मथुरा

होटल ब्रजवासी रॉयल में आयोजित होगा समारोह, तैयारियां पूर्ण मथुरा। तीस मई को उपजा शताब्दी समारोह एवं गणेश शंकर विद्यार्थी की याद में पत्रकारिता दिवस पर एक संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। समारोह में प्रदेश के केबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय, हाईकोर्ट के पूर्व जज एसएस कुलश्रेष्ठ, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी तथा उप्र राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त संवाद समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी भी भाग लेंगे। आधुनिक दौर में पत्रकारिता कार्य चुनौतीपूर्ण है, इस संबंध में सुझावों पर विचार होगा। पत्रकारिता की आगे दिशा-दशा क्या होगी, इस पर चर्चा होगी।  उप्र जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, जिले के सभी दलों के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, समाज के सभी क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक आमंत्रित हैं।  श्री उपमन्यु ने बताया कि समारोह 30 मई को होटल ब्रजवासी रॉयल में उपजा शताब्दी समारोह एवं पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी 10 बजे से प्रारंभ होगी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी इलैक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकारबंधुओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। 

Read More

नई दिल्ली । अन्तिम तीन ओवरों में जीत के लिए बनाने वाले 34 रन के लक्ष्य को वार्नर ने अपने जोडीदार बिपुल के साथ बेहद खूबसूरती के साथ पीछा करते हुए अपनी टीम हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद को आईपील-9 के फाइनल में पहुंचा दिया जहां रविवार 29 मई को उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलूर से चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होगा। वार्नर ने अकेले दम पर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। उन्होंंने एक उच्च कोटि की पारी खेली। वार्नर ने सातवें विकेट की साझेदारी में बिपुल के साथ 21 गेंद पर 49 रन की अविजित साझेदारी निभाई। हैदराबाद के प्रथम पंक्ति के बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए लेकिन वार्नर ने निराश हुए बिना खेलना शुरू किया। बिपुल ने अपने कप्तान का बखूबी साथ निभाते हुए धुआंधार 27 रन बनाए। उन्होंने 27 रन के लिए केवल 11 गेंदों का सामना किया। वॉर्नर ने 58 गेंदों का सामना करते हुए अविजित 93 रन बनाए।    इससे पहले गुजरात लायंस ने शुक्रवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें संस्करण के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा है। यह मैच जीतने वाली टीम रविवार को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगी। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरो में सात विकेट पर 162 रन बनाए। उसके लिए एरॉन फिंच ने सबसे अधिक 50 रन बनाए जबकि ब्रेंडन मैक्लम ने 32 और दिनेश कार्तिक ने 26 रनों का योगदान दिया।   इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने नाबाद 19 और ड्वायन ब्रावो ने तेजी से 20 रन जोड़े लेकिन एकलव्य द्विवेदी सिर्फ पांच, कप्तान सुरेश रैना एक और ड्वायन स्मिथ भी एक रन ही बना सके।   फिंच ने अपनी 32 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। जडेजा के साथ फिंच ने छठे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की, जो इस टीम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।   इसके बाद जडेजा और ब्रावो ने 12 गेदों पर 24 रनों की साझेदारी की। ब्रावो ने 10 गेदों पर चार चौके लगाए जबकि जडेजा अपनी नाबाद पारी में 15 गेदों पर एक चौका लगाया।   हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार और बेन कटिंग ने दो-दो सफलता हासिल की जबकि बिपुल शर्मा और ट्रेंट बाउल्ट ने एक-एक सफलता हासिल की। दिनेश कार्तिक रन आउट हुए।    टीमे:   गुजरात लायंस: सुरेश रैना (कप्तान), ब्रेंडन मैक्लम, ड्वायन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, एरॉन फिंच, ड्वायन ब्रावो, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, एकलव्य द्विवेदी, शिविल कौशिक   सनराइजर्स हैदराबाद :डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोएसिस हेनरिक्स, युवराज सिंह, नमन ओझा, दीपक हुड्डा, बिपुल शर्मा, बेन कटिंग, बरेंदर सरन, भुवनेश्वर कुमार और ट्रेंट बाउल्ट।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली । स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लावा ने ये स्मार्टफोन लावा ए59 और ए48 के नाम से लॉन्च किए हैं। जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स बारे में।   लावा ए59:   लावा के इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट है। लावा का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 512 एमबी रैम दी गई है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 4 जीबी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढा सकते हैं। अब जानते हैं इस स्मार्टफोन के कैमरे के बारे में। इस समार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन के दोनों तरफ एलईडी फ्लैश दिया गया है। लावा ने इस स्मार्टफोन में 1750 एमएएच पॉवर की बैट्री दी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 4,199 रुपये रखी है।    लावा ए48:   लावा के ए48 स्मार्टफोन में 4 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्टफोन भी एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। लावा ए48 में 512 एमबी रैम दी गई है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 4 जीबी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढा सकते हैं। लावा ए48 में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 1300 एमएएच पॉवर की बैट्री दी गई है। फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।      साभार-khaskhabar.com   

Read More

वाशिंगटन । भारत के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के सदस्य बनने को लेकर पाकिस्तान की ओर से जताए जा रहे विरोध पर साफ नाराजगी जाहिर करते हुए अमेरिका ने कहा है कि भारत का इस समूह का सदस्य बनना हथियारों की दौड़ से जुड़ा नहीं है। यह परमाणु ऊर्जा के असैन्य इस्तेमाल के बारे में है।   अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने अपने संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा, यह हथियारों की दौड़ के बारे में और परमाणु हथियारों के बारे में नहीं है। यह परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल शांतिपूर्ण असैन्य कार्यों में करने के बारे में है। इसलिए हम निश्चित तौर पर यह उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान इसे समझेगा।   टोनर दरअसल एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत के आवेदन और इस पर पाकिस्तान के जताए जा रहे विरोध से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। पाकिस्तान इस आधार पर विरोध कर रहा है कि भारत को इस समूह की सदस्यता मिलने से क्षेत्र में परमाणु हथियारों की दौड़ को गति मिलेगी।   राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं भारत की सदस्यता के साथ    48 देशों वाले एनएसजी की अहम बैठक से पहले अमेरिका सबकुछ अच्छा होने की कामना कर रहा है। टोनर ने कहा, देखिए, मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि राष्ट्रपति बराक ओबामा की साल 2015 में हुई भारत यात्रा के दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि अमेरिका मानता है कि भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था की अनिवार्यताओं को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि हमारे मुताबिक तो भारत सदस्यता के लिए तैयार है, लेकिन यह एक सर्वसम्मति वाली संस्था है इसलिए हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि मत किस ओर जाते हैं।   उन्होंने कहा कि एनएसजी में नए सदस्यों के शामिल होने की संभावनाओं पर चर्चा मौजूदा सदस्यों का आंतरिक मसला है। मुझे लगता है कि वे नियमित रूप से बैठकें करते हैं और इससे आगे मुझे कुछ नहीं कहना है। एनएसजी की अगली बैठक इस मकसद के लिए नहीं रखी गई है।   टोनर ने कहा कि यह कोई विशेष बैठक नहीं है। मेरा मानना है कि इसे प्रमुख तौर पर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी दिलचस्पी को सार्वजनिक कर दिया है और निश्चित तौर पर कोई भी देश सदस्यता के लिए आवेदन कर सकता है। हम सर्वसम्मति से लिए फैसले के आधार पर गौर करेंगे।      साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली । मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर आज शाम इंडिया गेट पर एक मेगा शो होने वाला है। मोदी सरकार का जश्न करीब 5 घंटे तक चलेगा। मोदी सरका के जश्न के दौरान बॉलीवुड का जमावडा देखने को मिलेगा। शाम 5 बजे शुरू होने वाले इस प्रोग्राम ‘जरा मुस्कुरा दो’ को एक्टर आर. माधवन होस्ट करेंगे। अमिताभ बच्चन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान’ पर ही प्रेजेंटेशन देंगे।   अभिनेत्री विद्या बालन स्वच्छ भारत अभियान को लेकर प्रेजेंटेशन देंगी। इनके अलावा, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा और रवीना टंडन के भी इस प्रोग्राम में शामिल होने की खबरें हैं। सूत्रों के मुताबिक, कैलाश खेर और इंडियन आइडियल शो के चाइल्ड आर्टिस्ट नाहिद स्पेशल परफार्मेंस दे सकते हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट के सभी सहयोगी शामिल होंगे। प्रोग्राम में मोदी और उनके कैबिनेट के सभी सहयोगी शामिल होंगे। इसमें आम जनता हिस्सा नहीं लेगी। कार्यक्रम के दौरान सरकार की उपलब्धियों की झलकियां दिखाई जाएंगी। इस प्रोग्राम का दूरदर्शन पर लाइव टेलिकॉस्ट होगा। इसके लिए इंडिया गेट पर 20 हाईडेफिनेशन कैमरा लगाए गए हैं। जश्न के ऐड पर 100 करोड खर्च   द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के जश्न पर जो ऐड दिए जा रहे हैं, उन पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च हुआ। इनमें से 85 करोड़ रुपए रेडियो और टीवी ऐड पर और 18 करोड़ रुपए प्रिंट मीडिया ऐड पर खर्च होंगे। अरविंद केजरीवाल भी इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेर चुके हैं।       साभार-khaskhabar.com   

Read More

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में सीआईडी ने छापा मारा। हम यहां असल सीआईडी की नहीं बल्कि सोनी टीवी पर ही प्रसारित होने वाले धारावाहिक सीआईडी टीम की बात कर रहे हैं, जिन्होंने कपिल शर्मा के शो में शिरकत की।    एसीपी प्रद्युम्न, दया और अभिजीत आगामी 29 मई को इस शो में अपने लाजवाब अंदाज में एंट्री करेंगे और दर्शकों को नानी यानि असगर अली शादी के लिए प्रपोज करेंगे। सीआईडी सोनी पर एक बार फिर वापसी कर रहा है। इसका पुन: प्रसारण 4 जून से होगा।       साभार-khaskhabar.com   

Read More



Mediabharti