समाज कल्याण अधिकारी ने किया खेद प्रकट वकीलों से आगे नहीं होगा अशोभनीय व्यवहारः शर्मा मथुरा। मथुरा बार एसोसिएशन में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को समाज कल्याण अधिकारी व अधिवक्ता के मध्य गत दिवस झगड़े का ससम्मान पटाक्षेप हो गया। अधिकारी श्रीशर्मा ने सभी उपस्थित अधिवक्ता एवं अधिकारियों के मध्य पूरे प्रकरण को एक अनहोनी घटना बताते हुए खेद प्रकट किया और आगे कभी भी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने एवं भविष्य में अधिवक्ताओं को पूरा सम्मान देने की बात कहने पर आक्रोशित अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत हो गया। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, बार अध्यक्ष इन्द्र कुमार वशिष्ठ, सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेश्वरनाथ चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व सचिव प्रदीप शर्मा, बार उपाध्यक्ष मदनगोपाल सिंह, ऑडीटर राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार तिवारी, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु, पूर्व सचिव कलुआ सिंह राजपूत, पूर्व सचिव भानुप्रताप सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष नशीरशाह, त्रिलोकचंद शर्मा, महेशचंद लवानियां, सुभाष, मुन्ना खां, मुंशीलाल बघेल, प्रेमप्रकाश पाठक, महेशचन्द्र शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, पप्पू पौंडे, पूर्व उपाध्यक्ष हरिहरनाथ शर्मा पोपो गुरू, नंदकुमार शर्मा, नीरज उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, करन ठाकुर, ब्रजमोहन शर्मा, दिनेश शर्मा, मनीष शर्मा, अमित रावत आदि की उपस्थिति में समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर शर्मा और अधिवक्ता नरेश शर्मा को गले मिलने के बाद राजीनामा के साथ इस मामले का पटाक्षेप हो गया। इस मामले के शांत होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
Read More




