मथुरा

मथुरा।  राष्ट्रीय लोकदल के नेता कुँ. नरेन्द्र सिंह ने ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों को चैक बांटे। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांव उस्फार में काफी समय से किसानों को ओलावृष्टि के चैक नहीं मिले थे। रालोद नेता ने सरकार और प्रशासन से प्रयास कर इन चैकों को बनवाया और फिर वितरित किया। उन्होंने किसानों को बताया कि पास के ही गांव नवीपुर व ऊंचागांव के पटवारियों से भी बात कर ली गयी है और अतिशीघ्र उनके क्षेत्र के भी चैक का भुगतान जल्द किया जायेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे धैर्य रखें। जिन लोगों को चैक नहंी मिले हैं उनको दिलाये जायेंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने किसान नेता का स्वागत, सत्कार किया।

Read More

मथुरा : एक सवाल के जवाब में जनपद से चुनी गई सांसद हेमामालिनी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘बेचारा’ कहकर संबोधित किया। यह टिप्पणी उन्होंने जीएसटी बिल के संबंध में मुंबई के एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर की। 

Read More

गोपाल की गाय वर्तमान में कूड़े के ढेरों पर अपने भोजन के लिए भटक रही है। समय की आवश्यकता है कि हम सभी के द्वारा गाय की केवल रक्षा ही नहीं अपितु उसके साथ उसके संरक्षण और भरण पोषण की जिम्मेदारी उठाने की। 18 जनवरी यमुना मिशन द्वारा कल्याणं करोति सड़क के दूसरी ओर पड़े कूडे के ढेरों पर  सैकड़ो गौवंश को प्लास्टिक जैसे हानिकारक वस्तु को खाते देखा। यमुना मिशन कार्यकर्ताओं द्वारा तत्परता दिखाते हुये प्लास्टिक खा रहे गौवंश के लिए हरी सब्जी मांगकर उनकी क्षुधा शान्त की गयी। इस अवसर पर सन्तों एवं यमुना मिशन कार्यकर्ताओं ने एक साथ गौवंश को अपने हाथों से चारा खिलाया।  इस अवसर पर पूज्य संत काठिया बाबा महाराज ने कहा कि हमें सिर्फ गाय की रक्षा ही नहीं करनी बल्कि उसका संरक्षण भी करना होगा। भोजन के वेवश गाय प्लास्टिक पाॅलीथीन खाकर काल के गाल में समा रही है। इसलिए हम सभी गौ प्रेमियों को गाय की रक्षा और उसके भरण पोषण की जिम्मेदारी उठानी होगी। पूज्य संत बालक दास उर्फ ब्रिजुआ बाबा ने कहा कि गौ माता को पुनः घर घर में स्थापित करने की आवश्यकता है। आधुनिक युग की भाग दौड़ में लोग गाय को घरों से बाहर निकाल रहे है जो सड़कों पर दर दर भटकने के लिए वेवश है। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि गौवंश का कूडे के ढेरों पर भटकना दुर्भाग्य पूर्ण है। यमुना मिशन द्वारा मोक्षधाम से लेकर असकुण्डा के मध्य की गायों के लिए चारे की व्यवस्था की गई है परन्तु जब भी यमुना मिशन गायों को कचरे में प्लास्टिक खाते देखेगा वह उसके लिए चारे की व्यवस्था करने का प्रयास करेगा। उन्होने सभी से अपील की गायों को घर में स्थान दे पुनः पूज्यनीय बनाया जाये। इस अवसर पर संत शर्मदास काठिया, आनन्द दास नागा जी, लखनदास बाबा, रामदास बाबा, मुकेश ठाकुर, मोनू पंडित, महेश पंडित, नागेश राजपूत, गीतम सिंह, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।   

Read More

दिनांक 17 जनवरी को रात्रि में राधारमण मन्दिर, वृन्दावन में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह से मुलाकात की। उन्होने माननीय मंत्री जी को आगामी होने वाले जल सत्याग्रह को लेकर ज्ञापन सौंपा और कहा कि राज्य सरकार मथुरा-वृन्दावन में यमुना किनारे समानान्तर नाले का निर्माण कर गंदगी को यमुना में जाने से रोकें, इसके लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने इसकी घोषणा भी कर दी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके उपरान्त उन्होने श्रमदान के सहयोग से चैमुंहा ब्लाॅक के ग्राम सैनवां के श्याम कुण्ड के विषय में मंत्री जी को बताया और कहा कि यदि सरकार का सहयोग रहा तो ब्रज के सभी कुण्ड-सरोवर ग्रामिणों के सहयोग से साफ कर दिया जायेगा। मंत्री जी ने भरोसा दिलाया कि इस कार्य के लिए सरकार का पूरा सहयोग रहेगा, उन्होने कहा कि ‘‘मैं स्वयं जल्द सैनवां गाँव जाकर श्याम कुण्ड की सफाई में ग्रामिणों ने श्रमदान किया उन्हे सम्मानित करूँगा।‘‘ साथ ही उन्होने पर्यटन अधिकारी को निर्देश भी दिया कि वह सैनवां गाँव जाकर कुण्ड में और इसमें क्या-क्या हो सकता है और तुरन्त इसका प्रपोजल सरकार को भेजें। माननीय मंत्री जी यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास को यमुना, कुण्ड-सरोवर के लिए विस्तार से बात करने एवं सहयोग के लिए लखनऊ आने का निमन्त्रण दिया। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सचिव आर.पी. सिंह, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, गोपाल शर्मा उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुल बैराज मोड़ पर बीतीरात अंनियत्रित कंटेनर ने दो राहगीरों को रौंद दिया और बाद में वह भी पलट गया। मुख्य मार्ग पर कंटेनर पलटने से आवागमन काफी देर अवरूद्ध रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना महावन क्षेत्र अंतर्गत गोकुल निवासी 38 वर्षीय बल्लभ शर्मा पुत्र स्व. महेश चन्द्र शर्मा यजमानी का कार्य करते थे। इसी के साथ बल्लभ शर्मा गोकुल में ही बनी गुजराती समाज की सेवाकुंज धर्मशाला में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। बीतीरात बल्लभ शर्मा अपने साथी 34 वर्षीय मथुरेश पाठक उर्फ नेहना पाठक पुत्र विशम्भर पाठक के साथ बीतीरात खाना खाकर टहलने निकले। थाना सदर बाजार अंतर्गत गोकुल बैराज स्थित भरंगर गेस्ट हाउस के निकट पहुंचे तभी गौशाला की तरफ से आ रहे 26 टायरा कंटेनर ने इन दोनों को रौंद दिया। अनियंत्रित कंटेनर इन दोनों को रौंदता हुआ, इन्हीं के ऊपर पलट गया। हृदय विदारक इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर पलटने से यातायात भी अवरूद्ध हो, जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को दे दी। थाना सदर बाजार प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। तब तक गोकुल बैराज पर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनागस्त कंटेनर को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम गृह भिजवाया गया है। 

Read More

मथुरा। मथुरा जंक्शन के निकट आज सुबह एक महिला का धड़विहीन सिर मिला है। जिसे लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। महिला ने कानों में सोने के कुण्डल पहन रखें है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।  राजकीय रेलवे पुलिस मथुरा जंक्शन के प्रभारी पंकज लवानियां ने यह जानकारी देते हुए बताया मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म सं. एक से आगरा की ओर रेलवे टेªक के किनारे आज सुबह 40-45 वर्षीय महिला का सिर मिला है। जिसके कानों में सोने के कुण्डल हैं। पुलिस द्वारा मृत महिला का सिर पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या के कारणों का पता लग सकेगा। श्री लवानियां ने आशंका व्यक्त की है कि या तो महिला की कहीं अनियंत्र हत्या कर सिर यहां डाला गया है। अथवा आत्महत्या की स्थिति में महिला का धड़ इंजन में उलझा कहीं दूर चला गया है। इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि किसी रेल बोगी से महिला का सिर यहां फेंका गया है और धड़ कहीं और फेंका जा सकता है। जिससे महिला की हत्या की गुत्थी उलझी रहे। 

Read More

हरे भरे स्वच्छ राष्ट्र के लिए यमुना मिशन निरन्तर कार्यरत है। यमुना मिशन द्वारा ब्रज के विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग स्थित चरणामृत कुण्ड, महावन में तथा मथुरा में कई जगह बडे स्तर पर सफाई का कार्यक्रम किया जा रहा है।  यमुना मिशन के संयोजक पं अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने महावन में बडे स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया है जिसके अन्तर्गत महावन - बल्देव मार्ग, बडी मस्जिद सहित कस्बे के दर्जनों स्थानों से सैकड़ों ट्राॅलियों के माध्यम से गन्दगी हटाई गई है। आगे उन्होने बताया कि गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग स्थित चरणामृत कुण्ड एवं उसके निकट बह रहे गन्दे नाले की सफाई में यमुना मिशन कार्यकर्ता लगे हुये है। इसी के साथ मथुरा में भी यमुना मिशन के कार्यकर्ता निरन्तर स्वच्छता लाने के लिए प्रयासरत है।  यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल जी ने कहा कि हमें बदलाव की शुरूआत करनी चाहिए उस बदलाव का परिणाम सदैव अच्छा ही होगा। ब्रज में स्वच्छता लाने के लिए यमुना मिशन ने प्रयास शुरू किये है और एक दिन अवश्य आयेगा जब ब्रज ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र में स्वच्छता और हरियाली होगी।  

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा छाता के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को प्रातः 8 बजे करीब मथुरा से दिल्ली जा रही कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार तीन सवारिया घालय हो गई। जिन्हे पुलिस ने जिला हाॅस्पीटल मे ंभर्ती कराया है।  पुलिस ने ट्रक को कोतवाली में सीज कर दिया है और चालक को गिफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली नजफगढ निवासी मुन्नी पत्नी उदय भान भादौरिया, दुलारी पत्नी रामनिवास, व उदयभान व रामनिवास मथुरा वृन्दावन से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान दौताना पेप्सी कम्पनी के सामने हाईवे पर ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें कार सवार सभी घायल हो गये और कार क्षतिग्रस्त हो गई। पिडितो ने कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

Read More

पत्नी को लेने आया था युवक मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव गौसना में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी तो मौके पर स्थानीय लोगांे का तांता लग गया। हत्या करने वाले व्यक्ति का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं मृतक के भाई रविन्द्र ने पुलिस को भाई के ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है।  जानकारी के अनुसार थाना नौहझील के गांव मिटठौली के रहने वाले 26 वर्षीय राजू पुत्र महेन्द्र सिंह का विवाह जमुनापार के गांव गौसना के रहने वाले रमेश चन्द्र की पुत्री रेखा से तीन वर्ष पहले हुआ था।  शादी के बाद से ही रेखा ससुराल में कम रहती थी। आये दिन इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी होता रहता था। मृतक राजू पेशे से राजमिस्त्री था व नोएडा में काम कर रहा था। बीते तीन दिन पूर्व रेखा का पिता रमेशचन्द्र अपनी पुत्री को मिटठौली से लेकर अपने गांव गौसना आ गया था। जैसे ही इस बात की जानकारी राजू को हुयी तो वह अपने गांव मिटठौली आ अगया व परिजनों से पत्नी को ससुराल जाने देने की बात पर बिगड़ गया। वहीं वह बीती रात करीब सात बजे मोटरसाईकिल से अपनी पत्नी को लेने गौसना चला आया। मृतक के भाई रविन्द्र ने बताया कि उसके भाई की ससुराल गौसना में हत्या कर दी गयी है। ससुरालीजन बात को छिपा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मृतक के भाई ने रोते बिलखते ये भी बताया कि ससुरालीजन हत्या के बाद मनगढंत कहानी बयां कर रहे थे कि राजू ने स्वयं पेट में चाकू घोंपा है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी मौके पर नहीं मिला है ना ही भाई को कहीं अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे घटना संदिग्ध लग रही है।  

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा सुरीर क्षेत्र में आज लखनऊ से आई खनन विभाग की टीम ने ईंट भट्टों पर छापेमारी की। बिना अनुमति के चलते मिले भट्टों को टीम ने ध्वस्त करा दिया। इससे संचालकों में खलबली मच गई। कस्बा सुरीर में बगैर अनुमति के चल रहे ईंट भट्टों की शिकायतों का स्थलीय जायजा लेने आज बुधवार को लखनऊ से खनन विभाग की टीम ने कस्बा सुरीर में छापा मारा। इससे पहले टीम ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को भी अपने साथ ले लिया था। सुरीर में टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। ईट भट्टा संचालकों के कागजात आदि चैक किए तथा बिना अनुमति के चलते पाए भट्टों को टीम ने ध्वस्त करा दिया। टीम की इस कार्यवाही से भट्टा संचालकों में खलबली मच गई। कई संचालक तो भट्टा छोड़कर भाग निकले। इसके बाद टीम ने नौहझील कस्बा क्षेत्र में कई भट्टा संचालकों यहां भी छापा मारा। टीम में खनन अधिकारी मथुरा, एसडीएम मांट अंजली कुमार, सीओ मांट जनक सिंह, सुरीर कोतवाली पुलिस, दो प्लाटून पीएसी, फायर बिगे्रड की दो गाड़ियां व लखनऊ से आए डिप्टी डायरेक्टर आरके दलेला मौजूद थे। 

Read More