मथुरा

मथुरा। गोवर्धन कस्बा स्थित आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गल्र्स इन्टर कालेज में इन्टरमीडिएट की छात्राओं का विदाई समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस अवसर पर जूनियर छात्राओं ने सीनियर को भावभीनी विदाई दी। विदाई की इस बेला सभी के आंखे नम हो गई। विदाई समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष कुंजबिहारी भारद्वाज एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद सरस्वती वन्दना में कीर्ति शुक्ला , भावना , हिमांशी व स्वागत गान में राधिका , भूमिका गोस्वामी , सुखदेवी आदि ने प्रस्तुति दी। देश रंगीला गीत पर आरती , ज्योति , मोहनी , सोनिया आदि ने सामूहिक नृत्य किया। अरे जा रे हट जा नटखट में हिमांशी , पारूल, योगेश्वरी , मोहनी , सोनिया , तुलसीप्रिया आदि ने लघुनाटिका में सभी का मन मोह लिया। नाटक खून का रिश्ता में भावना , हेमा , डौली , आरती जोशी , पूजा रावत आदि के ग्रुप ने सभी प्रेरणा देते हुये हास्य के बीच लोट पोट करने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के प्रबन्धक दिलीप शर्मा ने सभी सीनियर छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के नजदीक होने पर तैयारी में जुट जायें। आज के विद्यार्थी आने वाले कल के भविष्य हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी गोपीराम प्रधान ने की । संचालन मधुसूदन शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक, दिलीप शर्मा , चैतन्यकृष्ण शास्त्री, जगदीश चन्द्र शास्त्री,कृष्णगोपाल , शिवदास , मुन्ना बाबा ,शालिनी भारद्वाज , नूतन शर्मा ,दानबिहारी शर्मा , योगेश शुक्ला ,गौरव आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। गोवर्धन कस्बे के गिर्राज महाराज तलहटी के समीप मानसी गंगा में रविवार को कपडा पहने युवक का शव तैरने मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस कन्ट्रोल को सूचना दी। घटनाक्रम के अनुसार नगर पंचायत के पास गऊघाट के पीछे मानसी गंगा के पानी में एक युवक के शव को स्थानीय लोगों ने तैरते हुये देखा। मृतक ने शरीर पर कपउे पहन रखे थे। खबर लिखे जाने तक स्थानीय लोगों की  सूचना पर पुलिस पहुच चुकी थी लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

Read More

 राया ब्लाॅक में मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते पर्यवेक्षक शैलेन्द्र कुमार, डीएम राजेश कुमार तथा एसएसपी राकेश सिंह  विजयी प्रत्याशी का फूलमालाओं के साथ स्वागत करते समर्थक -अन्य पांच स्थानों पर मतगणना के बाद विजयी हुये ब्लाॅक प्रमुख प्रत्याशी मथुरा। जनपद के छह ब्लाॅकों में आज मतदान के बाद मतगणना का कार्य दोपहर बाद शुरू हुआ। जिसमंे छह ब्लाॅकों से ब्लाॅक प्रमुख पद के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इनमें मथुरा ब्लाॅक से सत्यवती गौतम, मांट से कल्पना, राया से कृष्णवीर सिंह, नौहझील से हिरदेश, गोवर्धन से हेमलता और चैमुंहा से पातीराम विजयी घोषित हुये। आज मतदान के बाद मतगणना हुयी और परिणाम घोषित किये गये। मथुरा ब्लाॅक से सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों में मुकाबला था इनमें अमरो देवी, जानकी देवी, सत्यवती, राधिका देवी, चन्द्रावली, अनीता देवी चुनाव मैदान में थे। यहां से राधिका देवी और सत्यवती गौतम के बीच मुकाबला चला। जिसमें से सत्यवती गौतम को 119 मत प्रदान हुये और उन्होंने मथुरा ब्लाॅक प्रमुखी का चुनाव 81 वोटों से जीत लिया। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी राधिका देवी को 38 वोट मिले। वहीं अनीता देवी को 2, चन्द्रवती को 0, जानकी देवी को 1 और अमरो देवी को 2 वोट मिले। यहां 10 वोट निरस्त हुये तथा दो प्रत्याशियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। मांट से कल्पना और गौरी के बीच मुकाबला था। यहां से कल्पना पत्नी विशाल सोनी जीतीं। कल्पना को जहां 61 वोट मिले वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी गौरी को 11 वोट मिले। राया से कृष्णवीर सिंह व प्रेमपाल सिंह के बीच मुकाबला था। जिनमें से कृष्णवीर को 62 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रेमपाल को 35 वोट मिले। इस प्रकार चैधरी कृष्ण वीर 27 वोटों से जीत गये। नौहझील से सुमन व हिरदेश के बीच सीधा मुकाबला था, जिनमें से सुमन को 36 और हिरदेश को 52 वोट मिले। इस प्रकार 16 वोटों से हिरदेश को जीत मिली। गोवर्धन से लच्छो देवी एवं हेमलता के बीच मुकाबला था। जिसमें से से हेमलता पत्नी बाबूलाल निवासी भीमनगर आन्यौर ने अपनी प्रतिद्वदंी को 82 वोटों से से हराकर विजश्री प्राप्त की। इस दौरान 11 वोट निरस्त हुये वहीं 3 वोट लच्छो देवी सैंया सौंख मगोर्रा को मिले। चैमुंहां से पातीराम, भगवान दास एवं रमेश चन्द्र में मुकाबला था जिनमें से आज पातीराम ने चुनाव जीतकर विजश्री हासिल की। ज्ञात रहे कि जनपद की 10 क्षेत्र पंचायत ब्लाॅक प्रमुखों में से चार का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। इनमें से बल्देव राजपाल सिंह, फरह से नरेन्द्र सिंह, छाता से महेन्द्र सिंह एवं नन्दगांव से रामेश्वर निर्विरोध निर्वाचित हुये थे। आज 6 पदों के लिये मुकाबला था। 

Read More

 रमणरेती आश्रम में नीरा शास्त्री का स्वागत करते अनिल शर्मा व अन्य मथुरा। पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री  की पुत्रवधू नीरा शास्त्री रविवार को गोवर्धन के गिर्राज धाम के काष्णि आश्रम रमण रेती पहॅुची, जहॉ मंदिर के महंत हरिओम बाबा व अनिल शर्मा द्वारा नीरा शास्त्री को चुन्दरी उढ़ाकर स्वागत किया गया। तुदपरान्त नीरा शास्त्री गिर्राज प्रभु के दर्शन के लिये दानघाटी मंदिर पहुॅची। गिर्राज प्रभु की आस्था ने मुझे आज अपने पास गोवर्धन बुला लिया। जिस धरा पर आने पर में अपने आपको सौभाग्य शाली मानती हूॅ। यह बात भारत के पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुत्रवधू नीरा शास्त्री ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। नीरा शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भारत को अब ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश को स्वच्छ भारत निर्मल भारत के नाम से विश्व में विकसित होगा। इस मौके पर अनिल शर्मा दाउदयाल शर्मा , हरीओमबाबा, पूजा बर्मा आदि। 

Read More

गोवर्धन। बिकास खण्ड गोवर्धन के अध्यक्ष पद पर रविवार को हुए चुनाव में आन्यौर भीमनगर की महिला प्रत्याशी हेमलता ने अपने प्रतिद्वन्दी को 82 मतों से हराकर जीत हासिल की है। विकास खण्ड गोवर्धन के ब्लॉक अध्यक्ष पद की महिला सीट पर दो महिला प्रत्याशियों ने अपना आवेदन पत्र शनिवार को दाखिल किया था। जिस चुनाव में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोवर्धन विकास खण्ड कार्यालय पर 98 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदाताओं के मत मतपेटियों में कैद हुए वोट के बाद करीब तीन बजे मतों काउटिंग शुरू हुई, जिसमें 11 मत निरस्त हुए और 3 मत लच्छो देवी के खाते में गये बाकी सर्वश्रेष्ठ 82 मत हेमलता निवासी भीमनगर आन्योर को मिले। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर हेमलता के नाम की घोषणा होते ही हेमलता के समर्थकों ने ब्लॉक अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया। 

Read More

मथुरा। थाना हाईवे के केसरकुंज निवासी पूनम गौतम पुत्री रामजीलाल ने अपनी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है कि उन्होंने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर में घुसकर फांसी का फंदा लगाकर गला दबा दिया और पिस्टल तान दी। इस संबंध में नरेन्द्र गौतम पुत्र स्व. चन्द्रप्रकाश निवासी नगला ब्राह्मण गुतेहरा सादाबाद हाथरस आदि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। वहीं गोविंदनगर काली माता मंदिर निवासी राधा पुत्री भगवानदास द्वारा दर्ज करायी रिपोर्ट में अतिरिक्त दहेज में एक बाइक न देने पर ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस संबंध में महिला ने अपने पति शिवचरन पुत्र मोहन लाल निवासी सकना वृन्दावन आदि सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

 राया के गोपालबाग में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते करते उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट। राया क्रिकेट कप टूर्नामेंट का शुभारंभ मथुरा। देहात में कपिल देव और महेन्द्र सिंह धौनी जैसे खिलाडियों की कमी नहीं है। भारत के हर गली कूचे में प्रतिभाएं छिपी हुई हैं लेकिन उनको उभरने का अवसर नहीं मिलता है। समाजिक संगठनों को चाहिए कि ऐसे कार्य में रूचि रखें, जिससे क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिल सके। उक्त विचार उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने राया के गोपालबाग में आयोजित राया क्रिकेट कप टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के दौरान व्यक्त किए।  कस्बा राया के गोपालबाग में राया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने मैदान में क्रिकेट खेल कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल को चुनौती मान कर खेल की भावना से खेले। ऐसे कार्यक्रमों से प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलता है। पहले दिन एसपी एकेडमी हाथरस और राया क्रिकेट क्लब मथुरा के मध्य टूर्नामेंट खेला गया। टस जीत कर हाथरस की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, अधिवक्ता योगेश तिवारी, प्रभाश भारद्वाज, मुकेश अग्रवाल, ओमा गुरू, जिलानीशाह, प्रहलाद वर्मा, लाल सिंह त्यागी, निरोत्तम सिंह, सत्येन्द्र सिंह, गनेशीलाल शर्मा, डाघ्रघुराज चैधरी, सौरभ शर्मा, रामस्वरूप कुशवाह, प्रमोद अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।    

Read More

 कैप्शनरू सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद जूनियर छात्राएं एवं सीनियर छात्राएं  मथुरा। गोवर्धन कस्बा स्थित आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गर्ल्स इन्टर कालेज में इन्टरमीडिएट की छात्राओं का विदाई समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस अवसर पर जूनियर छात्राओं ने सीनियर को भावभीनी विदाई दी। विदाई की इस बेला सभी के आंखे नम हो गई। विदाई समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष कुंजबिहारी भारद्वाज एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद सरस्वती वन्दना में कीर्ति शुक्ला , भावना , हिमांशी व स्वागत गान में राधिका , भूमिका गोस्वामी , सुखदेवी आदि ने प्रस्तुति दी। देश रंगीला गीत पर आरती , ज्योति , मोहनी , सोनिया आदि ने सामूहिक नृत्य किया। अरे जा रे हट जा नटखट में हिमांशी , पारूल, योगेश्वरी , मोहनी , सोनिया , तुलसीप्रिया आदि ने लघुनाटिका में सभी का मन मोह लिया। नाटक खून का रिश्ता में भावना , हेमा , डौली , आरती जोशी , पूजा रावत आदि के ग्रुप ने सभी प्रेरणा देते हुये हास्य के बीच लोट पोट करने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के प्रबन्धक दिलीप शर्मा ने सभी सीनियर छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के नजदीक होने पर तैयारी में जुट जायें। आज के विद्यार्थी आने वाले कल के भविष्य हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी गोपीराम प्रधान ने की । संचालन मधुसूदन शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक, दिलीप शर्मा , चैतन्यकृष्ण शास्त्री, जगदीश चन्द्र शास्त्री,कृष्णगोपाल , शिवदास , मुन्ना बाबा ,शालिनी भारद्वाज , नूतन शर्मा ,दानबिहारी शर्मा , योगेश शुक्ला ,गौरव आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। सेवा के लिए धन नहीं अपितु सेवाभावी मन सत संकल्प की आवश्यकता होती है सेवा पूजा, ध्यान योग इन सबसे बड़ा धर्म है। जहाँ निज स्वार्थ, लाभ एवं यश की कामना से रहित सहायता की जाती है वह सेवा है। सेवा मंे अहम का भाव नहीं आना चाहिए। यह विचार रामदेवानन्द महाराज ने कल्याणं करोति द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह के अवसर पर श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान गोवर्धन रोड़, मथुरा के प्रांगण में व्यक्त किये। बृज भूषण अरोड़ा ने कहा कि नेत्र ज्योति प्रदान करना पुनीत कार्य है। नेत्रों के बिना संसार अंधकारमय हो जाता है। ललित अरोड़ा ने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि नेत्र रोगियों की सेवा का कार्य अभिनन्दीय है कल्याणं करोति संस्थान अनेक वर्षो में न केवल अन्धता निवारण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है अपितु संस्थान विकलांग भाईयों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करके पीडि़त मानवता के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। विपिन आर्य ने कहा कि कल्याणं करोति से मैं पहले से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे इस शिविर के समापन समारोह के अवसर पर आने का अवसर मिल यहाँ आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है तथा अपने सहयोग के प्रति आश्वात किया। लोकेश गर्ग ने कहा कि सेवा से न सिर्फ दूसरों की सहायता होती है बल्कि हम स्वयं की सहायता कर रहे है। इससे हमें हमारे मन एवं आत्मा को भी प्रसन्नता होती है। संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने शिवर की समीक्षा करते हुए बताया कि निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में दूर दराज के अंचलों से आये 465 नेत्र रोगियों ने पंजीकरण कराकर परीक्षण कराया जिसमें से 121 नेत्र रोगियों के आॅपरेशन डाॅ. रिक्की मित्त्ल एवं डाॅ. प्रतिभा बंसल की टीम द्वारा सम्पन्न किये गये नेत्र रोगियों को पलंग विस्तर चश्मे भोजन दवा आदि की व्यवस्था पूर्णतः निशुल्क रुप से की गयी है। इस अवसर पर जगदीश चावला, बीके शुक्ला, आर. के वर्मा, राम सनेही, मनोज महोलिया आदि विशिष्ट जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।  

Read More

मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज सोमवार बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी को नमन करने के बाद उप्र में होने वाले 2017 के चुनावों का शंखनाथ करेंगे। इसके लिये पार्टी जिलाध्यक्ष ने सभी भाजपाईयों से उनके स्वागत की अपील की है। शाह कल प्रातः 9 बजे यमुना एक्सप्रेस वे से मथुरा आयेंगे जिनका एक्सप्रेस वे के वृन्दावन कट पर स्वागत किया जायेगा। इसके बाद वे बांके बांके बिहारी मन्दिर में दर्शन व पूजन करने जायेंगे। उसके बाद विश्व शांति आश्रम में प्रियाकांत जू मन्दिर के प्राक्ट्योत्सव में भाग लेंगे। 

Read More