मथुरा

नई दिल्ली। जाट आरक्षण पर अल्टीमेटम के बाद हरियाणा के 7 जिलों में जहां सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई है, वहीं रविवार को दिल्ली में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेताओं ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। नेताओं ने इस दौरान एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें 130 लोगों के खिलाफ लगा देशद्रोह का मुकदमे वापस लेने की मांग की गई है।    जाट नेताओं ने मांग की है कि सरकार आरक्षण की उनकी मांग पर गौर करे और राजकुमार सैनी के बयान के खिलाफ कार्रवाई करे। बता दें,जाट समुदाय ने राज्य की खट्टर सरकार को 5 जून से दोबारा आंदोलन की चेतवानी दी है जिसके बाद एहतियातन सोनीपत के यमुना लिंक नहर पर भी पहरा लगा दिया गया है। हरियाणा सरकार ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रहने और फेसबुक, टि्वटर पर नफरत और दंगा भडकाने वाले मैसेजों पर नजर रखने के निर्देश दिए।    इस बीच एक पंचायत में फैसला किया गया कि झज्जर में जाट आरक्षण को लेकर दलाल बारह गांव के साथ 63 गांवों के सरपंच मुख्यमंत्री से मिलेंगे। यह पंचायत मांडोठी गांव में हुई। मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि मांडोठी पंचायत में आकर मांगों पर घोषणा करें। पंचायत में नहीं आने पर सरकार के बहिष्कार पर भी फैसला लिया जा सकता है। पंचायत में जाट आरक्षण पर स्टे हटवाने, आंदोलन में मारे गए युवाओं को शहीद का दर्जा देने और आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापिस लेने की मांग की गई है। 5 जून को दलाल बारह की फिर पंचायत होगी।    दूसरी ओर, रोहतक में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने जाट आरक्षण का एक बार फिर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस अगर शेड्यूल 9 में डाल दिया जाएगा तो 27 फीसदी की सूची में जाट भी आ जाएंगे।       साभार-khaskhabar.com

Read More

बेंगलुरु। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण का खिताब जीत लिया है। डेविड वार्नर की कप्तानी में खेल रही इस टीम ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आठ रनों से हराया।   हैदराबाद ने पहली बार फाइनल में जगह बनाया और चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया जबकि विराट कोहली के नेतृत्व में खेल रही बेंगलोर की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंचकर भी खिताब से दूर रह गई।   कप्तान कोहली (54) और क्रिस गेल (76) की बेहतरीन पारियों के बावजूद बेंगलोर टीम 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। कोहली और गेल ने हैदराबाद के सभी गेंदबाजों की बखिया उघेड़ते हुए 63 गेदों पर 114 रन जोड़े लेकिन बाद के बल्लेबाज इस बेहतरीन शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके।    पहली बार फाइनल खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान वार्नर (69), युवराज सिंह (38) और बेन कटिंग (नाबाद 39) की तूफानी पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 208 रन बनाए। आईपीएल के किसी फाइनल का यह सबसे बड़ा स्कोर है।   बेंगलोर की टीम पहले क्वालीफायर में गुजरात लायंस को हराकर फाइनल में पहुंची थी जबकि हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर में गुजरात को हराया था। एलिमिनेटर में उसने कोलकाता नाइट राइड्र्स को पटखनी दी थी।   कोहली और गेल के विकेट पर रहते ऐेसा लग रहा था कि बेंगलोर यह मैच समय से पहले जीत लेगा लेकिन इन दोनों के आउट होने के साथ ही हैदराबाद को हावी होने का मौका मिल गया। अब्राहम डिविलियर्स का विकेट गिरते ही साफ हो गया कि बेंगलोर के लिए यह लक्ष्य पाना मुश्किल है।   बहरहाल, गेल ने अपनी तूुफानी पारी में 38 गेदों का सामना कर चार चौके और आठ छक्के लगाए। गेल के आउट होने के बाद कोहली ने अपना गियर बदला और लीग के इस संस्करण में अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया।   कोहली हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद बरेंदर सरन की गेंद पर बोल्ड हो गए। कोहली ने 35 गेंदो की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए।। कोहली का विकेट 140 के कुल योग पर गिरा।कप्तान के आउट होने के बाद अब्राहम डिविलियर्स (5) सस्ते में पवेलियन लौ गए। उनका विके 148 के कुल योग पर गिरा। अब लगने लगा था कि हैदराबाद ने मै में वापसी कर ली है। उसे इसे यकीन में बदलने के लिए कुछ और विकेटों की जरूरत थी। 160 के कुल योग पर कटिंग ने लोकेश राहुल (11) को आउट करते हुए इसे यकीन में बदल दिया।   अब शेन वॉटसन विकेट पर थे, जो बड़े स्कोर खेल सकते थे लेकिन मुस्ताफिजुर ने उन्हें चलता कर अपनी टीम को जीत के करीब लाने का काम किया। वॉटसन पांचवें विकेट के तौर पर 164 के कुल योग पर आउट हुए। सचिन बेबी 18 रनों पर नाबाद लौटे लेकिन स्टुअर्ट बिन्नी ने 9 और क्रिस जार्डन ने तीन रन बनाए। इकबाल अब्दुल्ला भी चार रनों पर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से बेन कटिंग ने दो विकेट लिए जबकि मुस्ताफिजुर रहमान, बिपुल शर्मा और बरेंदर सरन ने एक-एक सफलता हासिल की। पहली बार फाइनल खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी करते हुए कप्तान डेविड वार्नर (69), युवराज सिंह (38) और बेन कटिंग (नाबाद 39) की तूफानी पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 208 रन बनाए। लीग के इस संस्करण में 800 से अधिक रन बना चुके वार्नर ने शिखर धवन (28) के साथ बेहतरीन शुरुआत करते हुए 40 गेंदों पर 63 रन जोड़े। धवन ने 25 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया।    उनके आउट होने के  बाद मोएसिस हेनरिक्स (4) सस्ते में आउट हुए लेकिन वार्नर ने अपनी बदौलत हेनरिक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। इसके बाद युवराज के साथ वार्नर ने 28 रनों की साझेदारी की।वार्नर 38 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाने के ाद 125 के कुल योग पर आउट हुए। दीपक हुड्डा तीन रन बना सके। युवराज का विकेट 148 के कुल योग पर गिरा। हुड्डा 147 रन पर आउट हुए थे।       इसके बाद 158 के कुल योग पर नमन ओझा (7) रन आउट हुए। बिपुल शर्मा (5) का विकेट 174 के कुल योग पर गिरा।   ऐसा लगा कि हैदराबाद 200 तक नहीं पहुंच सकेंगे लेकिन कटिंग ने 15 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के लगाते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचा। उनका एक छक्का स्टेडियम के बाहर चला गया। उनका यह छक्का 117 मीटर लम्बा था।रॉयल चैलेंजर्स की ओर से क्रिस जार्डन तीन विकेट लिए जबकि श्रीनाथ अरविंद ने दो सफलता हासिल की। यजुवेंद्र चहल को एक सफलता मिली। शेन वॉटसन की जमकर धुनाई हुई। उन्होंने चार ओवर में 61 रन खर्च किए।    बेंगलोर की टीम पहले क्वालीफायर में गुजरात लायंस को हराकर फाइनल में पहुंची थी जबकि हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर में गुजरात को हराया था। एलिमिनेटर में उसने कोलकाता नाइट राइड्र्स को पटखनी दी थी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। जेटली 6 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे जापान रविवार को वित्त मंत्री अरूण जेटली छह दिवसीय यात्रा के तहत जापान पहुंच गए हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वह जापानी प्रधानमंत्री शिंझो आबे के साथ-साथ कई प्रमुख निवेशकों से मुलाकात करेंगे।    इस यात्रा के दौरान वह सॉफ्टबैंक के सीईओ मासायोशी सन से मुलाकात करेंगे ताकि भारत द्वारा जापान की इस दिग्गज दूरसंचार कंपनी के लिए पेश किए जा रहे निवेश के अवसरों पर चर्चा की जा सके। सॉफ्टबैंक पहले ही भारत में कई तकनीकी निवेश कर चुका है और उसने अगले दशक में इस निवेश को बढाकर 10 अरब डॉलर करने की घोषणा की है। जेटली सुजुकी मोटर के अध्यक्ष ओसामू सुजूकी से भी मुलाकात करेंगे। सुजुकी मोटर भारत में ऑटोमोबाइल क्षेत्र का सबसे बडा जापानी निवेशक है।    वित्त मंत्री और आबे की मुलाकात कल होनी है। दोनों ही निक्केई इंक द्वारा एशिया का भविष्य मुद्दे पर आयोजित 22वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 31 मई को वह एशिया का भविष्य सम्मेलन में शिरकत करेंगे और फिर दोपहर को वह नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्टक्चर फंड-एनआईआईएफ पर एक गोलमेज संबोधन देंगे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मराठी फिल्मों की सफलता ने बॉलीवुड के कई सितारों को क्षेत्रीय भाषा की ओर मोडा है। आज बॉलीवुड के कई सितारे मराठी भाषी फिल्में बनाने के साथ ही उनमें अभिनय भी कर रहे हैं। इनमें श्रेयस तलपडे और रितेश देशमुख प्रमुख हैं। हाल ही में अभिनेत्री विद्या बालन ने भी एक मराठी फिल्म ‘एक अलबेला’ की है, जो हिन्दी फिल्मों के पहले सुपर सितारे भगवान दादा की बायोपिक है। इसमें विद्या बालन ने गीता बाली का किरदार निभाया है।    फिल्म ‘एक अलबेला’ से मराठी फिल्मों में कदम रखने जा रहीं अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह एक लालची कलाकार हैं और वह मराठी फिल्मों में अच्छी भूमिका को पाने की आशा कर रही हैं। फिल्म ‘एक अलबेला’ में विद्या बालन दिवंगत अभिनेत्री गीता बाली की भूमिका में नजर आएंगी और अभिनेता मंगेश देसाई को दिवंगत अभिनेता भगवान दादा की भूमिका में देखा जाएगा।    विद्या ने मुंबई में ‘एक अलबेला’ के एक समारोह में कहा, ‘‘मुझे कुछ फिल्मों की पेशकश की गई थी लेकिन कुछ कारणों से इन चीजों पर काम नहीं हो सका। मैं मलयालम में एक फिल्म कर रही हूं और यह कवियित्री कमला दास के वास्तविक जीवन पर आधारित है।’’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विद्या ने कहा कि उन्हें वास्तविक जीवन पर आधारित कहानियां आकर्षित करती है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मथुरा-वृंदावन के बीच बंद पड़ी रेलबस सेवा भी जल्द होगी शुरु मथुरा। मथुरा-वृंदावन के बीच महीनों से बन्द पड़ी रेलबस सेवा बेहतर सुधार के साथ जल्द ही शुरु हो जाएगी साथ ही मथुरा-पलवल के बीच भी टैल्गो ट्रेन का ट्रायल भी शीघ्र होगा। धार्मिक महत्व वाले मथुरा में रेल सेवाओं का विस्तार किया जाएगा यह बात रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को कही। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के तौरपर विकसित किये जाने वाले स्टेशनों में शामिल मथुरा जंक्शन पर एस्केलेटर सुविधा का उद्घाटन करने के लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शनिवार को मथुरा आए। यहां आए रेल राज्यमंत्री श्री सिन्हा ने सबसे पहले वृंदावन पहुॅचकर बांके बिहारी मंदिर में दर्शनकर विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद मथुरा जक्शन पहुॅचे। जंक्शन स्थित प्लेटफार्म संख्या एक पर तैयार की गई स्वचालित सीढ़ियों का उन्हौने उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने रेल सेवाओं में सुधार के साथ-साथ मथुरा जंक्शन पर सेवाओं के विस्तार के बारे में भी वहां मौजूद लोगों को जानकारी दी। उन्हौने जल्द ही मथुरा स्टेशन पर यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलने की बात कही। बृज के धार्मिक महत्व और यहाँ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर रेल राज्यमंत्री ने मथुरा और वृंदावन के बीच बंद रेल सेवा को जल्द बहाल करने की बात कही। साथ ही मथुरा-पलवल के बीच 12 जून से हाईस्पीड ट्रेन टेल्गो का ट्रायल शुरू करने की जानकारी भी दी । 2020 तक ऑन डिमांड रिजर्वेशन के साथ-साथ गुड्स ट्रेन को भी पैसेंजर ट्रेन की तरह समय से चलाये जाने की बात कही । इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए रेल राज्य मंत्री ने पत्रकारों के यूपी सीएम पद की दावेदारी की रेस में शामिल होने के सवाल पर कहा कि वो किसी रेस में शामिल नहीं है। उन्हौने खुद को यूपी सीएम की दावेदारी से अलग बताया।

Read More

बांकेबिहारी मंदिर, निधिवन, हरिदास व तानसेन समाधि स्थल के किए दर्शन मथुरा। भ्रष्टाचार, क्राइम, शारीरिक व मानसिक शोषण, लूट-डकैती आदि घटनाओं को रोकने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। जब तक लोग स्वयं इसके प्रति जागरूक नही होंगे इनमें कमी नही लाई जा सकती है।  उक्त विचार सोनी टीवी के धारावाहिक क्राइम पेट्रोल के कलाकार अनुज शर्मा ने कृष्णा प्लाजा स्थित यूकेन सिग म्यूजिक एकेड़मी पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहे। इससे पूर्व उन्होंने वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, हरिदास व तानसेन आदि की समाधि स्थल के भी दर्शन किए और यहां भिक्षावृत्ति करने वाली महिलाओं से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा करना लोगों का कर्तव्य है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी उसका लाभ ले सके।  पहली बार ब्रज भूमि पर आए अनुज शर्मा ने बताया कि वे 5 वर्षो से क्राइम पेट्रोल के एपिसोड कर रहे हैं। वे सोनी टीवी पर प्रसारित सूर्य पुत्रा कर्ण में विधुर व बिग मैजिक के शो बालकृष्ण में वासुदेव की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे करीब एक दर्जन फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं और शीघ्र ही उनकी पिफल्म दशहरा रिलीज होने को है। इसके बाद वे डैम्पीयर नगर स्थित बिदास डांस अकेड़मी गए और बच्चों के साथ टाइम बिताया। इस दौरान एकेड़मी के डायरेक्टर बिस्मिल कुरैशी, गायक पुरूषोत्तम, म्यूजिक डायरेक्टर शुभम् शर्मा, राजेश पवार, रूपकिशोर, प्रवीन श्रोत्रिय आदि उपस्थित थे।    

Read More