मथुरा

जन्मदिन का केक काटकर होगी 2017 के चुनावों की शुरूआत मथुरा। शुक्रवार 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो बहिन मायावती का जन्मदिन जुबली पार्क में जनकल्याण कारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।  जन्मदिन को आगामी विधानसभा 2017 के चुनाव के आगाज के रूप में मनाया जायेगा। कार्यकर्ताओं की भावनाओं के चलते वे बसपा सुप्रीमो को पांचवीं बार सूबे का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। इसीलिये इसे बसपा शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित कर रही है। संकेत विधानसभा चुनाव के विजयश्री को लेकर हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। आज इस सब को लेकर बहुजन समाज पार्टी की वरिष्ठ नेता और वृन्दावन की पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा शर्मा के फार्म हाउस पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बसपा के आगरा-अलीगढ मण्डल के काॅर्डीनेटर दारासिंह आजाद ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले जुबली पार्क में कार्यक्रम को लेकर पांचों विधानसभा से पांच-पांच हजार कार्यकर्ता जुबली पार्क पंहुचेंगे। मिशन 2017 का यह शंखनाद है। विधानसभा चुनाव आ रहे हंै इसीलिये विशाल सभा का आयोजन किया जा रहा है। इससे बसपा चुनाव जीतने का संदेश भी देगी। उन्होंने कहा कि आज सर्वसमाज बसपा की ओर देख रहा है। लोगों को बहिन मायावती का शासन याद आ रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में हत्या, बलात्कार की घटनाओं ने रिकाॅर्ड तोड़े हैं। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। आने वाले समय में बसपा सबसे बड़ी पार्टी बनेगी और मायावती पांचवी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। बसपा नेता और मथुरा-वृन्दावन के काॅर्डीनेटर योगेश द्विवेदी ने कहा कि पार्टी में 2017 के विधानसभा चुनावों को लेकर बेहद उत्साह है। बहिनजी को पांचवी बार सूबे का मुखिया बनाये जाने की बसपाईयों में पूरी तैयारी है। मथुरा में मिशन 2017 के लिये पूरी तैयारी है। बसपा मथुरा में कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में भाजपा अपने बलबूते पर नहीं जीती है। दूसरे के सहयोग से जीत नहीं मानी जाती। हमारे बारह सदस्यों का हमें पूरा सहयोग मिला, बल्कि दो अन्य सदस्य भी हमारे खाते में जुड़े। बसपा ने जिला पंचायत चुनाव पूरी निष्ठा के साथ लड़ा और विस चुनाव में भी पूरी शक्ति के साथ लड़ाई लड़ी जायेगी। बहिनजी का जन्मदिन का केक इसी उपलक्ष्य में काटा जायेगा कि वे पांचवी बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा की जिला पंचायत कुछ समय की है। आगामी समय में इस जोड़तोड़ के रेडियो में ‘सैल’ हम ही डालेंगे। यूपी में अगली सरकार बहिनजी की बनेगी। 15 जनवरी का कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा। गोवर्धन के विधायक पं. राजकुमार रावत ने पत्रकारों से कहा कि आज देश में झूठ बोलने वाले और प्रदेश में लूटने वालों की सरकार है। पूरे सूबे की जनता बहिनजी के सुशासन की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि बसपा उनके जन्मदिन को इसीलिये विधानसभा चुनावों की जीत के रूप में मनाने की तैयारी 1 को करेगी। बसपाईयों में इसको लेकर बेहद उत्साह है। बसपा नेता अतुल सिंसौदिया ने कहा कि 15 जनवरी को हम जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन करेंगे। सपा और भाजपा दोनों ने ही देश को लूटा है। केन्द्र ने जनता को गुमराह किया। 15 लाख रूपये देने का प्रधानमंत्री का वादा झूठा निकला। आज लोगों को 15 रूपये भी नहीं मिले हैं। इस अवसर पर बसपा के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम ने कहा कि बहिन मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप्र सरकार के पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह शिरकत करेंगे। जुबली पार्क में इसके लिये विशेष तैयारियां चल रही हैं। पत्रकार वार्ता में बसपा की वरिष्ठ नेता पुष्पा शर्मा ने सभी को नववर्ष की बधाईयां देते कहा कि बहिनजी के जन्मदिन से चुनाव की शुरूआत हो जायेगी। लोग बसपा से जुड़ रहे हंै और काफी उत्साहित हैं। पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत सदस्य डाॅ. ललित शर्मा, बसपा नेता ई. राजकुमार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कर्दम, गोवर्धन सिंह, योगेश कुमार, अतिउर्रहमान, वीरेन्द्र परिहार आदि मौजूद थे।  

Read More

 पत्रकार वार्ता में छापा मार कार्यवाही के दौरान दबोचे गए बदमाश एवं असलाहों के बारे में जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह  एक बदमाश को दबोचा, भारी मात्रा में असलाह बरामद  मथुरा। कोसीकलां पुलिस ने बीतीरात ग्राम नगला उटावर में अवैध असलाह फैक्ट्रियों पर छापा मार कार्यवाही में एक बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से भारी मात्रा में निर्मित अर्द्धनिर्मित असलाह व असलाह बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी ने छापामार कार्यवाही में गई पुलिस टीम को पांच सौ रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है।  बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत समय से कोसीकलां क्षेत्र में अवैध असलाह फैक्ट्रियों में अवैध असलाह बनाने की खबर निरंतर मिल रही थी। बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी छाता तथा कोसीकलां पुलिस अवैध फैक्ट्रियों के ठिकानों पर गए, वहां घेराबंदी करके बदमाशों से मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की लेकिन जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस के हत्थे एक बदमाश हत्थे चढ़ गया। उक्त बदमाश द्वारा बताई गई चार फैक्ट्रियों को पुलिस पूरी तरह नष्ट कर दिया तथा फैक्ट्रियों से एक अदद तमंचा मय कारतूस, 25 अर्द्धनिर्मित असलाह व नाल विभिन्न बोर के, चार असलाह बनाने वाले उपकरण बरामद हुए। बदमाश ने अपनी शिनाख्त फारूख पुत्र खुर्शीद निवासी नगला उटावर थाना कोसीकलां के रूप में की है। पुलिस ने धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम, धारा 147, 148,149,307 के तहत जेल भेजा है।   

Read More

-एसएसपी से मिले सपाई, दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज मथुरा। बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता की सिपाहियों द्वारा की गयी पिटाई के मामले में आज बृहस्पतिवार जहां समाजवादी पार्टी के नेता एसएसपी कार्यालय पर जाकर उनसे मिले वहीं आज बृहस्पतिवार इस संबंध में चैकी कृष्णानगर के कांस्टेबिल संजीव कुमार ने मुन्ना मलिक के भाई व पांच अन्य तथा 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एकराय होकर नाजायज असलाहों से लैस होकर कांस्टेबिल संजीव व उसके साथियों से चैकिंग हेतु गाड़ी रोकने को लेकर मारपीट, गाली गलौज, सरकारी काम में बाधा डालने व संजीव की जेब में रखे 1500 रूपये, गले की सोने की चेन, साथी सिपाहियों के रूपये लूट लेने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। सिपाही ने रिपोर्ट में कहा है कि वे गाडि़यों की चैकिंग कर रहे थे तभी यह विवाद हुआ। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस में सपा नेता मुन्ना मलिक पुत्र हुसैनी निवासी सुखदेव नगर ने संजीव यादव चैकी कृष्णानगर व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है जिसमें कहा है कि इन्होंने गाडि़यों की चैकिंग के विवाद को लेकर सपा नेता से मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी तथा सात सौ रूपये लूट लिये। वहीं बताया जा रहा है कि एसएसपी ने इस मामले में दोनों आरोपी कांस्टेबिलों संजीव एवं जितेन्द्र यादव को निलंबित कर दिए हैं। वहीं इसकी जांच एसपी क्राइम को सौंपी गई है, वे दो दिन में अपनी रिपोर्ट एसएसपी को देंगे। 

Read More

 शपथग्रहण समारोह में मौजूद नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी एवं डीएम राजेश कुमार  मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राही टूरिस्ट बांग्ला में किया गया था। अध्यक्ष शपथ ग्रहण के उपरान्त उपस्थित कुछ सदस्यों को भी शपथ दिलायी गयी। आज नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने भव्य समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ दिलाई जिसके बाद अध्यक्ष ने उपस्थित सभी 22 सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर निवर्तमान अध्यक्ष जिला पंचायत अनूप चैधरी, एमएलसी लेखराज सिंह, अधिशासी अधिकारी नईम अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, बांके बिहारी माहेश्वरी, रालोद जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार सहित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गणतंत्र दिवस को समारोह पूर्वक मनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्कूली बच्चों द्वारा प्रातः 07 बजे से प्रभात फेरी निकाली जायेगी। यह प्रभात फेरी शहीद स्तम्भ विकास बाजार से प्रारम्भ होकर डैम्पियर नगर, होलीगेट, कोतवाली रोड़, भूतेश्वर होती हुई वापस अपने उद्गम स्थान पर समाप्त होगी। इस प्रभात फेरी में सभी शिक्षण संस्था के छात्र एवं सम्भ्रान्त नागरिक भाग लेंगे। इसके संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक तथा सह संयोजक बेसिक शिक्षाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर व यातायात एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका होंगे। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों को पीने का पानी तथा प्रभात फेरी के समाप्त होने पर बच्चों को फल एवं मिष्ठान का वितरण नगर पालिका द्वारा कराया जायेगा। फेरी के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा एम्बुलेन्स व चिकित्सक दल की व्यवस्था की जायेगी। प्रातः 08ः30 बजे समस्त सरकारी भवनों पर कार्यालयाध्यक्षों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। प्रातः 09 बजे पुलिस ग्राउण्ड पर पुलिस परेड सम्पन्न होगी। प्रातः 10 बजे सभी विद्यालयों पर ध्वजारोहण किया जायेगा। प्रातः 10 बजे रायफल क्बल से शान्ति दौड़ का आयोजन किया जायेगा जिसकी व्यवस्था क्रीड़ाधिकारी द्वारा की जायेगी। 11 बजे जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा शिशु सदन में फल एवं मिष्ठान का वितरण कराया जायेगा। श्री अवस्थी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि वे जनपद में स्थापित महापुरूषों व शहीदों की प्रतिमाओं को चिन्हित कर वहां पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा नामित अधिकारियों द्वारा प्रतिमाओं पर माल्र्यापण किया जायेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी महावन चांदनी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी बृज बिहारी कुशवाहा, बेसिक शिक्षाधिकारी एके सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्रा के यमुनला एक्सप्रेस पर एक क्वालिस कार  अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई। जिससें क्वालिस में सवार तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेंस वें- 79किलो मीटर के पास नोएडा की ओर से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससें क्वालिस के नीचें दवकर उसमें बैठी लक्ष्मी नगर दिल्ली निवासी अनामिका दत्ता पत्नी रूपेन्द्र, पिपासा 11 वर्ष, निकता आठ वर्ष, पुत्र रूपेन्द्र व सोनिया जो कि रूपेन्द्र की शाली हैं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ससुर एमके पाल, सहित दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देकर राहत कार्य में जुट गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर क्वालिस में फंसें लोगों को बाहर निकाला तथा घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। बताया जाता है कि क्वालिस के चालक को अचानक नीद का झोका आने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। बताया जाता है कि उक्त सभी लोग नोएडा से आगरा जा रहें थे। कि रास्तें में उक्त घटना घटित हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के परिजन नहीं आ सके थे। 

Read More

 जिलाधिकारी न्यायालय में विजयी रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी ममता चैधरी डीएम राजेश कुमार से विजयी प्रमाण पत्र प्राप्त करतीं हुई। उनके साथ मौजूद हैं उनके पति चै. लक्ष्मीनारायण, पूर्व जिला पंचायत अध्यख अनूप चैधरी, भाजपा नेता रविकांत गर्ग, चै­ तेजवीर सिंह, एसके शर्मा, रालोद नेता राजेन्द्र सिंह सिकरवार आदि।   आकर अपनी जीत का इजहार करते रालोद भाजपा पदाधिकारी व नेतागण।रालोद भाजपा गठबंधन ने किया जिला पंचायत पर कब्जा भाजपाई एवं रालोद कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के कड़े संघर्ष में आज भाजपा-रालोद समर्थित प्रत्याशी ममता चैधरी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुयीं। उन्हें 21 मत मिले। पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता चै­ लक्ष्मीनारायण ने जिला पंचायत में भारतीय जनता पार्टी का खाता खोल दिया है। उनके और राष्टंीय लोकदल के संयुक्त प्रयास से भाजपा को पहली बार जिला पंचायत में विजयश्री हासिल हुयी है। इस सब से जहां भारतीय जनता पार्टी में लक्ष्मीनारायण चैधरी का कद बढ़ा है वहीं जिला पंचायत में विजय दिलाने से भारतीय जनता पार्टी में भारी उत्साह है। रालोद के पूरे समर्थन और अनूप चैधरी के प्रयासों को भी कमतर नहीं आंका जा सकता। हालांकि चै­ लक्ष्मीनारायण ने समाजवादी पार्टी की सत्ता की तमाम ‘अनिष्टि’ की आशंकाओं के बाद भी धैर्य नहीं खोया था। चै­ लक्ष्मीनारायण ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा। उन्होंने पहले भाजपा के नेताओं को आश्वस्त कर दिया था कि जीत उन्हीं के पाले में होगी। चै­ लक्ष्मीनारायण का लंबा इतिहास है और राजनीति के क्षेत्र में उनका नाम अच्छे नेताओं में गिना जाता है। दूसरी ओर वह प्रदेश में अन्य दलों के द्वारा कबीना मंत्री भी रह चुके हैं। छाता क्षेत्र में उनका एकछत्र राज है इससे इंकार नहीं किया जा सकता। जिला पंचायत चुनावों में जिस प्रकार उन्होंने अपनी धर्मपत्नी और भतीजे के लिये डटकर चुनाव लड़ा वह भी अपनेआप में अलग बात है। तमाम बाधायें लायी गयीं लेकिन चै­ लक्ष्मीनारायण इससे डिगे नहीं। आज विजयश्री पाले में है। चै­ लक्ष्मीनारायण ने इस दौरान जीत के साथ कहा कि जिला पंचायत में ईमानदारी के साथ काम होगा। जिले की समस्याओं को गंभीरता से लिया जायेगा और हर व्यक्ति की सुनी जायेगी। ग्रामीण क्षेत्रों का पूर्ण विकास किया जायेगा। जिला पंचायत को अच्छे स्तर पर लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब तक जो कुछ हुआ वे उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। हां इतना जरूर है कि अब जिला पंचायत ग्रामीणों के लिये काम करेगी। विकास की नयी इबादत लिखी जायेगी। आज जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री चै­ लक्ष्मीनारायण की धर्मपत्नी भी बेहद प्रसन्न थीं। उनका कहना था कि यह जीत आम मतदाता की जीत है और इसके लिये वे भाजपा नेताओं के साथ राष्टंीय लोकदल की भी पूर्ण रूप से आभारी हैं। पूर्व मंत्री ने भी भाजपा-रालोद के इस संघर्षशील कार्यकर्ताओं को ही जीत का श्रेय दिया। टैंकर चैराहे पर लगा रहा मेला कलैक्टंेट परिसर में सन्नाटा आज जिला पंचायत चुनाव के चलते सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों में भारी उत्साह था। कांगे्रस को छोड़कर सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता झण्डे और नारों की बुलंदी करते देखे गये। अपने अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के उत्साहव1⁄र्4न और जिला पंचायत सदस्यों को अपनी शक्ति दिखाते हुये सभी दलों के लोग मौजूद थे। सर्वाधिक भीड़ भारतीय जनता पार्टी- रालोद समर्थकों की थी। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में टैक चैराहे पर मौजूद देखे गये। बसपा और सपा से जुड़े कार्यकर्ता भी आये लेकिन इनकी संख्या इतनी अधिक नहीं थी। गाडि़यों के काफिले भी अंदर जाने नहीं दिये जा रहे थे केवल बड़े नेताओं और पार्टी प्रमुखों को जरूर पेटंोल पंप के बाहर बने बैरियर तक गाड़ लेकर जाने की अनुमति दी गयी थी। जबकि समर्थकांे और अन्य कार्यकर्ताओं की गाडि़यां तो टैंकर चैराहे पर ही रोक दी गयी थीं।  बैरियर लगाए हुए पुलिस फोर्स बैरीकेटिंग से सिर्फ सरकारी कर्मियों को ही दिया प्रवेश सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से प्रशासन ने आगरा-मथुरा रोड स्थित टैंक चैराहा से ब्लाॅक कार्यालय तक पांच बैरीकेटिंग लगाए। इन बैरीकेटरों से सिर्फ सरकारीकर्मियों को ही प्रवेश दिया जा रहा था। साथ ही साथ इनकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इन बैरीकेटरों से पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित थी। शहर की तरफ से कलक्टेंटक जाने वाले लोगों के लिए पहला बैरीकेटर टैंक चैराहा पर, दूसरा बैरीकेटर डिफेंस सिनेमा पर, तीसरा सिविल लाइंस पेटंोल पंप पर लगाया गया था। जबकि औरंगाबाद से आने वाले लोगों को रोकने के लिए ब्लाॅक कार्यालय के बाहर व तहसील परिसर के गेट पर लगाया गया था। इन बैरीकेटरों पर एक-एक एसडीएम व सीओ की ड्यूटी लगाई गई थी। अन्य जनपदों से आई पुलिस फोर्स ने संभाली कमान जिला पंचायत अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया को मथुरा के अलावा तीन अन्य जनपदों की पुलिस की देखरेख में सम्पन्न कराया गया। फिरोजाबाद, मैनपुरी व गाजियाबाद जनपदों से अतिरिक्त पुलिसबल मंगाया गया था, जो बीतीरात मथुरा आ गए। सुबह होते ही पुलिसबल ने मोर्चा संभाल लिया। इस पुलिसबल ने समूचे कलक्टेंट परिसर को किले में कैद करलिया, जिस वजह से पार्टी समर्थक अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। हरियाणा पुलिस की सुरक्षा में आए सदस्य रालोद व भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को हरियाणा पुलिस अपनी सुरक्षा में बस से मतदान के लिए कलक्टेंट लेकर आई। बृहस्पतिवार सुबह जब हरियाणा पुलिस वाल्बो बस में रालोद-भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों को लेकर पहुंची तो हर कोई हतप्रभ रह गया। बसों से उतरकर सदस्य वोट डालने बूथों की ओर रवाना हुए। पुलिस की पैनी नजर से घबराए अधिवक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा बरती गई सख्ती अधिवक्ताओं को नागवार गुजरी और सुबह से इस सघन तलाशी का सामना कर रहे अधिवक्ताओं का अपरान्ह करीब तीन बजे तक धैर्य जवाब दे गया। काफी संख्या में अधिवक्ता एकजुट होकर सत्र न्यायालय के संमुख लगे बैरियर पर हंगामा करने लगे। जिससे सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंच गए। हालांकि बाद में अधिवक्ता प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते वहां से निकल गए।   ममता की जीत दुर्भाग्यपूर्ण समाजवादी पार्टी के नेता और सतर्कता एवं निगरानी समिति के सदस्य चैधरी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने मथुरा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी ममता चैधरी की जीत को ग्राम पंचायतों के विकास के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। श्र बघेल का कहना है कि प्रदेश में सपा की सरकार है और विकास की चाॅबी सपा के पास है। प्रदेश में लगभग 80 फीसदी सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष है। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद स्थायी नहीं है और आने वाले दो वर्षों में इनका गठबंधन टूट जाएगा। जिससे पुनः चुनाव की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।    

Read More

धर्मनगरी वृंदावन के इस्काॅन मंदिर का अवलोकन करते प्रवासी भारतीय का दल  मंदिरों एवं धर्मिक स्थलों का किया अवलोकन आगरा में कई दिनों से चल रहा है प्रवासी भारतीय सम्मेलन  मथुरा। धर्मनगरी वृंदावन में आज आगरा से प्रवासी भारतीयों का एक दल पर्यटन व दर्शनार्थ हेतु पहुंचा। दल में मौजूद एनआरआईएस ने वृंदावन के प्रमुख स्थलों एवं प्रमुख मंदिरों का अवलोकन किया। आगरा जनपद में प्रावासी भारतीय सम्मेलन विगत दिनों से चल रहा है, जिसके अंतिम दिन बुधवार को आगरा से प्रवासी भारतीयों का एक दल धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचा। इस दल ने आज वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन किए तथा इस्काॅन मंदिर सहित कई ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों का जायजा एवं अवलोकन किया। इसके बाद वह यमुना के घाटों पर गए जहां उन्होंने यमुना महारानी को नमन किया। मंदिरों का दर्शन व यहां की सुंदरता देखकर प्रवासी भारतीय प्रफुल्लित दिखे। दल ने प्रेम मंदिर के भी दर्शन किये । सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना के तहत खाना देने वाली संस्था अक्षय पात्र में जा कर खाना बनने की प्रक्रिया को जाना और इसकी जानकारी ली।  ब्रज घूमने आये इस दल के लोगों ने दर्शनों के साथ - साथ यहाँ से होने वाले व्यवसाय के बारे में अधिकारियों और स्थानीय लोगों से जानकारी ली

Read More

लापता साधुओं की तलाश को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते वृंदावन के भजनकुटी के साधु संत  मथुरा। आज नेपाली समाज एकता समिति के बैनरतले ‘मूलप्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज पश्चिमोत्तर क्षेत्रीय समिति’ के लोगों ने डीएम कार्यालय पर पंहुचकर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि भजनकुटी पर हुये तोड़फोड़, हमले में संलग्न व्यक्ति खुलेआम घूम रहे हैं जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उस समय लापता हुये साधु-संतों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। भजनकुटी तोड़फोड़ के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये और साधु-संत, विद्यार्थी एवं माताओं का भय दूर किया जाये। भजनकुटी का लूटा हुआ सामान जिसमें 12 किलोग्राम वजनी अष्टधातु की राधा-गोविन्द की मूर्ति, चार किग्रा राधाकृष्ण की चांदी की दो मूर्तियां, एक किलोग्राम चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, दो सौ ग्राम सोने के लडडू गोपाल की मूर्ति, मंदिर के अमूल्य जेवरात, दो दानपत्र में रखे चढावे के लाखों की नगदी, छह गैस-सिलेण्डर, आठ गाय-बछड़े, ट्रस्ट के महत्वपूर्ण कागज, विद्यार्थी, साधु-संतों के निजी प्रयोग के सामान, अस्सी हजार रूपये नगद, कपड़े, विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र आदि वस्तुओं को हमलावर लूटकर ले गये जिससे ट्रस्ट को करोड़ों रूपये की क्षति हुयी है। उस समय भजनकुटी में मौजूद साधु-संत, विद्यार्थियों को अगवा कर मारपीट की गयी। उसी समय से छह साधु लापता हैं जिनकी अभी तक कोई खबर नहीं है। धनबल के प्रभाव में आरोपी जमानत पै छूट गये हैं। ट्रस्ट कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। अब भूमाफियाओं की नजर राधा टीले पर है, क्योकि भजनकुटी ध्वस्त हो गयी है। वहां रहने वाली वृद्ध मातायें, विद्यार्थी और साधु आतंक के साये में जीवनयापन को बाध्य हैं। यहां 70 वृद्ध मातायें रह रही हैं। ध्वस्त भजनकुटी का निर्माण सरकार द्वारा कराया जाये और समय-समय यहां का निरीक्षण किया जाये। ज्ञापन देने वालों में कपील खनाल, ठाकुर खनाल, तारा जिसी, नारायण जिसी, स्वामी बालकृष्ण देवाचार्य, साध्वी श्रीजी, चिरजीवी ढकाल, केशव सरण बाबा, राम सरण बाबा, महन्त विन्द्रावन दास महाराज, नवन किशोर दास महाराज, गिता दासी, तुलसी दासी, जमुना दासी मौजूद थे।

Read More

पत्रकारों को जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह  नववर्ष में पुलिस को बड़ी उपलब्धि  मथुरा । अपराध के क्षेत्र में पुलिस के लिए मुसीबत बने सतेन्द्र फौजी को उसके आठ साथियों के साथ छाता और स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को 2011 से तलाश थी। उसे आजीवन कारावास की सजा भी न्यायालय द्वारा दी जा चुकी है। इसके बाद भी वह अपराध के क्षेत्र में पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ था। पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी डा. राकेश सिंह ने इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सतेन्द्र फौजी ने छाता व मगोर्रा क्षेत्र में हुई चार लूट की घटनाओं का इकबाल किया है। सतेन्द्र फौजी 2011 में चंदनवन में फौजी की पत्नी देवेन्द्री की हत्या भी कर चुका है, जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हो चुकी थी, वह जमानत पर था, अपराध के क्षेत्र में चर्चित सतेन्द्र फौजी व इसके आठ सदस्य को छाता केातवाली पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर पिल्होरा बम्बा के निकट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों में सतेन्द्र फौजी पुत्र रणधीर जाट निवासी हिसार हरियाणा, कर्मवीर पुत्र प्रहलाद निवासी गोहारी छाता, अजय फौजी पुत्र हरपाल निवासी हाइवे मथुरा, राधाचरण पुत्र खचेरा निवासी गुहारी छाता, रामवीर पुत्र शिव सिंह निवासी चैमुंहा जैंत, राजेश पुत्र मेघ सिंह निवासी तोष वृंदावन, राजेन्द्र पुत्र शिवराम निवासी सलेमपुर हाइवे, विनोद चैधरी पुत्र गब्बर निवासी पेलखू वृंदावन है। एसएसपी ने बताया कि गैंग लीडर सतेन्द्र फौजी ने छाता में महेन्द्रा एसयूवी लूट, मगोर्रा में टैªक्टर 2.40 लाख व छाता के गुहारी कट से टैªक्टर लूट की घटनाओं का इकबाल किया है। लुटेरों से महिन्द्रा टीयूवी, बजाज फैक्ट्री से लूटी गई रायफल, डीबीबीएल गन, मोबाइल व तमंचे बरामद किए हैं। एसएसपी ने स्वाट टीम व छाता कोतवाली पुलिस को इस उपलब्धी के लिए 15 हजार रूपए की नगदी प्रोत्साहित स्वरूप दिए जाने की घोषणा की है।   

Read More