मथुरा

जाम लगाते लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज  -थाने पहुंचे ग्रामीणों ने चैकी पर की तोड़फोड़, थाना प्रभारी निलंबित  मथुरा। निर्माण कार्य के दौरान गिरकर घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान मौत से गुस्साएं परिजनों ने महावन मथुरा रोड पर जाम लगाया तो महावन पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर डाला। इसके बाद परिजनों ने थाना महावन पर जमकर उपद्रव मचाया। ग्रामीणों ने पुलिस को जमकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। थाने पर पथराव किया, सरकारी गाड़ियों को तहस-नहस कर डाला। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई।  सोमवार सुबह हुई इस घटना से महावन में सनसनी फैल गई। कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा तब जाकर आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा थमा। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी देवकी नंद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। बताया जाता है कि परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर जाम लगाया था, पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उन पर लाठीचार्ज किया। जानकारी के अनुसार थाना महावन के कुमारपाड़ा निवासी 30 वर्षीय जीतू उर्फ जयप्रकाश पुत्र बच्चू राजमिस्त्री का काम करता था। बीते 23 जनवरी को जीतू तेली पाड़ा निवासी नूर मौहम्मद पुत्र छीतरिया के यहां काम कर रहा था, दोपहर करीब तीन बजे भारी बल्ली पर चढ़ा जीतू उस समय नीचे गिर गया जब स्थानीय रूकमान पुत्र सलाउद्दीन ने अपनी गाड़ी से पेड़ में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जीतू नीचे आ गिरा जिससे उसके सिर में चोटें आई। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। परिजन जीतू का शव लेकर महावन थाने पहुंचे वहां जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो उसके परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। परिजन शव को लेकर मथुरा-महावन रोड पर पहुंच शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंचे थाना महावन प्रभारी देवकीनंदन यादव ने ग्रामीणों को समझाया, मगर वह नहीं माने तो गुस्साएं एसओ ने अपने अधीनस्थों सिपाहियों से लाठीचार्ज करने के आदेश दे दिए। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों का जब धैर्य टूट गया तो उन्होंने थाने पहुंचकर पथराव शुरू कर दिया। उनके साथ आए ग्रामीणों ने पुलिस को जमकर पीटा। थाना परिसर में जबरदस्त तोड़फोड़ की। उपद्रव होने की सूचना पर पहुंची एसडीएम चांदनी सिंह एसपी देहात अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सहित जनपद के कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। उच्चाधिकारियों को देखकर एक बार पुनः ग्रामीणों में आक्रोश भड़का लेकिन वह शांत हो गए। इस मामले में मृतक के भाई दीपक प्रकाश उर्फ बंटी पुत्र बच्चू सिंह मैक्स सं. यूपी 86 डी 9707 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए एसएसपी डा. राकेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से एसओ महावन देवकीनंदन को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, दोनों तरफ से मुकद्मा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।  

Read More

उदयपुर में यमुना मिशन के संस्थापक जी श्री प्रदीप बंसल जी का उदयपुर महारणा प्रताप हवाई अड्डा पर  बैंण्ड बाजे और 10 घोडा 6 ऊंट 2 हाथी और सैंकडो यमुना मिशन समर्थकों ने भटीन्डा के स्पेशल बैेंड के साथ जमीन पर पुष्पों कि वर्षा की साथ ही यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक जी को सुआफे, टुप्पटे, मालाओं, गुलाबजल इत्रों कि वर्षा कि और सर्वउपहार जलपान से  भव्य स्वागत किया गया। सभी समर्थको ने बढचढकर हिस्सा लिया। सभी ने संस्थापक जी से मिलने के लिए आकर्षिक हो रहे थे। सभी सर्मथक ट्रे थालीयों को लेकर उनके पास घुमते रहे। संस्थापक जी ने कहा कि उदयपुर चेयरमैन महापौर श्री चन्द्रसिंह कोठारी जी स्वच्छता का विशेष ध्यान रख रहे है। कुछ इतिहास पर चलते है और कुछ इतिहास बनाते है। लेकिन महापौर जी इतिहास बना रहे है। प्रैस मीटिंग में वाॅलिन्टीयर द्वारा महापौर जी के सामने संस्थापक जी कि तारीफ कि गई। साथ ही उन्हें बताया कि संस्थापक जी द्वारा यमुना मिशन ने यमुना को ही नही बल्कि पुरे राष्ट्र को सुन्दर व स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है इस दौरान पं0 अनिल शर्मा जी, गीता शर्मा, श्री आनन्द दास महाराज जी, काठिया बाबा महाराज जी, लखनदास महाराज जी, संजय जैन, महापौर पीए सुनीता शर्मा, पन्ना लाल शर्मा, देवेश चैधरी, शिवा, सौरभ चैधरी, श्री हर्षा, महेश जी, शरद शर्मा उर्फ छोटे भईया अनेको प्रांतो से लोगों ने संस्थापक जी का स्वागत किया।   

Read More

आज दिनांक 31 जनवरी को मारूती नगर, कैलाश नगर रोड स्थित सी.एल. शिशु शिक्षा निकेतन, वृन्दावन में अघोर शक्ति पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर बालयोगेश्वर गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में यमुना रक्षक दल की बैठक हुई। जिसका आयोजन ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष चन्द्र लाल शर्मा जी ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में दल के पदाधिकारी, संत-महापुरूष तथा युवा उपस्थित थे। जिसमे बताया गया कि कल दिनांक 1 फरवरी को यमुना में सीधे गिर रहे नालों को लेकर चीरघाट, वृन्दावन में सत्याग्रह एवं यमुना रक्षक दल द्वारा चीरघाट स्थित नाला टेप किया जायेगा। इस अवसर पर ब्राह्मण सेवा संघ, अघोर शक्ति पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर बालयोगेश्वर गिरि जी महाराज तथा सभी सन्तों एवं महापुरूषों ने यमुना रक्षक दल द्वारा होने वाले सभी आन्दोलन के लिए अपना पूर्ण रूपेण समर्थन दिया एवं कहा कि हम सभी हर तरह से यमुना रक्षक दल के साथ रहेंगे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि दिल्ली यमुनोत्री का पानी पी रही है और ब्रज के लिए यमुना में मल-मूत्र छोड़ रही है, यह असहनीय है। उन्होने सभी से कल भारी संख्या में जुटने  की अपील की। यमुना रक्षक दल की राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ0 लक्ष्मी गौतम ने कहा कि यमुना में केवल फैक्ट्रियों का विषेला जल, एवं नालों का गन्दा पानी बह रहा हैै। माँ यमुना को प्रदूषण से मुक्त कर स्वच्छ व अविरल बनाना ही भगवान श्रीकृष्ण की सच्ची पूजा है, क्यों कि यमुना भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी हैं। युवा प्रदेश अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा कि माँ यमुना के लिए सभी युवाओं को एकसाथ आना होगा। हमें अपनी माँ यमुना को गन्दे नालों से मुक्त कर शु़द्ध बनाना है। उन्होने सभी से अपील की वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में कल दिनांक 1 फरवरी को 12 बजे दिन में चीरघाट, वृन्दावन में उपस्थित हों। इस अवसर पर महन्त शेषानन्द जी, महन्त अमरदास, महन्त प्रियाशरण, दामोदर शास्त्री, जगदीश शास्त्री, जानकी शरण, ब्रजभूषण मिश्रा, महेश बाबा, गोपी शर्मा, सौरभ द्विवेदी, आचार्य सुरेश उपाध्याय, महन्त हरिदास, वेदप्रकाश मिश्रा, आचार्य विश्वनाथ तिवारी, पं0 गौरव शास्त्री, प्रधान मुकेश सारस्वत, अनूप अग्रवाल, कुलदीप दीक्षित, मुन्नालाल निषाद, श्रीदास प्रजापति, राधाबल्लभ शर्मा, रिचा शर्मा, राजेश तिवारी, कृष्णदेव चैधरी, चै0 नन्दलाल सिंह,रूपकिशोर बघेल, डाॅ0 चन्द्रपाणि पाण्डेय, आदि उपस्थित थे।    

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार आठ फरवरी को मथुरा आयेंगे। श्री शाह वृन्दावन में भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर महाराज के शांति सेवा आश्रम में मंदिर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे है। भाजपा जिला इकाई द्वारा श्री शाह के स्वागत की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।  भाजपा जिलाध्यक्ष डा.डी.पी. गोयल व जिला महामंत्री रविन्द्र पाण्डेय ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आठ फरवरी को मथुरा आ आयेंगे। कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना एक्सप्रेस9वे के वृन्दावन कट पर उनका स्वागत जिला भाजपा के तत्वाधान में किया जायेगा। भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी रामकिशन पाठक ने बताया कि श्रीशाह पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जनपद आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार (आज) मध्यान्ह एक बजे भाजपा के जिला कार्यालय पर होगी।   

Read More

एसएसपी ने दिए वंृदावन कोतवाल को रिपोर्ट लिखने के आदेश मथुरा।  ठग अपना शिकार बनाने के लिए नए-नए फंडे इजाद करने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला वंृदावन में कृष्णा कान्हा रेजीडेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक और गोवर्धन क्षेत्र के विधायक राजकुमार रावत के समधी को लाखों रुपये का चूना लगाने प्रकाश में आया है। मजिस्ट्रेट के भेष में आए ठग ने बिल्डर को अपने प्रभाव में लेने के लिए 12 लाख रुपये का चूना लगा दिया। बिल्र्डर को प्रभाव में लेने के लिए उसने न केवल 43 लाख के फ्लेट की एवज में 22 लाख का चेक तुरंत काटकर दे दिया। बल्कि दो बार उनके मुलाकात को आने के लिए नीली बत्ती लगी लग्जरी गाडियों को प्रयोग भी किया। चैकों के बाउंस होने पर अब निदेशक कार्यवाही के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। मामला वंृदावन कोतवाली का होने पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कोतवाली प्रभारी को दिए हैं।  वंृदावन कोतवाली के 17 चैतन्य विहार फेस वन निवासी मार्तण्ड देव पुत्र कपिल देव ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा रमणरेती वंृदावन स्थित कृष्णा कान्हा रेजीडेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (जो कि वंृदावन में फ्लैट निर्माण कर बिक्री का कार्य करती है) के कार्यालय में एक व्यक्ति आया। उसने अपना नाम सुशील कुमार पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी 15-ए नोयडा बताते हुए 43 लाख रुपये में एक फ्लैट खरीदने की बात कही और उसी दिन अपने अलीगढ़ की स्वर्ण जयंती नगर स्थित इलाहाबाद बैंक के खाता संख्या 50317465740 से 22 लाख रुपये का चेक संख्या 031924 पर हस्ताक्षर करके उन्हें दिया। चैक काटकर देने वाले ठग ने स्वयं को 10-12 दिन पूर्व मैनपुरी में एसडीएम के पद पर तैनात होने की भी जानकारी दी। उन्हें शक भी नहीं हुआ क्योंकि ठग नीली बत्ती लगी गाड़ी में आया था। ठग ने उन्हें विश्वास में लिया और उसके बाद अपने तबादले के  लिए 12 लाख रुपये की आवश्यकता बताते हुए 22 लाख रुपये के चैक की एवज में निजी खाते से आरटीजीएस कराने का अनुरोध किया।  वह ठग की बातों में आ गए और 27 जनवरी को अपने वंृदावन के फोगला आश्रम स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के खाता संख्या 216701000000070 से ठग के खाते में 12 लाख रुपये आरटीजीएस द्वारा डाल दिए। साथ ही ठग के द्वारा दिए गए चैक को बैंक में रियलाइजेशन के लिए डाला तो खाते में रुपये न होने के कारण चैक डिसओनर हो गया। पूछने पर बताया कि उसके खाते में किसी व्यक्ति को नगदी डालनी थी उसने नहीं डाली इसलिए ऐसा हुआ। चैक को पुनः 29 जनवरी को लगा दें तो उन्होंने ऐसा ही किया, लेकिन 30 को फिर चैक डिसओनर हो गया। अब उन्हें शक हुआ और पूछताछ शुरु की तो उन्हें पता चला कि ठग ने अपने खाते से इस दौरान 29 जनवरी को दस लाख रुपये बैंक नियमों के विपरीत नगद निकाल लिए हैं। उनके द्वारा डाले गए 12 लाख में से 11 लाख बैंक खाते में मौजूद हैं। इस धनराशि को भी वह जालसाजी कर बैंक से निकालने की फिराक में है। इस संबंध में विधायक राजकुमार रावत समेत अन्य लोगों के साथ पीडि़त ने एसएसपी डा. राकेश सिंह से मुलाकात की। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को समझा और वंृदावन कोतवाल को रिपोर्ट दर्जकर कार्यवाही के निर्देश दिए। पीडि़त ने बताया कि उसने इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र इलाहाबाद बैंक एवं स्थानीय थाने में भी कार्यवाही के लिए दिया है।

Read More

मथुरा। सांसद हेमामालिनी के आदर्श गांव रावल में आज चुनावी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हुआ। गुर्जर समाज व मल्लाह समाज के मध्य हुए इस संघर्ष में दो महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल होने की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रावल में गुर्जर समाज व मल्लाह समाज के मध्य चुनाव को लेकर चल रही रंजिश आज बवाल में बदल गई। इस चुनावी रंजिश ने आज संघर्ष का रूप धारण करते हुए मल्लाह समाज के धर्मपाल रविवार सुबह खेत में शौच को जा रहा था इसी दौरान गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने उसे दबोच लिया। लाठी-डंडों से उसे बुरी तरह पीट डाला। घटना के बारे में जब धर्मपाल के परिजनों को सूचना मिली तो धर्मपाल के परिजन एवं सहयोगी आरोपियों के घर गए, यहां दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस भिडं़त में मल्लाह समाज के धर्मपाल पुत्र सुक्खन, गणेशी पुत्र धर्मपाल, सोहनलाल पुत्र भरतो, बाबूलाल पुत्र वेदू, बंटू पुत्र कृष्णा, चंदा पत्नी सुक्खन, गोमतिया पत्नी धर्मपाल बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची थाना जमुनापार पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। घायलों के अनुसार उनके साथ प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह, शिवराम, जवाहर, नाहर सिंह, हरभान सिंह, बौना, वेदो, प्रीतम, गोपाल आदि ने मारपीट की है। गंभीर रूप से घायल धर्मपाल को चिकित्सकों ने आगरा रैफर कर दिया है। 

Read More

मथुरा। गरीबों को बंटने वाला राशन का चावल ब्लैक में बेचने जाने से पूर्व ही छापा मारकर पकड़ लिया गया। पुलिस और पूर्ति विभाग के लोगों ने दो ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक ट्राॅली रोक लिया जिसमें लाखों रूपये मूल्य का चावल था। इस कार्यवाही से गरीबों का राशन का चावल बच गया। पुलिस थाने में दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को ले आयी है। अब राशन डीलर चावल छुड़वाने की जुगत में लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली की महरौली में सरकारी राशन का चावल कहीं बाहर ब्लैक में बेचने हेतु ले जाया जा रहा है। सरकारी कटटों से बदलकर उसे दूसरे बोरियों में भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस और पूर्ति विभाग के लोगों ने छापा मारा तो एक ट्रैक्टर चालक तो भाग निकला लेकिन दूसरा ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक ट्राॅला पुलिस के हाथ लग गया जिसे गोवर्धन थाने लाया गया है। बताते हैं कि लगभग 125 कुण्टल चावल बताया जा रहा है। पुलिस और पूर्ति विभाग कार्यवाही में लगी हुयी है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने को बताया कि महरौली के मडौरा रोड से 125 क्विंटल चावल पकड़ा गया है जो कई राशन विक्रेताओं द्वारा इकटठा करके बेचने हेतु लेे जाया जा रहा था। वहीं लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में गरीबों के चावल की यह खेप पकड़ी गयी है। मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी भी पंहुच गये हैं और कार्यवाही में जुटे हैं।

Read More

राष्ट्रपति से लेकर पीएम, सीएम को भेजा तिरंगा मथुरा। रमेश चाय वाला को राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का ऐसा जुनून है कि चाय वाले के मुरीद बने लोग उसे सच्चा देशभक्त कहने में आज कोई गुरेज नहीं समझते। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से लेकर गणतंत्र दिवस के तीन दिन बाद तक राष्ट्रप्रेम से परिपूर्ण रमेश ने तिरंगा लगाकर अपने राष्ट्र को सलाम किया। मामूली इंच का यह तिरंगा भले ही आकार में छोटा होता है, मगर इसमें राष्ट्रभक्ति की भावना बहुत बड़ी नजर आती है। मथुरा के डीएम राजेश कुमार को उनके कार्यालय में जाकर अपने हाथों से तिरंगा उनकी शर्ट पर लगा रमेश ने सैल्यूट मारा, जिसे देख वहां मौजूद लोग हक्के-वक्के रह गए। मामूली चाय वाले रमेश ने इस बार अपने राष्ट्रप्रेम (तिरंगे झंडे) को भारतीय डाकसेवा द्वारा देश के राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी, पीएम नरेन्द्र मोदी, दिल्ली मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रदेश के राज्यपाल को भी भेजा है।  विदित हो कि होलीगेट क्षेत्र में करने वाला गरीब तबके का चाय वाला रमेश इतना ही करता नहीं है, बल्कि 15 अगस्त, 26 जनवरी को प्रभातकाल में निकलने वाले प्रभातफेरी में शामिल होने वाले बच्चों को बड़े सम्मान के साथ चाय पिलाता है। यह राष्ट्रप्रेम किसी धनाढ्य एवं नेता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि 15 अगस्त, 26 जनवरी को राह चलते लोगों को तिरंगा भेंट कर उन्हें सैल्यूट मारता है, यहीं उसका जुनून एवं राष्ट्र के प्रति लोगों को जागरूक करना है। 

Read More

मथुरा। पुलिस और अबाकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में चालीस लाख रूपये की शराब पकड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह एवं फरह थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। आबकारी एवं पुलिस टीम ने ट्रक में भरकर जा रही 600 पेटी अवैध विदेशी शराब पकड़ने के साथ ही एक शराब तस्कर को भी दबोचा है। शातिर तस्कर ने पुलिस टीम को चकमा देने का प्रयास किया लेकिन आबकारी तथा पुलिस टीम की मुस्तैदी के चलते तस्कर के मंसूबे विफल हो गये। आबकारी विभाग के अनुसार पकडी गई शराब की कीमत बताई है 40 लाख रूपये है।

Read More

 पत्रकार वार्ता में मौजूद वेटरनरी कालेज कुलपति प्रो. एसी वाष्र्णेय एवं अन्य  -बेटरनरी विश्वविद्यालय में हुई पत्रकार वार्ता  मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के कुलपति प्रो.एसी वाष्र्णेय ने कहा कि विलुप्त होती जा रहा देशी गौ वंश चिंता का विषय है। इस दिशा में शुष्क क्षेत्रों में देशी गो वंशीय पशुओं के संरक्षण एवं सम्बर्द्धन की आवश्यक हैं। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।  प्रो.वाष्र्णेय विवि परिसर स्थित गोष्ठी कक्ष में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि गो वंश के गिरते दुग्धोत्पादन के चलते किसान के लिए बोझ बन जाती है। वैज्ञानिक विधि एवं सलाह से इसके दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। गाय सर्वगुणीं है, इसीलिए उसे कामधेनु भी कहा जाता है। वैदिक काल से ही इस ब्रज में गो वंश का विशेष महत्व है। इसी दृष्टिगत देशी नस्ल की गायों के संरक्षण एवं सम्बर्द्धन नितांत जरूरी है। गो सेवक एवं वैज्ञानिक मिलकर इस दिशा में योजना तैयार करें। कुलपति विश्वविद्यालय में सोमवार से आयोजित नेशनल सेमिनार की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि पशुधन आबादी के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन में यूपी देश का अग्रणी राज्य है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि देश के प्रतिव्यक्ति दुग्ध की औसत उपलब्धता 290 ग्राम प्रति दिन की तुलना में उत्तर-प्रदेश में प्रति व्यक्ति यह आंकड़ा 310 ग्राम है।  विदित हो कि उप्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा तथा सेवा एवं शिक्षण संस्थान, सोलन हिमाचल प्रदेश संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय परिसर में शुष्क क्षेत्रों में देशी गोवंशीय पशुओं के दुग्ध उत्पादन वृद्धि, संरक्षण एवं संवधर्न हेतु कार्ययोजनाओं का निर्धारण विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन कल सोमवार को हो रहा है। उद्घाटन सत्र में भारतीय पशुचिकित्सा परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष डा. उमेश चन्द्र शर्मा अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं।  सेमिनार में जनपद एवं आस-पास के गोसेवकों, गोशाला प्रबंधकों एवं जैव कृषि में कार्य करने वाले अग्रणी कार्य-कर्ताओं को देशी नस्ल के गोसंवर्धन एवं संरक्षण तथा पंचगव्य से सम्बन्धित सूचनाएं एवं नये नये अनुसंधानों के विषय में तकनीकी ज्ञान साझा करते हुए लाभान्वित करने हेतु इस संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस गोष्ठी में लगभग 100 प्रबंधक, 35 जैवकृषि करने वाले कार्य-कर्ता, 20 पशुचिकित्सा अधिकारी एवं 42 वैज्ञानिक सम्मिलित होंगे। इस सेमिनार में विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से महत्वपूर्ण विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी व्याख्यान दिया जाएगा, जिससे जनपद ही नहीं वरन् आस-पास के जनपदों एवं प्रान्तों से आए पशुपालक, व्यवसायी तथा युवावर्ग लाभान्वित् होंगे। पत्रकार वार्ता में निदेशक गो अनुसंधान संस्थान डा.शरद यादव, वेटरिनरी काॅलेज के अधिष्ठाता डा.एसके गर्ग, निदेशक प्रसार डा.सर्वजीत यादव, बायोटेक्नोलाॅजी के अधिष्ठाता डा.राजेश निगम, पीआरओ डा.मुकुल आनंद एवं कुलपति के तकनीकी सचिव एचएम रावत मौजूद थे।  

Read More