मथुरा

सौंख भरतपुर मार्ग किया जाम  मथुरा। मथुरा के सौंख क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति ठप्प होने के विरोध में शुक्रवार को सौंख बिजलीघर पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुल सका।  बताते हैं कि गत शनिवार को बिजली कर्मचारियों ने सौंख के मौहल्ला गढवाल में विद्युत तार बदलने के लिये कस्बे की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी थी लेकिन तार बदलने के बाद आंधी आ गयी जिसके चलते 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट आ गया और कस्बा और आसपास की बिजली दो दिन तक ठप्प हो गयी। इसके बाद फॉल्ट को ठीक कराया गया तो सब स्टेशन पर लगी ओसीबी मशीन में कुछ खराबी आ गयी और लगातार तीसरे दिन आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इसके बाद ओसीबी मशीन को ठीक किया गया तो तेज आंधी से गोवर्धन ड्रेन के पास तार टूट गये इससे एक बार फिर विद्युत आपूर्ति को चौथे दिन भी बंद कराना पडा। पांचवे दिन कस्बा की आपूर्ति को सुचारू किया गया लेकिन ग्रामीण अंचल में बिजली शुरू न हो सकी।  आज शुक्रवार इसको लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़ गया। काफी संख्या में बछगांव, अड्डा, पाली, मल्हू, नैनूपट्टी, अहमल, लोरिहा, तसिया, आजल, बोरपा, छींगा का नगला, ओढम, श्योबा आदि के सैकडों लोग स्थानीय विद्युत सब स्टेशन पर पहुंच गये और ग्रामीण अंचल में बिजली सुचारू कराने के लिए धरने पर बैठ गये और बिजली अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। लेकिन जब काफी देर तक अधिकारी सब स्टैशन पर नहीं पहुचे तो ग्रामीणो ने सौंख-भरतपुर मार्ग को जाम कर दिया। कई घण्टे तक जाम लगा रहा। बाद मे एक्सईएन देहात ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली जल्द ही चालू कराने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। धरना प्रदर्शन करने वालों में हेमराज सिंह कुंतल, उम्मेद सिंह, वीरी सिंह, रंधीर सिंह, अतर सिंह, श्यामवीर सिंह, भजन लाल, हरदम सिंह, मुकेश सिंह, यदुवीर सिंह, बृजेश िंसह, वृन्दावन प्रधान, हरवीर सिंह, प्रदीप सिंह, दानसिंह, किशन सिंह, जीतू, गजेन्द्र सिंह, गजनू सिंह, बबलू, आकाश सिंह, गीतम सिंह, भोला आदि उपस्थित थे।   

Read More

राजीव एकेडमी में स्काउट गाइड शिविर का समापन मथुरा।  राजीव एकेडमी फार टेक्नोलाजी एण्ड मैनेजमेंट, मथुरा में स्काउट गाइड शिविर का समापन छात्राध्यापक व छात्राध्यापिकाओं की दीक्षा समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर नरोत्तम कुमार रावत तथा सह प्रशिक्षण आयुक्त प्रमोद कुमार एवं ट्रेनिंग कमिश्नर (गाइड) सारिका भाटिया ने छात्राध्यापकों को स्काउट गाइड संगठन के समाज में महत्व को समझाया। तीनों अधिकारियों ने बताया कि यह संगठन पूरी तरह से विद्यार्थियों का समाज सेवी संगठन है। छात्र-छात्राओं में यह संगठन प्रारम्भ से ही अनुशासित रहकर समाज सेवा की शिक्षा का प्रसार करता है। अधिकारियों ने बीएड के समस्त छात्राध्यापकों को विविध प्रकार की ट्रेनिंग दी। इस ट्रेनिंग के अन्तर्गत उन्होंने घायलों की प्राथमिक चिकित्सा करना, जंगली जानवरों से अपनी व दूसरों की रक्षा करने आदि का प्रशिक्षण दिया। इसके अतिरिक्त भूकम्प, आगजनी, बाढ़़ जैसी आपदाओं में पीड़ितों की रक्षा करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर आर.के. एजूकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा है कि स्काउट गाइड संगठन छात्र-छात्राओं को समाज सेवा का पाठ पढ़ाता है। आज के भागमभाग भरे जीवन में भी स्काउट गाइड संगठन के कार्यों का महत्व कम नहीं हुआ है। स्काउट गाइड शिविर में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों से छात्राध्यापकों में समाज सेवा की भावना का संचार होता है। वे समाज के पीड़ित लोगों में ईश्वर के दर्शन करते हुये हँसते-हँसते अपने कर्तव्य का भलीभाँति पालन करते हैं। हमें ऐसे प्रशिक्षणों से सीख लेनी चाहिए। संस्थान के प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर में मिलने वाला प्रशिक्षण सामाजिक समरसता को बढ़ाता है। शिविर में प्रशिक्षण लेकर स्काउट गाइड समाज के पीड़ितों की सहायता करते हैं। बीएड के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रूप से इस प्रशिक्षण का महत्व अधिक है क्योंकि वे आगे चलकर अध्यापन कार्य करते हुए छोटे बच्चों में सेवाभाव का प्रसार करते हैं, वहीं बच्चे बड़े होकर आदर्श नागरिक बनते हैं। राजीव एकेडमी फार टेक्नोलाजी एण्ड मैनेजमेंट के निदेशक डा. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि आज के आई.टी. युग में स्काउट गाइड का महत्व कम नहीं हुआ है बल्कि इसका आज भी बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में उत्तराखण्ड की त्रासदी के वक्त भारत स्काउट गाइड के सदस्य पीड़ितों की सेवा को सबसे पहले पहुँचे थे। डा. सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक स्काउड व गाइड का यह कर्तव्य है कि वह तीन-तीन व्यक्तियों में समाज सेवा का प्रसार कर उन्हें प्रशिक्षित करे जिससे जल्द ही समाज में सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक चैन तैयार हो सके। राजीव एकेडमी फार टीचर एजूकेशन के प्राचार्य डा. बीरबल चौधरी ने कहा कि भारत स्काउट गाइड संगठन द्वारा दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं में समाज सेवा का सच्चा अर्थ प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर डा. अवधेश अथैया, के.के. शर्मा, एस.सी. यादव, डा. पी.बी. गोस्वामी, डा. बदरुद्दीन, डा. अनु गर्ग,   डा. प्रज्ञा शर्मा, डा. स्नेहलता चतुर्वेदी, डा. अम्बिका उपाध्याय, डा. रीना शर्मा, डा. प्रीतिबाला तिवारी,  दीनबन्धु समाधिया आदि उपस्थित थे।

Read More

गृह कलेश से तंग युवक ने की ट्रेन के आगे आत्महत्या  गोविन्द नगर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर एक की मौत  मथुरा।  दिल्ली-आगरा रेलवे टै्रक स्थित बाद रेलवे पुल पर आज प्रातः एक युवक ने महाकौशल एक्सप्रेस के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक ने यह कदम गृह क्लेश के चलते उठाया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं गोविंद नगर क्षेत्र में भी एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा परिजनों को सूचना दे दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार रिफाइनरी थाना अंतर्गत बाद रेलवे पुल पर डाउन टै्रक पर आ रही महाकौशल एक्सप्रेस के सामने एक युवक आया और पटरी पर लेट गया। कुछ ही पल में ट्रेन उसके परखच्चे उड़ाती हुई निकल गई। हादसे को देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। जिन्होंने मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय लोकेश  पुत्र प्रहलाद निवासी गांव छडगांव थाना रिफाइनरी के रूप में की। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया। इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार लोकेश ने यह आत्मघाती कदम गृह क्लेश के चलते उठाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।  इसके अलावा गोविंद नगर थाना अंतर्गत रेलवे फाटक पर भी एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में कर लिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष है, उसके हाथ पर राजपाल गुदा हुआ है। 

Read More

मथुरा।  प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तथा दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर आज बसपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय जाकर एक ज्ञापन सौंपा। जिस पर डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन मांगों को पूरा किया जाएगा।  बहुजन समाज पार्टी ने बिगड़ी कानून व्यवस्था एवं जन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार से कलैक्टेट में गुरूवार को भेंट कर ज्ञापन दिया। बसपाईयों ने ज्ञापन में जनपद की खराब कानून व्यवस्था, महरौली गांव में मार्च माह में दलित परिवार की बारात के दौरान मारपीट में नामजद अभियुक्तों की अभी तक गिरफ्तारी न होना, बल्देव क्षेत्र में ग्रामीण की हत्या कर पशु ले जाने वाली घटना का खुलासा न होना, बरौली गांव में प्राकृतिक आपदा से मृत दो बालकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग आदि का जिक्र किया है। जिलाधिकारी ने बसपा नेताओं को कार्रवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में विधायक श्याम सुंदर शर्मा, विधायक राजकुमार रावत, जोनल कोर्डीनेटर संघरतन सेठी, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, इंजी़ राजकुमार शर्मा, योगेश द्विवेदी, महेन्द्र चौधरी सहित दर्जनों बसपाई प्रमुख रहे।

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा की है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही किया जाएगा। इस बारे में फैसला लिया जा चुका है, मगर तारीख तय नहीं है। इससे पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की कि पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ता 15 दिनों तक विकास पर्व मनाएंगे। केंद्र में मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष ने इसके सेलेब्रेशन को लेकर शुक्रवार को रणनीति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह पर्व मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो साल का जश्न ‘विकास पर्व’ के नाम से मनाया जाएगा। शनिवार से 15 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री सरकार के दो साल के कामकाज को जनता के बीच रखेंगे। भाजपा की जहां भी सरकारें रही हैं, विधायक, सांसद रहे हैं वहां पार्टी ने जनता को कामकाज का हिसाब दिया है। यह पार्टी की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाया जाएगा।   200 जगहों पर होंगे कार्यक्रम   भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि देश के 200 से ज्यादा स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। युवा सम्मेलन और कॉन्फ्रेंस होंगी। इसके लिए 30 टीमें बनाई गई हैं। सभी सांसद और विधायक जनता से संपर्क करेंगे। विकास पर्व के जरिए जनसंपर्क का बड़ा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, दो साल में हमारी सरकार ने जो कुछ किया है उसके आधार पर पार्टी अध्यक्ष होने के नाते मुझे यह कहने में झिझक नहीं है कि देश को एक बेहतरीन सरकार मिली है। मोदी सरकार ने जनधन योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना के जरिए देश के गरीब परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया है.   अर्थव्यवस्था को उबारा   अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देशी की जीडीपी को चीन से बेहतर स्थिति में ला दिया है। जो अर्थव्यवस्था यूपीए सरकार के समय दम तोड़ रही थी उसमें मोदी सरकार ने जान फूंकी है। भाजपा प्रमुख शाह का दावा है कि 21वीं शताब्दी भारत की शताब्दी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबी उन्मूलन के लिए कई कार्यक्रम लेकर आई है। वन रैंक वन पेंशन की समस्या का समाधान इस सरकार की बडी उपलब्धि है। अमित शाह का कहना है कि यह सरकार यूरिया की चोरी रोकने में सफल हुई है।    साभार-khaskhabar.com 

Read More

कोलकाता । ममता बनर्जी दूसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बन गई है। शुक्रवार दोपहर करीब साढे बारह बजे ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गवर्नर केएन त्रिपाठी ने ममता को सीएम पद की शपथ दिलवाई। ममता के साथ अन्य 41 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण का भव्य समारोह कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में मोदी विरोधी नेताओं का जमावडा देखने को मिला। ममता के शपथ ग्रहण में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, अशोक गजपति राजू और भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे पहुंचे। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू, तमिलनाडु की सीएम जे. जयललिता सहित गैर बीजेपी और गैर कांग्रेसी नेताओं ने हिस्सा लिया। साथ ही अमिताभ-शाहरुख जैसे स्टार्स और मुकेश अंबानी जैसी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया।    साभार-khaskhabar.com 

Read More



Mediabharti