मथुरा

मथुरा। बलदेव में फाइनेन्स कर्मी से ढाई लाख रूपयें की लूटबाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस मौके पर पहुंची। थाना बलदेव क्षेत्र के बलदेव सादाबाद मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने तंमचें के बल पर फाइनेंन्स कर्मी से लाखों रूपयें की नगदी से भरे वैग को लूट कर भागे गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर क्षेत्र में वाहन चैकिग कर बदमाशों की तलाश भी की लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सकें। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हैं। मिली जानकारी के अनुसार माइक्रो फाइनेन्स कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी आज प्रातः 11 बजे करीब कम्पनी के तीन लाख रूपयें लेकर  मथुरा की ओर आ रहा था कि सादाबाद वल्देव रोड पर पीछें से आये बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसें घर लिया। जबतक फाइनेन्स कर्मचारी कुछ समझ पाता तबतक बदमाशों ने फाइनेन्स कर्मी की कनपटी पर तंमचा तान दिया और बदमाश झटके से उसके हाथ में लगेें तीन लाख रूपयें की नगदी से भरो वैग को छीनकर भाग गये। वैग लूटनें के बाद बदमाश हवा में तंमचा लहराते हुए बाइक पर सवार होकर भाग गये। पीड़ित कर्मचारी ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस व कम्पनी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से घटना की पुरी तानकारी ली। लेकिन पुलिस ने घटना सथल को सादाबाद क्षेत्र में बताकर पल्ला झाड़ लिया। जिससें पीड़ित ने कम्पनी के लोगों व अन्य परिचितों बको बुला लिया। और थाने पहुंच कर पुलिस पर दवाव बनाया तो थाना प्रभारी ने घटना स्थल को इंचटेप से नापकर मामलें को बल्देव क्षेत्र का पाये जाने के बाद घटना की जाॅच शुरू करते हुए बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में वाहन चैकिग कराई लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सकें। लोगों का कहना था कि पुलिस अगर शीघ्रता से बदमाशों की तलाश करती तो शायद बदमाश व नगदी पूलिस की गिरफ्रत में होते।

Read More

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पानीघाट वृन्दावन निवासी एक युवक ने घर से रूठकर जंगल में जाकर एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। उसे चिंताजनक अवस्था में दिल्ली-आगरा राजमार्ग स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय अजय पुत्र वीरपाल परिवार में किसी कलह को लेकर घर से रूठकर जंगल की ओर निकल गया, जहां उसने एक वृक्ष पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिवारीजनों की सजगता के चलते उसे समय रहते फंदे से निकाल लिया गया लेकिन हालत बिगड़ गयी तो उसे एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

Read More

मथुरा। जनसमस्याओं को लेकर जनमुक्ति आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। जनमुक्ति आंदोलन कार्यकर्ताओं का कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन, सबको काम- सबको मकान, सबका विकास, बिजली, सड़क नाली और पीने के पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर यह धरना दिया जा रहा है। धरना देने वालों में संतोष, लीलावती, प्रेमसिंह, बबिता माहेश्वरी, फूलवती, राधिका आदि मौजूद थे। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कामरेड छीतर सिंह एडवोकेट ने किया।

Read More

मथुरा। अब वृंदावन क्षेत्र एवं मथुरा में डीजल के थ्रीव्हीलर और लोडिंग वाहन नहीं चल सकेंगे। आज सोमवार इसी क्रम में एआरटीओ मंुशीलाल ने लगभग आधा दर्जन लोडेड टाइप टैम्पो, आपे आदि थ्री व्हीलरों को रोककर उनका चालान किया। इस बात की जानकारी देते हुए एआरटीओ मथुरा ने बताया कि अब जनपद में डीजल से संचालित थ्री व्हीलर और लोडिंग वाहन नहीं चल पायेंगे। जरूरत है टैम्पो चालकों की कि वे इसे बदल लें, अन्यथा उन्हें नुकसान होगा। ऐसा सरकारी आदेश है। आज सोमवार इसी क्रम में एआरटीओ मंुशीलाल ने लगभग आधा दर्जन लोडेड टाइप टैम्पो, आपे आदि थ्री व्हीलरों को रोककर उनका चालान किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि आगरा मण्डल आयुक्त के निर्देश पर अब केवल सीएनजी वाहन ही चलेंगे। डीजल से संचालित टैम्पो जब्त किये जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि एआरटीओ कार्यालय से पास होकर चलने वाले ई रिक्शे ही मथुरा-वृन्दावन की सड़कों पर दौड़ पायेंगे, जो एआरटीओ से पास नहीं है उनका संचालन रूक जायेगा। 

Read More

गिनाते नजर आए सपा की उपलब्धियां  मथुरा। समाजवादी पार्टी मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में साईकिलों के जरिये प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और भविष्य में जनता की लगातार सेवा हर क्षेत्र में करने का वायदा कर रही है।  साईकिलों पर चिलचिलाती धूप में सवार सपाई इस अभियान को गति देने में लगे हुये हैं। तेज धूप के चलते भले ही परेशानी झेलनी पड़े लेकिन पार्टी की विकास नीतियों और जन-जन तक पंहुचायी गयी विभिन्न लाभकारी योजनायें बतायी जा रही हैं और जनता से उनका लाभ लेने की अपील की जा रही है। पूरे मथुरा-वृन्दावन में समाजवादी पार्टी के जरिये जितने विकास कार्य किये जा रहे हैं वे अब तक की सरकारें नहीं कर पायीं। महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल जनता को हर क्षेत्र में जाकर इससे अवगत करा रहे हैं और सपा से जुड़ने और प्रदेश अध्यक्ष का कर्ज चुकाने की अपील कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचाने के उददेश्य से प्रदेशव्यापी आहवान के दूसरे दिन आज सपा महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल की अगुवाई में निकाली गयी साइकिल संदेश यात्रा का चिलचिलाती धूप के बावजूद जगह-जगह पुष्पवर्षा व शीतल पेय वितरित कर स्वागत किया गया। चैकी बागबहादुर स्थित अशोक हाॅस्पीटल से आज डाॅ. अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गयी साईकिल संदेश यात्रा में दूसरे दिन भी भीषण गर्मी के बावजूद महिला, पुरूष और युवा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। साईकिल संदेश यात्रा का स्थान-स्थान पर जोशीला स्वागत किया गया। स्टेट बैंक चैराहा, सौंख अडडा, केआर कालेज होती हुयी साईकिल संदेश यात्रा भरतपुर गेट, दरेसी रोड पंहुची तो अल्पसंख्यक और वाल्मीकि बंधुओं ने डाॅ. अग्रवाल को फूल मालाओं से लाद दिया और आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें जीत के प्रति आश्वस्त किया। साईकिल संदेश यात्रा डीगगेट, मसानी, जयसिंहपुरा, गोविंद पुर, आजमपुर, विकास नगर, राधेश्याम कालोनी होती हुयी सरस्वती कुण्ड पंहुची।साईकिल संदेश यात्रा में कन्हैयालाल अग्रवाल, वीरेन्द्र यादव, सुरेश तौमर, राकेश गौड़, भूरा शेख, महेन्द्र शर्मा, अरूण दीक्षित, लाडवती, शकुंतला कश्यप, उर्वशी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Read More

बेंगलोर। कोलकाता नाइट राइडर्स के चार विकेट गिरने के बाद एक बार ऐसा लगने लगा था कि विराट कोहली की टीम इस बार जरूर जीत हासिल कर लेगी लेकिन नाइट राइडर्स के युसूफ पठान और आंद्रे रसल ने आरसीबी के मुँह से जीत को छीन लिया। आंद्रे रसल के आउट होने के बाद युसूफ ने अपना अद्र्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 60 रन बनाए। पठान और रसल ने 96 रनों की साझेदारी की। केकेआर ने 5 विकेट से यह मैच जीता। तालिका में अभी वे दूसरे नम्बर पर हैं। पिछले दो मैचों में हार का मुँह देख चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह जीत आगामी मैचों में बहुत मायने रखेगी।   अपने बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के 30वें मैच में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 186 रनों लक्ष्य रखा है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बेंगलोर ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 185 रन बनाए। बेंगलोर की तरफ से के. एल. राहुल ने 32 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने भी 52 रनों की पारी खेली। विराट ने अपनी 44 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए। कोलकाता की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मोर्ने मोर्केल रहे। उन्होंने अपने चार ओवरों में 28 रन देकर दो विकेट लिए।       टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। टीम में वापसी कर रहे क्रिस गेल (7) दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मोर्केल का शिकार बने। इसके बाद राहुल और कोहली ने टीम को शुरुआती झटके से उबारा और दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। राहुल को पीयूष चावला ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर 92 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा। इस आईपीएल में शानदार फॉर्म में चल रहे अब्राहम डिविलियर्स (4) कुछ खास नहीं कर पाए और 109 के कुल स्कोर पर चावला का शिकार बने। इसके बाद शेन वाटसन (34) कोहली का साथ देने आए। दोनों जब एक अच्छी साझेदारी की तरफ बढ़ रहे थे तभी कोहली को मोर्केल ने 129 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा। अंत में सचिन बेवी (16) और वाटसन ने तेजी से रन बटोरे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 2.2 ओवर में 38 रन जोड़ डाले। 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर सचिन पवेलियन लौट गए। इसके बाद आए स्टुअर्ट बिन्नी ने अंतिम ओवर की तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका मार कर टीम को 180 के पार पहुंचाया। वह ओवर की पांचवी गेंद पर पेवलियन लौटे गए। वाटसन ने अपनी पारी में 21 गेंदों का सामना करते हुए में पांच चौके और एक छक्का लगाया। वह 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर रन आउट हुए।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख बना हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.23 बजे 165.86 अंकों की मजबूती के साथ 25,602.83 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 48.00 अंकों की मजबूती के साथ 7,853.90 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 63.17 अंकों की मजबूती के साथ 25,500.14 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.9 अंकों की बढ़त के साथ 7,824.80 पर खुला।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। बिहार में अपनी चुनावी रणनीतियों और दांव-पेच का लोह मनवा चुके प्रशांत किशोर अब यूपी में कांग्रेस के लिए कुछ नया करने में जुटे हैं। यूपी में अगले साल इलेक्शन के लिए पोल स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को कुछ चौंका देने वाले सुझाव दिए हैं। अब तक सिर्फ प्रचार के लिए राहुल या प्रियंका गांधी को आगे लाने की बात हो रही थी। अब प्रशांत ने उन दोनों में से किसी एक को सीएम कैंडिडेट बनाने का सुझाव दिया है। ऐसा नहीं होता है तो किसी ब्राह्मण चेहरे, खासकर शीला दीक्षित को कमान सौंपी जा सकती है। उन्होंने कुछ पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट देने की वकालत की है।   न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रशांत किशोर के इन सुझावों पर कांग्रेस हाईकमान को फैसला करना है। यूपी कांग्रेस में एक बड़े तबके का मानना है कि राज्य में कांग्रेस की वापसी की संभावना तभी बन सकती है, जब पार्टी की बागडोर प्रियंका या राहुल संभालें। लेकिन, पार्टी ने अभी तक इस बारे में कोई संकेत नहीं दिए हैं।   एनडीटीवी के मुताबिक, बिहार चुनाव के बाद प्रशांत किशोर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। राहुल ने उन्हें यूपी के नेताओं से मिलने को कहा। यूपी के नेताओं से हफ्तेभर मिलने के बाद प्रशांत से एक ऐसे चेहरे की जरूरत बताई, जो यूपी के सारे गुटों को इक_ा कर सके।        उन्होंने सुझाव दिया कि प्रियंका वाड्रा वह चेहरा हो सकती हैं, लेकिन प्रियंका की तरफ से इसके लिए मना कर दिया गया। इसके बाद प्रशांत ने राय जाहिर की कि इन चुनावों में एक नए चेहरे के रूप में आप (राहुल) अपने आपको ही सामने क्यों नहीं रखते?   हालांकि कांग्रेस में बहुत सारे नेता हैं, जो राहुल को पीएम पद का उम्मीदवार मानते हैं, लेकिन राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने को लेकर चल रही चर्चा सिर्फ अफवाह नहीं है। कांग्रेस में इस पर गंभीरता से विचार चल रहा है। इसके पीछे वजह यह भी है कि कांग्रेस में कइयों का मानना है कि दिल्ली अभी दूर है, क्यों न यूपी में काम किया जाए।   गौरतलब है कि प्रशांत किशोर को लेकर राहुल गांधी ने साफ किया था कि उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। वह पंजाब में उम्मीदवारों का चयन नहीं करेंगे, बल्कि वहां चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे, जिसमें उन्हें महारत हासिल है। यह बात भी दिलचस्प है कि प्रशांत किशोर नरेंद्र मोदी की टीम में जाने से पहले राहुल गांधी की टीम में थे, लेकिन वहां उन्हें उतनी फ्रीडम नहीं मिली, जिसकी वजह से वह मोदी की टीम में शामिल हो गए।    जानकारों के मुताबिक, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी यूपी में अपनी घटती साख का अंदाजा है। ऐसे में राहुल और प्रियंका को तुरुप के पत्ते की तरह इस्तेमाल करने की चर्चा कई सालों से चल रही है, लेकिन कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री का कहना है कि राहुल और प्रियंका पीएम बनेंगे न कि यूपी के सीएम।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री राधिका आप्टे को एचबीओ के हिट धारावाहिक गेम ऑफ थ्रोन्स के छठे संस्करण की दूसरी कडी का बेसब्री से इंतजार है। वह धारावाहिक को देखने के लिए हर सोमवार सुबह सात बजे उठ रही हैं।    ऑनलाइन स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन हॉटस्टार की बदौलत 25 अप्रैल सुबह 7.30 बजे अमेरिका में गेम्स ऑफ थ्रोन्स के छठे संस्करण की पहली कडी का प्रसारण होने के बाद राधिका इसे चंद मिनट बाद ही भारत में देखने में सफल रहीं।   राधिका ने एक बयान में कहा, गेम ऑफ थ्रोन्स की नई कडी देख रही हूं, जो भारत में अंतर्राष्ट्रीय समय के अनुरूप ही डिजिटल प्लेफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध है और वह भी बिना किसी काट-छांट के। प्रशंसकों के लिए तो यह एक भोज है।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

मथुरा। जिला कलैक्ट्रेट परिसर स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान सिंह आर्य के नवनिर्मित चैंबर का रविवार को विधिवत शुभारंभ उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन को अधिवक्ताओं के कल्याणार्थ सतत प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर बार के पूर्व सचिव चौ0भानुप्रताप सिंह एवं बार के कोषाध्यक्ष योगेश कुमार तिवारी ने कहा कि शासन प्रशासन से पीडित विकलांग एवं उपेक्षित वर्ग की पैरव्वी वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान सिंह आर्य के नेतृत्व में एक दर्जन अधिवक्ताओं की टीम निःशुल्क करेगी।  वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान सिंह आर्य के कलैक्ट्रेट स्थित नवनिर्मित चैंबर का विधिविधान से रविवार को शुभारंभ के अवसर पर बार के पूर्व सचिव भानुप्रताप सिंह, पूर्व संयुक्त सचिव ठा.अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता मानवेन्द्र सिंह, राजप्रकाश सिकारा, सतेन्द्र सिंह ठकुरेला, पूर्व कमांडेंट बदन सिंह फोजदार, रजनीश चौधरी, प्रवीन कुमार शर्मा, कुमारी चित्रा एडवोकेट, अनिल कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, प्रकाशचंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।   

Read More