मथुरा

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित ग्राम पंडीपुर में बीतीरात मानसिक तनाव के चलते एक बीस वर्षीय युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर हाईवे पुलिस मौके पर पंहुच गयी और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। ग्रामीणों ने घटना के सम्बन्ध में पोस्टमार्टम गृह पर बताया कि युवक मनोज पुत्र नाहर सिंह काफी दिनों से तनाव में था। घर के लोगों से भी वह मामूली बातों पर उत्तेजक हो जाता था। बीती रात मनोज द्वारा खुद को गोली मार ली गयी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकटठे हो गये। लोगों ने देखा की लहूलुहान युवक का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। युवक द्वारा इस तरह के कदम उठाये जाने से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना बीतीरात्रि की बतायी गयी है।  

Read More

मथुरा। थाना महावन के गांव पचावर में आधा दर्जन लोगों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर उसकी पत्नी और पुत्री से मारपीट की। सभी लोग हथियार लेकर हमला करने आये थे। इन लोगों ने महिलाओं से अश्लील हरकतें भी कीं। इस संबंध में महावन थाने पर दर्ज हुयी रिपोर्ट में कहा है कि पचावर निवासी कुम्हेर पुत्र चरन सिंह के घर में घुसकर खेमचन्द्र पुत्र छोटेलाल आदि आधा दर्जन लोगों ने असलाहों से लैस होकर पीडि़त की पत्नी संतोषी और पुत्री से मारपीट की, अश्लील हरकतें कीं। 

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार अंतर्गत लक्ष्मी नगर स्थित जिम वाली गली में नामजद सहित आधा दर्जन लोगों ने हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से एक युवक पर तमंचे से फायर किया जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और इन लोगों ने ईंट-पत्थर फैंककर जान से मारने को धमकाया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार भूरी सिंह पुत्र छोटेलाल के घर पर जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र रामवीर जो इस क्षेत्र का है आदि छह लोागों व दो अन्य ने भूरी सिंह के पुत्र दीपक पर फायरिंग की जिससे वह घायल हो गया। इन लोगों ने मारपीट भी की और जाते-जाते ईंट-पत्थर फैंके। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

Read More

मथुरा। थाना शेरगढ अंतर्गत गांव विशंभरा में नामजद सहित आठ लोगों ने घर में घुसकर माता-पिता और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट की और तमंचों से फायरिंग की जिससे महिला के गोली लग गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। हमलावरों ने परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। बताया गया कि शेरगढ के गांव विशंभरा निवासी साजिद उर्फ लारा के साथ आपसी विवाद के बाद बुद्धि पुत्र रूस्तम आदि आठ लोग उसके घर पर चढ आये और उसके पिता तथा माता हसीना के साथ मारपीट की और तमंचों से फायरिंग की जिससे हसीना को गोली लग गयी और वह घायल हो गयी। घटना के संबंध में शेरगढ थाने पर नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुयी है।  

Read More

मथुरा। दहेज में एक लाख रूपये और बाइक की बाइक न देने पर ससुरालीजन एक विवाहिता को प्रताडि़त कर रहे हैं। विवाहिता के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करायी है। थाना शेरगढ अंतर्गत गांव गांगरौल निवासी खेमचंद्र ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी लड़की के ससुरालीजनों ने दहेज में एक लाख रूपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर लड़कियों को प्रताडि़त कर रहे हैं। इस संबंध में राजू पुत्र सुंदर निवासी कोन्हाई गोवर्धन आदि छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों के शुरूआती कारोबार में मंगलवार सुबह गिरावट का रूख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.34 बजे 267.61 अंकों की गिरावट के साथ 24,019.81 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 75.40 अंकों की गिरावट के साथ 7,311.85 पर कारोबार कर रहे हैं। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक, सेंसेक्स सुबह 210.57 अंकों की गिरावट के साथ 24,076.85 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 83.3 अंकों की गिरावट के साथ 7,303.95 पर खुले। साभार-khaskhabar.com

Read More



Mediabharti