मथुरा

नई दिल्ली । रिलायंस रिटेल ने सस्ता 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को रिलायंस ने लाइफ फ्लेम 6 के नाम से लॉन्च किया है। रिलायंस का यह स्मार्टफोन ड्युल सिम सपोर्ट है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स के बारे में। रिलायंस के इस स्मार्टफोन में 4 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन लगी है।   यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। रिलायंस के इस स्मार्टफोन में 512 एमबी रैम दी गई है और इसकी इंटरनल मेमोरी 4 जीबी है जिसे बढाकर 32 जीबी तक कर सकते हैं। अब जानते हैं इस स्मार्टफोन के कैमरे के बारे में। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है।   इस स्मार्टफोन में 1750 एमएएच पॉवर की बैट्री दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 4.5 घंटे का टॉकटाइम और 175 घंटे का स्टैंडबाय बैकअप देगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, एफएम रेडियो, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो यूएसबी और जीपीएस जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 3,999 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को उपभोक्ता रिलायंस डिजिटल और डिजिटल एक्सप्रेस से खरीद सकते हैं।      साभार-khaskhabar.com

Read More

बाजीराव मस्तानी के बाद दीपिका ने अब तक कोई भी हिंदी मूवी साइन नहीं की। इसके बाद से वे हॉलीवुड मूवी ‘ट्रिपल एक्स’ में व्यस्त हो गईं। एक्स फैक्टर दीपिका के लिए नया है और उनकी भूमिका भी अलग है। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड, हॉलीवुड के बाद दीपिका अब टॉलीवुड अर्थात् तेलुगू सिनेमा में काम करने जा रही हैं। ‘न्यूज मिनट’ के अनुसार  दीपिका की तेलुगू फिल्म मेकर्स से बातचीत चल रही है। यह ऑफीशियल रूप से विजय-मुरुगदास की ‘कथ्थी’ की तेलुगू रीमेक होगी।  इस फिल्म से जुड़ी खास बात यह है कि इससे साउथ स्टार चिरंजीवी कमबैक कर रहे हैं। उनकी यह 150वीं फिल्म होगी। ऐसे में वह 15 साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, लिहाजा इस फिल्म को लेकर पहले से ही उनके फैंस में काफी उत्साह है। लेकिन इससे भी दिलचस्प ये है कि उनके अपोजिट में दीपिका जैसी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस का होना। लेकिन अब देखना यह होगा पहली बार इन दोनों सेलिब्रिटियों की कैमेस्ट्री पर्दे पर कैसी जमती है।     साभार-khaskhabar.com

Read More

मथुरा(रहीस कुरैशी): जिले के नये डीएम, एसएसपी ने की प्रेस वार्ता अधीनस्थों को दी चेतावनी. जनता की समस्याओं का शीघ्र किया जायेगा निस्तारण. जवाहर बाग प्रकरण में शहीद हुए एसपी सिटी के हमराहों की जांच कर दोषियों के खिलाफ की जायेगी कार्यवाही.

Read More

मथुरा : पिछले दो साल से जवाहर बाग में जबरन कब्जा जमाए और कथित सत्याग्रहियों को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा की गई हीला-हवाली और ढील का परिणाम आज सबके सामने है। इसके लिए सीधे तौर पर कौन-कौन जिम्मेदार है, यह अब सब 'जान' गए हैं। 

Read More

मथुरा। उ.प्र. ग्रामीण सफाई कर्मचारियों संघ शाखा जनपद द्वारा आज एक आवश्यक बैठक प्रांतीय आव्हान के तहत आहूत की गई। जिसमें आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आज बुधवार होने वाले एक दिवसीय धरने के विषय पर चर्चा हुई। संघ के जिला मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद मथुरा में हुई ऐतिहासिक दर्दनाक घटना को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन निरस्त कर केवल ज्ञापन प्रेषण किया जाएगा। 

Read More

मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा के पूर्व अध्यक्ष विजयपाल सिंह तौमर एड का मथुरा बार एसो. के प्रबुद्ध अधिवक्ताओं भव्य स्वागत किया गया। विदित हो कि श्रीतौमर द्वारा जवाहर बाग को अवैध कब्जाधारी उपद्रवियों से खाली कराने के लिए उच्च न्यायालय में रिट प्रस्तुत व सरकारी जमीन को मुक्त कराने के लिए जो योगदान किया था, उसी को लेकर आज अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अवधेश शर्मा, दिनेश चन्द्र शर्मा, रमाकांत भारद्वाज,योगेश सोलंकी, अमित सिंह, अजय कुमार चौहान, संदीप सक्सैना, त्रिलोकचंद शर्मा, असलम खांन, आदि दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।   

Read More