मथुरा

कोसी सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुयी पांच बलदेव में सड़क हादसा, ग्रामीण मृत मथुरा। कोसी में हुयी सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढकर पांच हो गयी है। वहीं बलदेव रोड पर हुये हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गयी।  राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन के समीप एक टैम्पों में टैक्टर ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमेें 5 लोगों की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन के समीप गांव छौंकर वास से गमी में शामिल होकर लौट रहे डेढ दर्जन से सवारियों से भरे टैम्पों एच आर 74 ए 3515 में टैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैम्पों दो तीन बार पलट गया और पुलिया से नीचे जा गिरा। टैम्पों में सवार तीन लोगांे जिनमें टैम्पो चालक शमीम खान पुत्र जीवन खान निवासी कुनैना जिला नूह हरियाणा, साहुन पुत्र रहमान, मंगल गौरा पवुत्र इरफान, शेर मौहम्मद उर्फ शेरू पुत्र इतवारी, सुलेमान पुत्र सुपैदी की मौत हो गयी एवं आरजू 2 वर्ष एवं अन्जू 5 वर्ष सहित मामदेयी पत्नी सरदार, आसीन पत्नी मम्मन, मरीयम पत्नी खुर्शीद, अशरफी पत्नी रमजान, मम्मन पुत्र सफेदी, जमील पुत्र सुलेमान, शेरू पुत्र इतवारी, वत्तो पत्नी दीनू, खफीजा पत्नी रहमान, मजीदन पत्नी खलील आदि घायल हो गये। आस पास के गांवों के लोग दौडकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कोसी के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में चार की हालत गम्भीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं बलदेव थाना क्षेत्र में खपरपुत्र-महावन जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बलदेव निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र हरिशचन्द्र में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा। अक्षयपात्र का दूषित दूध पीने के बाद गुरूवार बच्चों की तबियत खराब हो गयी जिसमें दो बच्चों की जान भी चली गयी। आज शुक्रवार जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जिला अस्पताल पंहुचकर बच्चों के परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और डाॅक्टरों को निर्देश दिये कि इन बच्चों को वे बेहतर उपचार करें। उन्होंने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य में तीस फीसदी फायदा है। बच्चों के कल्चरल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि आखिर किस कारण से इन बच्चों की तबियत खराब हुयी है। उन्होंने बताया कि पचास बच्चे स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती हैं तथा 18 बच्चे जिला अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं जिनका स्वास्थ्य पहले से कुछ बेहतर है। थोड़े समय के बाद यह बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जायेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि दूध के सैम्पल को जांच के लिये भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि किन कारणों से इन बच्चों का स्वास्थ्य खराब हुआ है। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनी पानी की टंकियों को खुलवाकर सफाई करायी गयी है तथा काशीराम आवासीय कालोनी में बनी टंकियों की भी सफाई करा दी गयी है। उन्होंने बताया कि एडीएम ई के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है जो बीमार बच्चों के परिजनों एवम अक्षयपात्र तथा विद्यालय के कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी और इसमें जो दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि काशीराम आवासीय कालोनी में अण्डरग्राउण्ड पड़ी पानी की पाइपलाइनों को भी दिखवाया जायेगा। कहीं ऐसा तो नहीं कि सीवरेज के खराब पानी आने के कारण इन बच्चों का स्वास्थ्य खराब हुआ हो। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पंहुचकर बच्चों के परिजनों से बातचीत की तथा अन्य मरीजों के भी हाल-चाल पूछे तथा अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी मरीजों से जानकारी ली।  काशीराम कालोनी में बच्चों के बीमार होने का सिलसिला जारी मथुरा। काशीराम कालोनी में बच्चों के बीमार होने का सिलसिला अभी थम नहीं रहा है। यहां दूषित दूध पीने के दुष्प्रभाव के चलते एक दर्जन बच्चों को सरकारी एंबूलेंस के जरिये अस्पताल भेजा गया है। वहीं काशीराम कालोनी में हुये इस बड़े घटनाक्रम के बाद प्रशासन पूरी तरह चैकन्ना हो गया है। वहां खाने-पीने वाली वस्तुओं पर पूरी तरह पैनी नजर रखी जा रही है।  जिलाधिकारी की सख्त हिदायत के बाद यहां बाहर से ठेल ढकेल लेकर खाद्य व पेय पदार्थ बेचने वालों पर भी पूर्णतः पाबंदी लगा दी गयी है। स्थानीय सूत्रों की मानें तो तमाम बच्चे ऐसे हैं जिनको सरकारी मदद के रूप में विद्यालय में मिलने वाला दूध अभी भी इंफैक्शन कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक यहां से भर्ती कराये गये बच्चों को नाम पता आदि की जानकारी नहीं मिल पायी है।

Read More

 मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आज शुक्रवार केन्द्र सरकार की नमामि गंगे योजना में प्रदेश सरकार द्वारा लगाए जा रहे रोके से नाराज भाजपाईयों ने आज शुक्रवार को अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि देश की नदियों को प्रदूषण मुक्त करने की दृष्टि से नमामि गंगे योजना अंतर्गत महत्वपूर्ण तीर्थ मथुरा-वृन्दावन में यमुना नदी को प्रदूषित कर रहे नालों के उत्प्रवाह को प्रदूषण के शून्य स्तर पर लाने संबंधी कार्य योजना व प्रस्तावित आंगणन प्रदेश सरकार स्तर पर लंबित है। अनापत्ति की प्रतीक्षा में यह योजना कार्यान्वित नहीं हो पा रही है जिसके फलस्वरूप इस पवित्र तीर्थ में यमुना की पावनता नित्य प्रभावित हो रही है और स्थिति बदतर है। इस कार्ययोजना में केन्द्र द्वारा मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र हेतु क्रमशः 135 व 30 करोड़ रूपये की राशि का निर्धारण कर यहो स्थापित सीवेज पंपिंग स्टेशन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित पंप व पाइपलाइनों का नवीनीकरण व क्षमता वृद्धि कर सिस्टम को उच्चीकृत कराया जाना है। उन्होंने तत्काल प्रदेश सरकार से अनापत्ति निर्गत करने का निवेदन किया है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन रविन्द्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, ठा. मेघश्याम सिंह, प्रणतपाल, गोपेश्वर चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, ब्रजेन्द्र नागर, योगेश आवा, विजय बहादुर सिंह, रामदास चतुर्वेदी, मनोज फौजदार सहित पार्टी के नेता मौजूद थे।

Read More

मथुरा। बाबा जयगुरूदेव आश्रम में आये एक यात्री की गर्मी के चलते मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मरया लाल पुत्र रामजी आवन निवासी जीतनगर जिला सतना हाईवे स्थित जयगुरूदेव आश्रम में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आया हुआ था। बताते हैं कि गुरूवार तेज गर्मी के चलते उसकी अचानक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा। कोसीकलां के गांव हताना में जेसीबी से मिटटी खोदने की मना करने पर एक प्रधान ने महिला से अश्लील हरकतें की और उसे खींचकर कपड़े फाड़ दिये, जान से मारने की धमकी दी। सुनीता पत्नी मुकेश जाटव निवासी हताना ने इस संबंध में भूरा प्रधान पुत्र वीरी सिंह निवासी हताना कोसीकलां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं थाना बरसाना के गांव रहेड़ा में एक युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि ब्रजेन्द्र पुत्र कुंवरपाल की पुत्रवधू सुशीला के साथ गांव के ही पवन पुत्र किशोरी ने छेड़खानी की। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।  

Read More

मथुरा। राया के नगौड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते रामसिंह की बाइक संख्या यूपी 85 7682 में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना कल शाम 6 बजे की बतायी गयी है। मृतक के भाई महावीर पुत्र सोबरन  निवासी नगौड़ा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनके मुताबिक, वह अपने माता-पिता से अलग घर में रहने की योजना बना रहीं हैं। इस पर ‘बागी’ अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने माता-पिता के बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर सकती। श्रद्धा ने कहा, ‘‘मैं कहीं नहीं जा रही। इस तरह की खबरें सही नहीं हैं। मैं अपने माता-पिता के साथ ही रह रही हूं। मैं उनके बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती।’’ उन्होंने बताया, ‘‘मुझे अपार्टमेंट मिला है, लेकिन यह मेरे लिए ऐसी जगह है, जहां मैं अपने ऐसे समान रख सकती हूं, जो यहां मेरे कमरे में नहीं आते। मैं वहां रहूंगी नहीं। मैं अपने परिवार के साथ खुश हूं।’’ वर्तमान में फिल्म ‘बागी’ की सफलता का आनंद ले रहीं अभिनेत्री ने पहले ही अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए फिल्म की शूटिंग का समय है। फिल्म ‘बागी’ रिलीज होने के बाद, मैंने ‘ओके जानू’ की शूटिंग शुरू कर दी।’’ साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म ‘बागी’ शब्बीर खान द्वारा निर्देशित है, इसमें टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं।    साभार-khaskhabar.com        

Read More

नई दिल्ली। गायत्री परिवार के संचालक डॉक्टर प्रणव पांड्या ने राज्यसभा की सदस्यता लेने से इनकार कर दिया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में डॉक्टर पांड्या ने कहा कि उनके पास वक्त की कमी है इसलिए वह राज्यसभा की जिम्मेदारियों को नहीं उठा सकते। उन्होंने राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद भी दिया। डॉ पंड्या ने कहा कि प्रस्ताव मिलने पर उन्हें महसूस हुआ कि वह सदन से गायत्री परिवार के संदेश को पूरे देश में फैला सकते हैं लेकिन अब उन्हें लगता है जिस तरह से राज्यसभा में कामकाज होता है, उसमें वह अपनी बात नहीं कह पाएंगे इसलिए ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं होगा। उन्होंने साफ कर दिया कि वह राज्यसभा की सदस्यता की शपथ नहीं लेंगे। आईबीएन7 के कार्यकारी संपादक आरसी शुक्ल से बातचीत में पांड्या ने कहा, ‘राज्यसभा में मनोनित होने के लिए बधाई की बात पर क्या कहूं..., 2-3 दिन पहले की बात है... निश्चित रूप से पीएम के कहने पर ही मुझे मनोनित किया गया होगा। सभी लोगों से बात की तो सभी ने कहा कि मिशन का संदेश आगे पहुंचे। लेकिन फिर मैंने सोचा कि वहां मैं यह संदेश नहीं पहुंचा पाऊंगा। मैंने फैसला लिया है कि मैं यह प्रस्ताव ठुकरा रहा हूं। आज राज्यसभा का जो वातावरण है,  वहां जो बोलने की शैली है, काम करने का तरीका है...वे मेरी बात कब सुन पाएंगे। सही तो ये होगा कि शासन का प्रलोभन लेकर मैं वहां जाऊं लेकिन उससे पहले अपने परिवार की बात सुनूं।’ अपनों से राय के बाद फैसला  पांड्या ने बताया, ‘भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुझे अपने घर बुलाकर कहा था। मैं उन्हें उसी वक्त मना करके आ गया था। अमित शाह ने मुझसे बात करने के बाद शांति कुंज के कार्यकर्ताओं से बात की। मेरे पास बार बार संदेश आया कि प्रधानमंत्री चाहते हैं, मैं राज्यसभा जाऊं। अगर पढ़े लिखे लोग नही आएंगे तो कौन आएगा? मुझे होम सेकेट्री की तरफ से मैसेज मिला कि आपको नॉमिनेट कर दिया गया है।’ मैने कहा कि मैने प्रधानमंत्री के कहने पर इसे स्वीकार कर लिया है। 5 तारीख को पूरे भारत में खबर प्रसारित हुई। गुरुवार का दिन था तो करीब 1000 कॉल किए और लोगों से पूछा। लोगों ने यही कहा कि आप कल तक जिनके साथ सम्मानपूर्वक बैठते थे आज आप उनके चरणों में बैठ रहे हैं। इससे सही मैसेज नहीं जाएगा। उसके बाद मैने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जी को चि_ी लिखकर मना कर दिया, अभी तक शपथ नहीं ली थी तो मना कर दिया। पांड्या ने कहा कि अध्यात्म जीवन की कला है। मेरा सोचना है कि मैं वहां जाकर ऐसा नहीं कर पाता, क्योंकि ये लोग (परिवार से जुड़े लोग) अगर देखेंगे कि मैं राज्यसभा में हूं तो गलत प्रभाव जाएगा। राजनीति का स्तर गिरता जा रहा है। मोदी जी के साथ 30 साल से मेरे अच्छे मित्रतापूर्ण संबंध हैं लेकिन आज की परिस्थितियां ऐसी नही हैं कि राज्यसभा में जाकर बैठा जाए। पीएम की डिग्री पर बोले- प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री पर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि यह गलत बात है। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री पर इस तरह की छींटाकशी गलत है, वह प्रमाण दिखा रहे हैं उसे मान लेना चाहिए। ऐसा करने से हमें चोट पहुंच रही है। विदेशों में हमें सम्मान मिला है। मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं कि मैं भाजपा का आदमी हूं बल्कि प्रधानमंत्री सच में अच्छा काम कर रहे हैं। पंड्या ने कहा कि मैंने अपना फैसला इसलिए किया, क्योंकि लोग मुझसे प्यार करते हैं। मैंने मना करते समय अमित शाह को तुलसीदास जी की चौपाई सुनाई थी ‘तुलसी को कहा सीकरी से काम, आने जाने में चप्पल टूटी...’ उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने मेरे अंदर कुछ योग्यता देखी होगी इसलिए उन्होंने मुझे लाने का फैसला लिया। मैं इस काम से हटने के लिए क्षमा चाहता हूं। मुझे लगता है कि अब सही फैसला लिया है। मैं उनके बीच रहकर उनकी बहस नहीं सुन सकता। ये मेरे बस की बात नहीं है। मेरी काम गंगा, मंदिरों की और धरोहरों की सफाई है। स्वयंसेवक वैसे तो बहुत काम करते हैं लेकिन यहां आकर सब भूल जाते हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

गरीब हालत में एक अदद झौंपड़ी भी मय्यसर न होने पर कांशीराम आवासीय योजना में मकान मिलने के बाद सोचा था कि मेहनत मजदूरी कर अपनी औलाद को स्कूल भेजकर शिक्षित करेगा। हाईफाई या प्राइवेट न सही सरकारी स्कूल ही बहुत था बच्चे को शिक्षित करने के लिये यह सोच थी कांशीराम के ब्लाक नंबर 58 में रहने वाले गरीब जाफर अली की जिसका पाँच वर्षीय बेटा जीशान समीप ही बने सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहा था, उसकी सोच थी कि थोड़ी बहुत पढ़ाई लिखाई सीखने के बाद वो अपने लाडले को हाथ के हुनर ाक कारीगर बनायेगा। पढ़ा-लिखा कर योग्य नौकरी लायक औलाद बनाना वो मानो एक सपने जैसा था। अपनी औकात को ध्यान में रख जाफर ने अपने कलेजे के टुकड़े को सरकारी स्कूल में पढ़ाना उचित समझा, उसकी नजर में सरकारी स्कूल की पढ़ाई बुरी नहीं थी क्योंकि उसके बच्चे को शिक्षा के साथ सरकारी भोजन और दूध भी मिल रहा था लिहाजा वो कर रहा था मजदूरी यही आस लिये कि कुछ साल बाद उसका बेटा भी घर का खर्च उठाने लायक हो जायेगा परंतु उसका ये छोटी सी औकात भरा यह सपना सरकारी लापरवाही का शिकार बन कर चूर-चूर हो जायेगा। यह उसने सपने में भी नहीं सोचा था।   काशीराम काॅलोनी के ही ब्लाक नंबर 70 में रहने वाले पूरन चंद की चार वर्षीय बेटी कीर्ति ने भी अपने भाई के साथ आंगनबाड़ी स्कूल जाने की जिद ठानी तो परिवार वाले खुश हुए कि चलो बेटी खुद ही पढ़ने की जिद कर रही है। इधर कीर्ति भी आंगनबाड़ी जाकर खुश, आखिर रोज-रोज वहां अच्छा भोजन मिलता और पीने को दूध भी और साथ में बच्चों के साथ धमा-चैकड़ी भी। उधर पूरन भी खुश था यही सोच कर कि खेलते-खेलते उसकी बेटी अपने भविष्य के लिये पढ़ना-लिखना सीख ही लेगी लेकिन वो क्या जानता था कि सरकारी योजना के तहत दी जा रही सुविधा उसके  अँगना की चिड़िया की चहचाहट को हमेशा के लिये शांत कर देगी। जाफर और पूरन जैसे लगभग 70 परिवार थे जिनकी संतानें इन्हीं विद्यालयों में पढ़ रही थी।   केवल कांशीराम काॅलोनी ही नहीं बल्कि जनपद में सैंकड़ों बच्चे ऐसे ही है जिन्हें मिड-डे मील परोसा जाता है और समय पर मिड-डे मील में गड़बड़ी की शिकायतें पहले भी पाई जा चुकी है। लेकिन इन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया ये सरकारी हीला-हवाली का परिणाम था कि दो बच्चों की जान चली गयी और दा दर्जन बच्चों की जान पर बन आई। यहाॅ सवाल यह भी उठ रहा है कि ऐसा सभी बच्चों के साथ क्यों नहीं हुआ, क्या दूध के पैकेटों की फ्री-जिंग करने में लापरवाही बरती गई या कि पैकिंग करते समय शुद्धता के मानक नहीं परखे गये। बहरहाल इस घटना के कारण जाँच के बाद ही सामने आयेंगे बशर्ते लीपा-पोती न की जाये।    

Read More

मथुरा। यमुना मिशन यमुना महारानी के शुद्ध जल के लिए दृढ़ संकल्पित है। मिशन के सभी कार्यकर्ता तन, मन एवं साजोसामान के साथ दिन रात कार्य में लगे रहते हैं। यमुना मिशन मार्ग स्थित चक्रतीर्थ घाट, कृष्ण गंगाघाट पर हमने जो कार्य किया है वो सराहनीय है। यहां हमने एक ऐसी यमुना का निर्माण किया है कि जिसका जल यमनोत्री के जल के समान है। जिन लोगों ने यमनोत्री के दर्शन एवं आचमन किया है उनका यह विश्वास है कि यह जल बिल्कुल यमनोत्री के जल के समान है। यमुना किनारे हमने इतनी हरियाली कर दी है कि लोग यहां शुद्ध जल में स्नान कर यहां पर शुद्ध हरियाली एवं वातावरण का घंटो लुफ्त लेते देखे जा सकते हैं।   मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में भी यमुना मिशन शुद्ध जल के लिए कई कुण्डों का जीर्णोद्धार करा रहा है, जिनमें प्रमुख रुप से चरणामृत कुण्ड, यमुना मिशन कुण्ड, हर्जी कुण्ड आदि शामिल हैं। गोवर्धन (आन्यौर) में तलहटी परिक्रमा का भी जीर्णोद्धार कार्य भी यमुना मिशन द्वारा किया जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा दिल्ली में निगम बोद घाट, दिल्ली के कई पार्कों का सौंदर्यीकरण भी किया।  महाराष्ट्र के मराठवाड़ा एवं लातूर में भी यमुना मिशन का कार्य चालू है। बीड में भी नहर बनाने का कार्य जारी है। सोनवती गांव में 9 एकड क्षेत्र मंे झील का कार्य प्रारम्भ कर झील बना दी गई है। इस झील का नाम यमुना मिशन झील रखा गया है। 

Read More