मथुरा

मथुरा। जनपद में आगामी 27 जून से एक सप्ताह का जन स्वास्थ्य अभियान चलाया जायेगा जिसमें सभी एएनएम सेन्टर्स पर मेला आयोजित होंगे और स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण, अन्धता निवारण, कुष्ठ, जननी सुरक्षा के मौके पर ही पंजीयन आदि सभी सेवाओं के अलावा आंगनबाडी के पोषाहार वितरण, नेपकिन वितरण, स्वच्छता जागृति हेतु हैण्डवाॅश व अन्य कार्यक्रमों के अलग-अलग शिविर लगाये जायेंगे। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा करते हुए खराब प्रगति पर विभागीय नीचे तक की टीम को सक्रिय किये जाने हेतु यह अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से अभियान के पर्यवेक्षण हेतु अलग से नोडल अधिकारी तैनात रहेंगे और वे स्वयं तथा मुख्य विकास अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ अभियान की रेण्डम चैकिंग भी करेंगे। उन्होंने आव्हान किया कि स्वास्थ्य विभाग अभियान के दौरान अलग-अलग मेडीकल ट्रैकिंग टीम बनायें, प्रभारी चिकित्साधिकारी स्वयं सक्रिय रहकर नीचे तक की टीम को सक्रिय करने के साथ प्रभावी पर्यवेक्षण करें। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 11 से 24 जुलाई तक आयोजित होने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाडे सहित अन्य कार्यक्रमों को भी इसी अभियान के साथ जोडने और इनके अलग काउण्टर गलबाने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बैठक में आंगनबाडियों के भुगतान सम्बन्धी समस्या का निराकरण शीघ्र कराने का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि वे उनकी अभियान के दौरान सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करायें। आईएएस प्रशिक्षु अनन्दु झा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी राजेन्द्र सिंह, डा. दिलीप कुमार, डा. खन्ना, जिला पुरूष एवं महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी, डीडीओ, डीपीआरओ, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। कस्बा व थाना कोसीकलां में शराब तस्कर चाहे कितने भी चालाकी से शराब को तस्करी कर लाने की कोशिश करे लेकिन पुलिस भी किसी से कम नहीं है। तस्करों द्वारा ज्वार में छिपाकर लायी जारही 270 पेटी बीयर को पुलिस ने पकडकर एक बडी सफलता हासिल की। इसके साथ ही 5 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। नगर के गोपालबाग चैकी प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक टैक्टर में हरियाणा की तरफ से शाहपुर होती हुई अवैध बीयर आ रही है। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी। दोपहर पुलिस ने एक टैक्टर को ज्वार से भरा हुआ आता देखा। जब पुलिस ने उसे पूछताछ को रोका और चैक किया तो सभी हक्के बक्के रह गये। तस्करों द्वारा तस्करी का यह नायाब तरीका पहली बार ही किसी ने देखा था। तस्कर ज्वार से ढककर 270 पेटी बीयर ला रहे थे। पुलिस ने टैक्टर में बैठे सभी पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होने बताया कि वह उक्त शराब हरियाणा से लाकर बरसाना के हाथिया गांव ले जा रहे थे। 

Read More

हाईवे पर जाम लगाना समस्या का समाधान नहीं मथुरा। जैंत पुलिस चैकी क्षेत्र के कस्बा चैमुंहा में आयोजित ग्रामीणों की पंचायत में एसपी सिटी ने कहा कि किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दी जाएगी। हाईवे पर या किसी अन्य रोड पर जाम लगाना किसी समस्या का समाधान नहीं है। ज्ञात रहे कि चैमुंहा हाईवे पर गोवंश से भरा ट्रक मिलने पर मृत तथा जीवित गायों को उतार कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने घंटों हाईवे जाम रखा था। इससे यात्रियों, वाहन चालकों व राहगीरों को बड़ी परेशानी हुई। जाम लगाए जाने से घंटों तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव बना रहा। इस बीच कई बार पथराव भी हुआ। इसी मामले को लेकर पुलिस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की योजना बना रही थी। जाम को अंजाम बाहरी लोगों द्वारा किए जाने का संज्ञान आते ही पुलिस ने  अपना रुख बदल दिया। इसी के परिपेक्ष में देर शाम रामलीला ग्राउंड में पंचायत आयोजित की गई। इसमें आसपास के गांवों तथा कस्बे के लोगों ने भाग लिया। पंचायत को संबोधित करते हुए एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा जाना सराहनीय और साहसिक कार्य है, लेकिन घटना के बाद ट्रक को आग के हवाले करना और हाईवे जाम करना समझदारी का काम नहीं रहा। जाम लगा कर लोगों ने नादानी का परिचय दिया। इससे हजारों राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।  कई एम्बुलेंस जाम में फंसी रही। ग्रामीणों से कई बार आग्रह किया, मगर किसी ने समझदारी का परिचय नहीं दिया। बमुश्किल जाम खुला। उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि कानून हाथ में न लें। अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। आग लगने से ट्रक के चेसिस नंबर आदि खोजने में परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक का पता लगा लिया गया है। पुलिस शीघ्र गोवंश की तस्करी कर ले जा रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। उनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। कस्बावासियों ने पुलिस अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि ऐसा भविष्य में नहीं होने देंगे। जाम लगाने का काम आसपास के कॅलेजों के छात्रों व असामाजिक तत्वों ने किया, बाद में कुछ युवक जोश में आकर घटना में शामिल हो गए थे। वृंदावन कोतवाली प्रभारी मनीष चंद ने विचार व्यक्त किए। पंचायत में बसपा नेता अतुल सिसौदिया, भगवान सिंह, कल्याण सिंह, दुर्गाप्रसाद सेठ, पूर्व चेयरमैन पाल सिंह यादव, चेयरमैन बिहारी राम पहलवान, डाॅ. गिर्राज सिंह, राधामोहन जी गोशाला के सचिव द्वारिकाधीश यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन मगोर्रा के जनता विद्य़ालय इंटर कालेज में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व बसपा के जोनल काॅर्डीनेटर सुनील चित्तौड़ ने कहा कि विकास की बात करने वाली केन्द्र सरकार अब पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गयी है। उन्होंने केन्द्र सरकार को ढौगी सरकार बताते कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में भंय का माहौल व्याप्त है। आज बहन बेटी घर से बहार जाती है तो उसका यह नही माले कि वह सुरक्षित घर लौटेगी कि नही। केन्द्र और राज्य सरकार जनता को गुमराह कर रही है। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार रावत ने बसपा को दलितों, गरीबों मजदूरों और किसानों का हितैषी बताते कहा कि गरीबों की थाली से भोजन गयाब है और प्रदेश में बिजली नही है कनैक्शन है, कनैक्शन नही है तो तीन-तीन गुना बिजली का बिल है। आज प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क आदि समस्याओं से हा-हाकार मचा हुआ है। कानून व्यवस्था सपा सरकार की मोहताज हो गई है। किसानों को खेती करने के लिये नहरों और रजवाहों में पानी के दर्शन नही है।  उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, प्रेमसिंह माहौर ने करीब 85 किलो सिक्के जोनल काॅर्डीनेटर सुनील चित्तौड़ को भेंट किये। इस मौके पर काॅर्डीनेटर विक्रम सिंह, मंडल काॅर्डीनेटर संघरतन सेठी, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, गिर्राज प्रसाद गोला, जिला योजना समिति के सदस्य प्रतिनिधि प्रेमसिंह कोली, रामवीर सिंह, कुन्दनसिंह बघेल, पूर्व प्रधान परभाती कोली, लच्छो सिंह, बाबूलाल आदि मौजूद थे।

Read More

श्रीनगर । पंपोर आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। पीएम ने ट्वीट में दुख जताते हुए जवानों की बहादुरी को सैल्यूट किया। उधर, रविवार को सीआरपीएफ ने भी श्रीनगर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लेकिन, पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने शहीद हुए 8 जवानों के प्रति बेहद संवेदनहीन बयान दे डाला। उन्होंने मुस्कुराते हुए बोले- आइए, इफ्तार पार्टी एन्जॉय करें। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने शनिवार को सीआरपीएफ की एक बस पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवान शहीद हो गए और 22 अन्य घायल हो गए हैं।   पीएम का बहादुर जवानों को सलाम  पीएम ने कहा, मैं जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी को सलाम करता हूं। देश की सेवा में जवानों के शहीद होने से दुख हुआ। शहीद जवानों के परिवारों के लिए मेरी संवेदनाएं। आतंकी हमले में घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने भी आतंकी हमले की निंदा की और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।   अब्दुल बासित का संवेदनशील बयान पंपोर आतंकी हमले के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने कहा, यह रमजान का महीना है। अभी इफ्तार की पार्टी है। उस पर बात कीजिए और पार्टी का आनंद लीजिए। अब्दुल बासित ने यहां पाकिस्तानी उच्चायोग में आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा, हमारी नीति दुनिया भर में शांति और सौहार्द्र स्थापित करने की है और भारत के लिए भी हमारी यही नीति है। इसका सार और भाव एक ही है। हम भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं, उसी सोच पर और हम शांतिपूर्वक साथ रहें। उन्होंने कहा, हम मुद्दों और चुनौतियों को शांति से सुलझाते हैं। हम चाहते हैं कि सबसे महत्वपूर्ण जम्मू कश्मीर का मुद्दा जितनी जल्दी संभव हो सके हल हो ताकि हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को शांतिपूर्ण दक्षिण एशिया दे सकें।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं बार रेडियो पर मन की बात की। इस दौरान मोदी ने बेहतर बारिश की उम्मीद जताई। वायुसेना में तीन वुमन फाइटर पायलट बनने का भी जिक्र करते हुए उन्हें बधाई दी। पीएम ने अघोषित आय रखने वाले लोगों को चेताया है। पीएम ने कहा, जिन लोगों के पास अघोषित आय है, उनके लिए भारत सरकार ने एक मौका दिया है कि आप अपनी अघोषित आय को घोषित कीजिए। 30 सितम्बर के बाद अगर कोई नागरिक सरकारी नियमों से जुडऩा नहीं चाहेगा तो उनकी कोई मदद नही हो सकेगी। पीएम ने कहा, ऐसे लोगों को बता दूं कि 30 सितंबर उनके लिए आखिरी मौका है और इसके बाद उनकी कोई मदद नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू विभाग को साफ-साफ शब्दो में कहा गया है कि हम नागरिकों को चोर न मानें। पीएम ने कहा कि जो लोग स्वेच्छा से अघोषित आय की जानकारी देंगे, उनके खिलाफ सरकार किसी भी प्रकार की जांच नहीं करेगी। मोदी ने लोगों से कहा कि अच्छा मौका है कि आप एक पारदर्शी व्यवस्था का हिस्सा बन जाइए।   आपातकाल पर निशाना   पीएम ने 26 जून 1975 को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के आपातकाल लगाने के फैसले की आलोचना की। अपने कार्यक्रम का मजाक बनाए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, मुझे पता है कि मन की बात का मजाक उड़ाया जाता है लेकिन यह लोकतंत्र की ताकत के कारण ही संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि देश ने ऐसा काला वक्त भी देखा है जब जनता की आवाज दबा दी गई थी।    मॉनसून पर चर्चा   मॉनसून की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह से देश के विभिन्न हिस्से से बारिश को लेकर सकारात्मक खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा, वैज्ञानिक बता रहे हैं कि इस बार अच्छी बारिश होगी। देश के वैज्ञानिक भी किसानों की तरह परिश्रम कर रहे हैं और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बहुत सफलताएं प्राप्त कर रहे हैं।   वैज्ञानिकों की तारीफ  पीएम ने अपने 21वें रेडियो कार्यक्रम में देश के वैज्ञानिकों के काम की तारीफ की है। उन्होंने एक साथ 20 सैटलाइट लॉन्च करने के लिए इसरो को भी सराहा। मोदी ने एयरफोर्स में शामिल हुईं 3 महिला पायलटों की भी जम कर तारीफ की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसका उदाहरण देकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ाने की अपील की।   योग का महत्व  21 जून को हमने दूसरा योग दिवस मनाया। दुनिया भारत के साथ जुड़ रही है। सरकार ने सूर्य नमस्कार की डाक टिकट जारी की है। अमेरिका में योग के प्रति लोगों की रूचि बढ़ी है। प्तङ्घशद्दड्डस्रड्ड4 टाइप करते ही ट्विटर पर योगा इमोजी सामने आ जाती है। योग का मतलब दुनिया को जोडऩा है। सतना की बेटी स्वाति ने मुझे कॉल कर योग दिवस पर सुझाव दिया है। आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर योग से जुड़े वीडियो मौजूद हैं। योग के जरिए डायबिटीज से निपटने के लिए कैम्पेन की शुरुआत की है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti