मथुरा

-जिला पंचायती हथियाने को सपा की मथुरा में भी दादागिरी  मथुरा।  पूरे प्रदेश में जिला पंचायती हथियाने को उतारू समाजवादी पार्टी ने मथुरा में भी अपनी अराजकता का माहौल बनाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके पुत्र सहित कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई है। पूरे सूबे में सपा द्वारा पंचायतों को अपने कब्जे में लेने के लिए किए जा रहे सत्ता के दुरूपयोग से लोकतंत्र पूरी तरह कहराता नजर आ रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्यामसुंदर शर्मा ने सोमवार की शाम पत्रकारों से बातचीत में अपनी वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता का यह दुरूपयोग अच्छा नहीं है।  पूर्व में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे और सात बार मांट क्षेत्र से विधायक और कई बार प्रदेश के मंत्री रहे मांट के विधायक पं. श्याम सुन्दर शर्मा और उनके जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार पुत्र ललित शर्मा के खिलाफ नियुक्तियों में अनियमितता जैसे दस वर्ष पुराने मामले को उखाड़कर फिर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने से राजनैतिक माहौल गर्मा गया है। बसपा के नेताओं के साथ इस उत्पीड़न से पूरे बहुजन समाज पार्टी में भारी आक्रोश है। जिले के राजनीतिज्ञों में इस बेवजह उत्पीड़न को लेकर सियासत गर्माने लगी है। जगदीश नौहवार सत्ता से संबंधों और समाजवादी पार्टी के नेता होने के साथ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी हैं। जिला सहकारी संघ और पार्टी पर उनकी पूरी तरह पकड़ है। उनकी पत्नी सुनीता नौहवार चुनाव लड़ रही हैं। इसी के चलते जगदीश नौहवार पिछले एक सप्ताह से बसपा और भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों के उत्पीड़न पर उतर आये हैं। खुलकर इसमें पुलिस और प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। कभी किसी सदस्य को उठवाया जा रहा है तो किसी को धमकी दी जा रही हैं। सुरीर में भी एक सदस्य को खनन के मामले में लपेटने और भाजपा के एक सदस्य के परिवार के सदस्य पर बलात्कार के मामले में उस सदस्य के उत्पीड़न से राजनैतिक दलों में भारी उफान है। खुलकर जनपद पुलिस का दुरूपयोग किया जा रहा है। बताते हैं कि उप्र सरकार में बैठे मंत्रियों के इशारे पर यह सब दमनात्मक कार्यवाही करायी जा रही है जिससे जनपद के नेताओं में भारी आक्रोश है। अब जनमानस भी इस उत्पीड़न पर सामने आने लगा है।  आज ऐसा ही एक मामला दस वर्ष पुराना निकाला गया है। शहर कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2005, 2007 और 2010 में गलत नियुक्तियों को लेकर धारा 406, 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत दर्ज हुआ है जिसमें श्याम सुन्दर शर्मा वर्तमान विधायक मांट, डाॅ. ललित शर्मा प्रत्याशी जिला पंचायत बहुजन समाज पार्टी एवम सतीश चन्द्र शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, विजय प्रकाश मिश्रा, देशपाण्डे, राजकुमार सिंह, अर्जुन सिंह और जयकरण सिंह आदि के नाम दर्ज हुये हैं। इन पर गलत नियुक्तियां और फण्ड के दुरूपयोग जैसे गंभीर मामले हैं। षडयंत्र का मामला भी दर्ज किया गया है। इस मामले में श्याम सुन्दर शर्मा के पक्ष के लोगों ने बताया कि 10 साल पहले यूपिका के माध्यम से 11 कर्मचारियों को जिला सहकारी बैंक में समायोजित किया गया था। सेवा मण्डल के माध्यम से इनका समायोजन हुआ था जिसमें तत्कालीन एआर और डीआर द्वारा संस्तुति के बाद इन्हें विधिवत प्रक्रिया द्वारा समायोजित किया गया था। इन लोगों को वर्तमान काॅपरेटिव बैंक अध्यक्ष जगदीश नौहवार ने भी प्रमोशन दिया था और अपने कार्यकाल में तीन साल तक वेतन भी दिया। इनमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं की गयी है। केवल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से रोकने के लिये ऐसा किया गया है। अगर तीन साल तक इन कर्मचारियों को सपा के जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष द्वारा वेतन भी दिया गया है तो गड़बड़ी की बात क्यों कही जा रही है। ऐसे में तो वर्तमान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जगदीश नौहवार भी गड़बड़ी के मामले में शामिल हैं। उनके समर्थक पूर्व प्रधान जगदीश शर्मा और अरविन्द शर्मा सहित हजारों समर्थकों ने कहा कि यदि उनकी गिरफ्तारी हुयी तो ईंट से ईंट बजा दी जायेगी और जनता सड़कों पर उतरकर इसका खुलेआम विरोध करेगी।

Read More

मथुरा।  जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी सुनीता नौहवार की जीत को लेकर आज समाजवादी पार्टी द्वारा छगनपुरा केातवाली रोड स्थित शिवमंदिर पर यज्ञ का आयोजन मथुरा वृंदावन विधान सभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता द्वारा कराया गया। यज्ञ में भगवान से श्रीमती नौहवार की जीत का आव्हान किया गया। श्रीगुप्ता ने इस मौके पर कहा कि जिला पंचायत में श्रीमती नौहवार की जीत से पार्टी द्वारा ग्रामीण अंचल में कराए जा रहे प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर जनभावनाओं की स्वीकारोक्ति होगी। यज्ञ में रामधन, प्रहलाद यादव, सुभाष पाल, राजू यादव, वीला यादव, प्रीतम चैधरी, गुड्डू खांन, आशीष वर्मा, विनीत बंसल, डोला, सरदार, सचिन शर्मा, ज्ञान प्रकाश सैनी, हेमंत बघेल, अंशुल शर्मा, मौ. हजरत, प्रेमसिंह, विक्की वाल्मीकि आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Read More

दहेज में पांच लाख रूपये की कर रहे थे मांग मथुरा ।  थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत दहेज न देने पर एक विवाहिता की ससुरालीजनों ने मारपीट कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के रहने वाले मुहम्मद अली उर्फ पप्पू की बेटी परवीर 22 वर्ष की शादी तीन वर्ष पूर्व हाईवे के नगला शिवजी में रहने वाले मकसूद पुत्र खुर्शीद से हुयी थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन विवाहिता से पांच लाख रूपये के दहेज की मांग कर रहे थे और न देने पर आये दिन उसके साथ मारपीट करते थे। पिछले छह माह से विवाहिता अपने पिता के घर पर ही रह रही थी। कल शाम विवाहिता का पति मसूद और उसका भाई इमरान औरंगाबाद स्थित विवाहिता के घर पंहुचे। घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। ये लोग विवाहिता को शिवजी का नगला ले आये। बताते हैं कि यहंा लाकर ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की जिससे काफी चोटें आने के कारण परवीर की मौत हो गयी। लड़की के पिता का कहना था कि यह लोग आये दिन उसके साथ मारपीट करते थे, इसी वजह से हमने अपनी लड़की को घर पर ही रख रखा था। विवाहिता के सिर और पैरों में चोट के निशान हैं। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।  

Read More

मथुरा ।  शेरगढ थाने के दो अलग अलग गांव में महिलाओं से अश्लीलता, बलात्कार के प्रयास और हिंसा के मामले थाने पर दर्ज हुये हैं। पुरानी सब्जी मण्डी शेरगढ में धर्मसिंह पुत्र रामफूल निवासी बसई ने रिपोर्ट लिखाई है कि प्रमोद निषाद पुत्र मोहन सिंह आदि दो लोगों व सात-आठ अज्ञात लोगों ने एकराय होकर लाठी डण्डों से लैस होकर उसकी पुत्रवधू ललिता के साथ अश्लील हरकत करते उसके कपड़े फाड़ दिये और विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। वहीं पैगांव निवासी विमलेश पत्नी अशोक ने रिपोर्ट लिखाई है कि गांव के ही महाराज सिंह पुत्र शिब्बा आदि चार लोगों ने उसके घर के दरवाजे जोड़कर घर में घुसकर गर्दन पर चाकू रख दिया और उसके कपड़े उतारकर बलात्कार का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसका पति आया तो इन लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और विमलेश को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज हुयी हैं। मामले तीन दिन पुराने हैं।  

Read More

नववर्ष के प्रथम दिन जयगुरूदेव संस्था के संस्थाध्यक्ष पंकज बाबा महाराज जयगुरूदेव अनुयायियों को प्रेम व सौहार्द का संदेश देते हुए  मथुरा। नव वर्ष के प्रथम दिन जयगुरुदेव आश्रम भी हर्षोल्लास व नवीन भक्ति भावों के साथ प्रेम व सौहार्द के संगम का पर्याय बन गया। संस्थाध्यक्ष पंकज महाराज ने अपने गुरु महाराज से इसे भूल-भरम और अज्ञान की दुनियां मंे सभी जीवों पर दया करने की प्रार्थना की और कहा कि प्रभू की दया सब पर बनी रहे। सारे संसार में प्रेम-सौहार्द, दया, अहिंसा और सद्भाव का वातावरण बने। सभी लोग मानव धर्म, शाकाहार कर्म अपनायें और आत्मधन पाने के लिये निरन्तर एवं नियमित साधन भजन करने का बृत लें। जीवन में चरित्र-निर्माण और अच्छे समाज की रचना का महान् परोपकारी लक्ष्य बनायंे जिससे समाज का नव-निर्माण, सुधार हो और भंयकर विभीषिका से बचत हो। देश के कोने-कोने से आये श्रद्धालुओं को नव वर्ष का सन्देष देते हुये संस्था प्रमुख पंकज महाराज ने कहा कि हमारी अभिलाषायें जीवन में सुख और शान्ति के लिये भटकती हैं, यह भूल-भरम और अज्ञान का देश है। यहाँ क्षणिक सुख भी अन्ततः दुःखदाई होता है। सुख और दुःख का मिला-जुला जीवन संसार की नश्वरता और असारता का सन्देश देता है। इस दुःखदाई शंसय के सागर ‘संसार’ को समझबूझकर असली सुख-शान्ति की खोज करनी चाहिये। कहा कि गुरु का, मालिक का भरोसा रखो, उसको पाने के लिये दो बूंद आंसू गिराओ। जब तक दिल में तड़प-विरह की वेदना नहीं होगी, हम कभी भी मालिक को प्राप्त नहीं कर सकते। दया का घाट अन्दर है। उस घाट पर हाजिरी देते रहना साधक का स्वभाव है। निशाना गुरु की तरफ रखो। इधर-उधर नहीं। समय का इन्तजार करिये। सबने समय का इन्तजार किया। शाकाहार का प्रचार बराबर करते रहियेगा। इसी से दुनियां में भारी परिवर्तन होगा।   

Read More

रालोद व भाजपा के कार्यकर्ता नामांकन से पूर्व चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए  जिलाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल करतीं भाजपा समर्थित ममता चैधरी   औरंगाबाद मार्ग में लगा जाम का दृश्य  जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु तीनों प्रत्याशियों ने भरे नामांकन   -कलक्टेªट बना छावनी  -औरंगाबाद शहर के बीच आवागमन प्रतिबंधित होने से लोग हुए परेशान  मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु तीनों दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र जिलाधिकारी के समक्ष दाखिल किये। रालोद-भाजपा समर्थित ममता चैधरी ने दो सैटों में अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। वहीं बहुजन समाज पार्टी समर्थित डाॅ. ललित शर्मा ने भी दो सैटों में अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। समाजवादी पार्टी की ओर से सुनीता नौहवार द्वारा एक सैट में नामंाकन पत्र दाखिल किया गया। जिसके चलते औरंगाबाद की ओर से शहर आने वाले स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।  भारतीय जनता पार्टी की रालोद समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ममता चैधरी ने आज समर्थकांे के साथ कलक्ट्रेट पहंुचकर नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व ममता चैधरी ने डैम्पीयर नगर स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा व कलक्ट्रेट स्थित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके आशीर्वाद लिया।  इसके बाद मयूर बिहार स्थित अपने आवास से ‘‘भाजपा-रालोद जिन्दावाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, चैधरी चरण सिंह अमर रहे, मथुरा का विकास कराना है- ममता को जिताना है’’ के गगनभेदी नारो के मध्य अपना नामंकन दाखिल किया।  इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार व चैधरी लक्ष्मी नारायण, बांके बिहारी माहेश्वरी, राधा किशन खण्डेलवाल, तेजवीर सिंह, रविकांत गर्ग, एसके शर्मा गोपेश्वर चतुर्वेदी, अनूप चैधरी, कारिंदा सिंह, अजय पोइया, श्याम अहेरिया,  रवि माहेश्वरी,  रविन्द्र पाण्डेय, रमेश आर्य, रामकिशन पाठक, नरदेव चैधरी, मनोज फौजदार, चेतन मलिक, रामरस पाल पोनिया, युद्धवीर सिंह, डीएन गौतम, मेघश्याम सिंह, केपी सिंह, सतपाल चैधरी, लाल सिंह तरकर, मुकेश खण्डेलवाल, संजय शर्मा,  आदि उपस्थित थे।  बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री एवं मांट के विधायक श्यामसुंदर शर्मा के पुत्र ललित शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ चैकी बागबहादुर स्थित आवास से कलक्टेªट पहुंचकर नामांकन किया। नामांकन से पूर्व पूर्वमंत्री ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत का चुनाव वे अंतर आत्मा की आवाज पर लड़ रहे हैं। उनके पास सत्ता बल या धनबल नहीं है, लेकिन जिला पंचायत का विकास उनके द्वारा पूर्व में भी कराया जाता रहा है, और इस बार भी वे इसके लिए कृत संकल्पित हैं।  रालोद विधायक एवं बसपा से हाल में जुड़े ठा. तेजपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए ललित की जीत जरूरी है। इस मौके पर बसपा के आगरा मंडल काॅर्डीनेटर धारा सिंह, डा. दाता राम, अरविन्द शर्मा, जगदीश शर्मा जग्गो पंडित, डा. राजेन्द्र प्रसाद आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।  सपा उम्मीदवार के रूप में सुनीता नौहवार ने समर्थकों के साथ कलक्टेªट पहुंचकर नामांकन किया। इस मौके पर उनके पति जगदीश नौहवार, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, तनवीर अहमद, डा. वकील कुरैशी, प्रहलाद यादव, मौ. फारूक, अरूण दीक्षित, विजय गोयल आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा कोसीकलां थाना क्षेत्र की कोटवन चैकी प्रभारी ने गुरूवार को वाहन चैकिंग के दौरान हरियाणा की ओर से आ रही एक बोल्वों से 70 पेटी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।   गुरूवार की रात्रि नया वर्ष आने की खुशी व पुराने वर्ष को अलविदा करने के लिए जब समूचा क्षेत्र जश्न मना रहा था। वहीं कोटवन पुलिस चैकी प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक बोल्वों गाडी में हरियाणा से तस्करी कर लायी जा रही शराब की पेटियां भरी है। जानकारी मिलते ही प्रभारी ने सड़क पर स्टॉपर लगाकर वाहन चैकिंग करना शुरू कर दिया। रात्रि करीब 12 बजे हरियाणा की तरफ से एक बोल्वों डीएल 1 पीसी 0409 गाडी आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रूकवाकर जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से 55 पेटी देशी शराब तथा 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकडे़ गये तस्कर ने अपना नाम बांसरी बुलन्दशहर निवासी संजय पुत्र हरवंश बताया। पुलिस ने उक्त चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के डीग रोड पर हनुमान बाग के समीप डीग की ओर से आ रही राजस्थान रोड़वेज की बस ने अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे साधु को कुचल दिया। साधु की मौके पर ही मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक साधु की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे डीग की ओर से आ रही राजस्थान रोड़वेज की बस संख्या आर जे 29 पीए 0646 हनुमान बाग आश्रम के समीप अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित हुई बस ने आश्रम की ओर सड़क पार कर रहे एक साधु को जिसकी उम्र करीब पचास वर्ष बताई गई,चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद साधु की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साधु के शव को अपने कब्जे में लिया और वहीं गाड़ी के चालक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस मृतक साधु की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

Read More

मथुरा। हथिनी कुण्ड से जल छोड़े बिना यमुना साफ नहीं होगी तथा हरियाणा और दिल्ली का जब तक फैक्ट्रियों का जहर एवं शहरों का गटर यमुना में गिरता रहेगा यमुना जहरीली बनी रहेगी। हरियाणा सरकार के कृषि विभाग ने चेतावनी दी है कि फरीदाबाद व पलवल जिला के किसान सिंचाई के लिए यमुना जल का प्रयोग न करें, क्यों कि सिंचाई से होने वाले अन्न खाने से र्केसर हो रहा है। जब सरकार ही यह बात कह रही है, विशेषज्ञ भी यही बात कह रहें है कि यमुना में विषैला जल है तो मथुरा और आगरा के निवासियों के लिए और भी बुरी खबर है। यमुना पट्टी का सम्पूर्ण जीवन और भी खतरे में है। अब समय आ गया है जीवन और आस्था को बचाने के लिए जन-जन को खड़ा होना पड़ेगा। इन सब बिन्दुओं पर विचार करने के लिए फरीदाबाद, पलवल, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद के किसान, यमुना प्रेमी एवं पर्यावरण प्रेमियों को दिनांक 15 जनवरी को गोविन्द मठ, वृन्दावन आमन्त्रित किया गया है। वहीं आज नव वर्ष के शुभारम्भ के साथ छटीकरा में यमुना रक्षक दल का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिला प्रभारी डा. राजवीर सिंह एवं हरिनाम संकीर्तन प्रभारी राधाबल्लभ शर्मा ने कहा कि हम ब्रजवासियों के घर-घर जाकर सहयोग मागेंगे और यमुना जी को मुक्त करायेंगे।       

Read More

यमुना मिशन की स्थापना को एक वर्ष पूर्ण होने के साथ साथ मिशन के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 2 लाख समर्थक होने के अवसर पर यमुना मिशन द्वारा कृष्णगंगा घाट पर हर्षोल्लास के साथ विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रान्तों से भाग लेने सैकड़ो कार्यकर्ता एवं हजारों नगरवासियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।  31 दिसम्बर को यमुना मिशन की स्थापना हुये 1 वर्ष पूर्ण हो चुका है इस अवसर पर मिशन के कार्यो की समीक्षा एवं आगामी रणनीति को तय करने के लिये विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कृष्णगंगा घाट पर इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि मिशन के एक वर्ष पूर्ण के साथ ही फेसबुक पेज पर 2 लाख से अधिक समर्थक हो चुके है इस उपलक्ष्य में मिशन द्वारा मिशन के कार्यकर्ताओं एवं मथुरा नगर वासियों को कार्यक्रम में आमन्त्रित किया गया एवं एक वर्ष में मिशन द्वारा किये गये जीर्णोद्धार एवं पुनरूद्र्धार का कार्य और उससे आये परिवर्तन से सभी को अवगत कराया गया। आगे जानकारी देते हुये बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में के.आर इण्टर कालेज, सरलादेवी कन्या विद्यालय, कृष्णानगर सहित नगर व कस्बो के आधा दर्जन विद्यालयों के अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।  यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल जी ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि यदि सच्चाई की राह पर चलते हुये कोई प्रयास किया जाये तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। आज से एक वर्ष पूर्व ब्रज संस्कृति की धरोहर हमारी मां यमुना, उसके घाट, यहाॅ के कुण्ड को जब देखा गया तो सन्तों की प्रेरणा से यह मनोभाव उत्पन्न हुआ कि हम अपनी प्रकृति को संरक्षित करने, ब्रज धरोहरों को बचाने के लिये किसी सरकार, प्रशासन और राजनेताओं पर आश्रित होने की बजाय खुद कार्य करने का संकल्प मन में उत्पन्न हुआ और उसी के परिणाम स्वरूप यमुना मिशन की स्थापना की गई। आज हम सभी देख सकते एक वर्ष में स्थिति में बदलाव आया है और आगे भी ऐसे ही यमुना मिशन हरियाली, सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा और संवर्धन के लिये सदैव कृत संकल्पित रहेगा।  पूज्य बाबा आनन्द गोपाल दास महाराज एवं पं देवेन्द्र शर्मा ने आशीर्वचन देते हुये कहा कि एक वर्ष पूर्व मोक्षधाम से लेकर स्वामी घाट के बीच की स्थिति बद से बदतर थी। ईश्वरीय कृपा और यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं की मेहनत का यह परिणाम है कि आज वह स्थिति उलट है। केवल मथुरा में ही नहीं अपितु गोवर्धन, रमणरेती, दिल्ली आदि में भी यमुना मिशन सघन तौर पर वृक्षारोपण, घाटों एवं कुण्डो के संरक्षण के कार्यरत है। दिल्ली में 32 घाटों का जीर्णोद्धार एवं सघन रूप से वृ़क्षारोपण कर प्रकृति को संरक्षित किया जा रहा है।  इस अवसर पर स्वामी नारायण दास त्यागी, पूज्य श्री सत्यदेव दास काठिया, समाजसेवी बिहारीलाल वशिष्ठ, पूज्य भूरा बाबा, बम्बई से चन्द्रशेखर, श्रीनिवास शर्मा, विशन सिंह,  के.एन शशी, प्रोबीर कुमार मित्रा, सचिन शर्मा, श्रीहर्षा, चन्द्र मोहन, दाउदयाल शर्मा, राजीव गोस्वामी, डाॅ भगत सिंह, रेनू बाला, गीता शर्मा, मोनू पंडित बड़ा हनुमान,  मुकेश ठाकुर, महेश पंडित, लपुटी पंडित,    

Read More