मथुरा

राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते कुं. नरेन्द्र सिंह एवं अन्य रालोद नेता   मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के नेता कुँ. नरेन्द्र सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकतायें गिनाते कहा कि गोवर्धन को नगर पालिका और अड़ींग को टाउन एरिया का दर्जा दिलाया जायेगा। हमारे संघर्ष के चलते ही गोवर्धन को तहसील का दर्जा मिला है। उन्होंने किसानों को ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और सूखा के साथ-साथ गोकुल बैराज के किसानों को मुआवजा दिलाने की बात कही। रालोद के निर्देशन में सारे कार्य किये जायेंगे। शहर में भूिमगत विद्युत केबिल और सीवरलाइन डालने के नाम पर सड़कों से निजात दिलाना हमारा कार्य होगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा बनवायी जा रही सड़कें बनने के साथ ही टूट रही हैं जिससे आम जनमानस व्यथित हैं। गोवर्धन में 18 घंटे बिजली नंदगांव, कोसी, सहार रजवाहा का सफल संचालन कर किसानों को राहत दिलायी जायेगी। यह भी हमारे संघर्ष में शामिल है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मथुरा को हैरीटेज सिटी घोषित किये जाने के बाद अड़ींग की गढ़ी को भी विकास की धारा से जोड़ा जाना चाहिये। इन सभी मांगों को लेकर रालोद के सभी नेताओं के साथ प्रभावी प्रयास किये जायेंगे। कुँ. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस छोड़कर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव भानुप्रताप सिंह, करन ठाकुर और अनामधन्य तिवारी अपने साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रांतीय नेता चै. धर्म सिंह, नरेन्द्र सिंह एडवोकेट, भगत सिंह जादौन, यूनिस कुरैशी, कुशाग्रराज सिंह, चै. बदन सिंह, योगेश नौहवार सहित रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम पर चल रहे वार्षिक भण्डारा सत्संग-मेला में आज चैथे दिन पंकज महाराज ने कहा कि प्रभु की पूजा करने का सबको समान अधिकार है। मनुष्य के खोटे कर्म महात्माओं की तरफ नहीं जाने देते हैं। सन्त महापुरुष तो सभी जीवों को भव सागर से निकालना चाहते हैं लेकिन कोई भी जीव उनकी बात मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं। मालिक सबके अन्दर हैं, उसके मिलने का रास्ता भी सबके अन्दर में है, नामधुन आ रही है। उस परमात्मा ने शरीर के अन्दर कोई कमी नहीं रखी है। अबकी बार मानव तन मिला है। इसको व्यर्थ चीजों में नहीं गवाना चाहिये। इसलिये सुमिरन, भजन, ध्यान नित्य नियम से लगन के साथ करना चाहिये। यदि इसमें एक दिन का नागा होता है, तो महीनांे पीछे हो जाते हैं। मन ने अपनी हविश को पूरा करने के लिये जाति-पाति, सम्प्रदाय, मजहब आदि बन्दर बांट किया है। जीव की मौत किसी न किसी बीमारी के बहाने होता है। पांचो तत्व शरीर से निकल जने को मौत कहते हैं। इसमें जीव को महान कष्ट होता है। कष्ट के कारण आंखों से आंसू गिरते हैं और किसी-किसी को मल-मूत्र भी हो जाता है। इसीलिये कष्ट से बचने के लिये सत्गुरु की शरण और भजन जरूरी है। श्रद्धालु भण्डारे का पूजन प्रसाद लेकर अपने घरों को वापस जाने लगे हैं। मेले में दर्जनों जोड़े दहेज रहित विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुये। बाबा जयगुरुदेव महाराज की निर्माणाधीन समाधि मंे बढ़-चढ़ कर भाग लेने का संकल्प श्रद्धालुओं ने लिया। 

Read More

 वैलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए  मथुरा। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वैलफेयर एसोसिएशन ने आज एसएसपी दफ्तर के सामने धरना दिया। उनकी मांग है कि मानदेय में वृद्धि की जाये, बीएड डिग्रीधारक प्रेरकों को शिक्षक भर्ती में दस प्रतिशत आरक्षण और आयु सीमा में छूट हो। मानदेय नियिमित किया जाये और सीधा खाते में भुगतान, प्रेरकों की हर वर्ष नवीनीकरण की व्यवस्था समाप्त हो। धरनास्थल पर मौजूद शिक्षा प्रेरकों ने कहा कि महिला प्रेरकों को प्रसूति अवकाश दिया जाये और राज्य कर्मचारियों का दर्जा। शिक्षामित्रों की भांति सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जाये और इनका आज तक का बकाया एकमुश्त दिया जाये। प्रत्येक ग्राम पंचायत लोकशिक्षा केन्द्रों पर दो-दो प्रेरक नियुक्त किये गये थे जो 15 से 35 वर्ष तक के निरक्षरों को साक्षर कर रहे हैं और पूरा समय देते हैं लेकिन उन्हें संसाधन उपलब्ध न कराये जाने के कारण यह योजना लड़खड़ा रही है। इन्हें मानदेय मनरेगा मजदूरों से भी कम 66.66 पैसे प्रतिदिन दिया जाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष मुनीष कुमार रावत, सचिव दिनेश शर्मा, चन्द्रप्रभा, विजय कुमार सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और प्रेरक मौजूद थे।  

Read More

पेटिंग प्रतियोगिता में विजयी केन्द्रीय विद्यालय कैंट छात्रा को प्रमाण पत्र देते हुए  मथुरा। नयति मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल के एक अनोखे प्रयास द ’’आर्टआॅफहीलिंग’’ ने स्कूलों से आई विजेता प्रविष्टियों के एक हफ्तेभर चलने वाले समारोह का आयोजन किया। मथुरा में नयति मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल के वरिष्ठ डाॅक्टरों ने स्कूलों में पुरस्कार वितरण समारोहों की अध्यक्षता की। ’’आर्टआॅफहीलिंग’’ नयति हेल्थ केयर द्वारा बच्चों को अच्छी सेहत के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए एक अनोखा स्कूल कनेक्ट कार्यक्रम है। प्राप्त हुई 5000 प्रविष्टियों में से प्रतिस्पर्धा से 1500 प्रविष्टियों को नयति मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल मथुरा में स्थायी डिस्प्ले के लिए चुना गया है। इन अनोखे प्रयास के बारे में डाॅ. संजय भट्टाचार्य, परियोजना प्रमुख, नयति मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल ने कहा, ’’नयति में हमारी कोषिष समुदायों के साथ जुड़ने और उनके साथ काम करने की होती है। ’’आर्ट आॅफ हीलिंग’’ मथुरा और आसपास के इलाकों से बच्चों को जोड़ने का एक अनोखा प्रयास है। कलाकृतियों और सेहत में सुधार के बीच एक अटूट संबंध होता है। सेहत के महत्व के बारे में बच्चों को संवेदनशील बनाने के साथ ही हमने बच्चों की रचनात्मकता को प्रेरित करने का रास्ता चुना। ’’आर्टआॅफहीलिंग’’ प्रतिस्पर्धा को लेकर हमें शानदार प्रतिक्रिया मिली। विजेताओं की घोषणा स्कूल के स्तर पर चलने वाली एक सप्ताह की गतिविधियों के तहत की जाएगी। इस प्रतिस्पर्धा की थीम के बारे में अच्छी तरह विचार किया गया और बच्चों के साथ साझा किया गया। इनमें से कुछ थीम इस प्रकार हैं-माईडाॅक्टरअंकल, हेल्थ एंडहैप्पीनेस, कलर्सदैटहील, हेल्थइज़ वेल्थ, माईहीरो, माईपैराडाइज़ इत्यादि।

Read More

त्रिवार्षिक चुनाव के बाद एकत्र हुए सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के सदस्य  मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की त्रिवार्षिक चुनाव सम्बन्धी बैठक पं. राम नरेश गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चुनाव अधिकारी नगेन्द्र मोहन आचार्य द्वारा संविधान पढ़ कर सुनाया गया। पं. रमेश दत्त शर्मा द्वारा अध्यक्ष पद हेतु पं. सोहन लाल शर्मा तथा मंत्री नारायण प्रसाद शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया। सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु पं. सोहन लाल शर्मा तथा मंत्री नारायण प्रसाद शर्मा का समर्थन किया गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि संस्थान को पिछले वर्षों की भांति आगे भी इसी प्रकार सुचारू रूप से कार्य होते रहने की कामना की गई। इस अवसर पर 20 विशेष सदस्य चुने गये हैं। मंत्री नारायण प्रसाद शर्मा को अधिकार दिये गये हैं कि चयनित सदस्यों में से अगली बैठक में कार्यकारिणी घोषित करेंगे। बैठक में श्रीनाथ शास्त्री, पुष्पा शर्मा की माताजी शिवदेवी शर्मा, मोहन लाल प्रेमी मथुरिया के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा को शान्ति हेतु प्रार्थना की गई। बैठक के मुख्य रूप से कृष्ण वल्लभ मिश्रा, अनिल कौशिक, मुकट मणि शर्मा, दिवाकर आचार्य,  श्रीकान्त शास्त्री, केसी गौड़, खेमचन्द शर्मा, घनश्याम हरियाणा, राजकुमार शर्मा, चन्द्र किशोर शर्मा, भगवान साहू, संजीव शर्मा, राज नारायण गौड़, ललित स्वामी, श्रीनाथ मिश्रा, देवकिशन शर्मा, मनीष शर्मा, पंकज शर्मा, राहित गौड़, गणेश चन्द शर्मा, सुधाकर आचार्य, राम गोपाल शर्मा, अवधेष गौतम, कन्हैया लाल शर्मा, ओम प्रकाश, देवकी नन्दन गोड़, मनोज शर्मा, कृष्ण मुरारी दीक्षित, महेन्द्र दत्त आचार्य, अक्षय भारद्वाज, डा. जमुना शर्मा, गायत्री शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

बाबा जयगुरूदेव आश्रम में आयोजित सत्संग समारोह में लोनिवि मंत्री के साथ बैठे सपा महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल  मथुरा। बाबा जयगुरूदेव आश्रम में स्वामी घूरेलाल महाराज के 67वें वार्षिक भंडारे में आए लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव से सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल ने मुलाकात कर जिले में कई सड़कों के निर्माण की मांग की। जिसे उन्होंने स्वीकृति प्रदान की है।  डा. अग्रवाल ने महोली गांव से मजीरा वाले बाबा के आश्रम और शीतला माता मंदिर तक तीन किलोमीटर, सलेमपुर से महोली तक पांच सौ मीटर, राष्ट्रीय राजमार्ग से एटीबी की ओर जाने वाले मेवाती नगला, बीएसए इंजी. कालेज से राधिका बिहार होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग, जयगुरूदेव आश्रम के बराबर से सलेमपुर होते हुए मुकुन्दपुर तक तीन किलोमीटर सड़क के निर्माण की मांग की। जिसे उन्होंने शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। डा. अग्रवाल के साथ अरूण दीक्षित, रवि यादव, शैलू पंडित, गौरव जादौन आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। विद्यालयों मंे शिक्षा के साथ-साथ अन्य प्रकार की गतिविधियाँ भी अत्यावश्यक है, जिसके माध्यम से जहां बालकों की बहुमुखी प्रतिभा निखर कर आती है। वहीं दूसरी ओर शिक्षा के तनाव के मध्य इस प्रकार के क्रिया-कलाप मानसिक शान्ति भी प्रदान करते हैं। उक्त विचार कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के तृतीय दिवस अरूणोदय 2015 पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय ने व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्रपट पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। अतिथियों को हेमलता अग्रवाल एवं श्रीनाथ दास अग्रवाल ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा ईश स्तुति प्रस्तुति की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वागत गान, चंड मुंड वध, स्टार आॅन द फ्लोर, सुनहरे पल, पधारो म्हारे देश, गो गोविन्दा, बेटी बचाओ, पंजाबी तड़का, रिमझिम, जरा नचले, नैना घनश्याम के, कृष्णा के रंग होली के संग, केएमपीएस राॅक्स आदि विभिन्न नृत्यमय प्रस्तुतियों ने दर्षकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए औरियन्टल बैंक आॅफ कामर्स के वरिष्ठ प्रबन्धक केशव खनेजा ने कहा कि सर्वागींण विकास की बात तो सभी करते हंै परन्तु प्रयोगात्मक रूप मंे ऐसा होता नहीं है। विशिष्ट अतिथि रविकांत गर्ग एवं ब्रज बिहारी दास महाराज ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर एसडीएम सदर राजेश कुमार, पवन चतुर्वेदी, राजू चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वीनू अग्रवाल, प्रबन्धक अनिल कुमार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल एवं सुरेश चन्द्र अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाॅल प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन कु. निशू मिश्रा, काजल धमीजा, तितिक्षा सिंह एवं शिवानी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

Read More

मथुरा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रसाद पब्लिक स्कूल में आयोजित सब जूनियर क्रिकेट लीग के फाइनल में रमनलाल शोरावाला इण्टरनेशनल स्कूल ने प्रसाद पब्लिक स्कूल को 59 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। रमनलाल शोरावाला इण्टरनेशनल के कंप्तान रोहिताश ने टाॅस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए। कप्तान रोहिताश ने 27, रवेन्द्र ने 25, जितेन्द्र ने 21 रन बनाए। प्रसाद पब्लिक स्कूल की ओर से भोलेश्वर ने तीन, जोगिंदर ने दो, सोमदत्त ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रसाद पब्लिक स्कूल की टीम केवल 85 रन पर सिमट गई। भोलेश्वर ने 19 और कौशल ने 15 रन बनाए। रमनलाल की तरफ से विशाल ने तीन और जितेन्द्र ने दो विकेट लिए। डाॅ. अशोक अग्रवाल ने टाॅफी प्रदान की और संचालन एसोसिएशन के सचिव कमल चावला ने किया। अध्यक्ष प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर अजय अग्रवाल, माया दीक्षित, योगेन्द्र गोयल, विपिन जैन, सुनील घोरले, मुनीष भार्गव, उमेश चैरसिया, शालिनी शर्मा, एलपी सिंह मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर के समस्त क्षेत्रों में स्थित समस्त पोलिंग बूथों पर वोटर पुनरीक्षण कार्य चलाया जा रहा है।  जिन मतदाताओं का वोटर लिस्ट में अब तक किसी त्रुटि या अन्य किसी परेशानी से नाम नहीं आ पाया हैं, वह फिर से अपना नाम वोटर लिस्ट में बढ़वा लें। यह कार्य कल तक चलेगा। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि आगामी चुनावों को मद्देनजर रखते हुए नगरपालिका अपनी सीमा क्षेत्र में स्थित समस्त बूथों पर फिर एक बार पहचान-पत्र एवं वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए वोटर पुनरीक्षण कार्य फिर से चलाया जा रहा है। जिनका वोटर आई-डी कार्ड या वोटर लिस्ट में नाम नहीं हैं, अपना-अपना फार्म भरकर अपने-अपने बूथों पर स्थित कर्मचारी को जमा करें, ताकि आपको वोट डालने में किसी प्रकार की दुविधा का सामना न करना पडे़।   

Read More

मथुरा। शहर के कंकाली क्षेत्र में आपसी विवाद में हमलावरों द्वारा गोली मार देने से एक युवक घायल हो गया। बताया गया कि चैकी कृष्णानगर अंतर्गत कंकाली क्षेत्र में क्रिकेट खेलने को लेकर रामवीर और सौरभ में विवाद हो गया। बताते हैं कि इसके बाद सौरभ पक्ष की ओर से रामवीर के बड़े भाई टोनी चैधरी में गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़ित ने जिला अस्पताल में बताया कि क्रिकेट खेलने के मामले में विवाद हुआ था जिसके परिणामस्वरूप उसे गोली मारी गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

Read More