मथुरा

होलीगेट पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी का जन्मदिन केक काटकर मनाते रालोद कार्यकर्ता   अनाथालय में बच्चों के साथ जयंत का जन्मदिन मनाते कुं. नरेन्द्र सिंह एवं अन्य रालोद कार्यकर्ता  मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद जयंत चैधरी का जन्मदिन आज युवा लोकदल कार्यकर्ताओं द्वारा होलीगेट चैराहे पर केक काटकर मनाया और पूर्व सांसद की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर युवा रालोद के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी ने कहा कि जयंती चैधरी के निर्देशन में युवा लोकदल दिनों दिन जनपद में अपने संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है। चतुर्भुज निषाद, पवनचतुर्वेदी ने कहा कि 2017 के चुनावों में रालोद जनपद में सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ठा. शैलेन्द्र सिंह ने केक काटा। कार्यक्रम में बबलू चैधरी, पवन चतुर्वेदी, मुजाहिद कुरैशी, धर्मेन्द्र बघेल, बिटटू रावत, कुलदीप चैधरी, पवन सोलंकी, विश्वेन्द्र चैधरी, आशीष पंडित, आवाम मुहम्मद, शिवा चैधरी, मुकेश चैधरी, जयप्रकाश चैधरी, रजत चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में मथुरा के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी का जन्मदिन कलक्टेªट स्थित अनाथलय में अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर सभी बच्चों को खिलाया एवं अनाथ बच्चों को चाॅकलेट, बिस्कुट, टाॅफी आदि उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर कुं. नरेन्द्र सिंह श्याम चतुर्वेदी, रविन्द्र सिंह नरवार, विश्वेन्द्र चैधरी, राजवीर भगत, कुलदीप चैधरी, राजवीर सिंह उमेश, आदि उपस्थित रहे।  वहीं रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. मौ. युनूस कुरैशी के आवास दरेसी रोड पर नगर इकाई मथुरा के तत्वावधान में नगर अध्यक्ष मौ. तौफीक आढ़ती की अध्यक्षता में मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष मौ. शरीफ कुरैशी, महासचिव मौ. कदीर खांन, जिला महासचिव हबीब आलू वाले, इरशाद पहलवान, जफरूद्दीन अब्बासी, मुईन फारूखी, आबिद कुरैशी, बल्लू कुरैशी, बाबू अब्बल, इब्बो नेता, ध्रुव कुमार बाल्मीकि, छोटेलाल महावर, महेश फौजदार आदि मौजूद रहे।   

Read More

  मथुरा। आज अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन लोग घायल हो गये जबकि एक बच्ची की मौत हो गयी। टैम्पो पलटने से हुयी दुर्घटना में टैम्पो सवार यात्री एक मृत्युभोज में जा रहे थे। वहीं यमुना एक्सप्रेस वे और जैंत में दो सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हुये हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना रिफाइनरी के करनावल क्षेत्र में मृत्युभोज में शामिल होने के लिये आधा दर्जन लोगों से भरा टैम्पो टाउनशिप स्थित स्वर्ण जयंती अस्पताल के निकट पलट गया जिससे उसमें सवार पायल नामक बच्ची की मौत हुयी है जबकि चार-पांच लोग घायल हुये हैं। बताया गया कि ये लोग आगरा के प्रेम नगर से करनावल आ रहे थे। दूसरी दुर्घटना जैंत क्षेत्र अंतर्गत चैमुहा के पास निर्फाद हाॅस्पीटल के निकट हुयी जहां एक ट्रक ने तीनबाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी जिससे तीनों बाइक सवार घायल हुये हैं। तीनों को उपचार के लिये निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मुकेश पुत्र सुघड़ सिंह, सुघड़ सिंह पुत्र गोपाल सिंह, किशन सिंह पुत्र नवल सिंह हैं। घटना के बाद ट्रक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं आज दोपहर यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव क्षेत्र में तेजगति से आती एक ईको स्पोर्ट गाड़ी संख्या आरजे 07 सीवी 4012 पलट गयी जिससे उसमें सवार दो महिलायें गंभीर रूप से घायल हुयी हैं जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।

Read More

मथुरा। थाना बलदेव और हाईवे में दहेज लोभियों ने दहेज न मिलने पर दो विवाहिताओं को जलाकर मार डाला। बलदेव के गांव कठैला निवासी लालसिंह की बेटी पूनम को ससुरालीजनों ने दहेज में 200 वर्गगज का प्लाॅट मांगा। मांग पूरी न होने पर उसे जलाकर मार दिया। लड़की के पिता ने शिवराम पुत्र लौहरे निवासी कठैला आदि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं हाईवे की हंसराज कालोनी में नीता नामक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न करने पर फांसी लगाकर मार दिया गया और ससुराल वालों ने उसके माता-पिता को बताये बिना ही शव का दाह संस्कार कर दिया। इस संबंध में हरदोई के हरपालपुर निवासी जयपाल ने ब्रजेन्द्र पुत्र कैलाश आदि छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा। 31 दिसंबर को पुराने वर्ष के अलविदा कहने के साथ लोग नव वर्ष के स्वागत को अपने-अपनी तरीके से मनाने को लेकर उत्साहित हैं। वहीं जनपदभर में धार्मिक स्थलों के इर्दगिर्द होटल, ढावों पर बुकिंग होने लगी है। होटल, ढाबों पर खान-पान के साथ पार्टी आयोजन जैसे समारोह प्रस्तावित करलाग जश्न पूरे जोश के साथ मनाने की तैयारियों में जुट गये हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से जनपद पुलिस भी कमर कसने की तैयारियों में जुट गयी है। अवैध तरीके से चलने वाले बार, शराब, कबाब वाले स्थानों पर पूरी नजर रखी जायेगी। साथ ही निरंतर उन होटल, ढाबों को भी चिन्हित किया जा रहा है जहां पूर्व में इस तरह के आयोजनों व फूहड़ कार्यक्रमों की जानकारी मिली है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से ट्रिपल राइडिंग, नशे की हालत में वाहन पर ड्राइविंग या किसी भी प्रकार के उत्तेजक पदार्थों के सेवन आदि में संलिप्त पाये जाने वाले लोगों पर भी पुलिस कार्यवाही की जायेगी। वहीं गोवर्धन, वृन्दावन के अलावा कोसी, कोटवन, हाईवे क्षेत्र में बार्डर के आसपास पड़ने वाले होटलों पर भी सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया जायेगा ताकि लोगों को हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। 

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन सभी स्वयंसेवकों ने सर्वप्रथम प्रभातफेरी निकाली, तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में निर्माणाधीन स्वामी विवेकानंद पार्क में श्रमदान किया जिसका नेतृत्व डा. अखिलेश यादव एवं कार्यक्रम अधिकारी शशिकांत कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूपसे किया। दोपहर बाद मंडलीय उपशिक्षा निदेशक आगरा मण्डल आगरा आरपी शर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया। बौद्धिक सत्र में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के इतिहास प्रवक्ता डा. राकेश चतुर्वेदी ने स्वयंसेवकों को जीवनपयोगी एवं देशभक्ति से संबंधित बातें बतायीं। सायंकाल स्वयंसेवकों ने अधिग्रहीत बस्ती में कैंडिल मार्च किया। इस दौरान ग्रुप लीडर विकास, श्रीनाथ अमरनाथ, नारायण सिंह, हरदेश कुमार आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। आज क्रिसमस का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। आज ही के दिन प्रभु यीशू का जन्म हुआ था। आज रात्रि बारह बजे यीशू के जन्मदिन पर ईसाई समाज के लोगों ने चर्च में पहुंचकर प्रार्थना सभा की और एक दूसरे को त्यौहार की बधाई दी। इस अवसर पर चर्च को बड़े आकर्षक ढंग से सजाया गया था। समाज के लोगांे में इसे लेकर भारी उत्साह बना हुआ था। जगह-जगह क्रिसमस के पेड़ों का सजाया गया तथा सेन्टाक्लाज बनकर बच्चों को टाॅफी और उपहार बांटे गये। सफेद दाढ़ी और चोगे में देखकर बच्चे आनंदित हो रहे थे। संेटाक्लाज शुरू से ही दयालु किस्म के थे वे छुप-छुपकर गरीबों की मदद करते रहते थे। घरों में भी समाज के लोगों ने प्रार्थनाएं की तथा पकवान, मिष्ठान एवं अन्य व्यंजन बनाये तथा एक-दूसरे के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। सर्दी भरी रात में पंहुचे लोगों के मन में प्रभु यीशु के जन्म की शुभ घड़ी का इंतजार था। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभ्ीा प्रभु का जन्मदिन मनाने को आतुरथे। रात्रि बारह बजे ही हर ओर खुशी की छटा बिखर गयी। गिरिजाघरों और घरों में केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया और एक दूसरे को बधाई दी गयी। सुबह से ही प्रार्थना सभाओं का आयोजन शुरू हो गया था। शहर की चर्चां में पूरी तरह से सजावट की गयी थी। ईसाई समाज के लोगों ने अपने घरों में भी रोशनी कर दुआएं पढीं।  आज सबह काफी संख्या में ईसाई समाज के युवा, युवतियां महिलायें और पुरूष सदर बाजार स्थित चर्च पर पंहुचे और एक दूसरे से मुलाकात की। सभी में ईसा मसीह के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह था। बच्चों में भी प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर उत्साह था। छोटे-छोटे बच्चे वहां मौजूद सांता क्लाॅज से टाॅफिया और गिफ्ट लेने को आतुर दिखाई दिये। बाजारों में आज ग्रीटिंग कार्ड, टेडी बीयर, चाॅकलेट्स आइटमों की धूम रही। इसके अलावा बुके व डेकोरेंशन आदि की दुकानों पर भी खास भीड़ रही। हर कोई अपनी स्टाइल में क्रिसमस पर्व मनाने को आतुर दिखाई दिया। वहीं घरों में भी लोगों ने स्वादिष्ट पकवान आदि बनाकर क्रिसमस पर्व मनाया। इस मौके पर चर्चों के आसपास का माहौल मेले के जैसा बना रहा। जहां प्रार्थना के पश्चात लोगों ने बच्चों को उनकी पंसद के अनुसार खेल-खिलौने आदि दिलाए। एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। 

Read More

मथुरा। राया के गौ रक्षक सेवा के पदाधिकारियों पर समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए बीते दिनों हुई घटना के विरोध में आज कस्बा राया में गौ सेवकों का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कस्बा राया के ब्रजेश शुक्ला, हरीबाबू गर्ग, रहीश एल्बी,समसुल खांन, नईम, साकिर, मौ. हुसैन, गब्बर आदि सपाईयों ने आज शुक्रवार राया कस्बा में गौ सेवकों का तीखा विरोध प्रकट किया। उनका कहना था कि गौरक्षा समिति के सबल दस्ते गौसेवा के नाम पर ट्रक चालकों, कैंटर चालकों से मनमानी वसूली करते है। राया से होकर अलीगढ़ जाने वाले माल वाहक वाहनों से यह वसूली गौ रक्षा के नाम पर की जाती है। ऐसे मेें अगर कोई वाहन चालक पैसे देने से इंकार करता है। तो उसके साथ मारपीट की जाती है। बीते दिनों हुई घटना भी ऐसी का परिणाम है। सपाईयों ने राया पुलिस द्वारा गौ सेवा की कार्यवाही की प्रशंसा की। उन्होंने गौ सेवकों द्वारा पुलिस के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन की निंदा भी की है। 

Read More

 भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पं. अटल बिहारी वाजपेयी की 91वीं वर्षगांठ पर यमुना में दुग्धाभिषेक करते हुए  भारतीय जनता पार्टी के जुबली पार्क स्थित कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए  मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी की 91वीं वर्षगांठ विश्रामघाट पर यमुना में दुग्धाभिषेक एवं वैदिक विधि विधान पूजन के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के ब्रज प्रान्त संयोजक योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं जिनका लोहा संपूर्ण विश्व मानता है। जिला संयोजक ब्रजेन्द्र नागर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दुग्धाभिषेक के उपरान्त मिष्ठान वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि उनके प्रधानमंत्री काल में राष्ट्र का जो विकास हुआ है अब उनके अधूरे कार्यों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा करने का संकल्प लिये हुये हंै। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया, पं. सोहन लाल शर्मा, योगेश आबा, दिनेश उपाध्याय, गोविन्द बंसल, सचिन चतुर्वेदी, मुकुटमणि शर्मा, संतोष भारद्वाज, राजेन्द्र सिंह होरा, बालकिशन चतुर्वेदी, डा. ओमप्रकाश तिवारी, अभिषेक चतुर्वेदी, रामकिशन चतुर्वेदी, संतोष चतुर्वेदी, पारस, बाली, लक्ष्मण, विष्णुकांत आदि मौजूद थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जुबली पार्क स्थित कार्यालय पर भी भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

Read More

 साइकिल यात्री भाईचारे का संदेश देते हुए  मथुरा। अमरावती महाराष्ट्र संघ से जम्मू कश्मीर कटरा तक साइकिल यात्री दो रोज पूर्व मथुरा आये, यहां पर इनका स्वागत किया गया। ये लोग देश की उन्नति और भाईचारे के लिये साईकिल यात्रा पर निकले हैं। नौ सदस्यीय टीम साइकिल से वैष्णो देवी कटरा यात्रा पंहुचेगी। मथुरा में इनका कृष्ण यादव पंचायती धर्मशाला संचालकों ने स्वागत किया। साइकिल यात्रियों में किशोर मारडकर, किरण मण्डल, अतुल ढेरे, निलेश पारे, शैलिक सनके, विनोद इंगले, सुभाष मसोदकर, गोलू कुरिल, प्रवीण मालवे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजू यादव, बंटा यादव, लालबाबू, अरूण कुमार आर्य, संतोश यादव, छीतरमल यादव, गौरीशंकर यादव, भगवान सिंह यादव, सेठी यादव, यमुना यादव, नरेन्द्र यादव, किशन शर्मा, रवि शर्मा, दयाल यादव, अमित दत्ता, योगेश यादव ने इनका सम्मान किया और सहयोग दिया।

Read More

बल्देव। बृज के राजा ठा श्री दाऊजी महाराज का 435 वाॅ पाटोत्सव मन्दिर प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया इसके साथ ही बल्देव का अगहन पूर्णिमा मेंला भी शुरू हो गया। इस अवसर पर  मन्दिर प्रांगण में प्रातः वैदिक मंत्रांेच्चारण के साथ श्रीदाऊजी महाराज एवं माता रैवती जी का विषेश अभिषेक हुआ। इसके पश्चात विशेष श्रृगंार धारण कराया गया।  इसके साथ ही दाऊजी महाराज को सर्दी से बचाव को गर्म वस्त्र, रजाई आदि धारण कराये गये। इसी कारण पूर्णिमा को गद्दल पूर्णिमा कहा जाता है। पाटोत्सव के उपलक्ष्य में मन्दिर प्रांगण को आर्कषक ढंग से सजाया गया था। नफीरी की स्वर लहरियाॅ भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर रही थी। मन्दिर में 51 ब्राह्मणों द्वारा बलभद्र सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। मन्दिर प्रांगण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ दाऊजी महाराज व रैवती मईया के जयकारों से वातावरण को गुजायमान कर रहे थे। भक्त गण अपने ईष्ट देव को माखन मिश्री का भोग लगा कर मनौतियां माग रहे थे। देर रात्रि तक दर्शनों को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।    

Read More