मथुरा

गोवर्धन के राधाकुण्ड पर 156 टन फलों का दिव्य भोग लगाने वाले परम पूज्य संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज बद्रीनाथ वाले गोवर्धन में चरणामृत कुण्ड पर वृक्षारोपण किया गया। यमुना मिशन के तत्वााधन में चरणामृत कुण्ड पर यमुना  पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में परम पूज्य संत बालयोगेश्वर दास जी महाराज ने सहभागिता की। सांय 4 बजे महाराज जी अपने सैकड़ो अनुयायियों के साथ गोवर्धन पहुॅचे। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा संत बालयोगेश्वर दास जी का पुष्पमाला एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात यमुना मिशन द्वारा गोवर्धन में काष्र्णि कुण्ड, चरणामृत कुण्ड की जीर्णोद्धार एवं स्वच्छता कार्यक्रम को देख मिशन के कार्यों की सराहना की। उन्होने कहा कि वर्तमान में आवश्यकता बातों से अधिक जमीन पर कार्य करने की है जिसमें यमुना मिशन सतत् लगा हुआ है।  महाराज जी द्वारा चरणामृत कुण्ड पर नीम  के वृक्ष का रोपण किया गया। वृक्षारोपण के पश्चात् महाराज ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण के संतुलन को बनाने में वृक्ष सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। हमारे पूर्वजों द्वारा वृक्षों की हमारे जीवन में महत्व बना रहे इसके लिये उन्हे पूज्यनिय और उनका प्रयोग औषधियों में किया गया जिसके कारण हजारों वर्षो तक हम प्रकृति प्रेम के साथ संसार को आगे बढाते चले आये है। परन्तु वर्तमान में विकास की अंधाधुध दौड में हम प्रकृति को दरकिनार कर रहे है जिसके भयावह परिणाम हमारे सामने आ रहे है। इसलिये हम सभी को अधिक से अधिक  वृक्षारोपण करना होगा।  यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने महाराज जी से आर्शीवाद मांगा कि सोशल मीडिया पर बनाया गया यमुना मिशन के फेसबुक पेज पर जल्द से जल्द 5 करोड लाईक हो सके। उन्होेने कहा कि यदि सन्तों के द्वारा प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जायेगा तो अवश्य ही बहुत जल्द पुनः पूर्व की तहर पृथ्वी पर हरियाली दिखाई देने लगेगी। इस अवसर पर हरिओम बाबा, गोपाल दास बाबा, दाउदयाल, मुनमुन गोस्वामी, मोहन लाल, लडडू आचार्य, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।     

Read More

 पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह  एक सप्ताह पूर्व गोवर्धन में हत्या कर फैंके गये युवक के शव का पुलिस ने किया खुलासा मथुरा। गत 28 जनवरी को गोवर्धन के नीमगांव के पास छाता रोड पर एक ग्रामीण की हत्या कर लाश फैंक दी गयी थी पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते बताया कि प्रेमी और दोस्त के सहयोग से मृतक की पत्नी ने अपने पति की हत्या की थी। मृतक ब्रजमोहन पुत्र भूदर सिंह निवासी सहार बरसाना का रहने वाला था। आज पत्रकारों को इसकी जानकारी देते एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में लगाया गया था। गोवर्धन पुलिस ने इस संबंध में गहन जानकारी की तो पाया कि ब्रजमोहन की हत्या उसकी पत्नी प्रेमवती ने अपने प्रेमी कन्हैया पुत्र शिवराम व उसके साथी पुष्पेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी राधेश्याम कालोनी गोविंद नगर मथुरा द्वारा करायी थी। इस संबंध मंे मृतक के भाई ने महिला व कन्हैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी विवेचना के दौरान पाया गया कि कन्हैया और उसके साथी पुष्पेन्द्र ने हत्या की थी। घटना में प्रयुक्त काले रंग स्कार्पियो संख्या एचआर 37 बी 5736 मिल गयी। मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने पूछने पर बताया कि कन्हैया से उसके दो साल से संबंध थे। प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिये योजनाबद्ध तरीके से गत 27 जनवरी को करीब शाम 6-7 बजे कन्हैया अपने साथी पुष्पेन्द्र को लेकर उसकी स्कार्पियो गाड़ी से डीग अडडा गोवर्धन आकर मृतक को मोबाइल फोन के जरिेये खबर दी गयी की हलवाईगिरी का काम है। उसको बुलाकर शराब का सेवन कराकर स्कार्पियो गाड़ी में कन्हैया द्वारा अपने मफलर से उसका गला घोंटकर और सिर में चोट पंहुचाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उददेश्य से शव को नीमगांव के पास स्कार्पियो गाड़ी से फैंक दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में थानाध्यक्ष गोवर्धन अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, कां. कौशल, विजय और सुमाला यादव की भूमिका अच्छी रही।  

Read More

 वृंदावन नगर की टैªफिक व्यवस्था को लेकर पंडा व व्यापारी समाज रैली निकालते हुए  पण्डा और व्यापारी समाज ने निकाली रैली मथुरा। जिला प्रशासन द्वारा वृन्दावन में बाहर से आने वाले वाहनों को शनिवार और रविवार को रोकने की व्यवस्था का पण्डा और व्यापारी समाज विरोध कर रहा है। आज पण्डा समाज द्वारा वृन्दावन में व्यवस्था के विरोध में रैली भी निकाली गयी। वहीं होटल और गैस्ट हाउस संचालकों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने का ऐलान किया गया था लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गैस्ट हाउस बंद का असर बेकार साबित हुआ। अधिकांश होटल और गैस्ट हाउस खुले मिले। उधर पण्डा समाज का नगर पालिका चैराहे पर व्यवस्था के खिलाफ चल रहा अनशन छटवें दिन भी जारी रहा। तीर्थयात्रियों के वाहनों को काफी दूर तक रोकने से उनका वृन्दावन में प्रवेश नहीं हो पाता। तीर्थयात्री मंदिर तक आकर ही लौट जाते हैं जिससे पण्डा समाज और व्यापारियों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। गैस्ट हाउस और होटल संचालक भी इससे परेशान हैं। विभिन्न राजनैतिक लोग भी धरने के समर्थन में वृन्दावन पंहुच रहे हैं। दूसरी ओर इस व्यवस्था से आम जनमानस प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था से नगर में आने-जाने और पैदल तीर्थयात्रियों को काफी सुकून मिल रहा है। 

Read More

 अंर्तराज्यीय गैंग के तीन बदमाश पुलिस द्वारा दबोचे जाने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह  मथुरा। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ दिनों से जनपद में ऐसे अन्तर्राज्जीय गैंग के बारे में सूचना मिल रही थी जो दूसरे जनपदों से किराये पर गाडि़यां बुक कर चलते हैं और रास्ते मंे ड्राइवर से असलाहों की नोंक पर गाड़ी छीन लेते थे और उसे बंधक बनाकर फैंक देते थे। इस जानकारी पर एसएसपी ने सीओ महावन अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया और गैंग के बारे में सूचनायें इकटठी कीं। इसी क्रम में कल एसओ बलदेव प्रवीण कुमार ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान अरतौनी चैक पोस्ट से गैंग के तीन सदस्यों को लूटी व चोरी की गयी तीन अलग-अलग कंपनियों की लग्जरी गाडि़यों, असलाह सहित पकड़ा है। इनके पास से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी संख्या एचआर 99 4613 को दिल्ली छतरपुर से गत 2 फरवरी को बुक किया था। बाद में चालक को खैर व गौंड़ा अलीगढ के बीच में नहर की पटरी पर फैंक दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों ने दिल्ली, नोएडा और मथुरा से पूर्व में भी वाहन लूट व चोरी की घटनाओं को कबूला है। पकड़े गये लोगों में योगेश उर्फ यशपाल पुत्र बनवारी निवासी ढांटौली गौण्डा अलीगढ, सूरज मण्डल पुत्र चन्द्रेश्वर निवासी दुर्गा पटटी फुटैना जिला मधुवनी बिहार, मनीष पाल उर्फ बनी सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी खण्डार पहासू बुलंदशहर हैं। इनके पास से स्विफ्ट डिजायर के अलावा अर्टिगा मारूति सफेद रंग संख्या यूपी 85 0551, गैट्ज हुंडई काले रंग की संख्या एचआर 51 2701, दो तमंचे 315 बोर, कारतूस, एक तमंचा 32 बोर बरामद किया है। इनको पकड़ने वालों में एसओ बलदेव प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक सूरज सिंह, मुनेश बाबू, विपिन, नीरजकांत, अनिल कुमार, आशीष कुमार शामिल हैं।

Read More

 स्ट्राइक वन के हैरिटेज संग्रहालय का दौरा करते आर्मी कमाण्डर दक्षिण पश्चिमी कमाण्ड लेप्टिनेंट जनरल सरथ चन्द, जनरल कमांडिग आॅफिसर.इन.सी, दक्षिण पश्चिमी कमांण्ड व बिन्दू सरथ चन्द, क्षेत्रीय प्रेसिडेंट दक्षिण पश्चिमी कमांण्ड मथुरा। स्ट्राईक वन कोर मे आर्मी कमाण्डर दक्षिण पश्चिमी कमाण्ड लेप्टिनेंट जनरल सरथ चन्द, जनरल कमांडिग आॅफिसर.इन.सी, दक्षिण पश्चिमी कमांण्ड व बिन्दू सरथ चन्द, क्षेत्रीय प्रेसिडेंट दक्षिण पश्चिमी कमांण्ड, आर्मी वाईव्स वेलफेयर ऐसोशिएशन ने स्ट्राईक 1 कोर मथुरा का दौरा किया। आर्मी कमाण्डर ने मथुरा छावनी के युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और स्ट्राईक 1 के हैरिटेज संग्रहालय का भी दौरा किया। लेप्टिनेंट जनरल शैाकिन चैहान, जनरल कमांडिग आॅफिसर स्ट्राईक वन कोर ने आर्मी कमाण्डर को सामरिक, प्रशिक्षण व प्रशासनिक पहलुआंे के विषय मे विस्तृत रूप से अवगत कराया। इस अवसर पर स्ट्राइक वन कोर के अधीन सभी फारमेशन कमाण्डर तथा वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। आर्मी कमाण्डर ने फारमेशन द्वारा सामरिक तैयारी अैार प्रशिक्षण के स्तर में उन्नत सुधारो की सराहाना की साथ ही सैनिकों व उनके परिवारो की जीवन शैली मंे बदलाव के लिए किये गये प्रयासो की प्रशंसा की। क्षेत्रीय प्रेसिडेंट दक्षिण पश्चिमी कमांण्ड, आर्मी वाईव्स वेलफेयर ऐसोशिएशन बिन्दू सरथ चन्द ने स्ट्राईक वन कोर के परिवारो से मुलाकात की।

Read More

समस्याओं को लेकर जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर में व्याप्त राशन कार्ड डीलरों के भ्रष्टाचार को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपते कहा कि राशन कार्ड पर मोहर लगाने के नाम पर पैसे मांगने और जो राशन कार्ड वितरित किये जा रहे हैं उनमें बहुत अधिक संख्या में राशन पर लिखे हुए और किसी और व्यक्ति के नाम को काटकर हाथ से दूसरे व्यक्ति का नाम लिखकर राशन कार्ड दिये जा रहे हैं। निर्धारित समय पर राशन कार्डो की दुकाने नहीं खुल रही हैं व समान के खत्म हो जाने के नाम पर उपभोक्ताओं को खाली हाथ वापिस भेज दिया जाता है। नगर अध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि लगभग पिछले 1 वर्ष से राशन काडों को लेकर समाज में बहुत असंतुष्टता का माहौल व्याप्त है।अगर इन सब समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो भाजयुमो पीडि़त जनता के साथ आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, भाजयुमो उपाध्यक्ष रामू गूर्जर, श्रीकान्त भण्डारी, मीडिया प्रभारी कुंजबिहारी चतुर्वेदी, आशीष उपाध्याय, रवि सैनी, धर्मेश नौहवार, भरत सिंह, अशरफ कुरैशी, भूपेन्द्र, जीतू, विक्रम सिंह, मन्नू, राहुल, अनिल शर्मा, पप्पू भोला, दुर्गा प्रसाद, शिवशंकर सिंह, मनीष कुमार, लक्ष्मीनारायण, धन्नू चैधरी, सुनिल सिंह, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Read More



Mediabharti