मथुरा

मथुरा। भारत विकास परिषद की मथुरा शाखा का गठन स्टेट बैंक चैराहा क्षेत्र स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में योगेश अग्रवाल को निर्विरोध वर्ष 2016 का अध्यक्ष, ललित अग्रवाल का सहसचिव बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय बंसल, मनीष शोरावाला ने भारत माता के चित्र के समक्ष फूलमाला अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वागत भाषण में मनीष शोरावाला ने बताया कि इस वर्ष भारत विकास परिषद की द्वितीय चुनावी सभा मथुरा में हो रही है। जिसका मूल्य उद्देश्य संपर्क सहयोग, संस्कार, सेवा समर्पण हैं। इस मौके पर सुरेश गोयल, संतोष अग्रवाल, हेमंत गर्ग, मुरारी लाल, सुनील सर्राफ, मोहन लाल, धीरेन्द्र अग्रवाल, राधारमण, गौरव अग्रवाल, सीए राजेन्द्र अग्रवाल, मोहनलाल राजकोटी, सुमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत छठवें दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके गर्ग की उपस्थिति में गंभीर रोगों की निवृर्ती की चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. गर्ग एवं प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर वृद्धजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में डा. मनवीर सिंह, ब्रजभूषण चैहान, आदि ने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। 

Read More

मथुरा। श्रीविद्या गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में पांच दिवसीय धनुर्मास महोत्सव का समापन गताश्रम टीला आश्रम स्थित श्रीजी मंदिर में भोला बाबा के सानिध्य एवं दामोदर चतुर्वेदी शास्त्री के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। महोत्सव में पांचवें दिन गीता पाठ व महालक्ष्मी पूजन हवन किया गया। इस मौके पर अवधेश पाठक शास्त्री महेश चतुर्वेदी, बनवारी बाबा आचार्य, शुकेशचंद शास्त्री, रमेश दत्त, अनंत चतुर्वेदी, शरद कुमार सौदागर, विष्णुदास अग्रवाल, संजय शर्मा, प्रभाकर वशिष्ठ, सुधा देवी, पूनम देवी, पप्पू भाई, श्यामसुंदर शर्मा, सोनू चतुर्वेदी, ब्रह्माजी वेदांत बाबा, श्रीनाथ शास्त्री, बसंत मुखिया और गोपाल भाई शास्त्री मौजूद थे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत गर्ग रहे।   

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि जनवरी 2016 में चयनित अन्त्योदय परिवार, पात्र गृहस्थियों में निर्धारित मात्रा के अन्तर्गत अन्त्योदय परिवारों को 35 किग्रा खाद्यान्न प्रति राशनकार्ड व पात्र गृहस्थियों के चयनित परिवारों को 05 किग्रा खाद्यान्न प्रति यूनिट की मात्रा में गेंहूॅ 2 रूपये प्रति किग्रा की दर से व चावल 3 रूपये प्रति किग्रा की दर से वितरण उचित दर की दुकानों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा लगायी जायेगी। अवस्थी ने बताया कि तैनात पर्यवेक्षक नियमानुसार निर्धारित तिथियों को दुकान पर कैम्प लगाकर व क्षेत्रीय लेखपालध्ग्राम पंचायत अधिकारी, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अथवा कोटेदार के माध्यम से क्षेत्रध्ग्राम सभा में मुनादी कराकर आवश्यक वस्तुओं को वितरण सुनिश्चित करायेंगे। वितरण माह की 05 तारीख से 20 तारीख तक नियत तिथियों पर कैम्प कराकर कराया जायेगा। अवस्थी ने बताया कि उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत पर्यवेक्षकों से प्राप्त रिपोर्टों को संकलित कर उनकी समीक्षा की जायेगी और अनियमिततायें पाये जाने पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी। तहसील, मुख्यालय स्तर पर तैनात पूर्ति निरीक्षक का पूर्ण दायित्व होगा जो प्रत्येक माह निर्धारित प्रारूप पर सूचना संकलित कर उप जिलधिकारी के माध्यम से माह की 22 तारीख तक जिला पूर्ति कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारियों से सूचनाओं को संकलित कर निर्धारित प्रारूप पर जिलाधिकारी के माध्यम से मण्डलायुक्त को भेजी जायेगी। श्री अवस्थी ने बताया कि उप जिलाधिकारी सदर, गोवर्धन, महावन, मांट व छाता को सम्बन्धित तहसील के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र में, जिला पूर्ति अधिकारी नगर पालिका परिषद, मथुरा एवं जिला विपणन अधिकारी, मथुरा नगर पालिका परिषद, वृन्दावन में सुपर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।  

Read More

मथुरा। इस बार भी राजीव एकेडमी फाॅर टैक्नोलाॅजी एण्ड मैंनेजमैन्ट काॅलेज को डा. बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं के लिए नोडल सेण्टर बनाया है। जहाँ पर विभिन्न कोर्सों के लगभग दो हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। मुख्य परीक्षा नियंत्रक और निदेशक डाॅ अमर कुमार सक्सैना एवं परीक्षा सहायक गौरव गोस्वामी के अनुसार यहाँ दो पालियों में विश्वविद्यालय परीक्षाएं हो रही हैं। प्रथम पाली प्रातः 1 बजे से 10 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक है। राजीव एकेडमी फाॅर टैक्नोलाॅजी एण्ड मैंनेजमैन्ट काॅलेज, मथुरा में बीबीए, बीसीए, बीकाम ईकाम, बीएससी कृषि, पीजीडीसीए पीजीडीबीएम आदि दर्जनों कोर्सों के दो हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। जनपद के बनमहाराज काॅलेज, संजय काॅलेज, संस्कृति काॅलेज, ईश्वरचन्द विद्यासागर काॅलेज, गिर्राज महाराज कालेज, श्री जीबाबा इंस्टीट्यूट, एक्सल काॅलेज, बाबू शिवनाथ अग्रवाल महाविद्यालय सहित अन्य दर्जनों काॅलेजों का नोडल परीक्षा सेण्टर राजीव एकेडमी फाॅर टैक्नोलाॅजी एण्ड मैंनेजमैन्ट काॅलेज, मथुरा को बनाया गया है।

Read More

मथुरा। गुरुशरणानन्द महाराज ने आह्नान किया कि कविगण अपनी रचनाओं के माध्यम से लोक कल्याण का मार्ग प्रयास्त करें। ब्रज चैरासी कोस यात्रा के ब्रज के ठाकुर दाऊदयाल की लीलाभूमि बलदेव पहुँचने पर आयोजित ब्रज भक्ति कवि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कवि शारदा पुत्र हैं और माँ सरस्वती के आशीर्वाद से उन्हें विद्या और वाणी का सशक्त वरदान प्राप्त है। इस वरदान से कवि और कविता को अमरत्व प्राप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि सच्ची कविता वही है जो समाज में सद्भाव बढ़ाये और भक्ति मार्ग से मुक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करे। ब्रजभाशा के रससिद्ध कवि राधा गोविन्द पाठक की सरस्वती वन्दना ‘अंग स्वेताम्बरा - हस्त पुस्तक धरा उज्वला उज्वला शारदा  शारदा तथा ‘आओ रे सबकूँ बिरज भूमि बुलावै आओ रे आओ रे, थोड़े समय कूँ कृष्णमय है जाओ रे‘ से प्रारम्भ कवि सम्मेलन से कवि सोम ठाकुर की प्रस्तुति ‘ब्रजधाम महाअभिराम जहाँ घनस्याम से आनन्दरासी भए, किन पूरब पुन्य प्रतापन सौं ब्रज में जन्मे ब्रजवासी भए‘ को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सुना गया। कवि सम्मेलन में हास्य कवि देवेन्द्र दीक्षित ‘शूल‘ की कविता ‘ओ माखन प्रेमी नन्दलाल तुम मक्खन खाते थे हम स्वार्थ सिद्धि हेतु नित माखन लगाते हैं‘ ने भी श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।  संचालन कर रहे मोहन स्वरूप भाटिया ने अपनी लोकप्रिय रचना ‘खुरचन कढ़ाई वाली’ सुनाकर श्रोताओं की हास्य विभोर कर दिया।

Read More

मथुरा। गोवर्धन विकास खण्ड के लोहिया ग्राम पैंठा में विकास कार्यों की सत्यता परखने पहंुचे सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने ग्राम के नागरिकांे से मिलकर गांव का हाल जाना। अधीनस्थों के साथ पहुंचे सीडीओ ने विकास योजनाओं के साथ समस्याएं सुनीं तथा गरीबों को कंबल वितरण भी किये। मंगलवार देरशाम को सीडीओ मनीष कुमार गोवर्धन विकास खंड के लोहिया गांव पैंठा पहुंचे। उन्हांेने ग्रामीणों से उनसे विकास कार्यों की सत्यता जान निरीक्षण किया व पिछली पंचवर्षीय में जो कार्य कराये गये थे उनका सत्यापन किया। इस मौके  पर तहसीलदार ब्रज पल यादव, बीडीओ राजपल यादव, बीएसए अशंोक कुमार, एबीएसए अखलेश प्रताप, एडीओ पंचायत राम प्रताप सिकरवार आदि मौजूद 

Read More

ललित शर्मा होंगे पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार  भाजपा सभी जीते हुये सदस्यों को सामने दिखा दें, तो हम नहीं लड़ेंगे चुनाव: श्याम मथुरा। पूर्व मंत्री, बसपा नेता और मांट के विधायक श्याम सुन्दर शर्मा ने आज मंगलवार को पत्रकारांे के समक्ष दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। कुछ दल और नेता जो यह भ्रम फैला रहे हैं कि जिला पंचायत में उन्हीं की पार्टी जीतेगी और निर्विरोध चुनाव होगा, यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि किसी पर भी बहुमत नहीं है। दावे चाहें जो भी किये जायें। जोड़तोड़ और अपने-अपने दावे सभी कर रहे हैं। हम अंतर आत्मा की आवाज से चुनाव में आये हैं और जीतेंगे। ‘सत्यमेव जयते’ कहकर उन्होंने कहा कि सत्य की जीत होगी। आज बुधवार बसपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पर के उम्मीदवार ललित शर्मा नामांकन का पर्चा खरीदेंगे और 1 जनवरी को नामांकन किया जायेगा। सपा नेता जगदीश नौहवार से तालमेल के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज तक उनकी नौहवार से कोई बात नहीं हुयी है। बहुजन समाज पार्टी सबसे बड़ा दल है। दूसरे दल जोड़तोड़ के विश्वास के आधार पर दावे कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी अपने जीते हुये सभी सदस्यों को सामने दिखा दे तो हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इस सवाल को बिना पार्टी का नाम लिये खारिज किया कि कभी किसी निर्दलीय को जोड़ने और दावे करने वालों की बातों में कोई दम नहीं है। सपा के साथ तालमेल के सवाल को भी उन्हांेने खारिज किया। उन्होंने अपनी जीत का आंकड़ा बताया कि बारह हमारे पास सदस्य हैं और आठ हमारी समान विचारधारा के अन्य सदस्य हैं। पत्रकार वार्ता में यह सवाल भी खड़ा हुआ कि पार्टी के एक अन्य विधायक राजकुमार यादव क्यों आपके साथ नहीं हैं? इस पर वहां मौजूद बसपा काॅर्डीनेटर दारा सिंह आजाद ने जवाब दिया कि वो किसी आवश्यक कार्य से बाहर हैं लेकिन नामांकन के दिन वो हमारे साथ होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास पूरा संख्या बल है। आप हमारी बातों पर यकीन कीजिये। जिला पंचायत अध्यक्ष ललित शर्मा बनेंगे, इसका पुख्ता दावा लोकदल के विधायक और बसपा से जुड़े ठा. तेजपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ताकतों को हराने के लिये मैं लोकदल विधायक बसपा प्रत्याशी ललित शर्मा के समर्थन में हूँ और उनकी जीत निश्चित है।

Read More

ग्वालियर से दिल्ली लेकर जा रहे थे कार सवार मथुरा।  शहर कोतवाली पुलिस को बीतीरात वाहन चैकिंग के दौरान हवाले का एक करोड़ 39 लाख रूपए पकड़ में आया है जिसे ग्वालियर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। हवाला का यह धन पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली। आज इस सब की जानकारी देते एसपी सिटी शैलेष पाण्डेय, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और शहर कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब धौलीप्याऊ क्षेत्र से जाने वाली है। इस सूचना पर कल शाम करीब साढे सात बजे गाड़ी संख्या डीएल 3सी वीएक्स 2825 इटियाॅस को चैकिंग के लिये रोका, जिसमें 1 करोड़ 39 लाख, 50 हजार रूपये पुलिस को मिले हैं। इस संबंध में परमाल सिंह पुत्र केशव सिंह निवासी जीवाजीगंज थाना जनकगंज लश्कर ग्वालियर मप्र, सुनील पुत्र राजकुमार जैन निवासी सिंगपुर रोड, मुरार, ग्वालियर, जयसिंह डेगले पुत्र भगवंतराम डेगले निवासी गुड़ाकप्पू कृष्णा कालोनी गुना थाना माधोगंज ग्वालियर मप्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर इन लोगों ने बताया कि यह पैसा मनोज कुमार जैन पुत्र रमेशचन्द्र जैन निवासी नई सड़क श्रीराम कायेले का बाड़ा फिल्मिस्तान टाकीज के पीछे जनकगंज ग्वालियर मप्र का है जिसे ग्वालियर से लेकर दिल्ली जा रहे थे। बरामद रूपया इन लोगों ने हवाला का बताया। पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि चांदनी चैक दिल्ली में यह पैसा किसी को देना था। दिल्ली पंहुचकर इसकी जानकारी मनोज जैन को दी जानी थी। वे ही बताते कि यह धन किसे देना है? हवाले की इतनी बड़ी रकम बरामद कर शहर कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। हवाला का धन बरामद करने वाली पुलिस टीम में शहर कोतवाल के अतिरिक्त उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चाहर, कांस्टेबिल रियाज खां और सचिन कुमार शामिल हैं।

Read More

एक को ममता करेंगी नामांकन  मथुरा।  भारतीय जनता पार्टी मथुरा के पर्यवेक्षक, प्रदेश उपाध्यक्ष और ब्रज क्षेत्र प्रभारी गोपाल टण्डन विधायक ने जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रत्याशी व जिला पंचायत सदस्यों से वार्ता करके उनकी रणनीति जानी व अपने सुझाव-निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकताओ की पिछले 6 माह की मेहनत का नतीजा है कि भाजपा आज जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूर्ण तैयारी से लड़ रही है और भाजपा प्रत्याशी ममता चैधरी निश्चित रूप से अध्यक्ष का चुनाव जीत रही है। इसलिए कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी व उत्साह से अंतिम प्रहार करना होगा जिससे विरोधी मैदान छोड़ भागें। इस अवसर पर तय हुआ कि भाजपा प्रत्याशी ममता चैधरी आगामी एक जनवरी को दलबल के साथ नामंकन करेंगी। बैठक में बांके बिहारी महेश्वरी, डा. डीपी गोयल, तेजवीर सिंह, पूर्व मंत्री चैधरी लक्ष्मी नरायन, देवेन्द्र शर्मा, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, अजय पोइया, श्याम अहेरिया, रविन्द्र पाण्डेय, कारिंदा सिंह, एसके शर्मा, प्रभात चैधरी, डीएन गौतम, सतपाल चैधरी, निर्भय पाण्डेय, चेतन मलिक, मेघश्याम सिंह, योगेश आवा, हीरा सिंह, महिपाल सिंह, नरदेव चैधरी, मनोज चैधरी, तेजप्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र प्रधान आदि उपस्तिथ थे  

Read More