टइंडीज ने इसी साल अंडर-19 वनडे विश्व कप, टी20 महिला व पुरुष विश्व कप जीते थे, लेकिन वह यह सीरीज जीतने से चूक गया। भारतीय समयानुसार रविवार देर रात हुए खिताबी मुकाबले में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और नौ विकेट पर 270 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने सर्वाधिक नाबाद 57 रन बनाए। वेड ने 52 गेंदों की पारी में दो चौके व तीन छक्के जड़े। ओपनर आरोन फिंच ने 41 गेंदों पर छह चौकों व एक छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भी 59 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत 46 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मिशेल मार्श ने 32, जॉर्ज बेली ने 22, मिशेल स्टार्क ने 17, नाथन कोल्टर नाइल ने 15 और उस्मान ख्वाजा ने 14 रन बनाए। इंडीज के कप्तान जेसन होल्डर व स्टुअर्ट गेब्रियल ने 2-2 और कार्लोस ब्रेथवेट, किरोन पोलार्ड, सुनील नरेन व सुलेमान बेन ने 1-1 विकेट झटका। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम 45.4 ओवर में 212 रन पर ही ढेर हो गई।  ओपनर जॉनसन चाल्र्स ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। विकेटकीपर दिनेश रामदीन ने 40, होल्डर ने 34, नरेन ने 23 और पोलार्ड ने 20 रन की पारी खेली। आंद्रे फ्लेचर, डेरेन ब्रावो, मार्लोन सैमुअल्स व ब्रेथवेथ पूरी तरह फ्लॉप रहे। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पांच और मार्श ने तीन तथा नाइल व एडम जाम्पा ने 1-1 विकेट झटका। मार्श को मैन ऑफ द मैच व हेजलवुड को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी को निजी या पेशवर जिंदगी में अपनी पसंद को लेकर कई पछतावे हैं। अभिनेत्री वर्तमान में न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘जीवन में कई विकल्पों पर पछतावा है।’’इस पर ‘हाउसफुल 3’ में उनके सह-कलाकार अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘‘नरगिस फाखरी आप किटकैट खाने का अफसोस कभी नहीं कर सकती।’’ बड़े पर्दे पर नरगिस रितेश देशमुख के साथ फिल्म ‘बैंजो’ में दिखाई देंगी। ‘रॉकस्टार’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री नरगिस फाखरी की आदाओं का जलवा इन दिनों सबपर छा रहा है। नरगिस, वरुण धवन और जॉन अब्राहिम के साथ ढिशूम में नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनका हॉट बिकिनी अवतार हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है। ढिशूम में नरगिस एक खास भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने विशेष तैयारी भी की थी। फिल्म में वह काले रंग की बिकिनी में नजर आ रही है। इसमें वह वाकई काफी ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

भगवान शिव भोले की हर तस्वीर-मूर्ति में इनके सिर पर चंद्रमा दिखाया जाता है। आपने कभी सोचा है कि आखिर शिवजी का इनसे क्या संबंध है। आइए जानते है इससे जुड़ी प्रचलित कथा के बारे में। शिवजी के सिर पर चन्द्र उनके योगी स्वरूप की शोभा बढ़ाता है। इनका एक नाम शशिधर भी है। शिवजी अपने सिर पर चंद्र को धारण किया है इसी वजह से इन्हें शशिधर के नाम से भी जाना जाता है।    भोलेनाथ ने मस्तक पर चंद्र को क्यों धारण कर रखा है? इस संबंध में शिव पुराण में उल्लेख है कि जब देवताओं और असुरों द्वारा समुद्र मंथन किया गया, तब 14 रत्नों के मंथन से प्रकट हुए। इस मंथन में सबसे विष निकला।    विष इतना भयंकर था कि इसका प्रभाव पूरी सृष्टि पर फैलता जा रहा था परंतु इसे रोक पाना किसी भी देवी-देवता या असुर के बस में नहीं था। इस समय सृष्टि को बचाने के उद्देश्य से शिव ने वह अति जहरीला विष पी लिया। इसके बाद शिवजी का शरीर विष प्रभाव से अत्यधिक गर्म होने लगा। शिवजी के शरीर को शीतलता मिले इस वजह से उन्होंने चंद्र को धारण किया।    शिवजी को अति क्रोधित स्वभाव का बताया गया है। कहते हैं कि जब शिवजी अति क्रोधित होते हैं तो उनका तीसरा नेत्र खुल जाता हैं तो पूरी सृष्टि पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही विषपान के बाद शिवजी का शरीर और अधिक गर्म हो गया जिसे शीतल करने के लिए उन्होंने चंद्र आदि को धारण किया। चंद्र को धारण करके शिवजी यही संदेश देते हैं कि आपका मन हमेशा शांत रहना चाहिए।   आपका स्वभाव चाहे जितना क्रोधित हो परंतु आपका मन हमेशा ही चंद्र की तरह ठंडक देने वाला रहना चाहिए। जिस तरह चांद सूर्य से उष्मा लेकर भी हमें शीतलता ही प्रदान करता है उसी तरह हमें भी हमारा स्वभाव बनाना चाहिए।        साभार-khaskhabar.com

Read More

मथुरा। जनपद के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों मंे हुये सडक हादसों मंे दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  मिली जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार क्षेत्र अन्तर्गत मथुरा राया रोड पर गौसना के निकट बीतीरात्रि लगभग 11 बजे राया से मथुरा की ओर आती महिन्द्र गाडी मंे सामने से तेल से भरे टैकर ने टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप महिन्द्रा गाडी मंे सवार 30 वर्षीय वन्दना पत्नी सुशील़, 35 वर्षीय नीरज पुत्र विष्णु निवासी नटवर नगर धौली प्याऊ थाना हाईवे की मौके पर ही मौत हो गई तथा शारदा देवी 60 वर्ष पत्नी विष्णु, मौना 30 वर्ष पत्नी नीरज गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे इलाज लिए आगरा रैफर किया है। घटना की सूचना मिलते ही जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के दोषी टेंकर को चालक सहित कब्जे में ले लिया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे गये हैं। दूसरी सड़क दुर्घटना हाईवे थाना क्षेत्र अन्र्तगत सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे थाने के सामने हुई जिसमें टेंकर द्वारा टक्कर मार देने से बाइक सवार रैना उर्फ लक्ष्मी 55 वर्ष निवासी छयौली बलदेव की मौके पर ही मौत हो गयी तथा बाइक चालक मृतका का भतीजा घायल हो गया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। तीसरी सड़क दुर्घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र अन्तर्गत मथुरा रोड़ स्थित सिद्ध विनायक महाविद्यालय के निकट हुई जिसमें गोवर्धन से मथुरा आ रही जेनर्म की बस असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिसके परिणाम स्वरूप चालक सहित बस में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। और दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिये ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया।

Read More



Mediabharti