मथुरा

मथुरा। अलवी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने एसएसपी से मुलाकात कर अवगत कराया कि जिला महिला चिकित्सालय में बच्चे चोरी के मामले में जागरूकता के लिये परिवारीजनों द्वारा किये गये प्रदर्शन पर अस्पताल प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था जिसे समाप्त कराया जाये। एसएसपी ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया कि मुकदमा समाप्त करा दिया जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल में नसीर शाह, सुशील शर्मा, भानूप्रताप सिंह, प्रवीन भास्कर, मुकेश धनगर, सैय्यद साबिद आदि थे।

Read More

मथुरा। युवक कांगे्रस मथुरा- वृन्दावन विधानसभा के कांग्रेसजनों द्वारा तीसरा जन समस्या सुनवाई चैपाल विश्राम घाट तिराहे पर लगायी गयी। इसका शुभारंभ पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पाठक द्वारा किया गया।  क्षेत्र की जनता ने बढ चढकर चैपाल में आकर लिखित रूप से अपनी अपनी जनसमस्याओं से अवगत कराया। विधानसभा अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम ने बताया कि 190 शिकायती पत्र प्राप्त हुये जिसमें मुख्य रूप से यमुना के घाटों पर हो रही गंदगी, वोटर पहचान पत्र, क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था का न होना, राशन आदि से संबंधित समस्यायें लिखित रूप से मिलीं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो शिकायतें प्राप्त हुयी हैं उनके निस्तारण के लिये हम पूर्ण रूप से प्रशासन के माध्यम से इसका समाधान करायेंगे। क्षेत्रीय सभासद संतोष व गिर्राजधरण ने आम जनता की समस्याओं के लिये युवा कांग्रेसियों से आहवान किया कि वे पूरी तरह कमर कसें। अभी विभिन्न क्षेत्रों में आठ कैम्प और लगाये जायेंगे। इस अवसर पर गंगेश्वर सिंह, राजेश अग्रवाल, देवेन्द्र चतुर्वेदी लल्ला, सागर खां, जिलानी कादरी, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, कृष्णा पंडित, सिद्धार्थ शुक्ला, आदित्य जैन, सागर चतुर्वेदी, मौ. शाहरूख, यथार्त यादव, देवेन्द्र चतुर्वेदी विजारा, पारस सरदार, कपिल राजपूत, गोलू पण्डित, महेश चैबे, राहुल अरोड़ा, अभिषेक गर्ग, निशांत खण्डेलवाल, रंगनाथ चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। हिन्दी और ब्रजभाषा काव्य के विद्वान एवं साहित्यकार डा. विष्णु विराट स्मृति समारोह का प्रारंभ वल्लभकुल सम्प्रदाय के षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी द्वारकेश लाल महाराज, संगोष्ठी अध्यक्ष विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के पूर्व आचार्य डा. हरिमोहन बुधौलिया, सन्त राजा बाबा, विराट जी की पत्नी डा. ब्रजबाला चतुर्वेदी तथा समारोह संयोजक मोहन स्वरूप भाटिया द्वारा माँ सरस्वती तथा डा. विष्णु विराट के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि से प्रारंभ हुआ। संयोजकीय वक्तव्य में मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि जीवन का अन्तिम सत्य है मृत्यु किन्तु कुछ लोग जीवित रहते हुए मृतक समान रहते हैं और कुछ लोग मृत्यु के पश्चात भी अपनी प्रतिभा और समाज के प्रति योगदान के कारण अमर हो जाते हैं। विराट व्यक्तित्व और विराट कृतित्व के कारण डा.विष्णु विराट साहित्य जगत में अमर रहेंगे। दिल्ली से पधारे रामकुमार कृषक ने डा. विराट को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी कविता में परम्परा और आधुनिकता का प्रभाव बताया। उज्जैन से पधारे भैंरुलाल मालवीय ने कहा कि विराट जी के काव्य में प्राचीन एवं नवीन छंदों का निर्वाह हुआ है। 

Read More

मथुरा। समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि रामगोपाल पुरी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सचिव जयपाल यादव, योगेश वाष्र्णेय ने मजदूरों के हित में प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि सभी मजदूर इसमें अपने पंजीकरण करायें। जिलाध्यक्ष रणवीर बघेल ने मजूदरों से योजनाओं का लाभ उठाने की मांग की। जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार में जितना काम मजदूर हित में हो रहा है उतना किसी सरकार ने नहीं किया। इस अवसर पर सूरजपाल यादव, शाहिद खान, थान सिंह, भूपसिंह, साधना शर्मा आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। कांग्रेस के विधायक प्रदीप माथुर ने दामोदरपुरा में पांच लाख की लागत से 148 मीटर इंटरलाॅकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर देवीसिंह सरपंच, चुन्नू सिंह प्रधान, श्याम सिंह, निरपत सिंह, नितेश पाठक, अचल सिंह, रामगोपाल, राजीव कुमार, ललित शर्मा, प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।    

Read More

हजारों का सामान व कागजात खाक मथुरा। कोतवाली छाता के गांव गौहारी निवासी इन्द्रजीत फौजी पुत्र देशराज सिंह के घर में गुरुवार को अपराहन 2 बजे करीब बिजली के हीटर से आग लग गई। जिसमें आर्मी का आईकार्ड, परसनल पेय स्लिप फाईल, पीटी सार्ट, केप, हेन्गर, सौक्स, चारपाई, कपडे आदि घरेलू सामान जल कर राख हो गया। इस दौरान घर में फौजी की बेटी व माँ गहरी नींद में सोई हुई थी। पडोसियांे का घर से धुॅआ निकलने पर आग का पता चला और फौजी को सूचना दी। ग्रामीणांे ने अपने अपने संसाधनो से आग बुझाना शुरु कर दिया। फौजी ने माँ और बेटी को जान जोखिम में डालकर निकाला। फायर बिग्रेड व कोतवाली पुलिस को आग लगने की सूचना दी। फायर बिग्रेड आने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। कोतवाली तहरीर दी है ।

Read More

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप परिजनों चार नामजदों के खिलाफ दी तहरीर मथुरा। राया कस्बा की भोलेश्वर कालोनी में रहने वाले एक युवक ने आज बृहस्पतिवार सुबह तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। युवक की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चायें हैं वहीं मृतक के परिजन युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।  मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ के बेसवा के पास अनुपिया गांव के रहने वाले रमेश का पूरा परिवार काफी समय से राया की भालेश्वर कालोनी में रह रहा था। बताया गया कि आज सुबह उनके पुत्र 28 वर्षीय सोनू ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग इकटठे हो गये और पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चायें उसकी मौत के बाद चल रही हैं। क्षेत्र में चर्चा थी कि बैट्री चोरी की घटना में सोनू का नाम आने पर आज सुबह कुछ लोग उसके घर गये थे जिन्होंने उससे बातचीत की। इन लोगों के जाने के बाद उसने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने भूपसिंह निवासी किरवाया राया, भूरा, लक्ष्मी शर्मा निवासी राया और धर्मेन्द्र निवासी राया व एक अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है।

Read More

मथुरा। आज मथुरा से सौंख लौट रहे दो छात्रों को अनियंत्रित राजस्थान नंबर के कैंटर ने सामने से टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर हाईवे की चैकी मंडी से पुलिसकर्मी पहुंच गये व दोनों युवकों को उठाकर आवश्यक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।  मिली जानकारी के अनुसार तालफरा निवासी मुकेश कुमार पुत्र गुलाब सिंह व प्रिंस पुत्र पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी निवासी सौंख एक ही बाइक पर सवार होकर मथुरा आये थे। करीब बारह बजे वे दोनों वापिस अपने घर लौट रहे थे तभी अनियंत्रित वाहन द्वारा पालीखेड़ा मोड के निकट दोनों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मदद को आये लोगों ने जैसे ही उन्हें उठाया तब तक दोनों छात्र दम तोड़ चुके थे। जैसे ही मृतक युवकों के परिजनों को सूचना मिली तत्काल परिजन मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहनको पकड़ लिया है। बताया गया कि एक छात्र छाता के धनवंतरि काॅलेज का पढ़नेवाला है। वहंी दूसरा छात्र लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठा था।

Read More

मथुरा। थाना गोवर्धन के राधाकुण्ड क्षेत्र में हो रहे अवैध मिटटी के खननकी शिकायत को लेकर एसडीएम ने आज कार्यवाही की। इस दौरान अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। बतया गया कि राधाकुण्ड के गांव मुखराई में हो रहे अवैध मिट्टी खनन को लेकर सदर एसडीएम ने छापामार कार्यवाही की। इस दौरान उनके साथ स्थानीय पुलिस भी थी। छापे के दौरान एसडीएम ने 5 ट्रैक्टर 2 हाईवा व एक जेसीबी मशीन खनन करते हुए पकड़ी है।

Read More

मथुरा। राया कस्बे में प्रमुख निर्माता डाबर कंपनी की नकली फैक्ट्री पकड़ी गयी है। बताया गया कि कंपनी के लोगों को खबर मिली थी कि कस्बा में डाबर कंपनी के नाम से कुछ लोग माल बना रहे हैं। इस पर पुलिस के साथ कंपनी के लोगों ने छापामार कार्यवाही की। इसमें दो लोग पकड़े गये हैं। इनके पास से डाबर कंपनी का माल भी बरामद हुआ है। वहीं प्लास्टिक की डिब्बियां पुलिस और टीम ने बरामद किये हैं। छापामार टीम ने मौके से आरिफ पुत्र मजीद निवासी पठानपाड़ा और पवन पुत्र महावीर निवासी नागल रोड राया को हिरासत में लिया है। इनके पास से गुलाब जल के नकली होलोग्राम, लवण भास्कर चूर्ण की खाली शीशी भारी मात्रा में बरामद की गयी हैं। छापा मारनेवाली टीम में डावर कंपनी के मैनेजर अशोक कुमार, मनोज कुमार सन्तोष कुमार, पूरन चन्द साथ थे। मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि हमें पिछले तीन-चार माह से नकली माल बनाये जाने की सूचना मिल रही थी जिसके बाद राया छापामार कार्यवाही की गयी है। दोनों आरोपियों के घर से माल बरामद किया गया है।

Read More