बाबरिया गैंग के सात शातिरों के बारे में मीडिया को जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह
महंगी कारों में सवार होकर करते थे लूट
मथुरा। अन्तर्राज्जीय लुटेरे मुकेश बाबरिया गैंग के सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरे गैंग के पास कीमती गाडि़यां और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। इन बदमाशों पर कई मुकदमे चल रहे हैं। एसएसपी ने स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस को पांच हजार रूपये नगद पुरूस्कार देने की घोषणा की है।
आज मंगलवार इसकी जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस गोवर्धन चैराहे मण्डी पर चैकिंग कर रही थी तभी तीन लग्जरी कार, जिसमें एक मारूति सियाज और दो स्विफ्ट में आ रहे सात अपराधियों को भारी मात्रा में पांच असलाह, आठ कारतूस, दो चाकू, साइकिल के एक्सल, लोहे की राॅड सहित पकड़ा है। ये बदमाश अपराध के लिये गाडि़यों पर फर्जी नंबरप्लेट लगाकर चलते थे। अपना व पिता का नाम भी बदलकर जगह-जगह घटनायें करते रहे हैं। इन लोगों ने पूछने पर बताया कि ढाई माह पूर्व दादरी में भी उन्होंने ऐसी ही एक लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद, पलवल, नोएडा और मेरठ में भी अपराध करने का इन्होंने इकबाल किया है। ये लोग नोएडा-आगरा एक्सप्रेस वे पर चलती हुयी गाडि़यों पर साइकिल के लोहे के एक्सल फेंककर लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गये गैंग में सरगना मुकेश पुत्र बाबूलाल उर्फ शैतान बाबरिया निवासी नौनी वीरभान थाना जगनेर आगरा, चूचू उर्फ नीरज बाबरिया पुत्र बाबूलाल, भूरा उर्फ ओमप्रकाश पुत्र बाबूलाल तीनों का निवास एक ही जगह है। इसके अलावा नितिन उर्फ राजू पुत्र राजकुमार निवासी मोहन नगर पलवल, गुडडू पुत्र गोपी बाबरिया निवासी रसूलपुर रूदावर भरतपुर, मंगल बाबरिया पुत्र हीरा बाबरिया निवासी ऊंटासानी टप्पल अलीगढ, नूर उर्फ प्रभु पुत्र कारे उर्फ पूरन उर्फ कालीचरन निवासी अटैरना पलवल हैं। जबकि इनके दो साथी ओमवीर उर्फ लाला बाबरिया तथा अमित उर्फ मोनू भागने में सफल रहे। कल रात नौ बजे पुलिस ने इन्हंे गिरफ्तार किया है। इनके पास से गाड़ी नंबर एचआर 18 6648 मारूति सियाज, गाड़ी नगर यूपी 85 एडी 9663 मारूति स्विफ्ट, गाड़ी नंबर यूपी 85 एएम 9365 मारूति स्विफ्ट, तीन तमंचे, छह कारतूस, एक पौनिया 315बोर, दो कारतूस, दो चाकू मिले हैं। गिरफ्तारी करने वालों में स्वाट टीम इंचार्ज हरीशवर्धन सिंह, शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह, उपनिरीक्षक एमएस चाहर, अनुराग यादव, कांस्टेबिल रियाज खां, सचिन कुमार, विनय कुमार, रविन्द्र कुमार एसआईएम, कां. प्रशांत, गोपाल, अभिनय, विपिन, महिला कांस्टेबिल कृष्णा चैधरी सर्विलांस सैल हैं।
Read More