मथुरा

आर्मी हैलीपेड रोड से सात लाख की लूट -स्टेट बैंक पर हवाई फायरिंग के बाद छीना महिला से पर्स  -बदमाशों ने कपड़ों पर गंदगी की बात कहकर रोक लिया बाइक सवार मथुरा। दो थाना क्षेत्रों में लूट की घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। काफी कोशिश के साथ भी पुलिस के हाथ बदमाश नहीं लग सके। पहली घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले आर्मी हैलीपेड रोड पर आज बाइक सवार बदमाशों ने बालाजीपुरम निवासी सुंदरलाल गौतम से सात लाख रूपये लूट लिये। घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा को चुनौती दे डाली। दूसरी घटना स्टेट बैंक चैराहे पर एक दम्पत्ति से हवाई फायरिंग कर बाइक सवारों ने उसका नगदी से भरा पर्स व बैग छीन ले गए। दिन दहाड़े हुयी दोनों घटनाओं से पुलिस महकमे मंे हड़कंप मच गया। मौके पर थानाध्यक्ष सदर व चैकी इंचार्ज सिविल लाइन ने घटना की जानकारी ली है।  घटनाक्रम के अनुसार आज करीब एक बजे बालाजीपुरम निवासी सुंदरलाल जमीन का बैनामा के कार्य से अपने निज निवास से बाइक द्वारा कचहरी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय को निकले थे तभी हैलीपेड रोड पर जवाहर बाग से करीब चार सौ मीटर आगे टंकी वाले रास्ते के करीब पीछे से आये दो बाइक सवार युवकों ने उन्हंे कपड़ों पर गंदगी लगी होने की बात कही और चेताया। जैसे ही सुंदर लाल बाइक लेकर रूके तो दोनों युवकों ने मौका पाते ही उनकी डिग्गी में रखे रूपये लूट लिये व भाग निकले। मौके पर जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी व पुलिस को घटना के विषय में जानकारी दी गयी। जब घटना के संबंध में एसओ सदर से वार्ता की गयी तो उनका कहना था कि पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीडि़त का कहना है कि वह सात लाख लेकर घर से चला था जिसमें से चार लाख तीस हजार रूपये किसी प्रकार भाग्यवश रह गये। पुलिस जांच में जुटी है।  दूसरी घटना मनोहरपुरा निवासी यास्मीन के साथ स्टेट बैक चैराहे पर उस समय हुयी जव वह अपने पति को आगरा से दवा दिलाकर वापिस लौट रही थी पीडित ने बताया कि बाईक पर दो हमलावरो ने तमचे की नोक पर पैसो से भरा बैग छीन लिया और हवाई फायरिंग करते हुये मौके से भाग निकले। लोगो का कहना है कि चंद कदम पर चैकी बाग बहादूर है लेकिन फायरिंग की अवाज सुनने के बाद भी कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर नही पहुचा जिसके कारण वश लोगो मे पुलिस की कार्यप्रणाली से उबाल है।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत अलवर पुलिस के समीप बाइक पर आ रहे एक युवक में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टर्माअम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय भूपेन्द्र सिंह  पुत्र श्रीबल्लभ निवासी चंद्र नगर कोटा छरौरा वृन्दावन अपनी बाइक संख्या यूपी 85 एएन 4026 पर सवार होकर मथुरा की तरफ आ रहा था तभी अलवर पुल के समीप दिल्ली की तरफ जाते हुये ट्रक संख्या आरजे 02 जीबी 1262 ने सामने से उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। घटनास्थल से ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया है।

Read More

मथुरा। शहर कोवताली क्षेत्र के भरतपुर गेट इलाके मंे एक युवक ने गृहक्लेश के चलते नशीले पदार्थ का सेवन कर  लिया, उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय वसीम पुत्र इकबाल निवासी भरतपुर गेट ने आज सुबह गृहक्लेश के चलते नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाये जहां उसे उपचार के लिये भर्ती किया गया है। 

Read More

पीडि़त ग्रामीण से बकाया राशि लेने आया था ठग मथुरा। मोबाइल कंपनी का टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक युवक को उसके दो साथियों के साथ पीडि़त दुकानदार ने पकड़ लिया। इसकी पिटाई करने के बाद तीनांे युवकों को गोवर्धन पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताते हैं कि पकड़े जाने से पहले ये ठग पीडि़त दुकानदार से तीस हजार रूपये ठग चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार भरना खुर्द का रहने वाला रामगोपाल पुत्र विपति गोवर्धन के बरसाना रोड पर दुकान करता है। बताते हैं कि इस दुकानदार से पूर्व में वोडाफोन कंपनी का टावर लगवाने के नाम पर कपिल पुत्र सुरेश निवासी आगरा, अजय गोस्वामी पुत्र नंदन गोस्वामी निवासी नरहौली, हिमांशु पुत्र पे्रम पंडित निवासी नरहौली ने तीस हजार रूपये ठग लिये थे। बाकी बकाया राशि को लेने के लिये ये लोग आज दुकान के पास बरसाना रोड स्थित उसकी दुकान पर आये थे। दुकानदार को जब इन पर शक हुआ तो उसने पूछताछ की, तो ये लोग वहां से चलने लगे। इसी दौरान दुकानदार और आसपास के लोगों ने मिलकर इन तीनों को पकड़ लिया और इसकी सूचना गोवर्धन पुलिस को दी। मौके पर ंपहुची गोवर्धन पुलिस को क्षेत्रीय लोगों ने तीनों ठगों को सौंप दिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

Read More

मथुरा। चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने स्वामी विवेकानंद के चित्रपट पर पुष्पमामला अर्पित कर किया गया। दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य हरीमोहन गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेम सरोज मौर्य ने किया तथा संचालन कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर डा.ब्रजभूषण चैहान के नेतृत्व में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मनमोहक आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा के गिरते स्तर, बच्चों का स्कूल में पलायन, अध्यापकों का दायित्व बोध व पुस्तकीय परीक्षा प्रणाली की समीक्षा की गई। संस्कृत के उद्भट विद्वान रामदत्त ने व्याकरण के गिरते स्तर पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में राजेश कण्डेरे, वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप आचार्य, पवन कुमार, धर्मवीर सिंह, बुद्धाराम, सतीश, राजेन्द्र आदि उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। मथुरा छावनी स्थित बिजलीघर पर अघोषित विद्युत कटौती, अवैध वसूली तथा धाधलेबाजी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अधीक्षण अभियंता का घेराब कर ज्ञापन सौंपा।  इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार के आदेश पर सभी सरकारी विभागों में मनमानी व रिश्वतखोरी चल रही है। उससे विद्युत विभाग भी अछूता नहीं है और विभागी कर्मचारी भी मनमानी रूप से रिश्वतखोरी कर रहे हैं और विद्युत व्यवस्था के नाम पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। इसके फल स्वरूप विद्युत से संबंधित सभी रोजगार ठप्प होने की कगार पर है और जिन क्षेत्रों में कनैक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी हो रही उन क्षेत्रों के व्यक्ति अपनी जमापूंजी की रिश्वत के रूप में विभाग के कर्मचारियों को देते है। भाजयुमों ने विद्युत विभाग को चेतावनी दी है कि अगर उसने अपना रवैय्या न सुधारा तो भाजयुमो आंदोलन करने को बाध्य रहेगा।  प्रदर्शन करने वालों में युवामोर्चा के नगर अध्यक्ष संत कुमार शर्मा, रामू गुर्जर, अशरफ कुरैशी, धर्मेश नौहवार, नकीम  कुरैशी, सुनील सैनी वकील,, महेन्द्र प्रताप सिंह, नरेन्द्र सिंह, मोहित गौड़ी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी अनार सिंह द्वार के लोकार्पण और मूर्ति अनावरण में मथुरा के जिलाधिकारी नहीं पंहुचे। उनके स्थान पर एसडीएम सदर राजेश कुमार, आईएएस महेन्द्र कुमार ने द्वार का लोकार्पण किया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता नरेन्द्र सिंह और जनपद के एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी भंवर सिंह शर्मा ने स्वतंत्रता सैनानी की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर बोलते हुये एसडीएम सदर ने कहा कि आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सैनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इसी के चलते आज देश में लोकतंत्र की स्थापना हुयी है। मैं ऐसे पुरूषों को नमन करता हूँ। ये मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे आज इस कार्य के लिये यहंा बुलाया गया। राष्ट्रीय लोकदल के नेता कुँ॰ नरेन्द्र सिंह कहा कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में जो भूमिका निभाई वह किसी से छिपी नहीं है। उस्फार गांव में चार स्वतंत्रता सैनानी थे जिनमें केवल भंवर सिंह शर्मा ही बाकी रहे हैं। इस भूमि के स्वतंत्रता सैनानियों को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि देश में चाहे आर्थिक, वैज्ञानिक व कृषि का विकास हुआ, वह सब इन्हीं स्वतंत्रता सैनानियों की देश को आजादी दिलाने के बाद ही हुआ है। उन्होंने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद कराया और फिरंगियों को देश से खदेड़ दिया। इस अवसर पर आईएएस महेन्द्र सिंह, मुकेश सिकरवार, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के पुत्र भूपेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Read More

मथुरा। सर्दी आते ही गोवर्धन में चोर सक्रिय हो गये हैं। बताया गया कि थाने के चंद कदमों की दूरी पर दानघाटी मंदिर के समीप स्थित जूते की दुकान में चोरी हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन के दानघाटी मंदिर के समीप कृष्णा शूज सेंटर के नाम से दुकान है। कल रात्रि दुकान स्वामी दुकान बंद कर गये थे। देर रात्रि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। आज यहां से गुजर रहे लोगों ने दुकान की शटर टूटी देखी तो घटना की जानकारी हुयी। इसकी जानकारी दुकान स्वामी को दी गयी। जिसके बाद लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गये। पीडि़त दुकान स्वामी के  अनुसार हजारों रूपये की नगदी के साथ तीस हजार रूपये का सामान चोर चुरा ले गये। घटना कल रात्रि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

मथुरा। जिला कारागार में लगे कैदियों के लिये आंखों के जांच शिविर के बाद आज जिन कैदियों की आखें कमजोर थी उनके लिये चश्मों का वितरण किया गया। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अशोक अगव्राल और कल्याणं करोति के सचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्दी को देखते हुये आज कारागार अस्पताल में 20 कम्बल भी कैदियों को बाँटे साथ में 54 महिला कैदियों को शाॅल वितरण किए। इस अवसर पर अरुण दीक्षित, रवि यादव, शेलेंद्र शर्मा, भगवती चतुर्वेदी, जितेन्द्र सेंगर, छैलबिहारी त्रिपाठी, जगदीश बंसल एवं सुनील शर्मा रहे।

Read More

मथुरा। फोन पर खाते का नंबर पूछकर एटीएम के जरिये 73 हजार रूपये अज्ञात लोगों ने निकाल लिये। नगर के रामानुज नगर गौरानगर वृंदावन निवासी नेपाल दास पुत्र मुनीन्द्र  दास के आईसीआईसीआई बैंक एटीएम से किसी ने 73 हजार रूपये धोखाधड़ी कर निकाल लिये। पीडि़त ने इसकी शिकायत वृन्दावन कोतवाली में की है।

Read More