मथुरा

मथुरा। ब्रजभूमि की टूटी-फूटी सड़कें और यहां आने वाले ब्रजभक्तों की वेदना के प्रति ब्रजवासी अग्नि सैना के संयोजक सुभाष सैनी ने वेदना व्यक्त करते हुए आज कहा कि संगठन ब्रज की दुर्शा को लेकर बेचैन हैं, आगामी 23 जनवरी कल क्रांतिकारी सुभाष चंद बोस की जयंती के मौके विश्राम घाट पर सुबह 11 बजे संकीर्तन सहित परिक्रमा के माध्यम से अग्निसेना ब्रज प्रदेश निर्माण के संकल्प का शंखनाद करेगी।  स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में श्रीसैनी ने कहा कि ब्रज की लम्बे अर्से से उपेक्षा की जा रही है। जिस ब्रज में दूध की नदियां बहा करती थी, वहां कदम-कदम पर शराब और मांस की बिक्री टूटी सड़कों से ब्रज आने वाले भक्त आहत हैं। इसी के विरोध में यह शंखनाद किया जा रहा है, जिसे प्रमुख संतों का आशीर्वाद प्राप्त है। 

Read More

मथुरा। ब्रज की भूमि गोवर्धन पर तपस् वॉयजस , एस.डी.यू. ट्रैवल्स द्वारा किया गया। एक सराहनीय आयोजन जिसमें ऑस्ट्रेलियाई छात्रों ने भाग लिया। ऑस्ट्रेलिया से आये छात्र -छात्राओं एवं उनके अध्यापकों ने गोवर्धन कस्बे के पैंठा गांव के एक स्कूल में शौचालय एवं पानी की टंकी बनाने में भौतिक एवं कार्य योगदान दिया। ये प्रोजेक्ट इन छात्रों के शैक्षिक कार्यक्रम का हिस्सा है जिसके अंतर्गत उन्हें समाज के उन वर्गों के लिए कार्य करने का सुअवसर प्राप्त होता है जो भौतिक रूप से अभी पीछे है। इस प्रयास के माध्यम से ना सिर्फ उनको उस देश की सभ्यता एवं संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिलता है बल्कि वो उस समाज का एक हिस्सा बनते हुए एवं उनके साथ रहते हुए कार्य करते है जिससे की संस्कृति एवं शिक्षा का आदान-प्रदान हो सके। तपस् वॉयजस  ने सुरक्षा सफाई एवं अन्य तकनीकी बातों का ध्यान रखते हुए इस पूरे प्रोजेक्ट को बहुत ही कुशलता पूर्वक आयोजित किया। ये प्रोजेक्ट भारतीय एवं ऑस्ट्रेलियाई छात्रों के जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास है जो की उनके व्यक्तित्व के विकास में सहायक होगा और भारत की प्राचीन परम्परा ‘वसुधैव कुटुम्बकमं’ को साकार करेगा।   

Read More

दिल्ली । इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन (IMA) के राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को मयूर बिहार में संपन्न हुआ।  अधिवेशन में ईशान टाइम्स ग्रुप के प्रधान संपादक संजय राय को सर्वसम्मति से नया राष्ट्रीय  अध्यक्ष चुना गया और निवर्तमान अध्यक्ष मंजू  वार्ष्णेय को राष्ट्रीय परिषद का संयोजक बनाया गया है। इस मौके पर आईएमए द्वारा एक वर्षीय पत्रकारिता पाठ्यक्रम की शुरआत की भी घोषणा की गयी। विनीत मौर्य को उत्तर प्रदेश का सह संयोजक बनाया गया है।   अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए  IMA के संस्थापक/ राष्ट्रीय संयोजक  नरेंद्र एम. चतुर्वेदी ने कहा आईएमए को शीघ्र ही अन्य प्रदेशों में विस्तार दिया जायेगा। पत्रकरिता से जुड़ रहे नए पत्रकार साथियों को विशेष प्रशिक्षण कैम्पों द्वारा देश-विदेश  के जाने-माने  वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता का व्यवहारिक प्रशिक्षण अभियान चलाया जायेगा।  पत्रकारिता पाठ्यक्रम के निदेशक डॉ. धर्मराज सिंह को बनाया गया है।  नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय ने कहा पत्रकार साथियों के साथ होने वाले उत्पीड़न,अयाचार के खिलाफ संगठन संघर्ष करेगा। संगठन को विस्तार देने के लिए देशभर में सदस्यता अभियान और भ्रमण  शुरू किया जायेगा ताकि सरोकारों की पत्रकारिता को  मजबूत किया जा सके। उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष व दृष्टांत के संपादक अनूप गुप्ता ने कहा संगठन को प्रदेश में  मजबूत बनाने के लिए हर जिले का दौरा कर फाइटर पत्रकारों को चिन्हित कर संगठन से जोड़ा जायेगा और उनके अनुभवों को नए पत्रकार साथियों के साथ संवाद अभियान द्वारा साझा किया जायेगा। . पत्रकारिता पाठ्यक्रम के निदेशक  डॉ. धर्मराज ने नए पत्रकार साथियों की हिंदी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा की संगठन इस दिशा में जल्दी एक व्यवहारिक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रहा है ताकि नए पत्रकार साथियों के आत्मविश्वास को मजबूती दी जासके। वरिष्ठ पत्रकार विवेक दत्त मथुरिया ने ग्रामीण पत्रकारिता की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे ग्रामीण पत्रकार साथियों को उचित संरक्षण और संवर्धन की जरुरत है और यह काम आइएमए द्वारा किया जायेगा।राष्ट्रीय परिषद की नवनियुक्त संयोजक मंजू वार्ष्णेय ने कहा महिला पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जायेगा और उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष किया जायेगा।  अधिवेशन में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रतिनियों में दबंग हरियाणा के संपादक विष्णु चौहान, अमित वार्ष्णेय, प्रदीप शर्मा, विनीत मौर्या, गुंजन राजपूत, अनुज वार्ष्णेय, सहित दर्जनों पत्रकार साथी उपस्थित थे।  संचालन दीपक गोस्वामी ने किया।

Read More

उप्र सरकार के मुख्य सचिव को लिखा पत्र एक समाचार पत्र के आगरा कार्यालय पर हुई थी तोड़फोड़ की घटना और पत्रकारों पर हमला ब्रज प्रेस क्लब व उपजा ने महामहिम राष्ट्रपति से की थी कार्यवाही की मांग? इससे पूर्व पीएमओ तथा भारतीय प्रेस परिषद् ने भी यूपी के मुख्यसचिव को दिया था कार्यवाही का आदेश मथुरा। महामहिम राष्ट्रपति के सचिव ने ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि इस मामले में कार्यवाही के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र भेज दिया गया है। इससे पूर्व पीएमओ तथा भारतीय प्रेस परिषद् द्वारा भी ब्रज प्रेस क्लब को पत्र भेजकर मांग के अनुरूप कार्यवाही करने के आदेश दिये जाने की जानकारी दी गई थी।  विदित हो कि पिछले दिनों देश के एक प्रतिष्ठित एवं सम्मानित दैनिक समाचार पत्र के आगरा हैड ऑफिस में आसाराम के बेटे नारायण साईं के समर्थकों द्वारा हमला, तोडफोड़ एवं मारपीट की घटना हुई थी, जिसको लेकर ब्रज प्रेस क्लब एवं उपजा के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक की गई थी। जिसमें इस घटना को घोर निंदनीय बताते हुए हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर समाचार पत्र के ऑफिस एवं पत्र के सम्पादक व पत्रकारों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने, और इस प्रकरण पर ऐसी कठोर कार्यवाही की जाये कि आगे कोई भी इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति किसी अखबार व पत्रकार के साथ घटित न हो। अगर इस प्रकरण पर शीघ्र कार्यवाही न हुई तो पूरे प्रदेश के पत्रकार धरना प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी आन्दोलन से पीछे नहीं हटेंगे की बात से देश के प्रधानमंत्री, महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल, केन्द्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, अध्यक्ष, भारतीय प्रेस परिषद् आदि को पत्र भेजकर तत्काल इस संबंध में कार्यवाही की मांग की गई थी।  इस पर राष्ट्रपति भवन से बुधवार को ब्रज प्रेस क्लब को मिले पत्र में महामहिम राष्ट्रपति के सचिव पुरूषोत्तम दास ने यह बताया कि इस मामले में कार्यवाही के लिए उप्र शासन के मुख्य सचिव को तथ्यों पर कार्यवाही करने के लिए पत्र भेजा गया है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री कार्यालय से ब्रज प्रेस क्लब को मिले पत्र में पीएमओ के अधिकारी वीबी हरीहरन तथा भारतीय प्रेस परिषद् के अवर सचिव सतीश मग्गा ने भी आवश्यक कार्यवाही के लिए उप्र के मुख्यसचिव को भेजे जाने की जानकारी दी थी।   

Read More

जिलाधिकारी कलक्टेªट का निरीक्षण करते हुए  सदर तहसील के खाली भवन में बनेगा अभिलेखागार सरकारी कार्यालयों मंे डीएम को जगह-जगह मिली गंदगी मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आज कलैक्ट्रेट का मुआयना किया, जिसमें उन्होंने आॅफिसों में जाकर विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा तथा टूटी-फूटी बिल्डिंग देखने के बाद उन्होंने उसकी मरम्मत कराने के निर्देश भी दिये। पूर्व में सदर तहसील कलैक्ट्रेट परिसर में चल रही थी लेकिन नई तहसील बन जाने के कारण वह वहां से स्थानान्तरित कर दी गयी जिसकी वजह से यह भवन खाली पड़ा हुआ है। अब जिलाधिकारी ने इसमें अभिलेखागार बनाने के निर्देश दिये हैं कि इसमें रैक लगाकर अभिलेखों को सुरक्षित रखने का कार्य शीघ्र ही शुरू हो जायेगा। कलैक्ट्रेट स्थित सदर तहसील के बराबर पड़े एक भूखण्ड का निरीक्षण कर उन्होने यहां टाइल्स लगाने के निर्देश दिये तथा यहां सफाई व्यवस्था समुचित कराने को कहा। जिलाधिकारी लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर भी पंहुचे और वहां से निकलने वाले पानी व हल्के जलभराव को देखकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और एसडीओ को बुलाया लेकिन वह वहां उपस्थित नहीं थे। उन्होने बड़े बाबू को बुलाकर कहा कि आपके यहंा से जो पानी का रिसाव चल रहा है इसकी मरम्मत करायें। वहीं कोषागार के पास पड़ी गंदगी पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और यहां सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने के भी अधिशासी अधिकारी को आदेश किये। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नागरिक सुरक्षा संगठन की खाली पड़ी भूमि पर पार्क का निर्माण कराने के लिये भी कहा और इसके लिये उन्होंने विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी सौंपी। वहीं कलैक्ट्रेट में आने वाली गाड़ियों पर भी रोक लगाने को कहा। ये गाड़ियां जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर खाली पड़े भूखण्ड पर पार्किंग का निर्माण करा दिया जाये और यहंा पर एक गेट भी लगा दिया जाये।  

Read More

 कांग्रेसीजन सांसद हेमामालिनी का होलीगेट पर पुतला फूंकते हुए  मथुरा। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘बेचारा’ कह देने पर कांग्रेसियों में उबाल है। आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन के नेतृत्व में होलीगेट चैराहे पर हेमा मालिनी का पुतला फूंककर कांग्रेसियों ने विरोध जताया और तीखी टिप्पणी करते कहा कि यह फिल्मी दुनिया का पर्दा नहीं जिस पर नाच-गाकर जनता का दिल जीत लिया जाये। राहुल के परिवार की पहचान दुनिया के पर्दे पर है। तीखे प्रहार करते कांगे्रसजनों ने कहा कि जो सांसद अपनी शादी के समय खुद अपना नाम बदलकर दूसरी शादी करती हों उससे बड़ी ‘बेचारगी’ और क्या हो सकती है। एक बच्ची को मरा छोड़कर अपना इलाज कराने मुंबई पंहुच गयीं क्योंकि बच्ची से ज्यादा उन्हें अपने चेहरे को बचाना था। इससे ज्यादा संवेदनहीनता और क्या हो सकती है? इस मौके पर उमेश शर्मा, विनोद खण्डेलवाल, डा. जमुना प्रसाद, मनोज गौड़, गजानंद चतुर्वेदी, राहुल अरोड़ा, देवेन्द्र लल्ला, राजू फारूखी, चमन खां, सवाना, ओमवती माहौर, दयारानी वर्मा, शीला माहौर, खुदाबख्श, अमित चतुर्वेदी, गिरीशचन्द्र शर्मा, देवेन्द्र भटनागर आदि मौजूद थे।  

Read More



Mediabharti