मथुरा

हरिद्वार की कृश्णायन गौषाला पहुचे गौरक्षा संवाद यात्रा के यात्री मथुरा। ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र के तत्वाधान में गौ रक्षा एवं संवर्धन हेतु गौ रक्षा संवाद यात्रा बुधवार को हरिद्वार पहुॅची। गौ संवाद यात्रा मथुरा से हाथरस, अलीगढ, नोयडा, मेरठ आदि स्थानों पर प्रचार प्रसार करते हुये हरिद्वार गढी खाता स्थित कृष्णायन गौशाला पहुॅची। जहाॅ गौ प्रेमियों एवं नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गौ रक्षा संवाद यात्रा के तहत विभिन्न बैठक आहूत कर लोगो को गाय के महत्व से अवगत कराया गया। कृष्णायन गौशाला में आहूत बैठक में गौ रक्षा पर प्रकाश डालते हुये महामण्डलेश्वर स्वामी ईश्वरदास ने कहा कि गौ रक्षा के लिए सभी को निस्वार्थ भाव से आगे आकर सहयोग करना होगा तब जाकर गौ रक्षा संभव हो सकती है। गाय के महत्व को घर घर पहुॅचाने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें प्रयास तेज करने होगें। यात्रा का स्वागत पर संयोजक स्वामी नारायण दास ने सभी के स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुये गौ रक्षा के लिए सभी को आगे आने की अपील की उन्होने यात्रा के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराते हुये कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ प्रेमियों एवं ग्रामीणों से मिल उनके बीच संवाद स्थापित कर गाय के महत्व को पुनः स्थापित करना है। इस अवसर पर नृसिंह धाम के महन्त अयोध्या दास, गोलोक धाम के महन्त बद्री विशाल दास, स्वतन्त्रतानन्द, राजन दास, जगन्नाथ दास, आनन्द दास, गंगा माता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र स्थित ग्राम जरैलिया से एक ग्रामीण को उसके पुत्र की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की नगदी हड़प ली। ग्राम जरैलिया निवासी सुभाष पुत्र नाहर सिंह के द्वारा लिखाई गई पुलिस रिपोर्ट के अनुसार नगला जयसिंह निवासी विनोद पुत्र तोताराम उसके पास आया था। आरोप है कि उसने पीडि़त के पुत्र को सरकारी नौकरी मे लगवाने का झांसा देकर उससे तीन लाख रूपए ले लिए। इसके काफी दिनों बाद भी जब उसके पुत्र को आरोपी नौकरी पर नही लगवा सका तो पीडि़त ने अपने रूपए वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए नगदी वापस करने से इंकार कर दिया। इस मामले मे पीडि़त ने आरोपी विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित तारसी निकट कार ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। पुलिस के अनुसार ग्राम गोठरा थाना फतेहपुरसीकरी जिला आगरा निवासी 28 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र खजान सिंह अपनी बहिन गुड्डी देवी पत्नी हरदेव सिंह निवासी ग्राम रामपुर थाना मगोर्रा के यहां आया हुआ था। वह साइकिल लेकर शहर गया था और वहां से वापस आते समय तारसी के समीप माइनर पर कार ने उसे टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए आगरा रैफर किया गया,जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More

 मथुरा,  हिंदी सिनेमा के अमर गीतकार शैलेन्द्र की याद को बनाये रखने के लिए मथुरा नगर पालिका परिषद ने शहर की एक सड़क को ' गीतकार शैलेंद्र को समर्पित करने का फैसला लिया है . यह कार्य १३ फरवरी को सम्पन्न होगा .  '' गीतकार शैलेन्द्र मार्ग '' के उध्दघाटन  के मौके पर शैलेंद्र के बेटे दिनेश  भी रहेंगे.      हिंदी फिल्मों में करीब   ८०० गीतों के  रचियता और   फिल्म  ''तीसरी कसम '' के निर्माता   शैलेंद्र के जीवन के शुरूआती १४ साल मथुरा में बीते . वह यहीं पढ़े और खेले कूदे .  रेलवे में नौकरी लगी तो यहाँ से मुंबई  गए और फिर राजकपूर के संपर्क में आये . सन १९६६ में ४३ साल की  अल्प आयु में दिवंगत हुए शैलेन्द्र मथुरा की धौली  प्याऊ इलाके की गली गंगा सिंह में रहे . नई पीढ़ी इन सभी तथ्यों से अनभिज्ञ है. अभिनेत्री से सांसद बनी हेमा मालिनी ने भी  मथुरा पालिका की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता से शैलेन्द्र के नाम पर सड़क बनबाने का सुक्षाव  दिया था . मनीषा गुप्ता ने  बताया  कि उन्होंने शैलेन्द्र के नाम का स्मृति चिन्ह लगाने की कार्यवाही नगर की एक साहित्यिक - सांस्कृतिक संस्था  की पहल पर शुरू की .  उन्होंने कहा कि गीतकार शैलेन्द्र और मथुरा के रिश्तों के प्रचार होने से हमारा नगर गौरवान्वित होगा .   

Read More

मथुरा। थाना नौहझील के एक बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी के घर में आज दिनदहाड़े हुयी लूट से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बताया गया कि हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया। बदमाश लाखों रूपये की नगदी, आभूषण और अन्य सामान लूटकर ले गये हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के होश उड़ गये हैं। पीडि़त महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर एकत्रित हुए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुॅची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  जानकारी के मुताबिक कस्बा नौहझील में स्थित अयोध्या कुंज कालौनी निवासी रवि कुमार गोयल पुत्र भानु प्रकाश का बिल्डिंग मैटेरियल का थोक व्यापार करते हैं। बाजना रोड पर उनकी दुकान है। रवि रोजाना की तरह शुक्रवार को अपनी दुकान गया था। घर पर उसकी पत्नी डाॅली अग्रवाल और बेटा मौजूद थे। बताया गया है कि दोपहर को तीन लोग बाइक पर उसके मकान के सामने आकर रुके और चचे घर पर हैं क्या की आवाज लगाई। आवाज सुनकर बाहर आई डाॅली को तमंचा दिखाकर तीन घर में दाखिल हो गए और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच महिला का बेटा शोर सुनकर वहां पहुॅचा तो बदमाशों ने उसे भी गनपाॅइंट पर ले लिया और अलमारी की चाबियां मांगी। महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को मारने की धमकी दी तो घबराई महिला ने बदमाशों को अलमारी की चाबियां दे दी इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे करीब 25 तोले सोने के आभूषण और छह लाख रुपए की नकदी पर हाथ साथ कर लिया। इसी दौरान महिला ने शोर मचा दिया तो बदमाश आनन-फानन में बाइक लेकर भाग निकले। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुॅची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीडि़त व्यापारी रवि ने पुलिस को तहरीर दी वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।   

Read More

 नव निर्वाचित प्रधानों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी राजेश कुमार  पंचायती राज के माध्यम से गांव में विकास की गंगा बहाई जा सकती है मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने नव निर्वाचित प्रधानों का आवाहन करते हुए कहा कि ग्रामीण समितियों का गठन कर प्रधान गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में प्रधानों को इतने अधिकार प्राप्त हैं जिसके माध्यम से वे गांवों में विकास की गंगा बहा सकते हैं। श्रीकुमार आज यहां के0डी0 डेन्टल काॅलेज में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यशाला में उपस्थित प्रधानों को सम्बांेधित कर रहे थे। श्री कुमार ने प्रधानों से कहा कि गांव के लिए छः समितियां बनायी गयी हैं जो गांवों में सुधार के लिए प्रत्येक स्तर को आच्छादित करती हैं। प्रधान इन समितियों का गठन कर गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज के माध्यम से सरकार ग्राम प्रधानों को असीम शक्तियां प्रदान कर रखी हैं जिसकों सक्रिय कर व उसका सदुपयोग कर प्रधान गांवों में विकास की गंगा बहा सकते हैं। उन्होंने प्रधानों से कहा कि इन समितियों में बिना भेदभाव व पारदर्शी ढंग से अच्छे लोगों को रखें जो सही व सामयिक निर्णय में मददगार साबित हो। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य समिति, ग्राम जल समिति, ग्राम पोषण समिति, ग्राम शिक्षा समिति, स्वच्छता समिति आदि से गांवों के सर्वागीय विकास आच्छादित होते हैं।  इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत लोकतन्त्र की नींव होती है। हमारा देश गांवों का देश है। महात्मा गांधी की इच्छा थी कि हमारे देश की सरकार गांव से शुरू हो। उन्होंने कहा कि प्रधान गांव के विकास की योजना बना लें। प्राथमिकता वाले कार्यों को सबसे पहले करायें। उन्होंने कहा कि गांवों के खाते में कई मदों से धनराशि आती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 27 जनवरी से तीन फरवरी तक मातृत्व सप्ताह मनाये जाने का निर्णय लिया गया है जिसके अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत चिन्हांकन किया जाना है। इन चिन्हित महिलाओं की सभी प्रकार की जांच की जायेगी। गम्भीर रूप से बीमार महिलाओं को उपचार के लिए चिकित्सालयों में रेफर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अति कुपोषित बच्चों के लिए वृन्दावन चिकित्सालय में उपचार की व्यवस्था है। 14 दिन तक बच्चे को अस्पताल में रखकर इसका इलाज व मानीटरिंग की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधान आगे आयें और इन सब कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गन्दगी व बीमारी से बचने के लिए यह जरूरी है कि लोग खुले में शौच न करें। उन्होंने कहा कि प्रधान खुले शौच से गांव को मुक्त कराने का संकल्प लेकर आज यहां से जायें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्र, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डा. एके बाजपेयी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके मलिक, बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. उमा शंकर शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव, जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्र तथा जिला पंचायतराज अधिकारी  राजेन्द्र प्रसाद सिंह यादव ने अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा भारी संख्या में प्रधान उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti