मथुरा

डीएम ने तत्काल कार्यवाही करने का दिया भरोसा  मथुरा। सांसद हेमा मालिनी के गोद लिये गांव रावल और चन्द्रावली मंदिर के मध्य पिछले दस दिनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन हो रहा है। इस सब से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है। जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त को इस बारे में शिकायत की गयी है। ग्रामीण लोगों और क्षेत्र के पूर्व प्रधान जगदीश शर्मा ने बताया कि पिछले दस दिनों से बड़े पैमाने पर चार जेसीबी लगाकर मिट्टी का खनन हो रहा है। इसकी जानकारी खनिज विभाग के लोगों, तहसीलदार और परगना अधिकारी को होने के बाद भी खनन का काम जोरों से चल रहा है जिससे जहां लाखों का राजस्व (रॉयल्टी) का नुकसान हो रहा है वहीं इस सब से खेत और ग्रामीणों की परेशानी भी बढ रही है। बताते हैं कि चार जेसीबी लगाकर खनन हो रहा है जिसका ठेका किसी गुर्जर और यादव को दिया गया है। अवैध रूप से हो रहे खनन से फसलें और जलवायु भी प्रवाभित होगी। इस चिंता में ग्रामीण इलाके की पुलिस और राजस्व विभाग को भी सूचित कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हीं की मिलीभगत से यह सब काम हो रहा है। लाखों रूपये की मिट्टी खोदी जा चुकी है। आज जब इसकी सूचना डीएम राजेश कुमार और एडीएम वित्त एवं राजस्व को दी गयी तो उन्होंने इस पर तत्काल कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

Read More

जबरन बंधक बनाये लोगों को पुलिस ने पंहुचाया उनके घर मथुरा। जवाहरबाग में कथित सत्याग्रहियों के जमा होने के मामले को पुलिस अब गांधीवादी तरीके से निपटाने में जुट गयी है। जबरन रूप से जवाहरबाग में कथित सत्याग्रहियों द्वारा कुछ लोगों को बंधक बनाकर रखा गया है। ऐसे लोगों को पुलिस अब चिन्हित कर रणनीति के तहत बाहर निकलवा रही है और उन्हें रेलभाड़ा देकर उनके गंतव्य तक पंहुचाने का कार्य कर रही है। आज इसकी शुरूआत हो गयी।  जवाहरबाग में कथित सत्याग्रहियों द्वारा जबरन रोके गये दो वृद्धों का ढांढस टूट गया और वे आज सुबह पुलिस के पास आये और अपनी व्यथा सुनाने लगे। इस पर पुलिस के अधिकारियों ने उनकी मदद करने का भरोसा दिलाया और उन्हें जवाहरबाग के गेट से बाहर निकाला, इनमें बेचैन सिंह निवासी सिद्धार्थनगर और नंदलाल निवासी नेपाल शामिल हैं। इनको पुलिस ने रेलयात्रा का भाड़ा देकर उनके घर तक पंहुचाया।  आज शनिवार इस संबंध में इस संबंध में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि जवाहरबाग में तमाम ऐसे लोग भी हैं जिन्हें जबरन वहां के नेताओं ने बंधक बना रखा है। जबकि ये उनके बंधन से मुक्त होना चाहते हैं। हमने ऐसे लोगों को गांधीवादी तरीके से उनके घर तक पंहुचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब पुलिस एक तरफ गांधीवादी तरीके से और दूसरी ओर शांतिपूर्ण ढंग और लाठी के बल पर भी निकालने का मन बना रही है ताकि जवाहरबाग प्रकरण का पटाक्षेप हो सके। एसपी सिटी ने बताया कि जो लोग अपनी स्वेच्छा से जवाहरबाग छोड़कर जाना चाहते हैं उनकी पुलिस पूरी तरह मदद करेगी और उन्हें उनके घर तक पंहुचाने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगी।  

Read More

मथुरा। गोवर्धन चौराहे पर रहने वाले एक मजदूर की अत्याधिक शराब पीने के कारण मौत हो गयी। बताते हैं कि ठाकुर पुत्र खुशीराम गोवर्धन चौराहे पर रहकर मजदूरी का काम करता था। कल रात्रि करीब साढे आठ बजे उसने अत्याधिक शराब पी ली जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ गयी और अंत में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी पंहुच गयी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।  

Read More

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि आगामी फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी। यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है।   उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं समय के चक्र में पीछे की ओर लौट रहा हूं। इस फिल्म में काम का मेरा अनुभव बेहतरीन रहा। मेरा मानना है कि यह मेरी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक होगी और मुझे उम्मीद है कि जब दर्शक मुझे फिल्म में देखेंगे तो वे भी इससे सहमत होंगे।’’    फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता युग के दौरान के प्राचीन शहर मोहन जोदड़ो की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें पूजा हेगड़े, कबीर बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं। आशुतोष गोवारिकर के साथ यह ऋतिक की दूसरी फिल्म है।  इससे पहले उन्होंने 2008 में ‘जोधा अकबर’ में साथ काम किया था। साभार-khaskhabar.com 

Read More

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के इंडिया गेट पर शनिवार शाम आयोजित मेगा कार्यक्रम एक नई सुबह आकर्षण का केंद्र रहा। मोदी नीत एनडीए सरकार ने इसमें अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। इस मेगा शो की शुरूआत मोदी सरकार के दो साल का जश्न मनाने के लिए तैयार किए गए थीम गीत-मेरा देश बदल रहा है के साथ हुई।    बोले अमिताभ,बिग बी तो महज एक नाम है...   के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को बच्चों के साथ बात करते वक्त अजीब से सवाल का सामना करना पडा। सातवीं कक्षा में पढने वाली सुगम ने पूछा कि आप बिग बी कैसे बन गए। अमिताभ ने जवाब दिया,बिग बी मीडिया द्वारा मुझे दिया गया महज एक नाम है। उन्होंने उस बच्ची को अपने पास बुलाकर फ्लोर पर उसके बगल में घुटने के बल बैठते हुए कहा कि देखो मैं आपसे भी छोटा हूं।    बेटी बचाओ, बेटी पढाओ...    जलसे में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भगवा रंग की नेहरू जैकेट में दिखाई दिए। कार्यक्रम में अमिताभ सफेद रंग के कुर्ता-पाजामा के साथ भगवा रंग की जैकेट में दिखे। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान जैसे महत्वपूर्ण संदेश के साथ दर्शकों को संबोधित किया। बिग बी ने मंच पर विभिन्न स्कूलों की लडकियों के साथ बातचीत की और यहां तक कि उन्होंने अपने पिता की प्रसिद्ध रचना मधुशाला की कुछ पंक्तियां भी सुनाई। बच्चों के साथ ज्ञान की बातें साझा करते हुए अमिताभ काफी उत्साहित दिखाई दे रहे थे। चर्चा के दौरान अमिताभ ने बच्चों द्वारा लिखी गई दो कविताएं भी पढीं। उन्होंने कहा, बेटी बचाओ बेटी पढाओ का वास्तविक उद्देश्य यही है कि महिला और पुरूष के बीच कोई भेद ना हो। हमारी परंपरा का सबसे अहम हिस्सा यह है कि यहां महिलाओं को आध्यात्मिक स्थान दिया गया है। यहां तक कि हमारे धर्म में महिलाओं को अहम स्थान दिया गया है।      विद्या बालन,अनिल कपूर,जूही चावला बोली...    कार्यक्रम में शिरकत कर रहे बॉलीवुड के अन्य सितारे जिन सरकारी प्रोजेक्टों से जुडे हैं, उनके बारे में बताएंगे। विद्या बालन स्वच्छ भारत अभियान से जुडी हैं। वह ग्रामीण और शहरी विकास मंत्रालय के इस अभियान को प्रोत्साहित कर रही हैं। वह इस अभियान के विषय में बोली। अनिल कपूर युवाओं की शक्ति के बारे में बोले। रवीना टंडन महिला अधिकारों और विकास एवं जूही चावला ने बुनियादी ढांचे पर अपने विचार पेश किए। कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर, इंडियन आइडल चाइल्ड स्टार नाहिद के मनोरंजक कार्यक्रम पेश हुए।    मंत्री गण योजनाओं पर बोले...    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, कई परियोजनाएं हैं, जिन्हें हम पूरा कर रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में हमने पॉलिसी पैरालिसिस से छुटकारा पाया है, जिसने सरकार को घेरा हुआ था। महेश शर्मा ने कहा, हमारे देश में करीब 30 करोड मध्यवर्गीय परिवार हैं। उनमें से कईयों ने तो हवाई यात्रा के बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा। मोदी जी ने आम लोगों के लिए सस्ती विमान सेवा शुरू करने का बीडा उठाया है। कंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, मोदी जी से पहले किसी ने कभी सोचा भी नहीं था कि मिट्टी के लिए भी हेल्थ कार्ड हो सकता है। यह किसानों की जिंदगी बदल रहा है। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा, आजादी के बाद पहली बार बजट के केंद्र में किसान हैं। जय हो...की धुन पर प्रिंस डांस ग्रुप ने जबरदस्त डांस किया। मुद्रा स्कीम का लाभ लेने वालों पर एक वीडियो चलाया गया। साभार-khaskhabar.com 

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष ने सत्ताधारी पार्टी पीडीपी पर जमकर निशाना साधा था जिसका शनिवार को महबूबा ने जोरदार तरीके से जवाब दिया। मुफ्ती ने जहां राहुल गांधी पर निशाना साधा, वहीं केंद्र के साथ संबंधों की वकालत की और कश्मीरी पंडितों की वापसी पर भरोसा भी दिया। महबूबा मुफ्ती ने विधानसभा में कहा, मुझ पर ताना मारा जाता है कि आप भाजपा के साथ क्यों गए? हमारी दिक्कत यह है कि जम्मू कश्मीर को फुटबॉल बनाया गया है। एनआईटी मामले में राहुल गांधी ने कहा कि हम मामला उठाएंगे लेकिन जब किसी कश्मीरी पर देश में मसला उठाया जाता है तो राहुल गांधी कहां चले जाते हैं?   मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विपक्षीय दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सहित बाकी विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें कुर्सी का शौक नहीं है, पिता का ख्वाब था कि मैं उनके बाद उनकी कुर्सी संभालूं, जो मैं कर रही हूं। सैनिक कालोनी मुद्दे पर अपना पक्ष साफ रखते हुए महबूबा ने कहा कि इस बात का फैसला शेख अब्दुल्ला ने 1975 मेंं लिया था और फिर 2015 में इस विषय पर एक बैठक हुई। मामले को साफ करते हुए महबूबा ने कहा कि न ही कोई जमीन चुनी गई हैं और न ही आज तक अलॉट की गई है। विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। कश्मीरी पंडित कॉलोनी बनाए जाने और कश्मीरी पंडितों को वापस बुलाये जाने पर महबूबा ने कहा कि सरकार कश्मीरी पंडितों को वापस लाने पर प्रतिबद्ध हैं और पहले यह पंडित तब तक कॉलोनियों में रखे जाएंगे जब तक वह खुद को यहां महफूज नहीं समझेंगे और जब समझेंगे तो अपनी अपनी जगह पर ही रहेंगे।   सीएम ने कहा कि वर्किंग ग्रुप में तय हुआ कि कश्मीरी पंडितों को वापस लाएंगे, नौकरियां देंगे और ट्रांजिट अकॉमोडेशन देंगे। यह इसलिए होती है, जब हालात ठीक हो जाएं फिर अपनी जगह पर रहें। क्या जम्मू में हमारे लोग विस्थापित नहीं हैं? ये लोग जो 25 साल पहले निकले थे उनको अपना घर का रास्ता ही याद नहीं और आप कहते है कि उनको लाइए और अपने घर में लाइए। कश्मीरी पंडित आएंगे और यहां पर मिल जुलकर रहेंगे।   नीट  मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां के कॉलेज में वही छात्र एडमिशन ले पाएंगे जो यहां के स्टेट सबजेक्ट होंगे और मेरिट के हिसाब से पूरी प्रक्रिया होगी। आइएएस टॉपर्स की मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि यहां के छात्र जब देश के सबसे बड़ी परीक्षा में टॉप आने की क्षमता रखते हैं तो नीट से क्यों डर रहे हैं?   महबूबा ने आगे कहा, ‘जब अटलजी पाकिस्तान गये तो करगिल हो गया और मोदी जी जब गए तो पठानकोट हो गया, पर उन्होंने डायलॉग चालू रखा। गिलानी साहब के साथ मिलकर हमने माहौल बनाने की कोशिश की पर आप लोग उसको रख नहीं पाये। विरोध होता है गोली चलती है पर जब लोगों ने पत्थर उठा लिए तो 2010 से हमारे 120 लोग से ज्यादा मारे गये और फिर अभी 5 लोग मारे गए। अब दुकानें खुल रही हैं। लोग यहां आ रहे हैं। पोटा हटाने के लिए हमने बात की। मुफ्ती साहब कहते थे कि यह हमारा हाउस सबसे पावरफुल है, यहां जो बिल पास होता है तो उनकी कद्र होगी। केंद्र सरकार हमारे लोगों को केंद्रीय पुलिस में मौका देना चाहते हैं तो अच्छा है दें। हमारे इरादे और उनके (केंद्र सरकार) इरादे मिल रहे हैं। पैंथर्स पार्टी इसे राष्ट्रविरोधी कहती है। अगर राज्य का विकास होगा। केंद्र से हमारे विचार मिल रहे हैं तो यह कश्मीर के हित में है, पाकिस्तान के हित में है और भारत के हित में है। हम सबके हित में है।   मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मेरे लिए सीएम कुर्सी पर बैठना बहुत मुश्किल है। हर पल उनकी बातें मेरे जहन में रहती हैं। अस्पताल में भी रहकर हमारे वालिद को इस मुल्क की चिंता थी। जब पठानकोट हुआ तो उनको चिंता लग गई कि कहीं टॉक्स कॉल ऑफ न हो जाएं। इस कुर्सी पर मैं बैठी हूं तो केवल अपने वालिद के विजन को पूरा करने के लिए। जब तक यह कुर्सी मेरे हालात में बनती रहेगी तब तक बैंठूंगी नहीं तो छोड़ देंगे।   साभार-khaskhabar.com 

Read More



Mediabharti