मथुरा

 पैदल मार्च करते समता फाउण्डेशन के कार्यकर्ता  मथुरा। समता फाउण्डेशन द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति के मेधावी छात्र-छात्राओं का षडयंत्रपूर्वक उत्पीड़न, हत्याओं के खिलाफ कल छावनी स्टेशन परिसर से होलीगेट तक शांति पूर्वक पैदल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त कर अंबेडकर छात्र परिषद के सदस्य रोहित वेमुला को हत्या हेतु उकसाने वाले केन्द्रीय मंत्री वीसी व राजनैतिक संरक्षण प्राप्त संगठनों के खिलाफ कार्यवाही हेतु राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया गया जिसमें कुलपति, केन्द्रीय मंत्री और वंडारू दत्तात्रेय को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने, विश्वविद्यालयों में जातीय उन्माद पैदा करने वालों पर रोक और एसटी-एससी छात्रों को सुरक्षा की मांग की गयी। इस अवसर पर लुकेश राही, जितेन्द्र सिंह, किशोर कुमार, शैलेन्द्र कुमार, कुलदीप कुमार, भूपसिंह, हीरा चक्रवर्ती, अशोक बौद्ध सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Read More

मथुरा। पंजाबी एसोसिएशन द्वारा वृद्धा विधवा पेंशन योजना अंतर्गत वृद्ध विधवाओं को कंबल, शाॅल, स्वेटर, फल व जरूरी सामान वितरित किया गया। इस मौके पर 31 विधवाओं को पेंशन दी गयी। मियां वाली धर्मशाला में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर ललित अरोड़ा, सुनील सटानी, मनीष अधलक्खा, दिनेश शर्मा, दिनेश गेरा का सहयोग रहा। इस अवसर पर सपा के डाॅक्टर अशोक अग्रवाल, पंकज अरोड़ा, संजय नंदा, नितिन भाटिया, राजीव अरोड़ा, अनिल गुप्ता, डा. संजय सूद उपस्थित थे। अध्यक्षता देवेन्द्र चैधरी व संचालन जगदीश चावला द्वारा किया गया।

Read More

 गोवर्धन के गांव देविया में शहीद रायफलमैन कुलदीप सिंह की पुण्यतिथि पर आए राजनैतिक नेता  मथुरा। गोवर्धन के गाँव देविया में में शहीद राइफलमैन कुलदीप सिंह की पुण्य तिथि पर उनकी देविया में स्थापित मूर्ति का अनावरण माला पहना कर किया गया। इस अवसर पर जनपद भर के कई राजनैतिक पार्टियों के नेताओं ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीद की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। इस अबसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी ने कहा कि भारत देश अमर वीर शहीदों का देश है। यहां के वीर सपूत भारत माता की आन बान शान के लिए अपनी जान न्योछाबर कर देेते है। कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध के बाद मुझे याद नही कि किसी शहीद को पेट्रोल पम्प या गैस एजेन्सी सरकार द्वारा दी गई हो। शहादत के समय कोरी घोषणाए की जातीं है और समय बीत जाने के पश्चात कोई खैर खबर नही लेता। मंच के माध्यम से नरेंद्र सिंह द्वारा माँग उठाई की राइफलमैन शहीद कुलदीप सिंह के परिवार वालों को या तो गैस एजेन्सी या पेट्रोल पम्प से नवाजा जाए जिससे आने वाले समय में अपने पीछे छोड़ कर गए परिवार वालों का पालन पोषण आराम से चलता रहे।

Read More

मथुरा। वृन्दावन से भागवत भक्ति की अलख जगाने निकले प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता देवकीनन्दन ठाकुरजी महाराज ने इंदौर में कथा श्रवण को आये भक्तों के साथ एक नया इतिहास रच दिया। यहाँ 13 जनवरी से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सातवें दिन 1 लाख 10 हजार से ज्यादा श्रोताओं ने एक साथ ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र के उच्चारण के साथ ताली बजाकर एवं हरि भजन पर नृत्य कर सम्पूर्ण आयोजन को ‘गौल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड’ में दर्ज करा दिया। कथा स्थल पर पहुॅंचे गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकाड्र्स के को-आर्डिनेटर सैंन्ट्रल इंडिया डाॅ. राजेन्द्र कुमार दुबे ने भागवत प्रवक्ता ठाकुरजी महाराज एवं इन्दौर महापौर मालिनी गौड़ के साथ मंच से इन वल्र्ड रिकाॅर्डों की पुष्टि की। इस सम्बन्ध में विश्व शान्ति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के विजय शर्मा ने बताया कि श्री वृन्दावन बिहारी जी की कृपा से ठाकुरजी महाराज श्रीधाम वृन्दावन की भक्ति को सम्पूर्ण विश्व में फैला रहे हैं। 

Read More

मथुरा। वृंदावन में अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा की बैठक में हीरक जयन्ती मनाये जाने के सम्बन्ध में चर्चा हुयी जिसमें आगामी फरवरी माह में महासभा की हीरक जयन्ती बडी धूमधाम से मनाये जाने की प्रबन्ध व्यवस्था को लेकर विचार विमर्ष किया गया।  महासभा के उपाध्यक्ष पं. मुकेश गौतम ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में सभी विप्र संगठनों को हीरक जयन्ती महोत्सव में आमंत्रित किया जाये। पं. महेन्द्र सिंह शर्मा ने कहा कि उक्त जयन्ती में विप्र एकता एवं विप्र सम्मान का आयोजन भी रखा गया है। उसके लिये सम्पूर्ण ब्लाकों में प्रतिभाषाली, समाजसेवी तथा विप्र हित में कार्य करने वाले लोगों का चयन कर वरियता के आधार पर उनका सम्मान होगा। बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि महासभा समय-समय पर सम्पूर्ण जिलों में प्रतिभाओं का सम्मान एवं अधिवेशन करती चली आ रही है। पं. रमेश दत्त शर्मा ने कहा कि हीरक जयन्ती समारोह को हम सभी संगठन से जुडे लोग मिलकर अभूतपूर्व रूप से मनायेंगे। नगर अध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि सन् 1941 में महासभा पंजिकृत हुई थी, जिसकी स्थापना भारत रत्न महामना पं0 मदनमोहन मालवीय जी के द्वारा की गई थी। आज सम्पूर्ण भारत में महासभा की शाखाएं कार्य कर रही हैं। 

Read More

मथुरा। हैदराबाद यूर्निवसिर्टी के दलित छात्र रोहित बेमुला की आत्महत्या के मामले को लेकर मथुरा में भी विरोध स्वर तेजी से उभरने लगे हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक महासभा ने 23 जनवरी कल शाम पांच बजे जुबली पार्क से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कैण्डल मार्च निकालने का फैसला किया है।  राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिर्जापुर के अम्बेडकर गांव में भारतीय बौद्ध महासभा अनुसूचित जाति, जनजाति, बेसिक शिक्षक, एसोसिएशन, अम्बेडकर समाज सुधार समिति महावन के पदाधिकारियों की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। कैण्डल मार्च 23 जनवरी को शाम पांच बजे जुबली पार्क से प्रारंभ होकर होलीगेट होते हुए डीगगेट स्थित डा. अम्बेडकर पार्क पर समाप्त होगा। जिसमें दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति और उसके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी।   

Read More

मथुरा। श्रीकृष्ण सामूहिक मण्डल द्वारा मल्लपुरा स्थित ठाकुर श्रीकेशवदेव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। पूरे मंदिर परिसर में फूलों एंव विद्युत सजावट से पूरी तरह से भव्यता दी गयी। भजन संध्या का संचालन महेशचंद टैंट वालों ने किया। केशवदेवजी श्रंगार भव्य रूप से किया गया। भजन संध्या का प्रांरभ गणेश एंव सरस्वती वंदना के साथ हुआ जिसको स्वरबद्ध कृष्ण गोपाल शर्मा ने किया। तत्पश्चात मण्डल के रसिक कलाकारों ने मैया री मैया तेरी कन्हैया है माखन कौचोर.., मिश्री सी मीठौ नाम हमारी राधारानी कौ...., हमारौ मन राधा लै गयी रे..., जगत के रंग क्या देखॅू, , हर संास में हो सुमरन तेरा... भजन प्रस्तुत किये। जिनमें प्रमुख भजन आदि भजन प्रस्तुत किये गये। इससे पूर्व दोहे सवैया पद ठाकुर के समक्ष सुनाये गये। भक्तगण पूरे भजन गायन के दौरान नाचते एंव झूमते रहे। इस मौके पर महेशचंद टैंट वाले, विजय गलाई वाले, हरीबाबू गुड़ेरा वाले, अनिल भाई डे्स वाले, विजय बसंल, उमेशचंद प्रेस वाले, प्रेमचंद सर्राफ, वीरेन्द्र मित्तल, मोहन लाल, रेखा चैधरी, घनश्याम, कृष्ण गोपाल शर्माआदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकेशवदेव की श्यान आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Read More

मथुरा। संस्कार पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने पेशावर हमले में मारे गए शिक्षक व छात्रों को भाव-भीनी श्रद्धाजलिं दी। पाकिस्तान के पेशावर शहर में नाचा खान विश्वविद्यालय में आंतकी हमले में मारे गये शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मोमबत्ती जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजिलं व्यक्त की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा हमारा अधिकार है हमें इससे वंचित नहीं किया जाना चाहिए। विद्यालय के चेयरमेन आरपी सिंघल ने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीध स्वस्थ्य होने की कामना की। विद्यालय की डायरेक्टर अंकिता सिंघल ने बेगुनाह छात्रों और नागरिकों पर हमले की भत्र्सना की। विद्यालय के शिक्षकों सुधीर कुमार, मिथुन शर्मा, विश्वदीप पचैरी, शोभना, हरीश पचैरी, रिचा, विनती, निशा ने अंातकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की तथा भविष्य में ऐसे हमले किसी भी देश मेंना होइसके लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।  

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल खत्री ने सोशल मीडिया के वाट्सऐप पर मिशन 2017 को धार देने के लिए जमीनी स्तर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी करोड़ों लोगों तक अपनी बात को मजबूती साथ रखने की बात कही है।  जिला कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी विनेश सनवाल ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीखत्री यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, प्रकाश जोशी ने आधुनिक समय में सोशल मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मीडिया की उपयोगिता समाज के लिए एक अच्छा मंच है। कांग्रेस वाट्सऐप नम्बर 9918952017 के माध्यम से आम जनता से संवाद करेगी।   

Read More

मथुरा। बैंक आॅफ इंडिया राया के प्रबंधक एवं फील्ड आॅफिसर सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध सुरेश चंद पुत्र मलखांन सिंह निवासी पट्टी चूहरा इगलास अलीगढ़ ने पांच लाख बीस हजार रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। रिपाूेर्ट में कहा गया है कि एसएसपी से शिकायत के बाद भी आरोपियों के विरुद्ध दर्ज नहीं की गई। पीडि़त का कहना है कि नौ जुलाई 15 को जब वह अपनी पास बुक में एन्ट्री कराने बैंक गया तो उसे पता चला कि शाखा प्रबंधक नीरज जैन, फील्ड आफीसर घनश्याम, मोहित, सौरभ व बंटी ने षडयंत्र करके उसके नाम से पांच लाख 20 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत कर निकाल लिया है। पीडि़त का कहना है कि उसके द्वारा इस धोखाधड़ी से एसएसपी व जिलाधिकारी और बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को अवगत कराए जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

Read More