मथुरा

 गांधी प्रतिमा के नीचे श्रद्धांसुमन अर्पित करते लोग  मथुरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 68वीं पुण्यतिथि के मौके पर आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता गांधी ने स्वतंत्रता दिलाने में पूूरे देश को एक सूत्र में पिरोया।  शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कीर्ति कुमार कौशिक की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रीय एकता और अखण्डता बनाए रखने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महेश प्रधान बाल्मीकि, ब्रजकिशोर गोस्वामी गुड्डू, राहुल अरोड़ा, डा. रमा चतुर्वेदी, जितेन्द्र मणि, कृष्णा माहौर, इन्द्रजीत गौतम, अभिषेक गर्ग, छुट्टन कुरैशी, मुकेश धनगर, बबलू धाकरे, अखिलेश प्रताप, शैलेन्द्र चैरसिया, पप्पू गोला, प्रवीण गौड़, आदि प्रमुख थे। संचालन हाजी नसीम ने किया। वहीं अखिल भारतीय सम्प्रदायिकता विरोधी समिति द्वारा विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन बाबू रमेश चंद गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें शिवदत्त चतुर्वेदी, सईद आजमी, सरदार उपकार सिंह, का. गफ्फार अब्बास, ईश्वरचन्द्र दास चैहान, रामनारायण मिश्र, रूप किशोर शर्मा, प्रेम सिंह कर्दम, सरल कुमार शर्मा, मनोज गौड़, उत्तम सहजना, दिनेश तिवारी, डा. राणा प्रताप, सभासद निजाम उद्दीन, ने कहा कि जब तक विश्व और देश में असमानता, अन्याय, हिंसा, साम्प्रदायिकता, जाति-भेद और शोषण कायम है, तब तक महात्मा गांधी की प्रासंगिकता बरकरार रहेंगी। संचालन मनोज गौड़ ने किया।  वहीं आम आदमी पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता गांधी पुण्यतिथि के मौके पर विकास बाजार गांधी प्रतिमा पर एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ललित मोहन शर्मा, डा. भगत सिंह, संतोष सक्सैना, प्रदीप चतुर्वेदी, विजय कुलश्रेष्ठ, दीपक गौतम, सुरेशचंद सैनी, आदेश शर्मा, ब्रिजेश कुमार अग्रवाल, सुरेश चंद सैनी, देवेन्द्र पाल सिंह, सुखवीर सिंह आदि ने राष्ट्रपिता बाबू को कर्म का धनी बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन, की अध्यक्षता एवं भरतपुर गेट व्यवसायी समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बजाज के मुख्य आतिथ्यि में मनाई गईं। कार्यक्रम में अशोक कुमार वर्मा, डा. ब्रज भूषण चैहान, डा. मनवीर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, कृष्ण मुरारी, प्रेमसरोज मौर्य, पवन कुमार, धर्मवीर सिंह, आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। अल्वी समाज विकास सोसाइटी द्वारा भूतेश्वर स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में दो सौ गरीब निराश्रित महिला-पुरूषों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर श्री अल्वी ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है, इस मौके पर आमीर अहमद अल्वी को अल्वी समाज विकास सोसाइटी का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर शाकीर शाह, हाजी सलीम शाह, जमील मास्टर, बंगाली शाह, मुन्ना शाह, सद्दीक ठेकेदार, इकबाल सय्यैद आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। एसपी सिटी शैलेष पांडेय के संत कबीरनगर के पुलिस अधीक्षक बनने पर आज पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों ने निवर्तमान एसपी श्री पांडेय को विदाई दी।  ज्ञात रहे कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेष कुमार पांडेय के संत कबीर नगर पुलिस अधीक्षक बनने पर आज उन्हें भावभीनी विदाई दी गई और उनके कार्यकाल की प्रशंसा पुलिस अधिकारियों ने करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार विभाग के कर्तव्यों के प्रति संकल्पित रहें। इस मौके पर एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी क्राइम राममोहन सिंह, एसपी ग्रामीण अजय कुमार, एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी, एसपी सुरक्षा हृदेश कुमार, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आम नागरिकों ने भी उनके इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। 

Read More

मथुरा। बलदेव कस्बे के बस स्टैण्ड के निकट स्थित खादी ग्रामोद्योग के सामने रहने वाले एक किशोर ने बीतीरात पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  मिली जानकारी के अनुसार सोनू उर्फ सीपी 17 वर्ष पुत्र केशव पांडे का शव आज उसके घर के कमरे में छत के पंखे से धोती के सहारे झूलता मिला। सुबह जब सोनू के परिजन जागे और उन्होंने उसे जगाने का प्रयास किया। लेकिन सोनू के कमरे से कोई आवाज वापस न आने पर जब परिजनों ने जंगले से झांककर देखा तो वह अवाक रहे गए। सोनू का शव छत के पंखे से झूल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे तोड़कर मृतक का शव उतरवाया और पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिजन और आसपास के लोग कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं, जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है। 

Read More

चोरों के हौंसले बुलंद मथुरा। राया कस्बा क्षेत्र में सबसे व्यस्त इलाके में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। चोरों ने बीती रात शटर काटकर हजारों रूपये की चोरी कर ली। मिली जानकारी अनुसार गत रात्रि कस्बे के हाथरस रोड स्थित व्यस्ततम इलाके में नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित शर्मा मार्केट में राम स्पोर्ट्स की दुकान को चोरो ने अपना निशाना बना दिया। चोरों ने दुकान के शटर को काटकर हजारों रूपये का स्पोर्ट्स का सामान व कुछ नगद रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। दुकान स्वामी मनोज ने पुलिस को सूचना दी। सुचना पर पहुचे राया कस्बा प्रभारी ने जायज लिया। अज्ञात चोरो के खिलाफ थाना राया में शिकायत दर्ज करा दी गई है। दुकान के शटर की हालात से ऐसा प्रतीत होता है कि शटर को किसी मशीन द्वारा तोड़ा गया है।

Read More

मथुरा। महुअन टोल प्लाजा पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने कम्प्यूटर सिस्टम में छेड़छाड़ कर सवा लाख रूपये की हेराफेरी कर दी। जानकारी होने पर टोल प्लाजा मैनेजर ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करायी है। फरह के टोल प्लाजा मैनेजर अवेन्द्र कुमार ने एक टोल प्लाजा कर्मचारी पर 1 लाख 23 हजार 500 रूपये गबन करने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप है कि योगेन्द्र शर्मा पुत्र राजेन्द्र निवासी आवास विकास कालोनी सिकंदरा ने कम्प्यूटर सिस्टम से छेड़छाड़ कर 1,23,500 रूपये गबन कर लिये। यह टोलकर्मी टोल प्लाजा महुअन पर तैनात था।  

Read More

 जिला पंचायत बैठक में पांच प्रस्ताव पारित करती जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी  जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों का होगा तेजी से विकास मथुरा। आज जिला पंचायत की बैठक ममता चैधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी जिसमें पांच प्रस्ताव पारित किये गये। वहीं बैठक में उस समय हंगामे की स्थिति बन गयी जब मांट के विधायक श्याम सुन्दर शर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह को असंवैधानिक बताया और धरने पर बैठ गये और बैठक का बहिष्कार कर बसपा सदस्यों के साथ वहां से चले गये।  आज जिला पंचायत की हुयी बैठक पांच प्रस्ताव पारित किये गये। इनमें प्रमुख रूप से जनपद के देहात क्षेत्रों में चतुर्थ वित्त आयोग से आयी 9 करोड़, 63 लाख, 53 हजार, 500 रूपये की धनराशि से सड़क निर्माण सभी विकास खण्डों में कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि  जहां जितनी आवश्यकता होगी वहां यह कार्य कराये जायेंगे। पूर्वववत जिला पंचायत अध्यक्ष को इन कार्यों के निष्पादन का अधिकार रहेगा। वहीं जिला पंचायत नियमावली 1992 के अनुसार ढाई हजार से पांच हजार तक व्यय करने का अधिकार अध्यक्ष को दिया गया है। सदस्यों की सहमति से जिला विकास योजना अनुमोदित हुयी। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत फेज-10 के लिये 20 सड़कें पास की गयीं जिनमें मुख्य रूप से कोसी-शेरगढ रोड, कोसी-कामर-कोटवन रोड, राल-सिहाना होती हुयी बढौता, राल से पेलखू होती हुयी भदार, सैमरी, तरौली वाया बरौली, फरह से ओल होती हुयी बेरी, कोसी-शाहपुर रोड के पैगांव वाया भीकागढी 13 किमी, राया-मांट रोड, ब्रह्मसी से ढकू 10 किमी, ऊठरी-रूठरी से खिटाविटा वाया कादौना, शिवाल से करहैला वाया सहार, तरौली-छाता रोड से रान्हेरा वाया सैनवा शामिल हैं। इस दौरान गत बैठक की पुष्टि की गयी। बैठक में अध्यक्ष के पास गांव गोहारी, दौताना, चंदौरी और भदावल के प्रधानों के पत्र को पढकर सुनाया गया जिसमें छाता मार्ग पर स्थित अशर एग्रो कंपनी के प्रदूषण को लेकर शिकायत की गयी और इसका निदान करने को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा अपर मुख्य अधिकारी और सदस्यगण तथा विधायक मौजूद थे।

Read More

कलक्टेªट सभाकक्ष में अधिकारी और कर्मचारी एवं डीएम मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए  मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंन्त्रता संग्राम के बलिदान देने वाले शहीदोें की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्वान्ह 11 बजे से 10 मिनट पूर्व नागरिक सुरक्षा विभाग के सायरन बजते ही कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित हुए। ठीक 11 बजे जिलाधिकारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रसाद, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, सहायक नियंत्रक सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। आगामी 4 फरवरी को राधेश्याम आश्रम बंगालीघाट पर डाॅ. विष्णु विराट स्मृति समारोह का आयोजन प्रातः ग्यारह बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन सायं चार बजे से किया जायेगा जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि सोम ठाकुर करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक मोहन स्वरूप भाटिया हैं।

Read More

मथुरा। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी ने जनपद में मसानी मार्ग स्थित कल्याण करोति, वृन्दावन स्थित पंकज वेलफेयर सोसायटी एवं रांची बांगर स्थित राधा स्वामी शिक्षा समिति के माध्यम से निर्मया स्वास्थ्य बीमा के अन्तर्गत आवेदन पत्र आॅनलाइन कराकर प्रत्येक माह कि अन्तिम तारीख तक उनके कार्यालय में सूचना उपलब्घ कराने के निर्देश जारी किये हैं।जिला विकलांग कल्याण जन विकास अधिकारी श्याम सुन्दर इकनौरिया ने बताया कि राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार द्वारा संचालित निर्मया स्वास्थ्य बीमा के अन्तर्गत 15 हजार मासिक तक आय वाले विकलांगों के लिए 250 रूपये और इससे अधिक आय वाले परिवारों के लिए 500 रूपये मासिक आवेदन शुल्क की राशि निर्धारित है। वे इनमें किसी संस्था पर शुल्क की राशि जमा कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें एक लाख रूपये की वार्षिक स्वास्थ्य बीमा उपलब्घ है। ज्ञातव्य है कि जनपद की यह संस्थायें राष्ट्रीय न्यास द्वारा पंजीकृत हैं। संस्थाओं को स्पष्ट किया गया है कि आवेदकों सम्बन्धी सूचना प्राप्त कराने में कोई शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

Read More