मथुरा

मथुरा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश ने समस्त प्रकार के पेंशन धारकों से कहा है कि आधार कार्ड बनाये जाने हेतु अलग-अलग तिथियों में विकास खण्डों एवं नगर पालिकाध्नगर पंचायत मुख्यालयों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिन पेंशन धारकों के आधार कार्ड नहीं बने हैं वे अपना निर्वाचन कार्ड, बैंक पासबुक या राशनकार्ड में से कोई भी एक अभिलेख सहित नजदीकी शिविर पर उपस्थित होकर अपना आधार कार्ड बनवा लें ताकि पेंशन को आधार कार्ड से लिंक किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि तीन से पांच जनवरी तक विकास खण्ड छाता, चैमुहां व नन्द्गॉव तथा नगर पंचायत छाता, चैमुहां, नन्द्गॉव, बरसाना व नगर पालिका कोसीकला में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पांच से आठ जनवरी तक विकास खण्ड मथुरा, गोवर्धन व फरह तथा नगर पालिका मथुरा, वृन्दावन, नगर पंचायत फरह, गोवर्धन, सौंख एवं राधाकुण्ड में, 11 से 13 जनवरी तक विकास खण्ड मांट व नौहझील तथा नगर पंचायत बाजना तथा 15 से 18 जनवरी तक विकास खण्ड राया व बल्देव एवं नगर पंचायत राया, बल्देव, महावन व गोकुल में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 13वाँ स्थापना दिवस आज होलीगेट स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें पराधीन भारत से स्वाधीन और विकसित भारत तक दुनिया में देश की पहचान बनाने में कांग्रेस के योगदान की वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा कीं। समारोह के मुख्य अतिथि थे उप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव जनपद प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग। कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह पाण्डल, सचिव महेश रावत, प्रकाश निधि गर्ग, चरण सिंह जादौन, जमुना प्रसाद गर्ग, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पाठक, देवीदास देव का शॉल, तिरंगा पटुका व अभिनन्दन पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन ने इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस से स्वीकृत शहर कमेटी के 20 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव, 34-34 संगठन मंत्री, सचिव एक कोषाध्यक्ष के अलावा अभी वार्ड अध्यक्षों को मनोनयन-पत्र प्रदान कर उनसे संगठन की मजबूती के लिये संघर्षरत रहने का आव्हान किया।  कार्यक्रम का संचालन सेवादल संगठक मनोज गौड़ ने किया। अन्य उपस्थित कांग्रेसजनों में अमित चतुर्वेदी, अब्दुल बहाव, वकार अहमद, पण्डित मोहन शर्मा, शमीमउद्दीन अंसारी, निजाम खां, यूनिस कुरैशी, अशोक बाल्मीकि, इरशाद खान, अभिषेक गर्ग, संतोष श्रीवास्तव, गुलाम अहमद, संतोष शर्मा, जावेद आलम, महेशचंद शर्मा, खुदावक्श, प्रकाश भण्डारी, अजय सक्सैना, अखिलेख बाल्मीकि,सागर चतुर्वेदी, प्रमोद चतुर्वेदी, निशांत सारस्वत, आनन्द शर्मा, गिर्राज सिंह, तोमर, डा. भगवान सिंह, वाकिर भाई, दयारानी वर्मा, राम पान वाले, डा. जमुना प्रसाद, नसरूद्दीन अब्बासी, प्रेमचंद दीक्षित, अतल कौशिक, गजेन्द्र यादव, आशीष अग्रवाल, रोहित बाल्मीकि, सिद्घार्थ बाल्मीकि, चमन नागर, सुनील सैनी, विकास चैधरी, इद्दो शाह, सुनीता महावर, चमन खां, बबलू धाकरे, नौशाद खान, सलमान कुरैशी, आरके शर्मा, रफीक मलिक, हबीव शाह जिला कॉग्रेस महिला की अध्यक्ष कमलेश चैधरी, मास्टर प्रताप सिंह, श्याम बिहारी पालीवाल, चै. मोहन सिंह, जेघ्पी मिश्रा, एमघ्एम शर्मा, प्रकाश शर्मा, विनोद शर्मा, महेश महावर, श्रीमती शिखा चैधरी, सचिन चाहर, श्रीमती अश्रफी देवी, श्रीमती अनुराधा वशिष्ठ, मुकेश शर्मा, सभासद पुरुषोत्तम सैनी, सभासद राज रानी निमेष, लाल जी चतुर्वेदी, दीपक तोमर, विभिषण तिवारी, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे। वहीं जिला कॉग्रेस कमेटी कार्यालय सेठ बाड़ा में जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में एक बैठक आहुत की गई। बैठक में कॉग्रेस का 131वॉ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉग्रेस के जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि कॉग्रेस का इतिहास बहुत पुराना है। आजादी से लेकर कॉग्रेस ने हमेशा देश की एकता और अखण्डता के लिए संघर्ष किया है।  वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस के 131वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल के के कैम्प कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप विजय प्रकाश अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, राजू फारूकी, संजय भाटिया, रविन्द्र चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, सुरेश शर्मा, राजेश अग्रवाल, गोपाल पचैरी, नंदलाल, आदि उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। विट्ठलेश महाराज के पुण्य स्मृति में चल रही ब्रज चैरासी कोस पदयात्रा 31वें दिन अपने पड़ाव स्थल पयगांव से चलकर शेरगढ़ बिहानवन यमुना की निकुन्जों में पहुंची। इससे पूर्व यात्रा शेषशायी से चलकर चमेलीवन, रामलीला स्थल के दर्शन करते हुए नन्दनवन, चन्दनवन होकर कोसी पहुंची जहां पहुंचकर तीर्थ यात्रियों ने श्री दाऊजी महाराज का पूजन अर्चन किया एवं गौचारण महोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ किया। कोसी से फालेन होकर प्रहलाद कुण्ड एवं नृसिंह भगवान के दर्शन करते हुए यात्रा पयगांव पहुंची जहां पर दाऊजी महाराज के दर्शन किये एवं रास महोत्सव का आयोजन हरिनाम संकीर्तन करते हुए एवं ब्रज की विभिन्न लीलाओं का गायन करते हुए भक्तों ने पूर्ण उत्साह के साथ ठाकुर के समक्ष भावपूर्ण नित्य करते हुए किया। आज पयगांव से चलकर यात्रा लालबाग, खेलनवन होकर शेरगढ़, दाऊजी के दर्शन करते हुए बिहारवन, पहुंची। जहां पर यात्रियों ने बिहारीजी महाराज के दर्शन किये एवं यात्रा ने पड़ाव किया। गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर पुरूषोत्तमलाल महाराज ने कहा कि ब्रज की लीलाऐं अलौकिक हैं यहां पर परम ब्रह्म परमात्मा ने स्वयं अजन्मे श्री गोपाल कृष्ण के रूप जन्म लेकर ब्रज मण्डल में गोपाल के बहाने ब्रजेश्वरी श्री यमुना जी के तट पर विविध लीलाऐं करके ब्रज वसुन्धरा के गौरव को बढ़ाया है।  

Read More

मथुरा। दीन-हीन एवं असाहय जनों के ह्ृदय में ही ईश्वर का निवास है यदि हम धनवान होकर भी दीन-हीन असहाय निःशक्त जनों की सेवा में अपने धन को नहीं लगाते हैं तो वह धन किसी काम का नहीं है । ईश्वर किसी मंदिर में नहीं अपितु दीन-हीन के ह्ृदय में विराजते हैं और वास्तव में वही धन सार्थक है जो दीन-दुःखी जनों के काम आता है सेवा पूजा, ध्यान योग इन सबसे बड़ा धर्म है। जहाँ निज स्वार्थ, लाभ एवं यश की कामना से रहित सहायता की जाती है वह सेवा है।  सेवा मंे अहम का भाव नहीं आना चाहिए। यह विचार पुण्डरीक गोस्वामी महाराज ने कल्याणं करोति मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क पोलियो शल्य चिकित्सा शिविर के समापन समारोह के अवसर पर व्यक्त किये। संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि निःशुल्क पोलियो शल्य चिकित्सा शिविर मैं दूर-दराज केे अंचलो सेे आये 95 पोलियों से पीडि़तों ने पंजीकरण कराकर परीक्षण कराया जिसमें से 52 पोलियो रोगियों के आॅपरेशन जयपुर के प्रख्यात अस्थिरोग विषेशज्ञ डाॅ. वीके तिवारी एवं डा. आरबी शर्मा की चिकित्सीय टीम द्वारा आॅपरेशन सम्पन्न किये गये। कार्यक्रम का संचालन शालिनी शर्मा ने किया। इस अवसर पर चै. दीनानाथ अग्रवाल, राजीव अग्रवाल चैकसी, डाॅ. चन्द्रकिशोर पाठक, बालकिशन सर्राफ, सुरेशचन्द्र, कल्याणदास वृजवासी, रमेशचन्द्र सर्राफ, मुरारीसरन सर्राफ, राधाबिहारी गोस्वामी, गौरव अग्रवाल, बीके शुक्ला, रामसनेही, मुकेश आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। श्रीराधाश्रय चैरिटेबिल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाजसेवी उदारमनाओं संग अर्द्ध रात्रि में कड़कड़ाती ठंड से ठिठुरते गरीब, निरीह, असहायों को भूतेश्वर रेलवे स्टेशन, नया बस स्टेण्ड, मथुरा छावनी, मथुरा जंक्शन, पुराना बस स्टेण्ड, रंगेश्वर मंदिर, विकास मार्केट, आर्य समाज रोड़, बंगाली घाट आदि क्षेत्रों में जहाॅ भी कोई पात्र ठंड से कपकपाता हुआ मिला उसे कम्बल ओढ़ाकर मानव धर्म का पालन किया। अध्यक्ष सुनीलदत्त चतुर्वेदी ने बताया कि ‘‘नर सेवा-नारायण सेवा’’ ही हमारा कर्तव्य और धर्म है। भाग्य चक्र के सताये जो गरीब साधनहीन लोग सार्वजनिक स्थलों पर भयंकर सर्दी में ठिठुरे पड़े रहते हंैं। संस्था  द्वारा उन्हें कम्बल प्रदान कर ठंड से बचने का यह उदार उपक्रम किया गया है। संस्था समय-समय पर जरूरतमंदों के पास पहुॅच कर उन्हें वस्त्रादि, खान-पान व अन्य उपभोगी वस्तुऐं प्रदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी।  मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में कोषाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, सचिव विकासदत्त चतुर्वेदी, कृष्णगोपाल अग्रवाल, कालीचरण चतुर्वेदी, नरेन्द्र पाठक, आदित्य बंसल, गंगाधर अरोड़ा, दिनेशचन्द्र चतुर्वेदी, बृजेश यादव, सुमनेशदत्त चतुर्वेदी, आंशू यादव, आकर्षदत्त चतुर्वेदी आदि सम्मलित थे।

Read More

मथुरा। हिन्दी प्रचार सभा के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर एक साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित साहित्यकार डा. नटवर नागर के शोध प्रबंध हिन्दी प्रहसन उद्भव एवं विकास का लोकार्पण भी किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ पं. बसंत शास्त्री ने वैदिक एवं पौराणिक मंगलाचरण से किया। कवि रवीन्द्र पाल सिंह रसिक ने मां शारदा की वंदना प्रस्तुत की। शोध ग्रंथ के लेखक डा. नटवर नागर ने शोध ग्रंथ के संबंध में बताते हुए कहा कि नाट्य के दस रूपों में प्रहसन का स्थान श्रेष्ठ है, यह सामाजिक परिष्कार का माध्यम है। आज के समय में प्रहसन की प्रासंगिकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया ने अटलबिहारी वाजपेयी के दीर्घजीवन और सुस्वास्थ्य की कामना की और कहा कि डा. नटवर नागर ब्रज की विभूति हैं, उनका शोध कार्य हिन्दी साहित्य में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा। इस अवसर पर डा. ताराचंद शर्मा, हरीबाबू कौशिक, मधुकर नागर, राजकुमार गुप्ता, डा. दिनेश पाठक, उपेन्द्र त्रिपाठी, चन्द्रशेखर शर्मा, श्यामपाल, आरके त्रिपाठी, डा. एसपी सिंह, शैलेन्द्र कुलश्रेष्ठ, देवकिशन शर्मा, मयूर कौशिक, देवेन्द्र पाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज शास्त्री ने अपनी मृदुवाणी में किया। 

Read More



Mediabharti