न्यूयॉर्क । भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और ‘हॉट योगा गुरु’ के रूप में पूरी दुनिया में मशहूर हुए बिक्रम चौधरी को कोर्ट ने उनकी 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति से बेदखल कर दिया है। कोर्ट ने बिक्रम चौधरी को उसकी पूर्व वकील मीनाक्षी जाफा बोडेन को करीब 6 करोड़ 27 लाख रुपए का मुआवजा देने के लिए कहा था लेकिन वह अमेरिका छोडक़र फरार हो गया। बिक्रम के इस कदम से कोर्ट इतना नाराज हुआ कि उसने मीनाक्षी को ही ‘बिक्रम योग स्टूडियोज’ की 700 फ्रेंचाइजी की मालकिन बना दिया है। क्या है मामला मीनाक्षी ने बिक्रम पर आरोप लगाया था कि काम के दौरान उन्हें लिंगभेद का भी शिकार होना पड़ा। बिक्रम ने उनका रेप किया और बाद में उन्हें गलत तरीके से टर्मिनेट कर दिया। कोर्ट में केस हार जाने पर जब कोर्ट ने बिक्रम को 6 करोड़ 27 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऑर्डर दिया तो वह कथित तौर पर भारत भाग गया। मीनाक्षी ने आरोप लगाया है कि कोलकाता की गली से उठकर योग के जरिए यहां तक पहुंचा बिक्रम अपने छात्र को प्रशिक्षण देने के लिए 13,500 पाउंड (करीब साढ़े 11 लाख रुपए) चार्ज करता था। मीनाक्षी के मुताबिक जैसे-जैसे बिक्रम का बिजनेस बढ़ता चला गया, उसका व्यवहार और नीयत भी बदलती गई। शराब और सेक्स बिक्रम की जिंदगी का हिस्सा बन गए थे और पिछले कुछ सालों के दौरान उसने करीब 5000 महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाए। युवा छात्राओं पर बिक्रम की नजर हमेशा टिकी रहती थी और उसने कई लड़कियों को बहकाकर उनके साथ संबंध बनाए हैं। फिलहाल मीनाक्षी ने खुद को बिक्रम का बॉस घोषित कर दिया है। 69 वर्षीय भारतीय अमेरिकी बिक्रम चौधरी ‘बिक्रम योगा’ के संस्थापक हैं और पूरी दुनिया में हॉट योग गुरु के नाम से मशहूर हैं। 220 देशों में उनके 720 योग स्कूल हैं, जहां बिक्रम योग सिखाने जाता है। बिक्रम के फॉलोअर्स में मैडोना, डेमी मूर, बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन और जॉर्ज क्लूनी जैसे कई हॉलीवुड, खेल और पॉलिटिक्स की दुनिया के हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज शामिल हैं। बिक्रम चौधरी अपने फॉलोअर्स को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग सिखाते हैं और इसे ही वह ‘हॉट योगा’ का नाम देते हैं। फोब्र्स के मुताबिक, बिक्रम एक ट्रेनिंग सेशन का 10 हजार डॉलर लेते हैं। 20 हजार डॉलर में पर्सनल ट्रेनिंग देते हैं। बिक्रम बीते साल अक्टूबर में कॉपीराइट केस हार गए थे। इसमें 26 पोज और तीन ब्रीथ एक्सरसाइज थे। बिक्रम की प्रॉपर्टी में जिन 43 लग्जरी कारों का जिक्र है, कोर्ट ने उनके बारे में भी जानकारी मांगी है। मीनाक्षी ने कोर्ट को बताया है कि बिक्रम की प्रॉपर्टी में उसकी 43 लग्जरी कारें भी हैं, जो गुम हैं। बिक्रम की प्रॉपर्टी में शामिल कारें, जिनमें 13 रॉल्स रॉयस, 8 वेंटले और तीन फेरारी शमिल हैं। अमेरिकी कोर्ट ने बिक्रम के गैरेज मैनेजर को समन जारी कर जवाब मांगा था लेकिन उसने कहा है कि इस बारे में वह कुछ नहीं जानता। मीनाक्षी का आरोप है कि कोर्ट के ऑर्डर के बावजूद बिक्रम ने अपनी प्रॉपर्टी छिपा ली और अब वह अमेरिका छोडक़र भाग चुका है लेकिन उन्हें विश्वास है कि न्याय होकर रहेगा। साभार-khaskhabar.com
Read More




