मथुरा

 गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीएम राजेश कुमार एवं एसएसपी डा. राकेश सिंह सम्मानित करते हुए  जिलाधिकारी ने स्वतन्त्रता सेनानी भवर सिंह शर्मा का किया सम्मान संविधान में प्रगति की सारी व्यवस्थायें दी गई हैं पालन करने की जरूरत: डीएम  मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 67वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को देश के प्रति सच्छी निष्ठा, लगन व ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई। तदोपरान्त जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के मात्र एक वयोवृद्ध स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी भंवर सिंह शर्मा को शाॅल व नारियल दिया तथा जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने श्रीशर्मा को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।  इस अवसर पर बोलते हुए श्रीशर्मा ने कहा कि सभी लोग बिना शपथ लिए ईमानदारी से अपना काम करें देश अपने आप प्रगति करेगा। जिलाधिकारी ने श्री शर्मा को आश्वस्त किया कि हम सभी ईमानदारी से काम करेंगे और देश की प्रगति में सहभागी बनेंगे। उसके पश्चात पुलिस लाइन में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि आज ही के दिन 1950 में हमारे देश में संविधान लागू किया गया और आज हम 67वां गणतन्त्र दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश विगत 66 वर्षों से प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान में देश की तरक्की की सारी व्यवस्थायें दी है। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि संविधान में दी गई व्यवस्थाओं का सच्ची निष्ठा, लगन व ईमानदारी से पालन करें। दुनियां की ऐसी कोई ताकत नहीं है जो हमारे देश को तरक्की के शिखर तक पहुॅचने से रोक सके। इस अवसर पर पुलिस माॅर्डन स्कूल, स्वामी विवेकानन्द विद्यालय, सेन्ट डामनिक स्कूल, सेन्ट पाॅल स्कूल, अमरनाथ विद्या मन्दिर, चन्दनवन पब्लिक स्कूल तथा रमनलाल शोरावाला स्कूल की छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा परेड को एक लाख का इनाम दिया गया। सभी स्कूलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मेडल से पुरस्कृत निरीक्षक उमर सिंह यादव व उप निरीक्षक हरीश कुमार यादव सहित अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अच्छे कार्य करने वाले पत्रकारों को भी पुरस्कृत किया गया।  इस अवसर पर जिला जज दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेश कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, वित्त एवं राजस्व व कानून व्यवस्था सर्व अजय कुमार अवस्थी, महेन्द्र प्रसाद व सुरेन्द्र कुमार शर्मा, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट महेन्द्र प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात, ग्रामीण, अपराध व केजीएस आशुतोष द्विवेदी, अजय कुमार, राम मोहन सिंह व हृदयेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, सहित सभी क्षेत्राधिकारी व पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार तथा आमजन उपथित थे।  

Read More

 साइकिल रेस में भाग लेते प्रतिभागी -डीएम, एसएसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने रेस में भाग लिया -जिलाधिकारी ने विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत मथुरा। खेल विभाग के सौजन्य से गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायफल क्लब से साइकिल रेस का आयोजन किया गया। साइकिल रेस रायफल क्लब से शुरू होकर मछली फाटक, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नाराण चैधरी के घर से होते हुए विजय नगर आर्मी रोड़ से बायें मुड़कर विजय द्वार के अन्दर होकर 476 मी. वर्क शाॅप्स के अन्दर होते हुए हेलीपेड के बगल से जिला कारागार तथा तहसील मथुरा होते हुए सिविल लाइन्स पेट्रोल पम्प से दाहिने मोडकर रायफल क्लब पर समाप्त हुई।  साइकिल रेस में जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साइकिल रेस का आयोजन तीन भागों में किया गया। सबसे पहले अधिकारियों की टीम रवाना की गई जिसमें जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार तथा उनके बेटे श्री अभेद्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा व उनकी धर्म पत्नी श्रीमती अंकिता राज वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेष कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट महेन्द्र प्रसाद व उनकी धर्म पत्नी तथा उप जिलाधिकारी सदर श्री चन्द्र विजय सिंह ने भाग लिया। पुरूष वर्ग में कुल 142 तथा महिला वर्ग में कुल 16 प्रतिभागियों ने साइकिल रेस में भाग लिया। पुरूष व महिला वर्ग दोनों में अलग-अलग प्रथम स्थान पाने वाले को रू0 3100, द्वितीय को रूपए 2100, तृतीय को रू 1100 तथा दोंनों वर्गों में अलग-अगल तीन-तीन प्रतिभागियों को रू.500 का सांत्वना पुरस्कार जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।

Read More

मथुरा। महिला सशक्तीकरण मिशन के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत गत 24 व 25 जनवरी को जिला अस्पताल मथुरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्देव में राष्ट्रीय किशोरी दिवस व बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में बेटी के जन्म पर 10 प्रसूता व 10 कन्या शिशु को गिफ्ट हैम्पर, जान्सनकिट, कम्बल, च्यवनप्राश, खिलौने, नैम्पी व पौधें देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेटे व बेटी में फर्क न करने वाले अभिभावकों को शाल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वयं के जीवन तथा सामाजिक बदलाव में योगदान किया उन्हें डिक्शनरी देकर सम्मानित किया गया। बेटियों के महत्व व ताकत के सन्देश को जन-जन तक पहुॅचाने के लिये स्लोगन प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर एसीएमओ डा. राजेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक महिला समाख्या सुश्री सुनीता, जिला व बल्देव चिकि त्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी, डा. सिसौदिया, आदित्य लक्ष्मी, रूपवती, हेमलता, पे्रमलता सहित लगभग 300 प्रतिभागी उपस्थित थे। 

Read More

 गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हें मुन्हे बच्चे  मथुरा। जनपद के सभी विद्यालयों में 67वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह मात्र गीत - संगीत या भाषणों तक सीमित न रहकर प्रेरणात्मक संदेशों के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी रमेश चन्द्र मीतल द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात् ज्ञानदीप के सुसज्जित मंच पर बाल कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों की लडि़यों से माला पिरो दी। ‘कैसे गाऊँ गीत देश की सीमा शोले उगल रही‘ गीत की मार्मिक प्रस्तुति देखकर दर्शकों के अश्रु छलक पड़े। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन संध्या सक्सैना तथा उमा रावत ने एवं संचालन नीलम माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर रमेश कुमार शर्मा एडवोकेट, डा. राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल, एचआर सगर, दिनेश दीवान एडवोकेट, राधा बिहारी गोस्वामी, कल्याण दास ब्रजवासी, श्रीमती ओमवती अग्रवाल आदि प्रमुख नागरिक उपस्थित थे। वहीं कस्बा सौंख में विभिन्न संस्थाओं द्वारा गणतंत्र दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन शिवशंकर वर्मा ने ध्वजारोहण किया। ज्ञान एजूकेशन इन्स्टीट्यूट लालपुर में संस्थापक ज्ञानवती देवी व पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। बाबा कढेरासिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में आरएसएस के ब्रज प्रान्त प्रचारक डा. हरीश जी व चेयरमैन सुरेश सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। आकांक्षा पब्लिक स्कूल में प्रबन्ध निदेशक नीतू शर्मा व नेहा शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। चैधरी शिवलाल नन्दलाल विद्या मन्दिर में प्रबन्धक सुधीर बाबू अग्रवाल एवं सौख चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मन्दिर में पूर्व चेयरमैन मनीशंकर बंसल, व्यवस्थापक राजेन्द्र अग्रवाल व छैलबिहारी वैद्य ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। चन्द्रभान जयदेवी विद्यालय में पूर्व चेयरमैन मनीशंकर बंसल और विक्रम बजाज ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया, जूपीटर स्कूल में प्रबन्धक त्रिलोक चंद शर्मा ने, स्थानीय पुलिस चैकी में चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव ने, प्रथामिक विद्यालय श्यौवा में प्रधान बबीतादेवी व प्रधानाध्यापक सुमन गौतम ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। महात्मा गाॅधी स्मारक इण्टर काॅलेज में प्रबन्धक हेमराज चैधरी, जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला जंगली में प्रबन्धक जगदीश कुन्तल, आत्म निर्भर सहकारी समिति मल्हू में हरीराम, आत्म निर्भर सहकारी समिति बछगांव में फतेह सिंह, आत्म निर्भर सहकारी समिति सींगापट्टी में हेमराज सिंह कुन्तल, सहकारी संघ सौंख पर चेयरमैन जगदीश कुन्तल, बृजधाम विद्या मन्दिर में प्रधानाचार्य किशन सिंह, प्राथमिक विद्यालय सौंख प्रथम व द्वितीय में चेयरमैन शिवशंकर वर्मा, समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय पर नगर अध्यक्ष लक्ष्मन कुशवाह, आरपी कम्प्यूटर संस्थान में वरिष्ठ शिक्षक हरीसिंह वर्मा व संचालक रिशी पचैरी, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में प्रबन्घक गोविन्दा शर्मा, बसपा के कैम्प कार्यालय पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बबलू पिप्पल, श्रीकृष्ण विद्या मन्दिर में प्रबन्धक रोहिताश्व कुन्तल, ध्वाजारोहण किया। इस मौके पर प्रबन्धक गिरीश शर्मा, बबलू,, सुखलाल, पे्रमसिंह माहौर, सभासद छीतो सिंह, सुभाष चन्द, सुरेश चन्द, दीपक वर्मा, अनिल कुमार, अशोक , शिव कुमार गुप्ता, मदन खां, विजय सिंह, बबलू सिंह, गोरर्धन कुशवाह, नरेन्द्र चैधरी, वीरेन्द्र सिंह, गौरव अग्रवाल, संजय शर्मा, विजय सिंह, डालू चैधरी,  सुनील सिंह, छोटेलाल, ममता, कर्मवीर सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं बरसाना के महाराणा प्रताप राज पुताना युवा संगठन के अध्यक्ष टीकम सिंह और पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने 67 वां गणतंत्र दिवस प्राइमरी पाठशाला स्कूल में झंडा रोहण करके और वच्चो को पुरुस्कार वितरण करके मनाया। अध्यक्ष ,टीकम सिंह,हेमंत,दीनू,रविन्द्र प्रताप, रनवीर, लछमन, हरिओम, शक्ति सिंह, धीरज, हीरालाल और स्कूल के प्रधानाचार्य व अमित कुमार समस्त स्टाफ ने उपस्थित होकर झंडा फेराया और संस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया । वहीं जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर काॅग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रातः बजे होली गेट से प्रतिवर्ष की भाॅति प्रभातफेरी का शुभारंभ किया। भरतपुरगेट, चैंक बाजार, तथा नगर भ्रमण करते हुये काॅग्रेसी कार्यकर्ता अमर शहीदों के जयघोषों के नारे लगाते हुये चल रहे थे। इस अवसर पर जिला काॅग्रेस कार्यालय सेठ बाड़ा पर प्रभातफेरी का समापन हुआ। जिला कार्यालय सेठ बाड़ा पर जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने ध्वजारोहण किया। शहर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन ने होलीगेट स्थित कार्यालय पर झंडा रोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में काॅग्रेस विधान मण्डल दल के नेता एवं विधायक मथुरा-वृन्दावन प्रदीप माथुर ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय त्योहार है, जिसे हर वर्ग और हर मजहब के लोग एक साथ मिलकर अमर शहीदों को नमन करते हुये श्रद्धा-सुमन अर्पित करते है। सामप्रादायिक शक्तियाॅ देश की एकता और अखंडता में बाधा उत्पन्न कर रही है। हम सभी काॅग्रेस कार्यक्रर्ताओं को संकल्प लेकर देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिये कार्य करना चाहिये। वहीं कृष्ण-जन्मस्थान स्थित बालगोपाल शिक्षा सदन में सरसठवां गणतंत्र-दिवस परंपरागत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्तिपरक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों को सम्बोधित करते हुए संस्थान के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने देश की आघदी को सुरक्षित रखने, लोकतंत्र को जिन्दा बनाये रखने व सदैव सत्य के मार्ग पर चलते रहने के अपील बच्चों से की। संस्थान के संयुक्त मुख्या अधिशासी जरजीव श्रीवास्तव ने बच्चों से बड़ा आदमी बनने व देश की सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वाहन किया। शिक्षा-सदन की निदेशिका शशि श्रीवास्तव द्वारा सभी उपस्थितजन का आभार व्यक्त किया गया।  

Read More

  वेटरिनरी विवि के कुलपति प्रो.एसी वाष्र्णेय एवं चिरायु हाॅस्पीटल के निदेशक डा.राजीव अग्रवाल ने विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए  राया की विद्यासागर एकेडमी को किया परास्त अजय बने मेन आफ द मैच मथुरा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जायंट्स ग्रुप आफ मथुरा वेस्ट के सहयोग से वेटरिनरी विश्वद्यालय के खेल परिसर में आयोजित जूनियर क्रिकेट लीग पर बाजना की आरकेडियन पब्लिक स्कूल की टीम ने कब्जा कर लिया। राया की विद्यासागर एकेडमी को उप विजेता का गौरव प्राप्त हुआ। मैच आफ द मैच का खिताब आरकेडियन के अजय को मिला, जिसने अपनी टीम के लिए 56 रन का सहयोग दिया। बुधवार को आयोजित फाइलन मुकाबले में विद्या सागर एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 90 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सौरव सिंह 22, अनूप 13 एवं अमित ने 11 रन का सहयोग प्रदान किया। आरकेडियन की ओर से शिवम पुंडीर ने तीन व पवन ने दो विकेट लिए। जीत के लिए 91 रन का पीछा करने मैदान में पहुंचे आरकेडियन के खिलाडि़यों ने नौ ओवर तीन गेंद में जीत हासिल कर ली। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय जनपद के खेल उत्थान के लिए हर संभव सहयोग करेगा। विजेताओं को वेटरिनरी विवि के कुलपति प्रो.एसी वाष्र्णेय एवं चिरायु हाॅस्पीटल के निदेशक डा.राजीव अग्रवाल ने विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला ने किया। अध्यक्षता प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने की। इस मौके पर सुनील घोरले, अनिल सुनेजा, उमेश चैरसिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More

 डीएम की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्टेªट को ज्ञापन सौंपते यमुना रक्षकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकृष्ण दास महाराज  मथुरा। आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य महाराज का आर्शीवाद लेकर गोविन्द मठ, वृन्दावन से यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में सैकड़ों मोटर साइकिल व बड़ी संख्या में चारपहिया वाहन के साथ जूलूस के रूप में यमुना माँ का जयकारा लगाते हुये दल के पदाधिकारी एवं नौजवानों ने मथुरा-वृन्दावन में यमुना किनारे समानान्तर नाला बनाने व यमुना में गिर रहे गन्दे पानी को रोकने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय मथुरा पर जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा और माँग कि वे 31 जनवरी तक यमुना में गिर रहे नालों व प्रदूषित जल को प्रशासन बन्द करा दें अन्यथा यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता मजबूरन 1 फरवरी को चीरघाट, वृन्दावन स्थित नाले को दीवार लगा कर रोक देंगे और इसी प्रकार आगे मथुरा-वृन्दावन के सभी नालों को रोक दिया जायेगा।  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि जब तक  समानान्तर नाला का निमार्ण नहीं होता तब तक यमुना में सीधे नाले नहीं गिरने चाहिए। ट्रीटमेन्ट प्लांट कार्य क्यों नहीं कर रहें हैं उसकी जाँच करानी चाहिए इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय सलाहकार पं. उदयन शर्मा, राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक महाजन, युवा नगर अध्यक्ष मुन्नालाल निषाद, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, अवनीश यादव, युगल सक्सेना, अखिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, रिचा शर्मा, मीना शर्मा, त्रिलोकी व्यास, गोपाल पाण्डे, हासिम खान, धीरज शर्मा, घनश्याम जादौन, पंकज बंसल, सुरेन्द्र गौतम, कृष्णदेव चैधरी, जिलानी काद्री, श्रीगोपाल शर्मा, कल्याण कुमार शास्त्री, राजू पेंटर, वासुदेव शास्त्री, राहुल यादव, आदि उपस्थित थे।     

Read More

मथुरा। जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में स्वं मोहन पहलवान स्टेडियम पर राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल लिया गया। जिसमें जनपद के पहलवानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ट्रायल का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी जीडी वारिकी व जिला कुश्ती संघ के अघ्यक्ष डा. हरीओम चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इस ट्रायल के आयोजक जिला कुश्ती संघ के महासचिव खेल गुरू व ब्रजरत्न अशोक पहलवान ने बताया कि ट्रायल में भाग लेगे। प्रतियोगिता 2 फरवरी 2016 को वृन्दावन में आयोजित की जायेगी। जिसमें महिला पहलवानों के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। निर्णायक भूमिका में भगवान सिंह कोच व भूपेन्द्र मिश्रा ने निभाई। संचालन उम्मेद खलीपफा ने किया। इस अवसर पर चन्द्र मोहन चैधरी, लीला प्रधान, हरीश, शेखर, श्याम, केदार सिंह, सतीश, विपिन, पातीराम, उपजिलाधिकारी मंन्जू शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। जनपद की शहर कोतवाली क्षेत्र के डैम्पीयर नगर में नामजदों द्वारा दुकान पर हमला कर तोड़फोड़ करने के मामलें में दो दर्जन लोगों के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली में माधव पुलकित प्रसाद पुत्र स्व. राजेन्द्र गुप्ता निवासी डेम्पीयर नगर मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रिस पुत्र राकेश कुमार निवासी चन्दनवन फेस-2 भार्गव स्कूल के पास मथुरा ने अपने दो दर्जन साथियों के साथ मिलकर उसकी दुकान पर हमला कर दिया जिससें दुकान पर रखा सौकेस, फ्रिज काउन्टर आदि सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया व जान लेवा हमला कर गाली गलोज कर जान से मारने की धामकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने माला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। थाना हाईवें में न्यायालय के आदेश पर कम्पनी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कम्पनी को हानि पहुंचाने के मामलें में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार विकेश गोयल पुत्र ओमप्रकाश निवासी जेएसआर हादशिका एण्ड डवलमेन्ट प्रों लि अशोका सिटी थाना हाईवें मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कन्हैयालाल पुत्र गिरधाारी लाल निवासी श्रीजी गार्डन गोवर्धान रोड मथुरा ने उनकी कम्पनी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कम्पनी को नुकसान पहुंचाया हैं।

Read More

मथुरा। शासन की ओर से जनपद के नांेडला अधिकारी किशन सिंह अटेरिया जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आज दोपहर मथुरा आये। मथुरा आगमन पर जनपद नोडला अधिाकारी किशन सिंह अटोरिया का जिलाधिाकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिाकारी सहित मुख्य विकास अधिाकारी ने उन्हें वुकें देकर स्वागत किया। इसके पंश्चात श्री अटेरिया ने जिला स्तरीय अधिकारियों से औपचारिक वार्ता की उसके पश्चात नोडला अधिाकारी जनपद के तहसील गोवध्रन पहुंचें जहाॅ दानघाटी मन्दिर पर गिर्राज महाराज के दर्शन किये इसके पंश्चात श्री अटेरिया तहसील गोवर्धन के गाॅव पैठा में रात्रि विश्राम कर गाॅव में किये गये विकास कार्यो की हकीकत जानेगे। 

Read More